461223
MP में वन रक्षक के हत्याकांड का मामला, जांच टीम ने दर्ज किए कर्मचारियों के बयान
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा के बनापुरा में वन रक्षक को प्रताड़ित करने के मामले में जांच टीम उप वन मंडल अधिकारी कार्यालय पहुंची। टीम में सोहागपुर एसडीओ रचना शर्मा, नर्मदापुरम एसडीओ मानसिंह मरावी और सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी कैलाश उइके शामिल थे। कर्मचारियों ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा उन्हें नियमित रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंप चोरी के शक पर भीड़ ने संदिग्धों की पिटाई कर घुमाया
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में पंप चोरी के शक में भीड़ की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कानून को हाथ में लेते हुए दो संदिग्धों के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें लगभग नग्न अवस्था में जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया, इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के आमगांव पंचायत का है, जहां बीते 9 तारीख को आमगांव निवासी बिगन का सुतिया नाला में लगा पंप चोरी हो गया था, बताया जा रहा है कि गांव के ही निवासी नेमसाय ने कथित तौर पर पंप चोरी की घटना देखी थी और ग्रामीणों को संदिग्धों के बारे में जानकारी दी थी, आरोप है कि दोनों संदिग्धों ने चोरी किए गए पंप को महज एक हजार रुपये में बेच दिया था, इसकी जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दोनों को पकड़ लिया, इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय खुद ही जज बनकर फैसला सुनाना शुरू कर दिया, दोनों संदिग्धों के साथ मारपीट की गई और उन्हें अपमानजनक तरीके से जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया, इस दौरान ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है, लेकिन अभी भी पुलिस को शिकायत का इंतजार है, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, हालांकि इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, पंप चोरी का आरोप सही है या नहीं, इसका फैसला जांच और कानून के तहत होना चाहिए, न कि भीड़ की अदालत में, आखिर चोरी के शक में किसी को पकड़कर उसके साथ मारपीट करने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का अधिकार भीड़ को किसने दिया?0
0
Report
झालावाड़: सुनेल थाना अवैध हथियार के साथ देसी पिस्टल-कारतूस के आरोपी ASIF लाला गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:सुनेल (झायलावाड़) \n\nझालावाड़ जिले के सुनेल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस सहित बदमाश आसिफ लाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी केagainst आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही।0
0
Report
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Dholpur, Rajasthan:सीईओ जिला परिषद श्रेष्ठा श्री ने पंचायत समिति सरमथुरा कार्यालय तथा ग्राम पंचायत मदनपुर एवं बीझौली का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अभिलेख संधारण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत मदनपुर के कार्यालय निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कार्यालय से संबंधित पत्रावलियां एवं रजिस्टर अपूर्ण पाए गए। साथ ही, विभिन्न कार्यों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध मौके पर ही अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सात दिवस के भीतर समस्त पत्रावलियों एवं रजिस्टरों को नियमानुसार पूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश भी दिए। ग्राम पंचायत मदनपुर के ग्राम विकास अधिकारी द्वारा योजना के लाभार्थियों के आवासों की साइट बताने में असमर्थता सामने आई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यों की नियमित निगरानी एवं योजनाओं के प्रति जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बीझौली के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवासों से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र दो दिवस के भीतर पंचायत समिति सरमथुरा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं अभिलेखों के संधारण में कमी को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित कार्मिकों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
रंग-बिरंगा अनोखा बादल: क्या आने वाले मौसमी बदलाव का संकेत?
Noida, Uttar Pradesh:रंग-बिरंगा अनोखा बादल0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
ड्रोन शो का शानदार प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:drone show0
0
Report
झुंझुनूं में ओवरलोड डंपर पर कार्रवाई, चालान बनाकर सीज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं ओवरलोड डंपरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई सुलताना-किशोरपुरा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान परिवहन विभाग की जांच में ओवरलोड मिले दो डंपर दोनों डंपरों के चालान बनाकर सुलताना थाने में किए सीज जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर चलाया गया अभियान ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई झुंझुनूं जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को सुलताना-किशोरपुरा मार्ग पर परिवहन विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान ओवरलोड संचालित दो डंपर पाए गए, जिनके चालान बनाकर सुलताना पुलिस थाने में सीज कर दिया गया। परिवहन निरीक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से सुलताना और किशोरपुरा के बीच ओवरलोड वाहनों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच की। जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं से परिवहन निरीक्षक रोहताश कुमार और सुमित कुमार ने मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। जांच के दौरान दो डंपर ओवरलोड पाए गए।टीम ने दोनों डंपरों के खिलाफ नियमनुसार चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें सुलताना पुलिस थाने में सीज करवा दिया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।परिवहन निरीक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
LED बटरफ्लाई से जुड़ी चौंकाने वाली खोज: क्या यह नई तकनीक है?
Noida, Uttar Pradesh:led buterfly0
0
Report
Advertisement
फ्लो के साथ घूमता दिखाई दे रहा है
Noida, Uttar Pradesh:फ्लो के साथ घूमता दिखाई दे रहा है0
0
Report
चंबा में हर्ष महाजन जल्द कांग्रेस में शामिल: पठानिया का बड़ा दावा
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आजकल हर्ष महाजन राजनीतिक भविष्यवाणी कर रहे हैं कि 15-20 साल तक कांग्रेस नहीं आएगी। लेकिन वह भूल गए हैं कि कांग्रेस ने ही उन्हें पैदा किया है। इसलिए मैं उनकी फितरत जानता हूं। वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि हर्ष महाजन भाजपा में क्यों गए हैं और कैसे गए हैं? यह तो चाह रहे थे कि 2024 में ही कांग्रेस की सरकार गिर जाए, क्योंकि यही तो षड्यंत्रकारी थे। आज नौ व्यक्ति जिनमें से छह घर में बैठे हैं, वो उनके पास विधानसभा में आकर आज रोते और बिलखते हुए कहते हैं उन्हें तो पता ही नहीं लगा कि कैसे हर्ष महाजन ने उन्हें उस्तरा लगाया है। उन्होंने कहा कि वह हर्ष को जानते हैं इसलिए उनके प्रयास और सोच कभी कामयाब नहीं होगी। कुलदीप पठानिया ने कहा कि चंबा अगर आज एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट की श्रेणी में आता है तो इसके लिए हर्ष महाजन और उनका परिवार ही जिम्मेदार है। क्योंकि, उनसे पहले हर्ष महाजन का परिवार ही तो सियासत में था। उन्होंने दो टूक कहा कि हर्ष महाजन भटियात और टनल निर्माण की चिंता न करें। उन्हें मालूम है कि टनल का विरोध कौन कर रहा है, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं टनल बनेगी और जरुर बनेगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह टनल अन्य टनलों से पहले बनेगी।0
0
Report
ऐसी एक्सरसाइज को देखकर लोग हैरान, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:ऐसी एक्सरसाइज को देखा है0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में तापमान गिरने से सरसों की बुवाई के लिए किसानों में उम्मीद जगी
Hisar, Haryana:हरियाणा में मौसम के बदलते मिजाज के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश और बादलवाई के बाद तापमान में लगभग 5°C तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ ने जी मीडिया को विशेष बातचीत में बताया कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि शुष्क मौसम के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि तापमान में आई इस गिरावट से विशेष तौर पर किसानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है; पहले तापमान अधिक होने की वजह से सरसों की बिजाई की सिफारिश नहीं की जा रही थी, लेकिन अब ठंडा हुआ यह मौसम सरसों की बिजाई के लिए बेहद अनुकूल और फायदेमंद है, इसलिए किसान अब बिना किसी देरी के सरसों की बुवाई कर सकते हैं।0
0
Report
टेस्ला का नया वीडियो देखें: क्या इलेक्ट्रिक कार क्रांति शुरू हो रही है?
Noida, Uttar Pradesh:टेस्ला का वीडियो देंखे0
0
Report
जमुई में प्रशांत किशोर ने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, स्नातक एमएलसी चुनाव
Jamui, Bihar:जमुई में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जमुई में स्नातक मतदाताओं को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान की तारीख और चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। प्रशांत किशोर ने कहा कि स्नातक निर्वाचन में शिक्षक मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन इस वर्ग को ध्यान में रखकर निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के बजाय आयोग की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर ने मतदान के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में पहले रविवार को मतदान होता था, लेकिन अब शुक्रवार को मतदान कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण मुस्लिम शिक्षक मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने इस फैसले को लेकर निर्वाचन आयोग की मंशा पर सवाल उठाए और इसे हिंदू-मुस्लिम के संदर्भ में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया। बहरहाल, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में 28 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को लेकर केवल एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराने के बजाय पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ ज्ञानेश कुमार की नहीं है। उन्हें नहीं पता कि ज्ञानेश कुमार की भूमिका क्या है, लेकिन जिस तरह से निर्वाचन आयोग की ओर से लगातार एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप सामने आ रहा है, उससे सवाल उठना लाजिमी है। वही प्रशांत किशोर अपने कोसी स्नातक के उम्मीदवार रजनीश कुमार के पक्ष में मतदाताओं को जागरूक करने और रजनीश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील के लिए जमुई पहुंचे थे वहीं निजी विवाह भवन में कार्यक्रम के दौरान होने यह बात कहीहै।0
0
Report
Advertisement
