Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461775

पिपरिया में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, सदस्यता अभियान भी चलाया

Sept 27, 2024 02:14:04
Pipariya, Madhya Pradesh

पिपरिया शहर और ग्राम सेमरी रणधीर एवं पढ़रखा में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और इस अवसर पर सदस्यता अभियान भी चलाया। भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, नपाध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, पूर्व जिला सतर्कता सदस्य अरविंद राय और पार्षद जितेंद्र साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एकांत मानववाद के प्रणेता थे। उनका उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना था।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 10, 2026 04:46:59
Delhi, Delhi:जनकपुरी गड्ढे की घटना में अपडेट पश्चिमी जिला एटीएस की टीम ने मुख्य ठेकेदार को उदयपुर से किया गिरफ्तार जनकपुरी गढ्ढे में गिरने से कमल की मौत मामले में लगातार तलाशी के बाद, इंस्पेक्टर मुकेश मीणा की लीडरशिप में ATS वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने आज सुबह-सुबह राजस्थान के उदयपुर से मेन कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। वह वहीं छिपा हुआ था। उसे दिल्ली लाया जा रहा है। वही पश्चिमी जिला के डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी जिला ATS की टीम को सूचना मिली थी कि जनकपुरी मामले में मुख्य ठेकेदार उदयपुर में है और टीम उदयपुर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर दिल्ली ला रही है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 10, 2026 04:46:44
Chittorgarh, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां श्याम मार्केट के पीछे एक निर्माणाधीन दुकान की सीढ़ियों की सेंटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में रावतभाटा निवासी मजदूर सुरेश जंगम मलबे में दब गया। जानकारी के अनुसार मजदूर ठेकेदार के अधीन सीढ़ियों की सेंटरिंग के बाद बल्लियां हटा रहा था, तभी पूरी संरचना अचानक ढह गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। करीब 10 से 12 मिनट की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला गया। घायल को पहले रावतभाटा उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोटा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप भी लगाए।
0
comment0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
Mar 10, 2026 04:46:27
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में कार चालक ने बाइक पर बैठे दो लोगों को मारी टक्कर। कार चालक टक्कर मारकर हुआ फरार, घटना देख आस-पास खड़े लोगों में मचा हड़कंप। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल औरैया इलाज के लिए भेजवाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रारम्भिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा रेफर। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू तिलक नगर प्रेमानंद आश्रम के पास की घटना बताई जा रही है। प्रेमानंद आश्रम के पास आदेश और अवधेश राठौर बाइक पर बैठे थे तभी तेज रफ्तार मारुति वैगन आर कार के ड्राइवर सोनू शुक्ला ने टक्कर मारी। टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तेज रफ्तार गाड़ी ने किस तरह टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गई। फिलहाल घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। औरैया सदर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 10, 2026 04:46:17
Noida, Uttar Pradesh:मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण एलएनजी आपूर्ति बाधित होने पर प्राकृतिक गैस का राशनिंग लागू करने का ऐलान- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की अधिसूचना - आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत जारी - प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को मिलेगी गैस की पूरी या ज्यादा आपूर्ति - घरेलू PNG, CNG, उर्वरक कारखाने, LPG उत्पादन, चाय उद्योग आदि को प्राथमिकता - घरेलू PNG-CNG और LPG उत्पादन को 100% औसत खपत के आधार पर गैस - उर्वरक संयंत्रों को 70%, अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों (शहरी गैस वितरण आदि) को 80% आवंटन - गैर-प्राथमिकता क्षेत्रों से कटौती - पेट्रोकेमिकल प्लांट, बिजली संयंत्र, रिफाइनरी से गैस हटाकर जरूरी क्षेत्रों में भेजी जाएगी - GAIL और PPAC को निगरानी और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी - मौजूदा गैस सप्लाई अनुबंधों पर यह आदेश ओवरराइड करेगा - फोर्स मेज्योर क्लॉज लागू - 9 मार्च 2026 यानी आज से प्रभावी - सरकार का उद्देश्य - आम जनता, उर्वरक और घरेलू उपयोग में गैस की कमी न हो
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 10, 2026 04:46:00
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पेट्रोल-डीजल संकट का अलार्म! ईरान-इजरायल युद्ध की आग ने वैश्विक तेल बाजार को हिला दिया है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दामों पर संकट मंडरा रहा है। फर्रुखाबाद में सरकारी महकमा पहले से सतर्क हो चुका। नगर पालिका ने अचानक अपनी सभी गाड़ियों को डीजल से टैंक फुल करने के निर्देश जारी कर दिए। नतीजा? पेट्रोल पंपों पर नगर पालिका की गाड़ियों की भीड़! क्या यह तेल संकट का पहला संकेत है? फर्रुखाबाद के प्रमुख पेट्रोल पंप पर हंगामा मचा हुआ है। नगर पालिका ने अचानक सभी गाड़ियों को डीजल भरवाने के आदेश दिए। नगर पालिका के अधिकारी कहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें चिंतित हैं। ईरान से तेल सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है। फर्रुखाबाद जैसे शहरों में सेवाओं पर असर न पड़े, इसके लिए तैयारी शुरू। लेकिन सवाल यह है—क्या आम आदमी को अब लंबी कतारें झेलनी पड़ेंगी? फिलहाल पंपों पर डीजल उपलब्ध है, लेकिन भीड़ बढ़ रही है। नगर पालिका से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 10, 2026 04:45:27
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 10, 2026 04:45:11
Ranchi, Jharkhand:निकाय चुनाव और होली के बाद भी सदन के अंदर और बाहर सुस्त बीजेपी तो सत्ता पक्ष ने कसा तंज झारखण्ड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है।सत्र की कार्यवाही की दौरान अब तक भारतीय जनता पार्टी का सदन के अंदर और बाहर रवैया काफी शांत नजर आया और दिए की जा रही थी कि होली और निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी दोगुनी ताकत के साथ सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेगी लेकिन एक बार फिर बीजेपी काफी शांत दिखाई मामले पर सत्ता पक्ष में बीजेपी पर चुटकी ली है कांग्रेस की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जिस तरीके से जनता ने भारतीय जनता पार्टी को न करने का काम किया है यह कमजोर हो गए हैं इस वजह से हाउस में उनकी उपस्थिति भी कम रहती है जनहित के मुद्दों से इनका कोई लगाव नहीं है हालांकि राजनीतिक मुद्दों को रखते हैं ताकि मीडिया में प्रसेंस बना रहे। सरकार के जवाब से अगर नाता नहीं है तो यह चिंता का विषय। बाइट...शिल्पी तिर्की,मंत्री भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए वह भाग जाते हैं। इस बार भी उन्हें बोला गया है कि हर सवाल का जवाब दिया जाएगा लेकिन वह भाग जाते हैं क्योंकि बीजेपी के लोग गरीबों के लिए काम नहीं करना चाहते। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ पूंजीपति की बात कर सकती है इसीलिए उनके पास कोई मुद्दा नहीं है बाइट....सुरेश पासवान,राजद विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से बैक फुट में है और जनता की मुद्दों पर भागती है इसीलिए यह स्पष्ट हो जाता है कि उनके पास मुद्दे का अभाव है। बाइट....जेएमएम विधायक भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुमार उज्जवल ने कहा की बीजेपी नहीं विरोधी खुद ठंड पड़ गई है। सरकार हराश हो गई है।बीजेपी के पास मुद्दों की कमी नहीं लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। बाइट....बीजेपी विधायक
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 04:37:54
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में डबल डेकर बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे में बस में सवार लगभग 20 सवारियां घायल हुई है। हादसा एक आवारा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बस लखीमपुर से मुंबई के लिए जा रही थी। घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के जेरा रहीमपुर गांव के पास स्टेट हाईवे की है। बताया जा रहा है कि दिन रात लखीमपुर से मुंबई जा रही बस जब अल्लाहगंज स्टेट हाईवे पर पहुंची तभी एक आवारा पशु बस के सामने आ गया। पशु को को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकल गया। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं जिनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद चार लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 10, 2026 04:33:47
Patna, Bihar:पटना में पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह की बहन के घर से डेढ़ लाख रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये के गहने, लाइसेंसी रायफल की गोलियां और चार घड़ियां चोरी हो गईं। घटना पीसी कॉलोनी स्थित डी-128 मकान में हुई। घर बंद होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री की बहन और बहनोई खगड़िया गए हुए थे, जबकि उनका बेटा शशांक कुमार होली मनाने लखनऊ स्थित ससुराल गया था। इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे छह बदमाशों में से दो गेट फांदकर घर में घुस गए और गेट से लेकर कमरों तक लगे पांच तालों को काट दिया। करीब तीन घंटे तक घर में रहकर बदमाशों ने अलमारी, पलंग और बक्सों को तोड़कर नकदी, गहने, घड़ियां और रायफल की गोलियां चुरा लीं। घटना की सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग थाने में केस दर्ज कराया गया है और डीजीपी को भी जानकारी दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है। चोरी के पीछे किसी लाइनर के होने की आशंका जताई जा रही है。
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 10, 2026 04:32:55
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में बंदरों के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हरिकेश कुमार सिंह पटेल, निवासी ग्राम डाढ़ा कला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर पर बंदरों के हमले से गहरे घाव हुए हैं, जिन पर 100 से अधिक टांके लगाए गए हैं। फिलहाल प्रयागराज में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top