461771
न्यू राम रहीम ढावे में संचालक का शव मिला, पुलिस जांच जारी
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर में स्टेट हाईवे 22 पर स्थित न्यू राम रहीम ढावे के संचालक राजीव दोहरे का शव मंगलवार शाम 6 बजे ढावे के अंदर मिला। ढाबा पिछले तीन दिनों से बंद था। सूचना पर एसडीओपी संजू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नरसिंहपुर में बीजेपी नेता अजीत उर्फ लकी कौरव गिरफ्तार; नकदी वसूली केस
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर एंकर-नरସिंहपुर जिले में बीजेपी नेता अजीत उर्फ लकी कौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी नेता और उसके साथियों पर एनटीपीसी के दो इंजीनियरों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और उनसे नकदी समेत ऑनलाइन वसूली करने का संगीन आरोप है。 यह पूरी वारदात 30 अगस्त की बताई जा रही है। एनटीपीसी के इंजीनियर रोहित गौतम और सैय्यद नूरुद्दीन का आरोप है कि उन्हें रेलवे वाहन स्टैंड के पास एक ठिकाने पर बुलाया गया। वहाँ उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, साथ ही जान से मारने की धमकी देकर कैश और फोन-पे के जरिए जबरन रकम ट्रांसफर करवाई गई。 इंजीनियरों की शिकायत के आधार पर गाडरवारा पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी अजीत उर्फ लकी कौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि वारदात में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट-अशोक चौहान, थाना प्रभारी, गाडरवारा0
0
Report
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा फेंका
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग बल्लभगढ़ स्थित निगम कार्यालय में अधिकारियों के दफ्तर में सफाई कर्मचारियों ने फेंक कूड़ा अपनी मांग पूरी न होने के चलते सरकार और अधिकारियों से नाराज है सफाई कर्मचारी इससे पहले फरीदाबाद निगम कार्यालय में जॉइंट कमिश्नर और मेयर के दफ्तर पर भी सफाई कर्मचारियों ने फेका था कूड़ा बल्लभगढ़ के निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा फेंकने का वीडियो आया सामने0
0
Report
राम मंदिर के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुँचें, वैदेही भवन में मुलाकात तय
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या।राम मंदिर की पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, थोड़ी देर में पहुँचेंगे वैदेही भवन, वैदेही भवन में नवनियुक्त महासचिव गोविंद देवगिरी से करेंगे मुलाकात, अन्य सदस्यों से भी करेंगे मुलाकात。0
0
Report
Advertisement
तिहाड़ कनेक्शन से शामली हत्याकांड के तार खुलते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:शामली हत्याकांड में सामने आया तिहाड़ कनेक्शन... एशिया की सबसे सुरक्षित जेल से ऑपरेट हो रहा है गोगी गैंग का नेटवर्क... गोगी गैंग के रोहित राणा उर्फ मोई अब यूपी पुलिस के रडार पर... तिहाड़ में बंद गोगी गैंग के गैंगस्टर्स से होगी पूछताछ, जेल की बैरक से गैंग के नेटवर्क को किया जा रहा था ऑपरेट... शामली पुलिस खोलेगी तिहाड़ कनेक्शन की परतें शामली में सिंगर अंकित बालियान की हत्या के तार अब दिल्ली की तिहाड़ जेल तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। एशिया की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जेलों में शामिल तिहाड़ से गैंगस्टर नेटवर्क ऑपरेट किए जाने का शक पुलिस की जांच के केंद्र में है। पुलिस की जांच में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ मोई का नाम सामने आया है। रोहित राणा को पुलिस रिकॉर्ड में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग से जुड़ा बताया गया है। शामली पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जेल में बंद रहने के बावजूद रोहित राणा का गैंग के बाहर मौजूद लोगों से किस तरह संपर्क बना हुआ था और क्या शामली हत्याकांड की साजिश या उसे अंजाम देने वालों तक भी इसी नेटवर्क के जरिए निर्देश पहुंचे? पुलिस जल्द ही तिहाड़ जेल में बंद रोहित राणा से पूछताछ करेगी जिसके लिए बाकायदा यूपी पुलिस ने कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई है। जिसके बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल से पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर जाएगी गैंगस्टर रोहित मुई को शामली पुलिस。 यानी अब जांच का एक बड़ा सवाल है क्या जेल की बैरक के भीतर बैठकर गैंगस्टर अपना नेटवर्क ऑपरेट कर रहे हैं? और अगर ऐसा है तो शामली हत्याकांड में तिहाड़ से किसने और कैसे भूमिका निभाई? रोहित राणा उर्फ मोई—गोगी गैंग का अहम नाम। गैंग का नया उत्तराधिकारी पुलिस के डोजियर के मुताबिक रोहित राणा उर्फ मोई की उम्र करीब 35 साल है और वह माजरी, सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। उसने बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। पुलिस रिकॉर्ड में उसकी पहचान के निशान के तौर पर दाहिने हाथ पर ॐ का टैटू दर्ज है। डोजियर के मुताबिक वह आमतौर पर टी-शर्ट और लोअर पहनता था और उसके चेहरे पर मूंछ और दाढ़ी रहती थी। उसके खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में आर्म्स एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और MCOCA जैसे गंभीर मामलों का उल्लेख है। कॉलेज से शुरू हुआ अपराध की दुनिया का सफर डोजियर के मुताबिक रोहित राणा ने सोनीपत में पढ़ाई के दौरान ही अपराध की दुनिया से जुड़े लोगों के संपर्क में आना शुरू कर दिया था। उसने SM Hindu Senior Secondary School, Sonipat से पढ़ाई की। इसके बाद Nav Jyoti Shiksha Sadan School, Khubru से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। फिर CRA College, Sonipat से वर्ष 2014 में B.Sc. Computer Science की डिग्री हासिल की। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कॉलेज के दौरान बेंच पर बैठने को लेकर कुछ youths से उसका विवाद हुआ था। इसी विवाद में हमला करने के आरोप में उसके खिलाफ धारा 326 IPC के तहत मामला दर्ज हुआ। दीपक बाजाना के जरिए गोगी से जुड़ा... डोजियर के मुताबिक कॉलेज के दौरान ही रोहित राणा की मुलाकात गैंगस्टर दीपक बाजाना से हुई। इसके बाद दीपक बाजाना के जरिए उसकी पहचान जितेंद्र उर्फ गोगी और उसके सहयोगी कुलदीप मान उर्फ फज्जा से हुई। धीरे-धीरे रोहित राणा की गोगी से नजदीकी बढ़ती गई। पुलिस रिकॉर्ड में कहा गया है कि गोगी के लगातार संपर्क में रहने के कारण रोहित का परिवार भी परेशान था। डोजियर के मुताबिक बाद में परिवार ने उसे पैतृक संपत्ति से अलग कर दिया। वर्ष 2014 में रोहित को जितेंद्र उर्फ गोगी के घर से धारा 107/151 CrPC की कार्रवाई में गिरफ्तार किए जाने का भी उल्लेख है। गोगी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की साजिश... रोहित राणा का नाम वर्ष 2016 में गोगी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की घटना से भी जोड़ा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 24 जुलाई 2016 को जितेंद्र उर्फ गोगी को पुलिस हिरासत में हरियाणा रोडवेज की बस से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दीपक बाजाना और अन्य सहयोगियों ने कथित तौर पर बस का पीछा किया। रिकॉर्ड में SX4 और i20 कारों से बस का पीछा किए जाने का उल्लेख है। बस को रास्ते में रोकने के बाद उसमें मिर्च पाउडर फेंके जाने और इस दौरान गोगी के पुलिस हिरासत से फरार होने की बात दर्ज है। गोगी गैंग के बड़े नामों से कनेक्शन डोजियर में रोहित राणा के संपर्क में रहे कई नामों का उल्लेख है। इनमें जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप मान उर्फ फज्जा, दीपक बाजाना, कपिल उर्फ गौरव, कपिल खेड़ा, दीपक बॉक्सर, गुलशन उर्फ गल्लू, इरफान, मोनू नेपाली, संजय राणा उर्फ संजू अजय राणा और जैरनैल सिंह उर्फ जेली जैसे नाम शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके नेटवर्क से जुड़े ठिकानों के तौर पर सोनीपत, मेरठ, सफीदों,मुाना, देहरादून, जीरकपुर, मोहाली और गुरुग्राम का भी उल्लेख मिलता है। फज्जा के साथ देहरादून में ठिकाना डोजियर के मुताबिक जैरनैल सिंह उर्फ जेली के जरिए कुलदीप मान उर्फ फज्जा को संजू के फार्म हाउस पर लाया गया था। यहीं उसकी मुलाकात जितेंद्र उर्फ गोगी से हुई। इसके बाद रोहित राणा फज्जा को Ford Figo कार से फार्म हाउस तक लेकर आया। दस्तावेज में कहा गया है कि यह कार मोनू नेपाली ने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद रोहित, गोगी और फज्जा के साथ देहरादून गया और वहाँ करीब दो से तीन महीने रहने का भी उल्लेख डोजियर में है। हर्षिता दहिया हत्याकांड में भी नाम रोहित राणा उर्फ मोई का नाम चर्चित गायिका हर्षिता दहिया हत्याकांड से भी जोड़ा गया है। 17 अक्टूबर 2017 को पानीपत में हर्षिता दहिया की हत्या हुई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस मामले में...जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप मान उर्फ फज्जा और रोहित उर्फ मोई के शामिल होने का आरोप दर्ज है। डोजियर के मुताबिक हर्षिता दहिया एक मामले में दिनेश उर्फ कराला के खिलाफ गवाह थीं और इसी वजह से उनकी हत्या किए जाने का आरोप है। रवि भारद्वाज उर्फ बंटी की हत्या.. डोजियर में 15 जनवरी 2018 की एक और हत्या का उल्लेख है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जितेंद्र उर्फ गोगी, रोहित और अन्य आरोपियों ने रवि भारद्वाज उर्फ बंटी की हत्या की योजना बनाई। पहले रवि को रोहिणी कोर्ट के बाहर देखा गया। इसके बाद उसका पीछा किया गया।उसे सेक्टर-14, प्रशांत विहार, रोहिणी इलाके में देखा गया, जहां वह कथित तौर पर छोले-भटूरे खाने जाता था। डोजियर के मुताबिक वहीं रवि भारद्वाज पर फायरिंग की गई और उसकी मौत हो गई। टिल्लू गैंग के सदस्यों पर हमला... पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 18 जून 2018 को टिल्लू गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई। डोजियर के अनुसार आरोपी Scorpio कार में सवार होकर जिम की तरफ आने वाले विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसके बाद कथित तौर पर Scorpio को रोककर गोलीबारी की गई। इस घटना में हेमराज उर्फ मलंग और मुकुल की मौत होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है। MCOCA केस में भी नाम रोहित राणा, जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप मान उर्फ फज्जा और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ MCOCA के तहत दर्ज मामले का भी डोजियर में उल्लेख है। यानी पुलिस रिकॉर्ड में रोहित राणा को महज एक शूटर नहीं बल्कि गोगी गैंग के सक्रिय नेटवर्क से जुड़े सदस्य के तौर पर दर्ज किया गया है。 2019 में भी जारी रही गैंग की गतिविधियां डोजियर के मुताबिक वर्ष 2019 में भी रोहित राणा और उसके सहयोगियों की आपराधिक गतिविधियां जारी रहीं। 18 सितंबर 2019 को नरेला में वीरेंद्र मान की गोली मारकर हत्या का मामला भी इसी नेटवर्क से जोड़ा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस मामले में जितेंद्र उर्फ गोगी, कुलदीप उर्फ मोई, फज्जा, कपिल खेड़ा और कपिल उर्फ गौरव के नाम का जिक्र है। अंचिल ठाकुर की हत्या की साजिश डोजियर के मुताबिक 19 फरवरी 2020 को गुरुग्राम स्थित गोगी गैंग के ठिकाने पर हुई बातचीत के दौरान अंचिल ठाकुर के बारे में जानकारी सामने आई। आरोप था कि अंचिल ठाकुर ने दिनेश कराला केfamily के सदस्यों को धमकाया था। इसके बाद कथित तौर पर अंचिल ठाकुर की हत्या का फैसला लिया गया। उस पर गोलीबारी की गई। बाद में गुरुग्राम से गोगी, रोहित और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का उल्लेख है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी i20 कार से छह पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। mandoli जेल में भी नेटवर्क! डोजियर के अंतिम हिस्से में रोहित राणा के मंडोली जेल में रहने के दौरान भी दूसरे आरोपियों से संपर्क का उल्लेख है। रिकॉर्ड के मुताबिक जेल में उसकी मुलाकात राजीव डागर उर्फ मोनू से हुई। इसके बाद उसका संपर्क पीयूष बरेला उर्फ सनी से होने का भी उल्लेख है। यानी पुलिस रिकॉर्ड में जेल के भीतर भी उसके संपर्कों और नेटवर्क का सिलसिला सामने आता है। 26 अगस्त 2026 को शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या कर दी गई जांच में 9 से ज्यादा आरोपियों की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है। इनमें चार मुख्य शूटर बताए गए हैं। पुलिस एनकाउंटर में दो शूटर मोहित और सुमित मारे जा चुके हैं। जबकि दो अन्य शूटर आर्यन और सत्यम फरार बताए जा रहे हैं। भोलु व कनाडा और अमेरिका में मोजूद मोंटी मान चिराग फरार है। वही पप्पू और रोहित मुई यूपी और दिल्ली तिहाड़ जेल में पहले से बन्द है। इसके अलावा रेकी और दूसरे स्तर पर मदद करने वाले आरोपियों की भी तलाश जारी है。 इस हत्याकांड में करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पम्पू और तिहाड़ जेल में बंद रोहित राणा उर्फ मोई को भी आरोपी बनाए जाने की बात सामने आई है。 राकेश उर्फ पम्पू को करीब एक साल पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। उस पर 16 से ज्यादा आपराधिक मामले, जिनमें हत्या और रंगदारी के मामले भी शामिल बताए गए हैं। फिलहाल वह करनाल जेल में बंद है। और जिसको अब शामली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले जाना चाहती है।0
0
Report
सूरत के कामरेज में जन्माष्टमी पर पुलिस ने बुलेट लेकर पेट्रोलिंग की
Surat, Gujarat:કಾಮરેજ પોલીસને બુલેટ પર પેટ્રોલિંગ કર્યું જન્માષ્ટમી ના પર્વને લઈને પોલીસ દ્વારા પેટ્રોલિંગ કરવામાં આવ્યું જ્યાં લોકોની વધુ અવર જ્વર રહે છે એવા કામરેજના પાસોદરા, વાવ સહિતના વિસ્તારોમાં પોલીસ જવાનો બુલેટ લઈને ફર્યા પોલીસની સક્રિયતાને લઈને અસામાજિક તત્વોમાં ફફડાટ ફેલાયો0
0
Report
बलिया के बीएसटी बिरला बांध में 15 फीट मिट्टी कटाई, मरम्मत से बांध सुरक्षित
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में बीएसटी बिरला बांध बारिश और बाढ़ की वजह से 15 फीट तक मिट्टी कट गई। बैरिया तहसील अंतर्गत सिमरिया गांव के पास बीएसटी बिरला बांध बारिश और बाढ़ के चलते 15 फीट तक कट गया। बांध के कटने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के दबाव के चलते बाद की मिट्टी खिसकने लगी और देखते ही देखते लगभग 15 फीट बांध की मिट्टी कट गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी और जिला प्रशासन की तरफ से बांध को गिट्टी और मिट्टी की बोरियों से भरने का काम शुरू कर दिया गया है। मरम्मत का कार्य होने से बांध को सुरक्षित कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में 50 नई EV बसों का शुभारंभ, चार्जिंग स्टेशन शुरू, प्रदूषण घटाने का प्रयास
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आज दिल्ली सरकार ने कई नई पहल कीं। ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन की शुरुआत से कमर्शियल वाहनों की फिटनेस चेकिंग आसान होगी। जून तक खराबी सुधारी जाएगी और प्रदूषण पर नियंत्रण की उम्मीद है। साथ ही 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर परिचालन शुरू किया गया है, जिससे दिल्ली की सार्वजनिक बस संख्या बढ़कर 5100 हो जाएगी और दिल्ली-रेवाड़ी बस सेवा भी शुरू हो गई है। गाजीपुर और हसनपुर में EV चार्जिंग स्टेशन भी लगाए गए हैं ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिले। हालिया इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुसार अब प्रदत्त डिस्काउंट के साथ लोग अधिक इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को प्रेरित होंगे और अगले साल से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों पर रजिस्टर होगा। मार्गदर्शक बयान के अनुसार पिछले कुछ सालों में विकास की गति तेज है और 50 नई EV बसों के साथ 2 EV चार्जिंग स्टेशन भी जनता को सौंपे जाएंगे। ओखला के लैंडफिल साइट पर भी काम चल रहा है ताकि एक आक्सीजन पार्क बने और 37 एकड़ जमीन साफ की गई।0
0
Report
छुरिया में अवैध क्लिनिक-मैडिकल शॉप पर छापा: एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव जिले के छुरिया में झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक और मेडिकल शॉप पर प्रशासन ने छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां, जिनमे इंजेक्शन और मेडिकल सामग्री ऑपरेशन करने प्रयुक्त उपकरण शुगर बी पी की दवाएं बरामद की गई हैं। खास बात यह है कि क्लिनिक और मेडिकल शॉप बिना वैध दस्तावेज और लाइसेंस के संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक में एक महिला का इलाज भी किया जा रहा था, जिसकी हालत गंभीर बताई गई। महिला को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामाला राजनांदगांव जिले के छुरिया नगर का है। शिकायत मिलने के बाद SDM अनिकेत साहू ने BMO और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर में संचालित एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक और उससे जुड़ी मेडिकल शॉप पर औचक छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान अधिकारियों को यहां बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलीं। इनमें बच्चों और बड़ों को दी जाने वाली दवाइयों के साथ-साथ इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां, इंजेक्शन और अन्य मेडिकल सामग्री भी शामिल थी। क्लिनिक में एक महिला का इलाज करते हुए मिला। अधिकारियों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर थी। मौके की स्थिति को देखते हुए SDM और BMO ने तत्काल महिला को अपने वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टर द्वारा क्लिनिक संचालित करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस अधिकारियों के सामने पेश नहीं किया जा सका। वहीं मेडिकल शॉप की जांच में भी नियमों की अनदेखी सामने आई। मेडिकल शॉप में कोई फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला और संचालन से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक और मेडिकल शॉप को सील कर दिया। बाइट – SDM अनिकेत साहू क्लिनिक और मेडिकल शॉप अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली हैं। इस तरह की अवैध गतिविधियों और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छुरिया में हुई इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना लाइसेंस क्लिनिक और मेडिकल शॉप का संचालन, ऊपर से एक्सपायरी दवाओं का इस्तेमाल—यह लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है और अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही से नगर के निजी अस्पतालों और मेडिकल दुकानों के संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव0
0
Report
दिल्ली में मास्टर हॉकी कप 2026 2 से 5 सितम्बर तक
Karauli, Rajasthan:नई दिल्ली के शिवाजी हॉकी स्टेडियम में 2 से 5 सितम्बर तक मास्टर हॉकी कप 2026 का आयोजन हो रहा है । एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि 4 दिवसीय टूर्नामेंट में देश की 25 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में महिला 30 , पुरुष 40 तथा पुरुष 50 तीन आयु वर्गों में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।0
0
Report
Advertisement
दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के लिए बलदेव छठ महोत्सव की जोरदार तैयारियाँ
Karauli, Rajasthan:सत्ताईसा क्षेत्र के आराध्य श्री दाऊजी महाराज को बैंड-बाजे के साथ दिया गया जन्मोत्सव का निमंत्रण गुढ़ाचंद्रजी। सत्ताईसा क्षेत्र के आराध्य देव श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव बलदेव छठ महोत्सव को लेकर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्री दाऊजी महाराज को श्रीफल भेंट कर निमंत्रण दिया। श्री दाऊजी महाराज जन्मोत्सव समिति के संयोजक दीपेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि इस वर्ष बलदेव छठ का पावन महोत्सव 17 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा ।0
0
Report
बारिश के तेज बहाव में 14 वर्षीय प्रियंका यादव की मौत
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका यादव पिता योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। प्रियंका मूल रूप से गौघाट, थाना भरतकूप की रहने वाली थी और वर्तमान में अर्जुनपुर गांव में अपने मामा सुनील यादव के घर रह रही थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर तेज बारिश के बीच प्रियंका भैंस चराने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक बछड़ा भागने लगा। प्रियंका उसका पीछा करते हुए खेत के किनारे से गुजर रहे बरसाती नाले तक पहुंची, जहां पैर फिसलने से वह तेज बहाव के पानी में गिर गई। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण प्रियंका बहकर आगे खेत में फंस गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। देर शाम खेत में प्रियंका का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बरौंधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
करौंदी के बच्चों के लिए पक्की सड़क अभी दूर क्यों है? तीन दशक बाद भी स्कूल तक मार्ग नहीं
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के करौंदी गांव में शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। 3 दशक से ज्यादा समय से हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है, लेकिन स्कूल तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची। बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से बच्चों और शिक्षकों को गुजरना पड़ता है। कई बार फिसलकर गिरने का खतरा भी बना रहता है। सवाल है—आखिर करौंदी के बच्चों को पक्की सड़क कब मिलेगी? ये तस्वीरें शहपुरा जनपद पंचायत के करौंदी गांव की हैं। स्कूल के ठीक पहले रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है। बारिश में बच्चों को इसी फिसलन भरे रास्ते से स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल को संचालित हुए तीन दशक से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन सड़क की समस्या जस की तस है। एक तरफ शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे हैं, तो दूसरी तरफ बच्चों के सामने स्कूल पहुंचना ही चुनौती बना हुआ है। ऐसे में सवाल यह है कि तीन दशक से स्कूल है, फिर सड़क क्यों नहीं? करौंदी के बच्चों को पक्की सड़क के लिए आखिर और कितना इंतजार करना पड़ेगा?0
0
Report
Advertisement
कोटा की फैैक्ट्री में कोबरा घुसने से हड़कंप, 5 फीट ब्लैक कोबरा रेस्क्यू
Kota, Rajasthan:भामाशाह मंडी रोड नंबर 7 स्थित फैक्ट्री में भारी भरकम कोबरा आने से हड़कंप मच गया कोबरा को देखकर फैक्ट्री में मौजूद लोग दहशत में आ गए, हालांकि लोगों ने कोबरा को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए , सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मसक्कत के बाद 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया और लाडपुरा के जंगल में आजाद किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली मौसम में बदलाव के साथ ही शहर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल तक के इलाकों में कोबरा सहित अन्य जंगली जीव जंतुओं का खतरा बढ़ता जा रहा है0
0
Report
बांसवाड़ा के गांव में आवारा कुत्ते ने महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा में सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के भिलकुआ झोकड़िया पाड़ा गांव में घर के बाहर बैठी एक महिला पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के हाथ को गंभीर रूप से नोच डाला, जिससे वह खून से लथपथ घायल हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते के हमले से बचाया। घायल महिला को बांसवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हाथ पर 18 टांके लगाए। घायल महिला की पहचान सकीना पत्नी भोना के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत है; ग्रामीण प्रशासन से ऐसे आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
सेलकुई के सारना नदी पुल पर खतरा भारी वाहन चालुर्त बंद, मरम्मत शुरू
Dehradun, Uttarakhand:सेलकुई में सारना नदी पर बने पुल पर खतरा मंडरा रहा है. बीते दिनों आए पानी के भारी जलसैलाब ने पुल की जड़ो को खोखला कर दिया, जिसके बाद पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. प्रशासन ने पुल से बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है. नदी में पानी के जलस्तर के कम होने के बाद जेसीबी मशीन से पानी के रास्ते को डायवर्ट किया जा रहा है. वहीं पुल के पिलर की जड़ों को सुरक्षित करने के लिए जाल लगाकर काम जारी है. एक बड़े खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुल की मरम्मत शुरू कर दी है. फिलहाल लोगों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ रहा है.0
0
Report
Advertisement
