icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीगंगानगर में हथियारों के साथ प्रचार-प्रसार, निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन का वीडियो सामने

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर में हथियारों के साथ प्रचार-प्रसार VIDEO, निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया श्रीगंगानगर में नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में कथित रूप से हथियारों के साथ जनसंपर्क करने का मामला सामने आया है। वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जो अब सामने आया है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है。 जानकारी अनुसार- दो दिन पहले पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के भांजे सुनील पहलवान और उनकी टीम द्वारा वार्ड नं 39 से निर्दलीय प्रत्याशी उषा के समर्थन में जनसंपर्क किया गया था। जिसमें वे अपने समर्थकों के साथ हथियार लहराते हुए जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में पिस्टल और बंदूकें नजर आ रही हैं। वीडियो सुनील पहलवान के इंस्टाग्राम पेज पर दो दिन पहले पोस्ट किया गया था, जो अब डिलीट कर दिया गया है। आचार संहिता में इस तरह से हथियार लेकर प्रचार-प्रसार करना आचार संहिता का उल्लंघन है。
0
0
Report
Advertisement

भाजपा ने उदयपुर में नगर निकाय के लिए संकल्प पत्र पेश किया

Udaipur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव को लेकर आज भारती जनता पार्टी ने आज उदयपुर में अपना संकल्प पत्र पेश किया। जिसमे पार्टी नेताओं ने निकाय इलाकों के चहुमुखी विकास करने का दावा किया। इस मौके पर भाजपा संचालन समिति के सदस्य राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इस संकल्प पत्र के साथ हर निकाय के लिए वहां की समस्याओं को लेकर अगल से संकल्प पत्र भी तैयार किया जाएगा। जिसमें स्थानीय मुद्दों को शामिल किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने कहा कि जो संकल्प पत्र जारी किया है यह और राजस्थान के नगर इकाई और उनके हर वार्ड को देखते हुए किया हैं। संकल्प पत्र पेश करने में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल, राजेंद्र राठौड़, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।
0
0
Report

रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका के तीन वार्ड निर्विरोध; भाजपा ने दो, कांग्रेस एक प्रत्याशी निर्वाचित

Sikar, Rajasthan:सीकर रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका में भाजपा के 2 व कांग्रेस 1 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित सीकर के रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका चुनाव में तीन वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है जिसमें दो भाजपा के प्रत्याशी और एक कांग्रेस का प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं. रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस की सोफिया दालखानिया निर्विरोध निर्वाचित हुई तो वहीं वार्ड 14 में भाजपा की सरला सैनी तथा वार्ड संख्या 18 में भाजपा के मनोज ढण्ड निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. भाजपा नेता श्रवण चौधरी अपने चुनाव की कमाल संभाल रखी है. वार्ड 14 और 18 में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था । वहीं वार्ड 12 में कांग्रेस प्रत्याशी के सामने भी भाजपा ने कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था। वार्ड 12 में कांग्रेस की साफिया दालखानियां के सामने 3 निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था, वहीं वार्ड 14 में भाजपा की सरला सैनी के सामने दो उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। तो वहीं वार्ड 18 में भाजपा के मनोज के सामने एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को तीनों वार्डों में सभी निर्दलीय ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा के दो और कांग्रेस का एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए.
0
0
Report

बरेली में कृष्ण जन्माष्टमी पर कलाकारों की मंडी में देशभर के कलाकारों का संगम

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कलाकारों की मंडी सजी हुई है , मंडी में देश के कोने से आये कलाकारों को उनकी कला के कद्रदान बरेली में ही मिलते हैं जिसके चलते 100 से अधिक मंडलीय बरेली में आती है, दूर दूर से लोग यहां मंडलीय को बुक करके ले जाते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रास लीला का विशेष महत्व हैं, बरेली जंक्शन रोड पर तमाम रासलीला का आयोजन करने वाली मंडलीय आई हुई हैं, कलाकारों का कहना है कि वो अयोध्या, मथुरा , बिहार से बरेली रासलीला करने आते हैं और पिछले लंबे समय से वो बरेली में रासलीला करने आते हैं पंडित विजय कुमार शर्मा कलाकार बरेली जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में रासलीला का मंचन करने के लिए पहुंची श्री स्वामी हरिदास रामलीला , रासलीला कला मंच भरतपुर राजस्थान या श्री कुंती आदर्श रामलीला मंडल ब्रजधाम मथुरा, या बृजवासी रामलीला मंडली के सदस्य रासलीला के साथ ही रामायण के हर पात्र की भूमिका निभाने की काबिलियत रखते हैं。 इस मंडली का हर कलाकार श्रीकृष्ण भी है और भगवान श्रीराम भी। जरूरत पड़ने पर हिरण्यकश्यप की भूमिका भी निभा लेता है और रावण की भी। हालांकि, कलाकार चाहे जिस पात्र की भूमिका में हों, खुद को पूरी तरह से उसी व्यक्तित्व में ढाल लेता है। इन मंडली के सभी कलाकार रामलीला एवं कृष्णलीला का जीवंत मंचन करते हैं。 कलाकार ...कलाकार कलाकारों का कहना है कि बरेली में उनकी कला के कद्रदान हैं जिसके चलते वो हर साल आते हैं लेकिन यहां की व्यवस्था कलाकारों का दिल दुखा देती है उन्होंने योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि वो इन कलाकारों के हित के बारे मे भी प्रयास करे ताकि हिन्दू कला की खूबसूरती को और बढ़ाया जा सके पीटीसी अजय कश्यप जी मीडिया, बरेली
0
0
Report
Advertisement

बंदीपुर में सांप के डसने से वृद्ध मुन्ना यादव की मौत, पोस्टमार्टम का इंतजार

Khajuria Khurd, Bihar:Ramgarh थाना क्षेत्र के बंदीपुर गाँव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर में सो रहे 55 वर्षीय मुन्ना यादव की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुँचकर घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजनों के अनुसार, मुन्ना यादव खाना खाने के बाद अपने घर के कमरे में सो रहे थे। देर रात सोते समय किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। जहर का असर फैलने पर उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उन्हें तुरंत डॉक्टरी इलाज के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए। मंदिर परिसर में झाड़-फूंक के बावजूद उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और इलाज में हुई देरी के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
0
0
Report
Advertisement

दंतेवाड़ा में बोधघाट पर कांग्रेस-बीजेपी हलचल; दीपक बैज ने विरोध की बात कही

Dantewada, Chhattisgarh:एंकर— बोधघाट परियोजना को लेकर दंतेवाड़ा में सियासी हलचल तेज हो गई है। परियोजना से प्रभावित होने वाले 56 गांवों के ग्रामीणों से चर्चा करने के लिए आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दंतेवाड़ा के हितामेटा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित गांवों के सरपंच, ग्राम पटेल और ग्राम प्रमुखों से सीधे संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बोधघाट परियोजना को लेकर अपनी चिंताएं और विरोध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने रखा। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस 56 गांवों के ग्रामीणों के साथ खड़ी है और बोधघाट परियोजना का विरोध करती है। दीपक बैज ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोधघाट परियोजना और एनएमडीसी के डिपॉजिट नंबर-04 के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जल्द ही दंतेवाड़ा बुलाया जाएगा और उनके नेतृत्व में इस लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। दरअसल, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर जिलों की सीमा से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी के हितालकुड़ुम क्षेत्र में वर्ष 1979 से बोधघाट जल विद्युत परियोजना प्रस्तावित है। पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं मिलने के चलते तत्कालीन केंद्र सरकार ने इस परियोजना पर रोक लगा दी थी। हालांकि, इसके बाद सत्ता में आने वाली अलग-अलग सरकारों की ओर से समय-समय पर बोधघाट परियोजना को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश होती रही, लेकिन परियोजना अब तक जमीन पर नहीं उतर सकी। अब एक बार फिर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार द्वारा बोधघाट परियोजना को लेकर प्रस्ताव सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। प्रभावित गांवों के ग्रामीण लगातार परियोजना के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं。 बाइट - दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
0
0
Report

कलेक्टर ने बच्चों के बीच शिक्षक बन पढ़ाई कर स्कूल की स्थिति दिखा दी

Narmadapuram, Madhya Pradesh:पिपरिया के सांदीपनि विद्यालय में गुरुवार को उस वक्त अलग नजारा देखने को मिला, जब निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा अचानक बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आए। कक्षा में पहुंचकर उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई का हाल जाना और पाठ्यपुस्तक खोलकर बच्चों को पाठ भी पढ़ाया। कलेक्टर का यह अंदাজ देखकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। पढ़ाई के बाद उन्होंने स्कूल भवन का निरीक्षण किया तो कई सुधारात्मक कार्यों की जरूरत सामने आई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जरूरी सुधार पूरे होने के बाद ही भवन का हैंडओवर लिया जाए। उन्होंने भवन की कमियों को प्राथमिकता से दूर करने के साथ ग्राउंड में पानी निकासी के लिए ढलान व्यवस्थित करने और बाउंड्रीवाल की मजबूती की पीडब्ल्यूडी से जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा, एसडीएम सहित अधिकारी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
0
0
Report
Advertisement

रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद भी वेतन-ड्यूटी विवाद: SI पूजा रघुवंशी वायरल वीडियो

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - महिला सब इंस्पेक्टर का छलका दर्द: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद भी नहीं मिल रही राहत, अशोकनगर की महिला SI पूजा रघुवंशी का रोते हुए वीडियो वायरल, वरिष्ठ अधिकारियों से लगाई गुहार, 5 महीने से वेतन रोकने और फील्ड ड्यूटी कराने का आरोप, पुलिस मुख्यालय (PHQ) के कई चक्कर काट चुकी हैं एसआई. अशोक नगर में सिटी कोतवाली में पदस्थ हैं पूजा रघुवंशी. मामले में एसपी अशोकनगर का बयान आया सामने, SP बोले ड्यूटी जॉइन कर आवेदन दें, नियमानुसार होगा निराकरण. एंकर - मध्य प्रदेश के अशोकनगर में पदस्थ महिला सब-इंस्पेक्टर पूजा रघुवंशी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या के बावजूद फील्ड ड्यूटी कराए जाने, वेतन रोके जाने और अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वीडियो में एसआई पूजा रोते हुए ऑफिस ड्यूटी देने और रुका हुआ वेतन जारी करने की गुहार लगा रही हैं। वहीं, इस मामले में अशोकनगर एसपी का पक्ष भी सामने आया है। बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात महिला एसआई पूजा रघुवंशी का दर्द सोशल मीडिया पर छलक पड़ा है। एक कार एक्सीडेंट में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के बाद वे लंबे समय तक बेड रेस्ट पर रहीं। पूजा रघुवंशी का कहना है कि उन्होंने जिले के एसपी से लेकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) तक 5 से 6 बार व्यक्तिगत रूप से गुहार लगाई कि डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए उन्हें फील्ड ड्यूटी के बजाय अस्थाई तौर पर ऑफिस ड्यूटी दी जाए। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी समस्या को समझने के बजाय पिछले 5 महीने से उनका वेतन रोक रखा है। बाइट 1- महिला एसआई पूजा रघुवंशी वायरल वीडियो. महिला सब-इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल होने और पुलिस महकमे पर लगे आरोपों के बाद अशोकनगर एसपी ने स्थिति स्पष्ट की है। एसपी का कहना है कि महिला उपनिरीक्षक लगभग 7 महीने से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रही हैं। मई माह में मेडिकल बोर्ड ने उनका परीक्षण कर 10 दिन के आराम की सलाह दी थी, जिसके बाद उन्हें ड्यूटी पर आना था। लेकिन वे उपस्थित नहीं हुईं और सिर्फ मेडिकल दस्तावेज भेजती रहीं। एसपी ने कहा कि गैरहाजिर रहकर सोशल मीडिया पर बयान देने के बजाय वे ड्यूटी जॉइन करें और नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत करें, जिस पर यथोचित विचार किया जाएगा। बाइट 2 - राजीव कुमार मिश्रा एसपी, अशोकनगर
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्रा पर सियासत तेज, दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा

Dantewada, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गृह मंत्री विजय शर्मा की तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार के पास कोई काम नहीं है और गृह मंत्री तिरंगा यात्रा के नाम पर टाइम पास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा अपनी जगह है, लेकिन बस्तर में पिछले करीब एक साल से टूटे पड़े पुल-पुलिया और सड़कें आज तक नहीं बन पाई हैं। बैज ने सवाल उठाया कि आखिर इन टूटे पुल-पुलियों और सड़कों को कौन बनाएगा? क्या सरकार के पास इसके लिए पैसा नहीं है? उन्होंने कहा कि अगर तिरंगा यात्रा निकालने के बजाय बस्तर की जर्जर सड़कों, टूटे पुल और पुलियों को दुरुस्त किया जाता, तो भारी बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होती। वहीं, दीपक बैज ने गृह मंत्री विजय शर्मा के 14 अगस्त को झंडा फहराने को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जाता है, जबकि पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इसी को लेकर बैज ने गृह मंत्री से सवाल किया कि आखिर 14 अगस्त को झंडा फहराने के पीछे क्या वजह है और वे बताएं कि वे हमारे देश के हैं या पाकिस्तान के?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top