icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461001
Rajendra MalviyaRajendra MalviyaFollow19 Sept 2024, 07:15 pm

नर्मदापुरम में नगर एवं जिला प्रशासन ने अतिक्रमण पर किया निरीक्षण, सब्जी बाजार का किया अवलोकन

Narmadapuram, Madhya Pradesh:

नर्मदापुरम नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने की समस्या का समाधान करने के लिए जिला और नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों ने शहर का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र रावत, एसडीओपी पराग सैनी, और नगर पालिका सीएमओ हेमेशवरी पटले ने कोठी बाजार, व्हीआईपी रोड के मीना बाजार, नेहरू पार्क के पास चौपाटी और सतरास्ता क्षेत्र का अवलोकन किया। सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने के लिए विक्रेताओं से चर्चा की गई। विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव भी इस दौरान उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सासाराम के बेदा के सूर्य मंदिर में छठ पूजा का खास महत्व

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। छठ व्रत के दौरान सूर्य उपासना का अपना ही महत्व है। सासाराम के बेदा स्थित सूर्य मंदिर में छठ के दौरान छठ व्रती पूजा अर्चना करती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य को अर्ध देने के बाद महिलाएं सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करती है। जिससे उनकी तमाम मनोकामनाएं सिद्ध हो जाती है। सासाराम के बेदा में भी भगवान भास्कर की अद्भुत प्रतिमा अवस्थित है। इस परिसर में एक तालाब भी है। जहां व्रती छठ करती हैं, वैदिक मंत्र उच्चारण से यहां सूर्य की पूजा होती है। बता दे कि सूर्य को साक्षात देव की संज्ञा दी गई है, जो प्रतिदिन लोगों को दर्शन देते हैं। छठ व्रत के दौरान इस सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।
0
0
Report

सासाराम: पिपरी पुल पर अज्ञात वाहन ने युवक की मौत

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम करण उपाध्याय था, जो बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के इसरपुरा गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि कल देर शाम वह दिनारा के भलुनी भवानी धाम जा रहा था। क्योंकि वहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि वो पवन सिंह का फैन था तथा सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पिपरी पुल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे करण उपाध्याय की मौत हो गई। वह विश्वनाथ उपाध्याय का पुत्र था। नटवार थाना की पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।
0
0
Report
Advertisement

दिनारा में पवन सिंह का जलवा, भीड़ के बीच भक्तिमय प्रस्तुति ने छा गया

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां दिनारा के भलुनी भवानी धाम में मां भलुनी भवानी महोत्सव में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का जलवा देखने को मिला। जहां उन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान पवन सिंह को देखने और सुनने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ उमर पड़ी। युवाओं के जोश को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। बता दे की पहली बार दिनारा में मां भलुनी भवानी महोत्सव का आयोजन किया गया। ये पूरी तरह राजकीय कार्यक्रम था। कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक पर एक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। लेकिन देर शाम पहुंचे पवन सिंह ने अपने प्रस्तुति से सब को मंत्र मुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों के साथ उन्होंने अपने कई लोकप्रिय और चर्चित जीत भी गए। इससे पहले एमएलसी व गायक पवन सिंह को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान दिनारा के विधायक आलोक सिंह भी उपस्थित हुए।
0
0
Report

झारखंड स्थापना दिवस पर जलस्रोत साफ सफाई के साथ रन फॉर क्लीननेस का संदेश

Deoghar, Jharkhand:झारखंड स्थापना दिवस एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से ‘रन फॉर क्लीननेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं शहरवासियों ने इनडोर स्टेडियम से जलसार तालाब तक दौड़ लगाई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का संदेश देते हुए जलसार तालाब परिसर में साफ-सफाई भी की गई। मौके पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस एवं छठ पर्व को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दौड़ के साथ स्वच्छता को जोड़ने का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व प्रकृति की पूजा का महापर्व है, जिसमें सूर्य भगवान की आराधना की जाती है। ऐसे में पवित्रता और स्वच्छता का विशेष महत्व है। वहीं एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि सभी ने वर्षभर में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है। प्रत्येक सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए योगदान देने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि देश, राज्य और शहर जितना स्वच्छ रहेगा, लोग उतने ही स्वस्थ रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने जलसार तालाब घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
0
0
Report

कानपुर के बिठूर में छठी मंजिल से गिरकर कारोबारी की संदिग्ध मौत

Kanpur, Uttar Pradesh:तेल से पैर फिसलने की कहानी पर परिजनों ने उठाए सवाल चैट डिलीट होने और डोंट कम मैसेज से गहराया संदेह बिठूर थाना क्षेत्र स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर शनिवार दोपहर शहर के प्रतिष्ठित कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के 22 वर्षीय इकलौते बेटे संभव खंडेलवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कौशलपुरी के आरके नगर निवासी और गुरू पेपर हाउस के संचालक विशाल खंडेलवाल के व्यापार में हाथ बंटाने वाला संभव दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी कार से किसी मित्र से मिलने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन तीन बजे उसके ही फोन से किसी ने कॉल कर उसके बालकनी से गिरने और पारस अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी ओर अपार्टमेंट के टावर-टू की छठी मंजिल पर रहने वाले मेटल कारोबारी के परिवार में मौजूद लड़की के मामा ने पुलिस को इसे एक हादसा बताते हुए कहा कि मुंबई से बीसीए कर रही उनकी 18 वर्षीय भांजी दिवाली पर घर आई हुई थी और संभव अक्सर उससे मिलने आता था। शनिवार दोपहर जब घर में केवल मामा, भांजी और छोटा भांजा मौजूद थे और वे कॉफी पीने जाने की योजना बना रहे थे, तभी छोटे भांजे के साथ वॉलीबॉल खेलते समय गेंद बालकनी की ओर गई और उसे पकड़ने दौड़े संभव का पैर वहां रखे दिवाली के दीये से फैले तेल पर फिसल गया, जिससे वह नीचे जा गिरा। हालांकि संभव के परिजनों ने इस कहानी को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि मृतक के दाहिने पैर में रगड़ के अलावा कमर, पीठ और हाथ पर खरोंच के निशान हैं। उसके और लड़की के बीच हुई चैट का डेटा भी डिलीट कर दिया गया है, और दोपहर करीब दो बजे लड़की ने उसे डोंट कम का आखिरी मैसेज भी भेजा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में ट्रक भिड़ंत: 19 वर्षीय युवक की मौत, जाजमपट्टी के पास हादसा

Mathura, Uttar Pradesh:सड़क हादसा: जाजमपट्टी के पास दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत (मथुरा)। थाना मगोर्रा क्षेत्र के जाजमपट्टी के पास रविवार, 15 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे भरतपुर की ओर जा रहे दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई。 मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुभा पोहिया पुत्र जगन पोहिया, निवासी पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे में शामिल एक ट्रक संख्या TG15T1601 को चालक ताहिर राशिद पुत्र रशीद, निवासी हैदराबाद, तेलंगाना चला रहा था। वहीं दूसरा ट्रक संख्या UP21DT5383 मुरादाबाद से राजस्थान की ओर जा रहा था, जिसे शोभित पुत्र बृजपाल, निवासी बिलारी, मुरादाबाद चला रहा था。 दोनों ट्रकों की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में युवक की जान चली गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे के कारणों और अन्य कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
0
0
Report

पिथौरागढ़ में लीगेसी वेस्ट प्लांट से शहर का कूड़ा निस्तारण और पार्क निर्माण

Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ जनपद के नैनीपाताल मैं लगा था कूड़े का अम्बार, नगर निगम नें कूड़े के पहाड़ से निजात दिलाने के लिए की सुन्दर पहल आदि कैलाश ओम पर्वत जाने वाले यात्री यहीं से होकर गुजरते हैं, कूड़े का अंबार होने से यात्रियों को कूड़े की दुर्गंध का सामना नैनी पाल से लगे हुए तीन -चार गांव लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने के लिए मांगस्थानी ग्रामीण का आरोप है कि कूड़े के डंपिंग जोन की वजह से पूरे गांव में दुर्गंध आती है और का गंभीर बीमारियों से ग्रामीण ग्रस्त हैंकूड़ा निस्तारण होते ही इसी जगह बनेगा एक सुंदर पार्क जिसका आनंद ले सकेंगे आदि कैलाश ओम पर्वत के श्रद्धालु और यात्रीगणएमआरएफ (Material Recovery Facility (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर नैनी पातल में नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल और मुख्य नगर आयुक्त दीपक सैनी के द्वारा एमआरएफ सेंटर का भूमि पूजन कर किया लिगेसी वेस्ट प्लांट का सुभारम्भ, वर्षों पुराना कूड़े का देर अब हटकर बनेगा एक सुंदर पर्यटन के लिए पार्कपिथौरागढ़ नगर को डस्टबिन फ्री जनपद बनाने की तैयारीपूरा जनपद का ग्रामीण से लेकर नगरी क्षेत्र का 25 से 30 मेट्रिक टन कूड़ा आता है नैनी पातल कूड़ा डंपिंग जोन में, ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे हैं डंपिंग जोन को यहां से हटाने की मांगपिथौरागढ़ में कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू, गीले कूड़े से बनेगी खाद और सूखे कूड़े से होगी कमाईएक साल में शहर को कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य, रोजाना 30 टन कूड़े का होगा वैज्ञानिक निस्तारणपिथौरागढ़ शहर को कूड़े की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नैनीपातल ट्रेंचिंग ग्राउंड में स्थापित लीगेसी वेस्ट प्लांट का महापौर कल्पना देवलाल ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी सहित निगम के पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।प्लांट के शुभारंभ के बाद महापौर ने निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्लांट के नियमित संचालन से शहर से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। साथ ही नगर निगम ने पिथौरागढ़ को एक वर्ष के भीतर कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हैनगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी ने बताया कि नगर निगम के 40 वार्डों से प्रतिदिन लगभग 28 से 30 टन कूड़ा एकत्रित होता है। प्लांट में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। गीले कूड़े से जैविक खाद तैयार होगी, जबकि सूखे कूड़े को छांटकर बेचने की व्यवस्था की जाएगी। इससे नगर निगम को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगीउन्होंने बताया कि एमआरएफ सेंटर में ट्रॉमल मशीन के माध्यम से कूड़े का पृथक्करण और प्रसंस्करण किया जाएगा। इससे पिछले कई वर्षों से बनी लीगेसी वेस्ट की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगीअब देखना होगा कि नगर निगम की यह पहल धरातल पर कितनी प्रभावी साबित होती है और पिथौरागढ़ शहर को कूड़े की समस्या से कब तक वास्तविक राहत मिल पाती है।बाइट मुख्य नगर आयुक्त IAS दीपक सैनीबाइट मेयर कल्पना देवलाल
0
0
Report
Advertisement

कांधला में बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के कांधला थानां क्षेत्र के कस्बा कांधला के बुढ़ाना मार्ग स्थित बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आपको बता दे कि मामला शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला के बुढ़ाना मार्ग का है। जहां कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी साजिद सिद्दीकी पुत्र हाजी मकसूद की बुढ़ाना स्टैंड पर बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। इसी दुकान से उसके परिवार का पालन-पोषण होता है। जहां आज उसकी दुकान में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा बाइक के स्पेयर पार्ट्स सहित अन्य सामान जलने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने का कारण दुकान मालिक साजिद सिद्दकी ने शॉर्ट सर्किट होने का बताया है वहीं पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
0
0
Report

महाकाल मंदिर में विधायक के बेटे की रील बनाने पर सुरक्षा कर्मी निलंबित, एक साल का प्रतिबंध

Ujjain, Madhya Pradesh:UJJAIN (MP) *विधायक के बेटे ने महाकाल मंदिर में बनाई रील,प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मियों को किया निलंबित, विधायक के बेटे पर लगाई एक साल की पाबंदी* - इंदौर से BJP विधायक गोलू शुक्ला के सुपुत्र रुद्राक्ष का बाबा महाकाल के दरबार में भौकाल देखिए... - आम आदमी होता तो सुरक्षाकर्मी धक्का दे कर भगा देते... - महाकाल मंदिर में विधायक के बेटे ने बनाई रील... रील वायरल होने के बाद - सुरक्षा कंपनी के गार्ड कराते VIP दर्शन रील में देखा जा सकता है... - कोर कंपनी पर 5 लाख का जुर्माना, 3 गार्ड सस्पेंड... - उज्जैन ब्रेकिंग। विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला मामला - विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला एवं उनके साथियों को वीआईपी प्रोटोकॉल गेट से उज्जैन महाकाल मंदिर मे प्रवेश नहीं मिलेगा ... - 1 साल के लिए प्रतिबंधात्मक कारवाई रुद्राक्ष शुक्ला पर कर दी गई है सामान्य दर्शनार्थी की तरह आए और दर्शन करें... - महाकाल मंदिर प्रशासक ने आदेश जारी किया... (वीडियो रील विधायक के बेटे की) बाइट - आशीष फलवड़िया मंदिर पीआरओ) (पाबंदी का आदेश)
0
0
Report
Advertisement

छठ के बाद लौटने वालों के लिए 44 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया

Patna, Bihar:बिहार से छठ पर्व के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने की खास तैयारी..पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने बताया कि छठ पर्व के भीड़ को देखते हुए 44 महत्पूर्ण स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है जो पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है और इसे बड़ा भी बनाया जा रहा है,वापस लौटने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए मनोरंजन,खान पान,पीने के पानी और जन सुविधा की व्यवस्था की जा रही है,सूचना लगातार दी जाती रहेगी,आरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ी लगाई गई है जिससे कोई परेशानी न हो और व्यवस्थित ढंग से प्लेटफॉर्म पर यात्री पहुंच सके..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top