icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एम्स जोधपुर में डॉ. यादव के निधन के बाद हड़ताल, मुआवजा-इस्तीफे की मांग

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। एम्स जोधपुर में 22 सितंबर को एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में ड्यूटी के दौरान जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रैनरेश यादव के असामयिक निधन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों और विद्यार्थियों में गहरा रोष एवं शोक है। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने संस्थान प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन से घटना पर सार्वजनिक बयान एवं माफी, दिवंगत डॉक्टर के परिवार को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा तथा सभी लागू लाभ दिलाने की मांग की है। इसके अलावा घटना की जवाबदेही तय करने और कार्यकारी निदेशक के इस्तीफे की मांग भी रखी गई है। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) एवं छात्र संघ को आधिकारिक मान्यता देने की मांग की गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि मांगों का उद्देश्य संस्थान में डॉक्टरों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने मांगों पर तत्काल एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। हड़ताल के दौरान नियमित ओपीडी और वैकल्पिक ऑपरेशन सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी ओपीडी और आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर चालू रखने की बात कही गई है。
0
0
Report

दमोह के गणेश विसर्जन पर डीआईजी समेत पुलिस का निरीक्षण, सुरक्षा तैनाती पूरी

Damoh, Madhya Pradesh:गणेश विसर्जन को लेकर डीआईजी के साथ पुलिस अफसरों ने किया निरीक्षण. दमोह में परंपरागत रूप से भव्य रूप से किए जाने वाले गणेश विसर्जन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है और हर तरफ तैयारियां देखने को मिल रही है। प्रदेश में हटकर भव्य रूप से आयोजित होने वाले विसर्जन समारोह को लेकर پولیس ने भी कमर कस ली है, सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र चौहान ने दमोह पहुंचकर इस समारोह की जानकारी ली और फिर जिले के एसपी सहित विभिन्न पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ चल समारोह मार्ग और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। एसपी ने इस विजिट को लेकर बताया कि विसर्जन वाले दिन हजारों लोग सड़क और नदी तालाबों के पास रहेंगे लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से तमाम स्थानों को चिन्हित किया गया है और भरपूर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है
0
0
Report

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में चोरी की तीन वारदातें: तीन आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की तीन वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। अलग-अलग तारीखों में रात के समय घरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को भी पकड़ा गया है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 81 हजार 488 रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है। कोनी थाना क्षेत्र में 18 अगस्त, 10 सितंबर और 15 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घरों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के आभूषण, नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। मामलों की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में उसने राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव के साथ मिलकर तीनों वारदातों को अंजाम देने की जानकारी दी। इसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें चोरी की घटनाओं में शामिल होना सामने आया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 1 किलो 190 ग्राम चांदी के आभूषण, 12 ग्राम सोने के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 6 हजार 700 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का एक सब्बल भी जब्त किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 81 हजार 488 रुपये बताई गई है। मामले में राहुल यादव, भीम शंकर वर्मा उर्फ करिया और राकेश कुमार यादव उर्फ भोलू यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

जेल वीडियो मामला: जुलाई का फुटेज 13 महीने बाद वायरल, दर्ज हुआ केस

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर की सेंट्रल जेल से गत 16 सितंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ बंदी मिलकर खाना बना रहे हैं। यह वीडियो 13 महीने पहले का निकला है। गत साल जुलाई का वीडियो अब वायरल किया गया। वीडियो की पड़ताल के बाद अब जेल प्रहरी बनवारी लाल की तरफ से रातानाडा थाने कुछ बंदियों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। जेल प्रहरी बनवारीलाल के अनुसार खाना पकाते का वीडियो गत वर्ष जुलाई का है। इसमें बंदी वसीम खां पुत्र सिकंदर खां, इंसाफ उर्फ टपिया पुत्र सलीम खां, मोबिन खां पुत्र मोहम्मद फारूख, राहुल कच्छवाहा पुत्र बाबूलाल, चेतन राजपुरोहित, भैराराम, साहिल आदि को नामजद किया गया है। बता दें कि वीडियो में माता का थानों के हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाहा, वसीम खान और हाई सिक्योरिटी जेल से स्थानांतरित होकर आए बंदी इंसाफ उर्फ तापिया सहित कुछ अन्य लोग पार्टी करते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल ने जेल प्रशासन की नींद भी उड़ा दी थी। अब जेल प्रशासन का कहना है कि यह वीडियो जुलाई 25 में बनाया गया था जोकि हाल में वायरल किया गया।
0
0
Report

गर्भवती की मौत के बाद न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील,, संचालक पर कारवाई कब

MLMadan lalFollow1m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा -नवयुग इंटर कॉलेज के पास संचालित न्यू इंडिया हॉस्पिटल को सील कर दिया गया कार्रवाई नोडल अधिकारी डॉक्टर थानेदार और सीएचसी मोतीपुर के अधीक्षक डॉक्टर महेश विश्वकर्मा की मौजूदगी में की गई हालांकि अस्पताल संचालक के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं आरोप है थाना सुजौली क्षेत्र की कैलाशपुरी निवासी विकास साहनी की पत्नी करिश्मा की प्रसव के दौरान उपचार के बाद हालत बिगड़ गई थी परिजनों के अनुसार बाद में उसे बहराइच से लखनऊ पर किया गया था जहां हालत गंभीर होने की वजह से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिजनों ने न्यू इंडिया अस्पताल के संचालक राजन सिंह और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर चिकित्सा लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से शिकायत की थी परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी सीएचसी में दिए गए शिकायती पत्र परिजनों ने बताया कि पति के घर पर मौजूद न होने के कारण उसकी मां और पड़ोस की महिला करिश्मा को न्यू इंडिया अस्पताल लेकर आए थे अस्पताल में उपचार और ऑपरेशन के संबंध में परिजनों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और बिना डॉक्टर की मौजूदगी में ऑपरेशन कर दिया गया ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ने का आरोप भी लगाया गया है परिजनों के मुताबिक हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन नें उन्हें स्थिति की जानकारी स्पष्ट नहीं दी और मरीज को बहराइच ले जाने को कहा बहराइच में चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया जहां जगरानी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हालत गंभीर बताई गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर महेश विश्वकर्मा ने बताया कि न्यू इंडिया अस्पताल को मिहींपुरवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर थानेदार ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सील किया है मामले की आगे की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी।
0
0
Report

डिप्टी सीएम का भूपेश बघेल पर तंज: दो महीने तैयारी के बाद डिबेट

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके खुद के मंत्री ने मकान नहीं बनने का आरोप लगाकर इस्तीफा दिया था, वे आज डिबेट करने चले आए। विजय शर्मा ने कहा कि डिबेट के दौरान उनके पास कोई आंकड़े नहीं थे और वे केवल राजनीतिक हल्ला कर रहे थे। विजय शर्मा ने भूपेश बघेल की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने उनके लिए जो शब्दों का इस्तेमाल किया, वह उनकी क्षुद्रता है। यह ऊंचाई नहीं, बल्कि नीचाई है। उन्होंने भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि दो महीने तैयारी कर लीजिए, फिर से डिबेट कर लेते हैं। साथ ही नक्सलवाद के मुद्दे पर भी डिबेट कर लें。
0
0
Report
Advertisement

बगहा में हथियार के साथ वायरल वीडियो: युवक गिरफ्तार

Bagaha, Bihar:बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देशी कट्टा नुमा हथियार के साथ एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालाधन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार युवक के पास से एयरगन बरामद किया गया है। हालांकि समाज में महज़ दहशत फैलाने को लेकर युवक द्वारा रील के जरिये "जे हमरा खिलाफ़ बोलीं ओकरा के सीधे बांस हों जाई" भोजपुरी गाने के साथ रील बनाकर वायरल किया गया था लिहाजा एक्शन में आईं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालाधन यादव पिता हीरामन यादव लक्ष्मीपुर पतिलार निवासी को गिरफ्तार कर BNS की कई धाराओं में आर्म्स एक्ट के भी तहत केस दर्ज कर जेल भेजने की कवायद शुरू किया है। यह खबर वैसे लोगों को सावधान करने के लिए है जो अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाकर वायरल करते हैं। दरअसल यह पूरा मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतिलार गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान हीरामन यादव के पुत्र बालाधन कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद फ़ौरन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बगहा सदर SDPO निहार भूषण के आदेश पर पुलिस अब वायरल वीडियो और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन जांच कर रही है। हथियार की उपलब्धता और वीडियो बनाए जाने के कारणों को लेकर भी बालाधन यादव से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुईं है。
0
0
Report

सम्राट कैबिनेट ने बिहार में कई परियोजनाओं और नौकरियों के लिए मंजूरी दी

Patna, Bihar:सम्राट कैबिनेट ने बिहार जल संसाधन विकास निगम लिमिटेड के गठन को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने नगर निगम, पटना के निगम कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए 41 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने कटihar में आईबी पोस्ट के लिए जमीन के हस्तांतरण को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने जहानाबाद में SSB कार्यालय के लिए 1 करोड़ 7 लाख 6 हजार रुपये के भुगतान पर भारत सरकार को जमीन आवंटित करने को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने राज्य में औद्योगिक निवेश को लेकर नियमावली बनाई है। इसके तहत बिहार बॉयलर जांच एवं न्याय-निर्णयन नियमावली, 2026 को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने युद्ध जैसी स्थिति में लेह में शहीद हुए सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी को बिहार सरकार में नौकरी देने का निर्णय लिया है。 सम्राट कैबिनेट ने पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जेपी गोलंबर के नजदीक पटना जंक्शन को जोड़ने के लिए निर्मित भूमिगत पथ का आधिकारिक नामकरण ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’ किए जाने को मंजूरी दी है。 सम्राट कैबिनेट ने बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के मानदेय एवं अन्य सुविधाओं के पुनर्निर्धारण को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने केंद्र प्रायोजित योजना ‘पशुधन गणना’ के तहत 81 पदों को स्वीकृति दी है。 सम्राट कैबिनेट ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो सिद्धदोष बंदियों को परिहार का लाभ दिए जाने को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम 743 में संशोधन को मंजूरी दे दी है。 सम्राट कैबिनेट ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के लंबित मामलों के प्रभावी अनुश्रवण एवं समन्वय के लिए पोर्टल विकसित किए जाने को मंजूरी दी है। इसके लिए बिहार वित्त संशोधन नियमावली, 2024 के प्रावधानों के आधार पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के चयन को मंजूरी दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

गंगा पहाड़ में गोलीबारी: संजय सिंह गिरफ्तार, पिस्टल और 24 कारतूस तीन खोखे बरामद

Munger, Bihar:वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, संजय सिंह पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और तीन खोखे के साथ गिरफ्तार मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ में मंगलवार शाम पुरानी अदावत को लेकर दो ग्रामीणों सत्यानंद सिंह और संजय सिंह के बीच हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस  ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय  सिंह  को गिरफ्तार किया है ,पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं ,साथ ही तीन खोखे भी मिले हैं।  एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया  मंगलवार  गैंडा पहाड़ में मंगलवार शाम पुरानी अदावत को लेकर दो ग्रामीणों सत्यानंद सिंह और संजय सिंह के बीच हुई गोलीबारी की घटना हुई थी इस गोलीबारी की घटना में  गंगा कुमार सिंह के 12 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार  को पैर में गोली लगी ,जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्तपताल में चल रहा है।  एसपी ने  बताया की गिरफ्तार आरोपी  जेल से छूटकर घर आया था उसके बाद गोलीबारी की घटना घटित की थी।  बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
0
0
Report

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्णय पर विपक्ष ने इस्तीफे की मांग तेज की

Ranchi, Jharkhand:भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित पूरे विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है. यह विवाद चुनाव आयोग के भीतर से ही आई मतभेद की खबरों और वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के आरोपों के बाद गहराया है। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने SIR , वोटर लिस्ट पुनरीक्षण, आईटी सिस्टम और डेटा एक्सेस की प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सामने कई बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जेएमएम का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त दोनों साथी आयुक्तों की सहमति के बिना मनमाने ढंग से फैसले ले रहे हैं। 10 महीने के अंतराल में 14 बार लिखित शिकायत के बावजूद ज्ञानेश कुमार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई … यहां एक व्यक्ति का निर्णय चल रहा है SIR के माध्यम से बिहार बंगाल में बीजेपी को स्थापित किया गया. ज्ञानेश कुमार का कोई भी निर्णय असंवैधानिक है.. कहीं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सहमति से तो सारा निर्णय नहीं लिया जा रहा सुप्रीम कोर्ट इस मामले को लेकर स्वत संज्ञान ले.. ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए.. चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से अपना काम नहीं कर रहा वहां मनमानी चल रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दोनों अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार करने और उनकी अनदेखी करने के आरोपों से जुड़े मीडिया रिपोर्ट्स आने के बाद झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया है।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि निर्वाचन आयोग के भीतर निर्णयों में अन्य दो चुनाव आयुक्तों के इनपुट और आपत्तियों को दरकिनार किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे़े की मांग भी शिल्पी नेहा तिर्की ने की है शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता को बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग के भीतर पारदर्शिता होना अनिवार्य है। यदि निर्णय प्रक्रिया में अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुनी जा रही है, तो यह लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए बेहद चिंताजनक है।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में धान खरीद समझौता: कल से खरीदी शुरू, धरना खत्म

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद में धान खरीद को लेकर सरकार के साथ किसानों की बनी सहमति , किसानों धरना की समाप्त, कल से खरीद होगी शुरू गुरनाम सिंह चढ़ूंनी ने कहा की सरकार से मीटिंग में सहमति बन गई है धान की सरकारी खरीद परसों से शुरू होगी , लेकिन अब तक या फिर आने वाले कल तक जितने भी धान अनाज मंडी में पहुंचेगी । इसकी खरीद सरकार के द्वारा की जाएगी हालांकि उसका जे फॉर्म परसों से ही काटा जाएगा लेकिन उसकी बायोमेट्रिक आज और कल हो जाएगी उसको दोबारा मंडी में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं उन्होंने कहा कि अंबाला कुरुक्षेत्र करनाल जहां पर धान की अर्ली वैरायटी लगाई जाती है वहां पर राज्य सरकार केंद्र सरकार से अलगे सीजन में 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की अपील करेगी । और लिखित में यह भेजा जाएगा ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। वहीं उन्होंने कहा कि बाजरे की खरीद भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी इस पर भी सरकार के लोगों के साथ उनकी बातचीत हुई है। हालांकि किसानों को लाठियां खानी पड़ी है लेकिन सरकार ने अब उनकी बात मान ली है तो किसानों को काफी राहत मिली है जिसके चलते अब वह अपना धरना प्रदर्शन यहां पर खत्म कर रहे हैं। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मीटिंग में किसान की समस्या का हल हो गया है किसानों को धान खरीद में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी इनकी धान की खरीद कल से ही शुरू हो जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली कालकाजी में 17 वर्षीय के साथ गैंगरेप के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:दिल्ली के कालकाजी इलाके स्थित आस्था कुंज पार्क के अंदर सोमवार रात 8:30 बजे के आसपास एक 17 वर्षीय युवती के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया वहीं अब इसको लेकर महिलाओं में विरोध देखा जा रहा है जहां अपनी सुरक्षा को लेकर आज लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राएं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेज की छात्राएं आज बैनर और पोस्टर लेकर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है. वही इस दौरान छात्राओं को समझाने के लिए दिल्ली पुलिस के एसीपी और वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर इस दौरान छात्राओं से बातचीत भी की और उन्हें आश्वासन भी दिया गया है कि छात्र दिल्ली में खुद को सुरक्षित महसूस करें इसके लिए दिल्ली पुलिस कड़े कदम उठाएगी. लेकिन इसके बावजूद छात्राओं ने दिल्ली पुलिस का आश्वासन नहीं माना और जमकर प्रदर्शन कर रही है उनकी मांग है कि जब तक हम लोगों के लिए दिल्ली सरकार सुरक्षा का कार्य कम नहीं उठाती तब तक हम लोग इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे. वही हम आपको बता दे 21 सितंबर को कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आए युवक और युवती दर्शन करने के बाद आस्था कुंज पार्क में बैठने के लिए गए थे तभी कुछ लोग उनके पास आते हैं और खुद को दिल्ली पुलिस बताते हैं और उसके बाद उन्हें डरा धमकाकर लड़की के साथ आए युवक को भगा दिया जाता है और लड़की के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देते हैं वही इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए एक आरोपी का एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं दो और आरोपियों की गिरफ्तारी इसमें हुई थी और आगे की करवाई इस पूरे मामले पर की जा रही है.
0
0
Report

बभ्भनावा गांव में धूमधाम से मनाया गया जलविहार कार्यक्रम बभ्भनावा, सीतापुर। बभ्भनावा गांव में बुधवार

RKRamendr KumarFollow6m ago
Kharoha, Uttar Pradesh:बभ्भनावा गांव में धूमधाम से मनाया गया जलविहार कार्यक्रम बभ्भनावा, सीतापुर। बभ्भनावा गांव में बुधवार को जलविहार कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक परंपरा के अनुसार जलविहार कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में ढोल बजाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। ढोल की थाप और धार्मिक जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। गांव की गलियों से निकली शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जलविहार कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने धार्मिक आयोजन की सफलता और गांव में सुख-शांति की कामना की। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि जलविहार कार्यक्रम गांव की पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसे ग्रामीण मिल-जुलकर हर वर्ष उत्साह के साथ मनाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
0
0
Report

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mohammad RajaMohammad RajaFollow11m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ/हसायन (हाथरस)-सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के मामले में थाना हसायन पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी प्रशान्त कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक, सिकन्द्राराऊ (हाथरस) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हसायन में मु0अ0सं0 180/2026 के तहत धारा 353(1B), 352 बीएनएस तथा 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top