icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461223
Shashank MishraShashank MishraFollow14 Sept 2024, 12:04 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

LG बैठक: विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए समन्वय और CCTV मजबूत

New Delhi, Delhi:*विश्वविद्यालय परिसरों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर LG ने की बैठक, मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश* दिल्ली में छात्रों, खासकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने GNCTD के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और निदेशकों के साथ बैठक की। बैठक में दिल्ली पुलिस, PWD, MCD और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में विश्वविद्यालय परिसरों और छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। LG ने सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के तहत पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, अंधेरे वाले स्थानों (डार्क स्पॉट) को खत्म करने, विश्वविद्यालयों तक आने वाली सड़कों पर CCTV व्यवस्था को मजबूत और एकीकृत करने तथा लास्ट-माइल कनेक्टिविटी बेहतर करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के आवासों की व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया, जहां युवा बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। LG ने कहा कि दिल्ली में हर युवा, विशेषकर छात्राओं को शिक्षा हासिल करने के दौरान विश्वास, गरिमा और सुरक्षा का माहौल मिलना चाहिए। सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण को विकसित दिल्ली के विजन का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
0
0
Report

दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा अब केवल पिंक सहेली कार्ड से

New Delhi, Delhi:दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 4 अक्टूबर से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा सिर्फ ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ के जरिए ही मिलेगी। इसके साथ ही अब तक इस्तेमाल किए जा रहे पिंक पेपर टिकट को बंद कर दिया गया है। एलजी तरनजीत सिंह संधू की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, अब तक करीब 19.5 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है, ताकि जिन महिलाओं के पास अभी कार्ड नहीं है, वे इसे बनवा सकें और मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का लाभ ले सकें।
0
0
Report
Advertisement

चमोली में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: 160 नाली अवैध भांग हटाई गई

Karnaprayag, Uttarakhand:प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चमोली पुलिस ने अवैध भांग की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशास्न की टीम ने दो दिनों में कुल 160 नाली जमीन में उगाई जा रही अवैध भांग की खेती को नष्ट किया है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में एसओजी चमोली, चौकी देवाल, समाज कल्याण विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देवाल क्षेत्र के रामपुर और तोरती क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर करीब 90 नाली भूमि में की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट किया। बीते दिन देवाल क्षेत्र में 70 नाली जमीन पर भांग की खेती को नष्ट किया था । पुलिस के मुताबिक, अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 160 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट की जा चुकी है। बीओ 1 / नशे के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के दौरान प्रशास्न की संयुक टीम ने आसपास के क्षेत्रों में भी सघन निरीक्षण किया। ग्रामीणों को चेतावनी दी गई कि अवैध रूप से भांग की खेती करना कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भांग के सेवन और अवैध उत्पादन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों से प्राकृतिक रूप से उगी जंगली भांग को भी सामूहिक प्रयास से नष्ट करने और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग की अपील की। चमोली पुलिस ने साफ किया है कि नशे के अवैध कारोबार और नशे की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

कांग्रेस में हरीश रावत यात्रा को लेकर गुटबाजी, हाईकमान और समर्थक भिड़ेंगे

Dehradun, Uttarakhand:कांग्रेस हाईकमान की रोक और हरीश रावत की यात्रा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. AICC प्रभारी कुमारी शैलजा ने पत्र लिखकर हरीश रावत को यात्रा न करने के निर्देश दिए, लेकिन पूर्व CM अपनी धन्यवाद यात्रा पर अड़े हैं. सोमवार को कुमाऊं प्रवेश पर खटीमा-जसपुर बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया. इस पूरे विवाद पर कांग्रेस विधायकों हरीश धामी और मनोज तिवारी ने कहा - पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है. जसपुर में स्वागत से गदगद हरीश रावत ने मंच से कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया. रावत ने कहा कि कुमाऊं के हर क्षेत्र से और यूपी से भी साथी उनके समर्थन में आए हैं और इस जोशीले स्वागत के पीछे आदेश चौहान का हाथ है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी इस यात्रा में साथ हैं प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस एक है किसी भी तरह कोई भी व्यक्ति पार्टी के खिलाफ नहीं है. धारचूला विधायक हरीश धामी ने कुमाऊं प्रवेश पर कहा कि हरीश रावत स्वस्थ होकर लौटे हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. उन्होंने हमेशा चाहा है कि कांग्रेस का झंडा-डंडा लेके वो आगे बढ़ें और जैसे उनके कुमाऊं में आने का प्रोग्राम हुआ तो हम सब लोग उत्साहित हैं. AICC के पत्र से उपजे विवाद पर सफाई देते हुए हरीश धामी ने कहा कि ये सीनियर लीडरों का आपसी मामला है, सुलझा लिया जाएगा. पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और सबका लक्ष्य 2027 में सरकार बनाना है. अल्मोड़ा से कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने हरीश रावत की यात्रा को धन्यवाद यात्रा बताया. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक अस्वस्थ रहने के बाद रावत जी जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जता रहे हैं और संगठन को मजबूत कर रहे हैं. वहीं जब AICC के रोक वाले पत्र के बारे में पूछा गया तो मनोज तिवारी ने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया. कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर कैबिनेट के मंत्री खजनदास का कहना है कि हरीश रावत वरिष्ठ नेता हैं राज्य से लेकर केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं उनके लिए इस तरह प्रदेश प्रभारी का पत्र कहीं ना कहीं उचित नहीं लगता मामला भले ही कांग्रेस का अंदरूनी हो लेकिन वरिष्ठ नेताओं की सम्मान का ख्याल सभी को होना चाहिए.
0
0
Report
Advertisement

बंगाल में छह माह में UCC लागू, लव जिहाद पर कड़ा कानून: शुभेंदु अधिकारी

Noida, Uttar Pradesh:UCC को लेकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों की राय। इस विषय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से कई तरह की राय सामने आई। 6 महीने के अंदर बंगाल में UCC, 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने का ऐलान शुभेंदु अधिकारी का पश्चिम बंगाल में अगले छह महीने के अंदर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी, ऐसा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है। उन्होंने बताया कि UCC लागू होने के बाद धर्मांतरण, 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून लाया जाएगा। कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर बंगाल में भी UCC लागू किया जाएगा।
0
0
Report

गढ़वा के रंका पूर्वी जंगल में हाथी की मौत, ग्रामीण डरे, वन विभाग जांच में जुटा

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका पूर्वी वन क्षेत्र में जंगल के अंदर जंगली हाथी का मिला शव, मचा हड़कंप, हाथी देखने के लिए जान हथेली पर देख ग्रामीणों की उमड़ रही है भीड़, मौके पर वन विभाग एवं पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे, तीन माह मे यह दूसरी घटना, जाँच मे जुटी विभाग। जिले के रंका वन क्षेत्र के पिपरादादर जंगल में सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने एक हाथी को बैठा देखा तो पहले सभी डर गए जब हाथी की कोई गतिविधि नहीं हुई तो ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो हाथी मृत पड़ा था। ग्रामीणों ने जैसे ही इसकी सूचना गाँव में दी पूरा गाँव हाथी के शव को देखने के लिए भीड़ लगा दी। तत्पश्चात वन विभाग को जानकारी मिलने के बाद हाथी के शव को कब्जे में लेते हुए विभाग के अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग डीएफओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी। डीएफओ ने कहा कि पिपराददर जंगल में जंगली हाथी का शव मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं विभाग ने मौके से बिजली की तार भी जप्त की है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है ग्रामीणों द्वारा हाथी के हमले से लगाए गए तार के चपेट मे आने से हाथी की मौत हुई हो。
0
0
Report

साहिबगंज के राधानगर में चचेरे भाई बहादुर बागती ने हत्या की स्वीकारोक्ति; गिरफ्तार

Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र में हुई गौरचन्द्र बागती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस के अनुसार चचेरा भाई ही गौर चंद्र बागती का हत्यारा निकला. पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती को गिरफ्तार किया है. वारदात का खुलासा करते हुए राजमहल अनुमंडल पुलिस अधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनपुर चौक के पास मोहनपुर निवासी गौरचन्द्र बागती की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. वारदात की फौरन बाद पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया. पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पुलिस सूचक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, कड़ाई से पूछताछ में बहादुर बागती ने हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की. उसने पुलिस को बताया कि आपसी रंजिश व अमीन भाई के बढ़ते रसूक के कारण द्वेष की भावना से ग्रथ होकर उसने घटना को अंजाम दिया, वर्षों से घटना को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और घटनास्थल से चप्पल भी बरामद की है. इस संबंध में राधानगर थाना कांड दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत मामला का अनुसंधान किया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

नर्मदापुरम से जंगल के राजा सड़क पर: पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर बाघ चहलकदमी

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम से जंगल के राजा की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने राहगीरों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी रोमांच बढ़ा दिया है। पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर तड़के सड़क के बीचोंबीच बाघ चहलकदमी करता नजर आया। खास बात ये रही कि बाघ कुछ दूरी तक राहगीरों के आगे-आगे चलता रहा। लोगों ने इस पूरे नजारे को मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। तस्वीरें पगारा और मटकुली के बीच की हैं, जहां सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक सड़क पर बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखकर राहगीर सहम गए, लेकिन सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो बनाते रहे। वीडियो में बाघ सड़क के बीचोंबीच बेखौफ अंदाज में टहलता नजर आ रहा है। कुछ देर सड़क पर चलने के बाद बाघ सड़क किनारे उतरा और जंगल में चला गया। सतपुड़ा के जंगलों से लगे इस मार्ग पर वन्यजीवों की आवाजाही होती रहती है, लेकिन सड़क पर बाघ का इस तरह नजर आना राहगीरों के लिए रोमांचक और हैरान करने वाला नजारा रहा।
0
0
Report
Advertisement

ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल डूंगरपुर ने 33 मांगों के साथ पत्रकार वार्ता आयोजित की

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर पत्रकार वार्ता, अनुसूचित क्षेत्र में पांचवीं अनुसूची और स्वशासन लागू करने सहित 33 सूत्रीय मांगों की उठाई आवाज अनुसूचित क्षेत्र में संवैधानिक अधिकारों को धरातल पर लागू करवाने और ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल (संभाग) डूंगरपुर ने आवाज उठाई है | ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल (संभाग) डूंगरपुर ने पत्रकार वार्ता करते हुए सरकार से अनुसूचित क्षेत्र में पांचवीं अनुसूची और स्वशासन लागू करने सहित 33 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की है | ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल (संभाग) डूंगरपुर के संस्थापक सुरेश रोत ने अनुसूचित क्षेत्र में संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की मजबूती पर जोर दिया | उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची, व पेसा अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं और रूढ़ि-प्रथा (स्वशासन) को पूर्ण अधिकार दिए जाने चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी के 'ग्राम स्वराज' और डॉ. जयपाल सिंह मुंडा के दृष्टिकोण के आधार पर जनजातीय अंचल की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन के अधिकार और स्वतंत्र पंचायतीराज व्यवस्था की वकालत की | साथ ही पत्रकार वार्ता में सुरेश रोत ने गाँवो में बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा, शिक्षा और भावी पीढ़ी का विकास करने, स्वास्थ्य और पेयजल समस्या का समाधान करने, कृषि, किसान एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने . रोजगार, उद्योग और swashasan लागू करने की मांग की है | इसके साथ काउंसल ने पंचायती राज व्यवस्था में किसी भी राजनीतिक दल या अर्ध-सरकारी हस्तक्षेप को रोककर ग्राम सभाओं को स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अधिकार दिए जाने की भी मांग रखी है | वही इस मौके पर काउंसिल के सुरेश रोत ने बताया कि ट्रायबल ऑटोनॉमस काउ्नसिल स्वयं अपने स्तर पर इन सभी कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव और प्रोजेक्ट बनाकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
0
0
Report

मारोठ में स्विफ्ट कार और मेजर गाड़ी की भिड़ंत, दो घायल

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र के मारोठ में सोमवार को सीकर-अजमेर रोड पर खस्वा की ढाणी के पास स्विफ्ट कार और मेजर गाड़ी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारोठ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में महेश और बजरंग लाल राजलिया को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए कुचामन रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई。
0
0
Report

ABVP ने JNVU मुख्य द्वार पर धरना देकर बुनियादी सुविधाओं और फीस वृद्धि पर विरोध जताया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जेएनवीयू इकाई ने आज विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर समस्याओं के समाधान की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए ABVP नेता नवल सिंह राठौड़ ने कुलपति पर विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुलपति द्वारा लगातार नवाचार और फैकल्टी के निरीक्षण की बात की जा रही है, लेकिन विश्वविद्यालय की कक्षाओं में लाइटें, पंखे और भवनों की स्थिति खराब है। विद्यार्थियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। राठौड़ ने फीस वृद्धि का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि के विरोध में चार दिन तक धरना दिया था, जिसके बाद फीस में की गई 30 प्रतिशत बढ़ोतरी को कम किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं पर राशि खर्च करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वह राशि कहां खर्च हुई। ABVP नेता ने विश्वविद्यालय की विभिन्न फैकल्टी और उनमें विद्यार्थियों की संख्या को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई फैकल्टी में पर्याप्त संख्या में विद्यार्थी नहीं हैं, इसके باوجود उन्हें संचालित किया जा रहा है। वहीं विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कमी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जहां करीब 500 कर्मचारियों की आवश्यकता है, वहां लगभग 140-150 कर्मचारियों के भरोसे व्यवस्थाएं चल रही हैं। राठौड़ ने विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की आंसर बुक को सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इन आंसर बुक को विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ताकि आने वाले विद्यार्थी उन्हें देखकर बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने आंसर बुक उपलब्ध नहीं कराने पर पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए और मामले की जांच की मांग की। ABVP ने बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स को लेकर भी विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय पर सवाल उठाए। राठौड़ ने कहा कि ओल्ड कैंपस में कॉमर्स, लॉ और अन्य संकायों के विद्यार्थी खेल ट्रायल के लिए आते हैं। ऐसे में बोर्ड ऑफ स्पोर्ट्स की गतिविधियों को दूसरे कैंपस में स्थानांतरित करने से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को परेशानी हो सकती है। उन्होंने इवनिंग फैकल्टी की कक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से बदलकर शाम 5 बजे करने पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि शाम 5 से रात 10 बजे तक कक्षाएं संचालित करना विद्यार्थियों के हित में नहीं है और विश्वविद्यालय प्रशासन को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। ABVP नेता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले चार वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बावजूद विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर धरना जारी रखने के साथ भूख हड़ताल भी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top