पिपरिया रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा, खाद्य संस्थानों का किया गया निरीक्षण
Pipariya, Madhya Pradesh:पिपरिया में स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेल प्रबंधन ने रेलवे स्टेशन पर खाद्य संस्थानों और पेंट्रीकार का निरीक्षण किया। इस अभियान के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने के लिए यात्रियों और स्टॉल संचालकों को जागरूक किया गया। फूड स्टॉल से खाद्य सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच भी की गई। इस स्वच्छता ड्राइव में वाणिज्य निरीक्षक महेश बरनवाल, मनीष दुबे, सुरेश कहार और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज जवार समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
