461001
नर्मदापुरम में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया दौरा
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया का व्यापारी महासंघ ने स्वागत किया। भरतिया ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापार में डिजिटलीकरण और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। कैट भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है, जिसके 9 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित गिरिजा शंकर शर्मा, कैट के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष और अन्य प्रमुख व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर के घुघरा ग्राम में फर्जी पट्टे मामला: ग्रामीण उच्चस्तरीय जांच की मांग
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के घुघरा ग्राम में फर्जी पट्टे मामला: तुल पकड़ता जा रहा है.. तत्कालीन सरपंच पूजा भंसाली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है... बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए जारी किए पट्टों के दस्तावेज भी प्रशासन को जांच के लिए सौंपे... पूर्व सरपंच पूजा भंसाली पर गरीब ग्रामीणों का हक मारने का आरोप लगाते हुए बताया कि शहर की पोश कालोनियों में रहने वाले रसूखदार और सम्पन्न लोगों को ग्राम की जमीन पर पट्टे जारी कर मोटी रकम जमा कर ली... मामले में सबूतों के साथ शिकायत का दावा करते हुए पूर्व सरपंच लखपत राम और ग्रामीण किशन सिंह ने बताया कि फर्जी पट्टे वितरित कर पूर्व सरपंच भंसाली ने अपने मिलने वाले और मोटा पैसा देने वालो को पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ पहुंचाया है... मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बाइट - लखपत राम,पूर्व सरपंच बाइट - किशन सिंह,ग्रामीण0
0
Report
NTPC हादसे में तीन मजदूरों की मौत; विधायक ने मुआवजे की मांग की
Ansar Nagar, Jharkhand:टंडवा एनटीपीसी हादसा: घटनास्थल पर पहुंचे विधायक उज्ज्वल दास और जेएलकेएम नेता गुलाम, मृतकों के परिजनों को तीन-तीन करोड़ मुआवजा देने की मांग चतरा: टंडवा एनटीपीसी के बाहरी कोयला प्रबंधन केंद्र स्थित कोयला कन्वेयर बेल्ट में हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसा कन्वेयर बेल्ट के जंक्शन नंबर एक पर हुआ, जहां सामान उठाने वाली ट्रॉली गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। यहां सिम्प्लेक्स कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर विधायक उज्ज्वल दास, जेएलकेएम नेता मोहम्मद गुलाम और पूर्व विधायक किशुन कुमार दास पहुंचे। मृतकों में एक की पहचान टंडवा निवासी राजेंद्र सोनी उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह वर्ष 2019 से कंपनी में कार्यरत थे। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। विधायक उज्ज्वल दास ने एनटीपीसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही। वहीं जेएलकेएम नेता मोहम्मद गुलाम ने आरोप लगाया कि कन्वेयर बेल्ट का आवरण 33 टन भार उठाने की क्षमता रखता है, जबकि उससे 66 टन तक भार ले जाने का काम कराया जा रहा था। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। गुलाम ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन करोड़ रुपये मुआवजा, आश्रितों को नौकरी और मृतक की पत्नी को पेंशन देने की मांग की। साथ ही मलबा जल्द हटाकर दबे मजदूरों को निकालने की अपील की। पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने भी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की。0
0
Report
नालंदा में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य बढ़ा, पैक्स भुगतान में देरी का मामला गर्म
Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहारशरीफ टाउन हॉल में धान अधिप्राप्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह, कई विधायक और जिले के पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए। इस دوران किसानों से धान खरीद, पैक्सों की समस्याओं और भुगतान में हो रही देरी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष नालंदा जिले में 1 लाख 56 हजार मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया गया है। वहीं पैक्सों को मिलने वाले परिवहन भाड़े में बढ़ोतरी करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मिल टैगिंग, धान अधिप्राप्ति के बाद समय पर भुगतान और चावल की कुटाई के बाद एसएफसी से भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठा। वहीं परवलपुर पैक्स अध्यक्ष उदयनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि किसानों को धान बेचने के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाता है, लेकिन एसएफसी से पैक्सों को समय पर राशि नहीं मिलती। उन्होंने पुरानी त्रिपक्षीय समझौता व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग की। पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि भुगतान में देरी और अधिक ब्याज के कारण कई पैक्स आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति यही रही तो पैक्स अध्यक्षों को अपनी निजी संपत्ति तक बेचने की नौबत आ सकती है。0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में एड्स जागरूकता के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में एड्स से बचाव व जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एएनएम, जीएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया आज सदर अस्पताल परिशर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डीएम समीर सौरभ के सीएस ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे डीएम समीर सौरभ ने बताया कि एचआईवी एड्स को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें एचआईवी एड्स से संबंधित जानकारी डॉक्टर एएनएम जीएनएम को दी जा रही है ताकि अपने जगहों पर जाकर लोग से ट्रेन्ड करे जागरूक करे साथ ही संक्रमित मरीजों की पहचान कैसे करे व उनका जल्द ईलाज शुरू हो सके यह मुख्य उद्देश्य है बाइट- समीर सौरभ ,डीएम,गोपालगंज0
0
Report
जामताड़ा लूटकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरद्ध, देसी पिस्टल बरामद
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। 12 नवंबर 2026 के मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की थी। इसके लिए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आतिश कोयरी (20 वर्ष), प्रेम गोराई (35 वर्ष) और सोमू पात्रो (20 वर्ष) शामिल हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के सालानपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर घटना में अपनी संलिपता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि जयराम और आर्यन नामक व्यक्तियों ने अधिक पैसे का लालच देकर आरोपियों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था।0
0
Report
देहरादून भ्रष्टाचार मामला: सूरज के आरोप, गामा का दावा पुलिस जांच में साफ
Dehradun, Uttarakhand:एंकर देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलचल मचा दी है। एक तरफ हैं पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा के निजी सचिव रहे सूरज पाल सिंह, जिनका आरोप है - दुकान आवंटन के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये लिए गए..... तो दूसरी तरफ हैं खुद पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, जिनका कहना है - आवंटन नगर निगम से हुआ है, सूरज हमारा ही बच्चा है, गुमराह हो गया है। और अब तीसरी तरफ है पुलिस, जिसने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। नगर निगम देहरादून में दुकान आवंटन के नाम पर एक बार फिर बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। आरोप पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा पर लग रहे हैं । क्योंकि उसके मेयर रहते हुए यह गड़बड़झाला हुआ था। इस पूरे गड़बड़झाला ने फिर से सियासी पारा गर्म कर दिया है। इस भ्रष्टाचार का शिकार हुए पीड़ित सूरज ने कहा कि दुकानदार... दूकान आवंटित करने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये लिए गए थे और कहा गया था कि दुकान मिल जाएगी। लेकिन अभी तक की दुकान उन्हें नहीं मिली है। साथ ही सूरज ने कहा कि उन्हें पूर्व मेयर ने अपना निजी सचिव बनाकर रखा था जिसमें 4 साल तक न तो उन्हें दुकान दी गई और न ही कोई सैलरी उन्हें मिली है। बार भी आश्वासन मिलने के बाद मजबूरन पीड़ित सूरज ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की मांग की है। पीड़ित सूरज के आरोपों पर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि यह तो आवंटन का मामला है आवंटन नगर निगम से किया जाता है । पूर्व मेयर ने पीड़ित व्यक्ति सूरज को नालायक़ बेटे की संज्ञा देते हुए कहा कि वह दिशाहीन हो गया है .. रास्ते से भटक गया है ... उसे समझाने का प्रयास किया जाएगा। अब इस मामले में पुलिस की एंट्री हो चुकी है .... जिसमें एसपी सिटी शेखर सुयाल ने कहा कि सूरज नाम के व्यक्ति की कंप्लेंट मिल गई है और उस पूरे मामले पर जांच शुरू हो गई है। एसपी सिटी ने ये भी कहा कि - इस मामले जांच सीओ लेवल के ऑफिसर द्वारा की जाएगी और सभी तथ्यों को जुटाने पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । अब इस मामले में आरोप भी आपके सामने है, जवाब भी आपके सामने है, और पुलिस की जांच भी शुरू हो गई है। अब सवाल ये है - नगर निगम के रिकॉर्ड क्या कहते हैं? सूरज के पास 20 लाख देने के क्या तथ्य हैं? और पुलिस की फैक्ट फाइंडिंग में क्या सामने आता है?0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में ट्रैक्टर और बाइक भिड़ंत, युवक की मौत, 2 घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत,युवक की मौके पर मौत हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक तीनों बाइक सवार शख्स कौशांबी से गांव लौट रहे थे तभी हुआ हादसा घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया, चालक फरार धाता थाने के नगरूवा मोड़ के पास हुआ हादसा0
0
Report
जौनपुर में स्कूल वैन-बस टकराने से दो बच्चे घायल, जांच की मांग तेज
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में स्कूल जा रहे मासूम बच्चों की जिंदगी उस वक्त खतरे में पड़ गई... जब बच्चों से भरी स्कूल वैन सामने से आ रही स्कूल बस से जा टकराई... हादसे में दो बच्चे घायल भी हो गए... अब मांग उठ रही है कि हादसे की जांच हो और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए...0
0
Report
भिवाड़ी का AQI 309: GRAP-2 लागू, एंटी स्मॉग गन चार महीने से खड़ी
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के भिवाड़ी में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। दूसरे दिन भी भिवाड़ी की हवा दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित दर्ज की गई। आज भिवाड़ी का एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 309 रहा, जो रेड कैटेगरी में आता है। हालांकि प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत के बाद ग्रेप 3 की पाबंदियां हटाकर ग्रेप 2 लागू कर दिया गया है और निर्माण कार्यों पर लगी रोक भी हटा दी गई है, लेकिन शहर की आबोहवा में अभी तक कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा। एक तरफ नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में पानी का छिड़काव करवाकर धूल के कणों को हवा में घुलने से रोकने के दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ प्रदूषण पर काबू पाने के लिए खरीदी गयी करीब 85 लाख रुपये की एंटी स्मॉग गन पिछले चार महीने से नगर परिषद परिसर में खड़ी धूल फांक रही है। दरअसल भिवाड़ी की प्रदूषित आबोहवा को सुधारने के उद्देश्य से अगस्त महीने में एंटी स्मॉग गन से लैस पानी के छिड़काव वाले दो वाहन खरीदे गए थे, लेकिन चार महीने बीत जाने के बावजूद यह वाहन सड़कों पर नहीं उतर पाया है। हैरानी की बात यह है कि जिस काम के लिए लाखों रुपये की यह मशीन खरीदी गई, उसके लिए अब भी दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
भिलकुआं चनावाला में पारिवारिक विवाद के चलते युवक पर कुल्हाड़ी हमला, अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के भिलकुआं चनावाला गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में कपिल पिता हुरसिंग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बांसवाड़ा में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार कपिल अपनी नाराज पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों से उसका विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि उसके ससुर बाकुल और साले राहुल ने उसके साथ मारपीट की और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के नाराज होकर पीहर जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी शादी दूसरी जगह करवा दी। इसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।फिलहाल सज्जनगढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
झालावाड़ रक्तदान से रक्त संकट दूर, पुलिस जवानों ने दिखाया प्रेरणादायक योगदान
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्टॉक खत्म होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमा एकाएक सक्रिय हुआ और आज जिले के दर्जन भर स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर साजिद खान के निर्देशन पर जिले के सभी सीएचसी-पीएससी पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिले के राजकीय खेल संकुल परिसर में विशाल शामियाना लगाकर रक्तदान शिविर भी किया गया, जहां पुलिस के जवानों ने भारी संख्या में रक्तदान किया। पुलिस मित्र और सामाजिक संगठनों ने भी आगे आकर मानव सेवा का योगदान दिया। इस अवसर पर जिले के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित पुलिस अधीक्षक भी खेल संकुल परिसर पहुँचे और रक्तदान करने पहुंचे युवाओं का उत्साह बढ़ाया। महिलाएं भी रक्तदान में शामिल रहीं और खास रहा पुलिस जवानों का योगदान, जो चुनावी ड्यूटी पूरी कर वापस लौटे थे। वे सबसे पहले खेल संकुल परिसर पहुंचे और जिला पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया से प्रेरित होकर रक्तदान किया। रक्तदाता पुलिस जवानों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी है, खासकर थैलेसीमिया मरीजों और दुर्घटना घायलों के लिए रक्त आवश्यक है। ऐसे में रक्त नहीं मिल पाने पर मरीजों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जवानों के अनुसार रक्तदान से मानव सेवा का बड़ा अवसर मिलता है और उन्हें गर्व है कि उनका रक्त किसी की जान बचायेगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर 16 थाना क्षेत्रों में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए और आमजन में रक्तदान के प्रति उत्साह देखने को मिला। दोपहर तक जिले भर में लगभग 900 यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था और अभियान जारी रहा। जिला मेडिकल कॉलेज के डीन ने बताया कि दो दिन पहले ब्लड बैंक में कुल 97 यूनिट ही स्टॉक बचे थे और जिले के अस्पतालों में रक्त की दैनिक जरूरत 40-50 यूनिट रहती है, क्योंकि थैलेसीमिया मरीजों और प्रसव के दौरान रक्त की मांग अधिक होती है। मानवीय अपील के परिणामस्वरूप रक्तदान में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और अब रक्त बैंक में रक्त की पर्याप्त आपूर्ति की उम्मीद है।0
0
Report
स्कूल परिसर में घोड़े बांधने का वीडियो वायरल, अतिक्रमण के आरोप—जांच की मांग
Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) स्कूल परिसर में घोड़े बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप, बीरमपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगला खुशहालीराम का मामला, वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर बंधे नजर आए दो घोड़े, प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कुमार बोले- छुट्टियों के दौरान का है वीडियो, गांव के कुछ लोगों पर स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण के प्रयास का लगाया आरोप, पहले भी पत्थर डालकर निर्माण की कोशिश का दावा, प्रशासन को दे चुके हैं शिकायत, स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप, वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच की उठी मांग。0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग में CSR फंड घोटाले का बड़ा अंतर सामने
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के बीच कोल इंडिया से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद में प्राप्त राशि के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच और ऑडिट के दौरान 2 करोड़ 27 लाख 73 हजार रुपये का अंतर पाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, बस्तर संभाग जगदलपुर महेश सांडिया ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर टीआर कुंवर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, संबंधित अधिकारी सीएसआर एवं डीएफ जैसी वित्तीय योजनाओं के प्रभार में थे। इन योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त राशि और उसके उपयोग से जुड़े वित्तीय अभिलेखों की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। ऑडिट में कैशबुक, बिल, वाउचर सहित वित्तीय लेनदेन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। वहीं, विभागीय रिकॉर्ड और वित्तीय विवरणों के मिलान में 2 करोड़ 27 लाख 73 हजार रुपये का अंतर सामने आया। नोटिस का जवाब भी नहीं मिला संतोषजनक विभाग की ओर से मामले में संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके साथ ही वित्तीय लेनदेन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए थे। हालांकि, अधिकारी की ओर से प्रस्तुत जवाब विभाग को संतोषजनक नहीं लगा। वित्तीय रिकॉर्ड में बड़ी राशि का अंतर और आवश्यक दस्तावेजों का उपलब्ध नहीं होना गंभीर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता के दायरे में माना गया। विभागीय कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है। इस घटनाक्रम के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अब इस मामले में वित्तीय रिकॉर्ड की विस्तृत जांच, राशि के अंतर के वास्तविक कारणों और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल सामने आए तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। 2 करोड़ 27 लाख 73 हजार रुपये के अंतर के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं और इस राशि का हिसाब किस प्रकार सामने आएगा, यह आगे की जांच में स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
खरगोन के मेनगांव में ट्रांसफार्मर से ऑयल-तार चोरी गैंग गिरफ्तार, 7
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के मेनगांव थाना पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल और तार चोरी करने वाले अंतर जिला गिरोह का फर्दाफाश किया। आरोपियों किसानों के खेतों से लाल मिर्च भी चुराते थे। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 16 लाख 75 हजार रुपए कीमत का 1500 लीटर ऑयल, डीपी ट्रांसफार्मर, नट बोल्ट, एल्यूमिनियम की छड़ और 10 क्विंटल लाल मिर्च भी जब्त हुई। आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन सहित 2 बाइक भी जब्त। पुलिस ने ऑयल और मिर्च खरीदने वालों को भी गिरफ्तार किया।0
0
Report
जगदलपुर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू, वेतन-प्रमोशन मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर – बस्तर में छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को जगदलपुर के पुरानी मंडी में प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। जिला अध्यक्ष प्रेमवती नाग ने बताया कि 17 से 19 नवंबर तक चलने वाली इस हड़ताल में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें नियमितीकरण तक 30 हजार रुपये मासिक मानदेय, कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति, सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये एकमुश्त देने की मांग शामिल है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर रायपुर में महापड़ाव और इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
