461223
सिवनी मालवा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बछ बारस
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में शुक्रवार को बछ बारस का पर्व संपत सारडा के निवास पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गाय और बछड़े को तिलक लगाकर विधि-विधान से उनका पूजन किया। उन्होंने भैंस के गोबर से तलाई बनाकर उसमें पानी भरा और बछ बारस की कथा सुनी। मान्यता है कि बछ बारस करने से बेटों की उम्र लंबी होती है और उनके जीवन में खुशहाली आती है। महिलाओं ने बताया कि इस दिन गाय के दूध से बने उत्पादों का उपयोग नहीं किया जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंगाई सभा पर हिंदू जागरण मंच का विरोध, पुलिस ने स्थिति संभाली
Dhamtari, Chhattisgarh:चंगाई सभा को लेकर हिंदू जागरण मंच का विरोध, मौके पर पहुंचकर की नारेबाजी धमतरी शहर में रविवार को एक बार फिर चंगाई सभा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई.... टिकरापारा इलाके में एक किराए के मकान में आयोजित प्रार्थना सभा की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी.. हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि सभा में बाहर से लोगों को बुलाकर धर्मांतरण की गतिविधियां कराई जा रही थीं...... हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है..... वही मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.... पुलिस का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में प्रार्थना सभा करने के लिए स्वतंत्र है...... हालांकि, यदि धर्मांतरण से जुड़ी शिकायत या आरोप सामने आते हैं तो पूरे मामले की जांच की जाएगी....... और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी0
0
Report
उज्जैन बाबा महाकाल राजसी सवारी: ड्रोन-CCTV से निगरानी, 2200 जवान, 150 महिला पुलिस
Ujjain, Madhya Pradesh:8 से 10 ड्रोन से आसमान से होगी निगरानी, पूरे सवारी मार्ग पर CCTV कैमरों की नजर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 150 महिला पुलिसकर्मी, ट्रैफिक संभालने 300 जवान तैनात पुराने बदमाश पुलिस के रडार पर, सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेगी पुलिस टीम उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की राजसी सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने सवारी मार्ग से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि राजसी सवारी की सुरक्षा के लिए करीब 2200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रविवार को पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल भी की, ताकि सवारी के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए और हर स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। पांच दिन से चल रही चेकिंग सवारी को लेकर पुलिस पिछले पांच दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। सवारी मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने उन पुराने बदमाशों को भी निगरानी में लिया है, जिनका पहले किसी आयोजन में विवाद या गड़बड़ी से संबंध रहा है। पुलिस का मकसद साफ है कि बाबा की सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालु बिना किसी डर और परेशानी के दर्शन कर सकें। आसमान से भी रहेगी नजर सवारी मार्ग पर CCTV कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही 8 से 10 ड्रोन आसमान से पूरे क्षेत्र पर नजर रखेंगे। ड्रोन और CCTV की लाइव फीड कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जहां से पुलिस अधिकारी पूरे सवारी मार्ग की निगरानी करेंगे। यानी जमीन पर पुलिस की तैनाती के साथ आसमान से भी नजर रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अचानक पैदा होने वाली स्थिति पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकेगी। महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान राजसी सवारी में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होती हैं। इसे देखते हुए करीब 150 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ के बीच होने वाली किसी भी परेशानी पर महिला पुलिसकर्मी तुरंत मदद के लिए मौजूद रहेंगी। ट्रैफिक संभालेंगे 300 पुलिसकर्मी राजसी सवारी के दौरान शहर में ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए करीब 300 पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया है। पुलिस की कोशिश रहेगी कि सवारी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानी न हो। सिविल ड्रेस में भी रहेगी पुलिस की नजर सुरक्षा व्यवस्था में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों और वॉचर्स को भी तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पुलिस का फोकस किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले रोकने पर है। बाबा महाकाल की राजसी सवारी सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उज्जैन की पहचान से जुड़ा बड़ा उत्सव है। शहर की गलियों से जब बाबा की सवारी गुजरती है तो हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए सड़क किनारे खड़े नजर आते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती सुरक्षा के साथ-साथ इस आस्था के उत्सव को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की भी है। इसी को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर तैयार किया गया है। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
अंधविश्वास के चलते हत्या: जादू टोना समझकर ग्रामीण की हत्या
Jagdalpur, Chhattisgarh:अंधविश्वास के चलते हुई हत्या, बीमारी के चलते हो रही थी गांव में मौत, आरोपियों ने जादू टोना समझ ग्रामीण की कर दी हत्या0
0
Report
Advertisement
शामली हत्या मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों पर पुलिस कार्रवाई
Shamli, Uttar Pradesh:शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में हरियाणा कलाकार अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए हैं, जिनके माध्यम से मामले से संबंधित भ्रमित करने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही थी. अब पुलिस ने फिलहाल दो सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अन्य कई सोशल मीडिया अकाउंट भी पुलिस की निगरानी में हैं और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हत्याकांड से संबंधित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक अथवा भड़काऊ पोस्ट और वीडियो पर लाइक, कमेंट या शेयर करने से बचें. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. अपर पुलिस अधीक्षक Sumit Shukla ने बताया कि जो धमकी देने वाली दो वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई है, उसकी भी जांच की जा रही है और जल्दी उनका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर मृतक अंकित बालियान के पिता सतवीर फौजी की सुरक्षा में तैनाती जारी है.0
0
Report
गंगा बाढ़ में पशुपालकों के साथ बेजुबान त्रस्त, चारे की कमी से मुश्किलें बढ़ीं
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में गंगा नदी की बाढ़ से इंसानों के साथ-साथ बेजुबानों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। गंगा के बढ़ते जल स्तर की वजह से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं ऐसी स्थिति में पशुओं के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पशुओं को बाढ़ से बचाने के लिए पशुपालक बाढ़ राहत शिविर के अलावा सड़कों और बांध पर रहने को मजबूर हैं। पशुपालकों का कहना है कि बाढ़ की वजह से पशुओं को भूसा और चारा नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ग्रस्त इलाकों में पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो बीमार पशुओं का इलाज करने के साथ भी ही दवाएं भी दे रहे हैं। दरसअल बाढ़ के दौरान जल जमाव की स्थिति में संक्रमण सहित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है ।हालांकि कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन यह दावा जरूर कर रहा है कि पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई है लेकिन बहुत सारे पशुपालकों तक यह चारा नहीं पहुंच पा रहा।0
0
Report
बेतिया में बकरा चोरी गिरोह का पर्दाफाश; यूपी-बिहार चोर गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पुलिस ने बकरा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है पुलिस ने कार से पांच बकरा सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है चनपटिया पुलिस ने दुर्गा मंदिर के पास वाहन जांच के दौरान पांच बकरा को बरामद किया सभी बकरों को डिक्की में रखा गया था पुलिस ने जो खुलासा किया है वह हैरान कर दिया है उत्तर प्रदेश के हाईटेक दो चोर कार से गांव में बकरों का रेकी करते थे और उन्हें मौका मिलते दूसरे दिन चोरी कर कार में छुपा फरार हो जाते थे उत्तर प्रदेश के ये शातिर चोर हजारों का चोरी का कारोबार कार से करते थे थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी हुंडई कार से चोर बकरा चोरी को अंजाम दे फरार हो जाते है कार चालक का नाम रामचंद्र पाल और उसका साथी का नाम महेंद्र प्रताप बताया जा रहा है एक चोर वाराणसी का बताया जा रहा है थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों चोरों ने बताया कि बिहार के जिलों में सड़क किनारे घास चार रहे बकरा को गाड़ी रोक रख फरार हो जाते है इनकी अच्छे दाम यूपी में मिल जाते है एक एक बकरा की कीमत लगभग सात से आठ हजार की है अबकी बार चालीस हजार रुपए की बकरे की चोरी को अंजाम दिए थे लेकिन बिहार पुलिस की मुस्तैदी से यूपी के बकरा चोर गिरफ्तार कर लिए गए है जिन्हें जेल भेजा जा रहा है0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में दीवान ने पत्नी की लोहे के हथियार से हत्या कर दी: संदेहास्पद कस्टडी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के महानगर क्षेत्र में पुलिस कार्यालय में तैनात एक दीवान ने अपनी पत्नी की लोहे के हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में परिजनों की शिकायत पर दीवान को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि जानबूझकर मेरी बेटी को मारता था पिता था समझाया जाने के बाद भी नहीं समझता था कई बार वाद विवाद के बीच परिजनों ने दोनों का समझौता कराया लेकिन आज उसका गुस्सा इस नतीजे पर पहुंचा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रह रहे लखनऊ पुलिस कार्यालय की शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात हिमांशु श्रीवास्तव 42 ने अपनी ही पत्नी रश्मि श्रीवास्तव की लोहे के हथियार से वार कर हत्या कर दीं। परिजनों ने बताया कि दोनों की शादी 2015 में हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद होने लगा इसके बाद से दहेज उत्पीड़न का केस भी किया गया लेकिन सहमति के बाद उन्होंने समझौता हुआ और वह दोनों साथ में रहने लगे।0
0
Report
जयपुर के निकाय चुनाव ईवीएम से: पहले चरण 9 सितम्बर, निगम 11 सितम्बर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव अब मतदान के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। जिले में मतदान दो चरणों में होगा। 9 सितम्बर को 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि 11 सितम्बर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान होगा। यानी अगले चार दिन चुनावी लिहाज से अहम रहेंगे। 8 सितम्बर को नगर परिषद और नगरपालिकाओं की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, 9 को मतदान होगा। इसके अगले ही दिन 10 सितम्बर को जयपुर नगर निगम की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और 11 सितम्बर को जयपुर नगर निगम में शहर के मतदाता पार्षद चुनने के लिए वोट डालेंगे। पहले चरण की तैयारी के तहत भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड पर 18 निकायों की ईवीएम की कमीशनिंग पूरी की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने यहाँ पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। पहले चरण में नगर परिषद चौमूं और शाहपुरा के साथ 16 नगरपालिकाओं में 9 सितम्बर को मतदान होगा। इनमें दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नरायना, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा शामिल हैं। इन सभी निकायों की पोलिंग पार्टियां 8 सितम्बर को भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से दो पारियों में रवाना होंगी। पहली पारी की रिपोर्टिंग सुबह 7 बजे और दूसरी पारी की सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है। सुबह 7 बजे की पहली पारी में फुलेरा, सांभरलेक, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, मनोहरपुर, नरायना, दूदू, फागी और चाकसू के मतदान दल पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे दूसरी पारी में जोबनेर, खेजरोली, चौमूं, कालाडेरा, बगरू, बस्सी, कानोता, जमवारामगढ़ और वाटिका के दल रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद फाइनल ट्रेनिंग के बाद ईवीएम और मतदान सामग्री लेकर पार्टियां अपने निर्धारित बूथों के लिए निकलेंगी। पहले चरण में प्रशासन ने मतदान दलों की रवानगी और वापसी के लिए अलग व्यवस्था की है। सभी 18 निकायों के दलों को भवानी निकेतन से रवाना किया जाएगा, लेकिन 9 सितम्बर को मतदान के बाद सभी दलों को ईवीएम लेकर जयपुर वापस नहीं आना पड़ेगा। संबंधित निकायों में ही वापसी स्थल तय किए गए हैं। Bite-मेघराज मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
धनबाद NH पर ट्रक-हाईवा भिड़ंत, मवेशी बचाने के चलते बड़ा हादसा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र लेदाटांड़ के समीप NH पर ट्रक और हाइवा में जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या GJ 27 TD 5819 तोपचांची की ओर से आ रहा था। इसी दौरान लेदाटांड़ के समीप सड़क पर अचानक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने जोरदार ब्रेक लगा दिया, मवेशी तो बच गया लेकिन पीछे से आ रही हाइवा संख्या UP 63 AT 4737 ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक का पैर टूट गया। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची थाना प्रभारी वल कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, घायल चालक को अस्पताल भिजवाया और क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को हटवाकर रास्ता क्लियर कराया.0
0
Report
Advertisement
युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के लापता होने के मामले में पीड़ित पिता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 18 वर्षीय पुत्री 2 सितंबर की शाम 4:00 बजे से लापता है। उसने सभी रिश्तेदारियों व अन्य जगहों पर अपनी पुत्री को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बतायाअज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।0
0
Report
आबूराज मार्ग पर टेम्पो ट्रेवल से आग, चालक की सूझबूझ से पर्यटक सुरक्षित
Sirohi, Rajasthan:सीरोही जिले के आबूरोड से आबूराज (म Mount आबू) जाने वाले मार्ग पर रविवार दोपहर को एक टेम्पो ट्रेवल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा आबूराज मार्ग पर आरणा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टेम्पो ट्रेवल में गुजरात के सूरत से करीब 15 से 17 पर्यटक मount आबू घूमने के लिए जा रहे थे। वाहन आरणा के पास पहुंचा ही था कि उसमें अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसमें सवार सभी पर्यटकों को तत्काल नीचे उतार दिया। समय रहते पर्यटकों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और टेम्पो ट्रेवल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठती देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारम्भिक तौर पर वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हादसे के बाद आबूराज नगरपालिका की आपदा टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया पर तब तक वाहन जलकर ख़ाक हो चूका था चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी पर्यटक सुरक्षित आबूराज थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि आबूरोड से म Mount आबू की तरफ जा रहे टेम्पो ट्रेवल में आरणा के पास आग लगने की सूचना मिली थी। चालक ने समय रहते वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और वाहन में सवार पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों की पुष्टि जांच के बाद होगी।0
0
Report
कौलारी के नाले में गिरे बुजुर्ग की SDRF तलाश दो दिन से जारी
Dholpur, Rajasthan:कौलारी थाना क्षेत्र के बरा गांव के पास नाले में गिरे 55 वर्षीय कल्ली बघेल की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। SDRF की टीम पुलिस की मौजूदगी में लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार कल्ली बघेल शनिवार को बरा गांव के पास नाले के किनारे से गुजर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव वाले नाले में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने से वह बह गया। सूचना मिलते ही कौलारी थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और SDRF टीम को बुलाया गया। शनिवार को देर शाम तक SDRF ने नाले और आसपास के संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। लेकिन अंधेरा होने और पानी का बहाव तेज होने के कारण ऑपरेशन को रोकना पड़ा। रविवार सुबह रोशनी होते ही SDRF टीम ने फिर से तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि नाले के साथ-साथ पानी के बहाव वाले सभी संभावित स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। गोताखोरों की मदद से नाले के गहरे हिस्सों में भी सर्च किया जा रहा है। शनिवार को देर रात तक चले ऑपरेशन के बावजूद बुजुर्ग का पता नहीं चल सका। घटना के बाद से परिजनों में चिंता बनी हुई है और गांव में भी सनसनी फैली हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं और सावधानी बरतें0
0
Report
Advertisement
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर बड़ा आंदोलन, प्रशासन से निकाली मांग
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट के बैहर बिरसा ब्लॉक में बच्चों की मौतों का मामला अब बड़ा आंदोलन बनता जा रहा है। आदिवासी समुदाय ने बच्चों की मौतों का विरोध किया, वहीं आदिवासी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बालाघाट पहुंचे। शहर में रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। बालाघाट के आदिवासी अंचलों में बच्चों की मौत का मामला अब केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता और जवाबदेही का सवाल बन चुका है। विपक्ष नेताओ के आने जाने का सिलसिला जारी पर अब तक किसी ने ठोस कदम नहीं उठाया। जिन बच्चों की मृत्यु हुई है उन बच्चों के पोस्ट मार्टम क्यों नहीं कराया गया? आकड़ो में क्यों फेर बदल की जा रही है, एक महीना हो गया अभी तक बीमारी क्यों नहीं घोषित की जा सकी की, मृत्यु का कारण क्यों नहीं बताया जा रहा है, मलेरिया से नहीं मरता है बच्चा, इन्फेक्शन मात्र से भी बच्चा मर नहीं जाता, वास्तविकता सामने क्यों नहीं आ रही है, हर बॉडी का पोस्ट मॉर्टम क्यों नहीं हो रहा है। बॉडी को फ्रीजिंग में भी नहीं रखा जा रहा, उसके माँ बाप का इंतजार भी नहीं किया जा रहा। इस क्षेत्र में बैगा के अलावा अन्य लोग भी रहते हैं, तो बैगा मर रहे है बाक़ी लोग क्यों नहीं, मरने वालों में केवल बच्चे ही क्यों हैं, मर रहे। यहां तक कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल प्लेटफार्म पर चिंता जताई है और सरकार से व्यवस्था सुधारने की अपील की है। क्षेत्रीय विधायक संजय उईके ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए मलेरिया, कुपोषण और खसरे जैसे संक्रमणों पर गंभीर कार्रवाई की मांग की है। वे कह रहे हैं कि मूल कारण कुपोषण है, सबसे ज़्यादा कुपोषित बच्चे बैगा आदिवासी समाज से हैं, उसके बाद गोंड समाज है। THR राशन और पोषक तत्व भी नहीं उपलब्ध कराए गए, किसकी जवाबदेही तय की गई, घटना के बाद स्वास्थ्य अमला जागा; सरपंच ने जानकारी दी तो भी कई जाने गए, कुछ बच्चे अस्पताल जाकर भी मरे, कुछ डिस्चार्ज होने के बाद भी मरे — ऐसा क्यों हुआ? अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग जागा होता तो इतने बच्चों की मौत नहीं होती। निकट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ने भी सरकार की आकड़ों में अनियमितताओं की बात स्वीकार की। कहा कि एक ही गाँव में 8 बच्चों की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉ निलय जैन ने कहा कि यहाँ अब तक भर्ती हुए मरीजों में मिक्स पैटर्न है; पिछले छह से तीन महीनों में किसी भी मरीज की मलेरिया से मौत नहीं हुई। मलेरिया के दो प्रकार के केस— फ़ेल्सीवेरियम मलेरिया और सामान्य मलेरिया; निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, दाने, मेज़िलस, चर्म रोग, स्कैबिस, एक्सीमा जैसी समस्याएं भी देखी गईं। आरक्षित बेड बढ़ाकर 135 कर दी गई है; नवीनतम आंकड़ों में 99 भर्ती थे, 35 डिस्चार्ज। जिला अस्पताल पर आरोप था कि एक बेड पर चार मरीज, दूरी से आ रहे रोगी और पालक भी साथ आ रहे हैं, इसलिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई। अभी 5,480 लोगों की जांच में 1,029 मरीज पाए गए; 436 मरीज भर्ती थे, 391 डिस्चार्ज, 45 उपचाररत; 33 सत्रों में 981 बच्चों का टीकाकरण, कुल 15,265 टीकाकरण; विटामिन-ए, ORS, जिंक, आयरन, एल्बेंडाजोल दिए गए; 48 गांवों के 4,874 घरों में कीटनाशक छिड़काव और 43 गांवों में फागिंग की गई। सत्यम कुमार कलेक्टर बालाघाट0
0
Report
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर बड़ा आंदोलन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट के बैहर बिरसा ब्लॉक में बच्चों की मौतों का मामला अब बड़ा आंदोलन बनता जा रहा है। आदिवासी समुदाय ने बच्चों की मौतों का विरोध किया, वहीं आदिवासी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बालाघाट पहुंचे। शहर में रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। बालाघाट के आदिवासी अंचलों में बच्चों की मौत का मामला अब केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता और जवाबदेही का सवाल बन चुका है। पक्ष हो या विपक्ष नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी पर अब तक किसी ने ठोस कदम नहीं उठाए। आरोपों के अनुसार पोस्ट मॉर्टम तिथि, बीमारी की घोषणाओं, और कुपोषण से जुड़े कारणों पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक बैहर ने मलेरिया, कुपोषण और खसरे जैसे संक्रमणों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर health check-up और निगरानी जारी है; अब तक अनेक बच्चों के टीकाकरण और विटामिन आदि के वितरण के साथ खसरा, मलेरिया आदि के उपचार और बचाव के प्रयास चल रहे हैं। कलेक्टर ने आरक्षित बेड बढ़ाकर 135 कर दिए हैं और अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति के अनुसार व्यवस्था सुधारी जा रही है।0
0
Report
दौसा नगर निकाय चुनाव में कौन बनाएगा बोर्ड? कांग्रेस-भाजपा भिड़ंत तेज
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नगर निकाय चुनाव प्रचार चढ़ने लगा परवान प्रत्याशी दिन रात मतदाताओं से कर रहे संपर्क कांग्रेस भाजपा के बड़े नेता भी उतरे मैदान में कांग्रेस से सांसद मुरारीलाल मीणा,विधायक डीडी बैरवा उतरे चुनावी रण में वहीं भाजपा के जगमोहन मीणा,शंकर शर्मा,भाजपा की चुनाव प्रभारी ओर राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री पूजा कपिल ने भी झोंकी ताकत दोनों ही पर पार्टियों के नेता अपनी अपनी जीत का कर रहे दावा तो वही बागी ओर निर्दलीय बिगाड़ रहे दोनों पार्टियों का समीकरण जिले में ग्यारह निकायों में दो चरणों में है चुनाव दौसा जिले में नगर निकाय चुनाव अब परवान चढ़ने लगे हैं एक और जहां प्रत्याशी खुद के स्तर पर मतदाताओं को खुद की तरफ मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस और भाजपा के बागी दोनों ही पार्टियों का समीकरण बिगाड़ने में लगे हुए हैं ऐसे में अब कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता भी अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के लिए मैदान में उतर गए हैं कांग्रेस के लिए सांसद मुरारीलाल मीणा और विधायक डीडी बैरवा वोट मांग रहे हैं तो वहीं भाजपा के लिए जगमोहन मीणा, भाजपा की चुनाव प्रभारी पूजा कपिल , पूर्व विधायक शंकर शर्मा सहित अन्य नेता मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं किसकी जीत होगी और किस पार्टी का बोर्ड बनेगा यह तो मतदाता तय करेंगे और चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह साफ होगा जीत का सेहरा किसके बंधेगा । भाजपा के नेता केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों के दम पर जनता के बीच पहुंचकर वोट देने की अपील कर रहे हैं तो साथ ही कड़ी से कड़ी जोड़कर क्षेत्र के विकास को गति देने की मतदाताओं से बात कह रहे हैं भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने कहा केंद्र और राज्य के साथ-साथ निकायों की सरकार भी सरकार से जुड़ेगी तो निश्चित रूप से विकास उच्च पायदान पर पहुंचेगा और निकाय क्षेत्र की समस्याओं का भी निराकरण होगा वहीं कांग्रेस नेता केंद्र और राज्य सरकार के कार्यकाल को विफल बताते हुए जनता के बीच पहुंच रहे हैं सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा तत्कालीन यूपीए और गहलोत सरकार के समय प्रदेश में जो विकास की रफ्तार थी वह अब धीमी पड़ चुकी है भाजपा के शासन में आमजन त्रस्त हो रहा है ऐसे में हमें उम्मीद है कि जनता अब कांग्रेस के साथ जाएगी वही कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा ने कहा केंद्र और राज्य के साथ-साथ स्थानीय मुद्दे भी इस चुनाव में हावी है सड़कों में जगह-जह खड्डे हो रहे हैं जिसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है तो वही गंदगियों के ढेर जमा है नालियों की सफाई नहीं हो रही वहीं रोड लाइट खराब के चलते रात में शहर अंधेरे में डूबा रहता है इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है की दौसा में जनता कांग्रेस के साथ जाएगी और कांग्रेस का बोर्ड बनेगा तो दौसा के विकास को पूर्व की तरह कांग्रेस रफ्तार देगी । बाइट डीडी बैरवा विधायक दौसा बाइट जगमोहन मीणा भाजपा नेता बाइट मुरारीलाल मीणा सांसद दौसा बाइट पूजा कपिल मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा ओर दौसा चुनाव प्रभारी0
0
Report
Advertisement
