461223
सिवनी मालवा में बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा, भक्तों ने भव्य स्वागत किया
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में बाबा रामदेवजी के जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा संकटमोचन हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए भीलटदेव स्थित रामदेव बाबा मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और भक्त बाबा रामदेवजी की ध्वज लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में झांकी के साथ भजन-कीर्तन और प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे बाबा के भजनों पर झूमते हुए शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
*निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा*
Newal Garh, Uttar Pradesh:कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम शेखडीह जरवा निवासी 26 वर्षीय अशफाक पुत्र इरशाद की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने शव को थाना तुलसीपुर ले जाकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के भाई जुल्फेकार ने बताया कि मंगलवार शाम भाई अशफाक को अचानक पेट में असहनीय दर्द और बुखार हुआ। परिजन जावेद और छोटे भाई मोहर्रम अली के साथ उसे वाहन से तुलसीपुर के अवध हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर अब्दुल महबूब खान ने इलाज शुरू किया। तीन दिन चले इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टर ने लगभग 60 हजार रुपये जमा कराने के बाद मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन पैसे देकर मरीज को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फोन पर सूचना देने पर डॉक्टर ने कहा कि मैं क्या कर सकता हूं। इसके बाद परिजन वापस अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने बात नहीं की। सूचना पर प्रधान शकील खान और ग्रामीण तुलसीपुर थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर लिखित तहरीर दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर उपनिरीक्षक रमेश चंद्र उपाध्याय व सिपाही उमेश कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की एक दो वर्षीय पुत्री है। वह हैदराबाद में मजदूरी करता था और लगभग 8 माह से घर पर ही रह रहा था। परिजनों ने जिलाधिकारी से अस्पताल की जांच कराकर संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अवध अस्पताल संचालक डॉक्टर अब्दुल महबूब खान ने बताया कि मरीज के मृत होने की सूचना मिलते ही ली गई फीस वापस कर दी गई है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक 130 मीटर चौड़ी सड़क जोड़ने का प्रस्ताव
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर चौड़ी सड़क को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (नेशनल हाइवे-24) से जोड़ने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। इस पर सहमति बन गई है। नोएडा व यीडा की सहमति लेकर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए एनएचएआई को जिम्मा सौंपा था। एनएचएआई के सर्वेक्षण में दो वैकल्पिक मार्ग सामने आए। पहले विकल्प में एक मूर्ति से नाले तक डबल डेकर सड़क प्रस्तावित की गई, जबकि दूसरे में शाहबेरी से नाले के साथ लिंक रोड जोड़ने का प्रस्ताव है। इस सड़क को बनाने के लिए बनी समिति ने पहले चरण में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से एक मूर्ति तक डबल डेकर सड़क बनाने का निर्णय लिया है, जिसकी लागत 756.01 करोड़ रुपये होगी। दूसरे चरण में शेष सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा। परियोजना की लागत यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद प्राधिकरण समान रूप से वहन करेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस फैसले से 130 मीटर चौड़ी सड़क से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल तक बनेगी 105 मीटर चौड़ी सड़क ग्रेटर नोएडा में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 105 मीटर चौड़ी सड़क को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। ग्रेटर नोएडा फेस-1 में इस सड़क का करीब 6 किलोमीटर हिस्सा पहले ही बन चुका है। अब फेस-2 में ग्राम जुनपत से ईस्टर्न पेरिफेरल तक करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना है। इस सड़क के अलाइनमेंट में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लिंक लाइन और जीटी रोड आएंगे। इन स्थानों पर तीन ओवरब्रिज बनाया जाएगा। सड़क को 10 लेन तथा चार सर्विस लेन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस सड़क के लिए आवश्यक भूमि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उपलब्ध कराएगा, जबकि निर्माण पर आने वाला खर्च एनएचएआई वहन करेगा। सड़क के दायरे में ग्रेटर नोएडा फेस-1, फेस-2 और डीएनजीआईआर क्षेत्र की भूमि शामिल है。0
0
Report
पूर्व AIMIM नेता आसिम वकार ने ओवैसी पर निशाना… बीजेपी के दोस्त, देखें आज की खबर
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व AIMIM नेता आसिम वकार ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है और कहा है कि वो जमीन पर बीजेपी के दोस्त हैं0
0
Report
Advertisement
बेंगलुरु: CM सम्राट चौधरी ने बिहार महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया
Patna, Bihar:बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार महोत्सव-2026 का किया उद्घाटन आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु में बिहार महोत्सव-2026 भव्य आयोजन0
0
Report
0
0
Report
गोरखपुर में सड़क किनारे खेत पर महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म हत्या की आशंका
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेंद्र मणि त्रिपाठी लोकेशन: गोरखपुर सड़क किनारे खेत में महिला की नग्न लाश मिलने की खबर शहर में सनसनी फैलाने लगी है। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की हालत और गले पर मिले चोट के निशान को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि, दुष्कर्म हुआ या नहीं और महिला की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, चप्पल और लोअर भी बरामद हुआ है। पुलिस इन सामानों के जरिए महिला की पहचान और घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र का गहिरा गांव... गुरुवार सुबह तक यहां सब कुछ सामान्य था, लेकिन सड़क किनारे खेत में एक महिला की लाश मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खेत में पड़े महिला के शव पर गई। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती छानबीन में शव से कुछ दूरी पर एक मोबाइल फोन, चप्पल और लोअर मिला है। पुलिस ने इन सभी सामानों को कब्जे में ले लिया है। अब मोबाइल फोन पुलिस की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस मोबाइल के जरिए महिला की पहचान और उसके आखिरी संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर महिला कौन थी? वह यहां तक कैसे पहुंची? उसकी मौत कैसे हुई? और क्या उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर महिला की गुमशुदगी से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं महिला की हत्या किसी दूसरी जगह तो नहीं की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन और दूसरे सामानों की जांच के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता महिला की पहचान करना है। महिला की पहचान होने के बाद ही उसकी गतिविधियों, उसके संपर्कों और घटनास्थल तक पहुंचने की पूरी कड़ी सामने आ सकेगी। फिलहाल गोरखपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस सनसनीखेज मामले की असली तस्वीर सामने आएगी।0
0
Report
Advertisement
सोन नदी खतरे के निशान के करीब, प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम कड़े किए
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच अब सोन नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। पहाड़ी और Catchment Area में लगातार बारिश होने से नदी-नालों में आया पानी सोन नदी के जलस्तर को बढ़ा रहा है और नदी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चोपन के सोन नदी किनारे टाटी इलाके में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोगों से नदी के किनारे जाने और बच्चों व पशुओं को तेज बहाव वाले इलाकों से दूर रखने की अपील की गई है। सोनभद्र में लगातार बारिश अब नदियों के जलस्तर पर भारी पड़ रही है। जिले के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और इसी बीच सोन नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। लगातार बारिश के साथ आसपास के Catchment Area से आने वाले पानी ने सोन नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा किया है। बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने चोपन के सोन नदी किनारे टाटी इलाके का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तटवर्ती बस्तियों की स्थिति देखी और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि सोन नदी के जलस्तर पर बाणसागर और रिहंद डैम से आने वाले पानी का भी असर पड़ता है। बाणसागर से पानी छोड़े जाने की जानकारी के बाद प्रशासन ने एहतियातन ओबरा डैम से भी पानी की निकासी शुरू कराई है, ताकि आगे बाणसागर का पानी पहुंचने पर ओबरा डैम में पर्याप्त जलस्तर नियंत्रण में रखा जा सके। फिलहाल सोन नदी का पानी नियंत्रण में बताया जा रहा है, लेकिन नदी खतरे के निशान के करीब है। ऐसे में प्रशासन ने राजस्व कर्मियों, पुलिस और संबंधित विभागों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि बढ़ते पानी के बीच कोई अनहोनी न हो। हालांकि नदी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए तटवर्ती इलाकों में लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। प्रशासन ने साफ अपील की है कि महज बढ़े हुए पानी को देखने के लिए भी नदी के किनारे न जाएं। बच्चों और पशुओं को भी नदी तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। यानि लगातार बारिश और पहाड़ी Catchment Area से आ रहा पानी सोन नदी के लिए चुनौती बढ़ा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन भी संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए लगातार ग्राउंड पर निगरानी बनाए हुए है।0
0
Report
दुमका-पटना एक्सप्रेस 42 मिनट रुकी, पटरी क्रैक की आशंका नहीं मिली
Munger, Bihar:पटरी में क्रैक की आशंका से दुमका-पटना एक्सप्रेस 42 मिनट रुकी।महरना के पास चालक को लगा तेज झटका, जांच में नहीं मिला रेल पटरी में क्रैक मुंगेर :किऊल-जमालपुर रेलखंड पर गुरुवार को धरहरा और अभयपुर रेलवे स्टेशन के बीच महरना गांव के समीप पटरी में क्रैक होने की आशंका से दुमका-पटना एक्सप्रेस करीब 42 मिनट तक धरहरा रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। घटना के कारण रेल परिचालन को लेकर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार, रामपुरहाट-गया पैसेंजर (53403 अप) के चालक को महरना गांव के समीप पोल संख्या 372/33 और 372/35 के बीच अचानक झटका महसूस हुआ। चालक ने पटरी में क्रैक होने की आशंका जताते हुए इसकी सूचना धरहरा रेलवे स्टेशन और कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद चालक और गार्ड ने ट्रेन को घटनास्थल पर करीब 26 मिनट तक रोककर पटरी की जांच की। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूआई मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं, एईएन राजीव कुमार भी दुमका-पटना एक्सप्रेस (13333 अप) से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान दुमका-पटना एक्सप्रेस धरहरा रेलवे स्टेशन पर करीब 42 मिनट तक रुकी रही। स्टेशन उप प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूआई की जांच में पटरी में क्रैक जैसी कोई स्थिति नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद कंट्रोल रूम के निर्देश पर ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से शुरू कराया गया।0
0
Report
एसीबी ने तिरुमला के कर्मी मेंडु लोकेनाथम के परिसरों पर संपत्ति मामला छापे मारे
Hyderabad, Telangana:Tirupati: Anti-Corruption Bureau (ACB) officials on Thursday conducted searches at the residence of Tirumala Tirupati Devasthanams (TTD) employee Mendu Lokanatham and the houses of his relatives in connection with a disproportionate assets case. ACB DSP Srinivas said the searches were carried out after obtaining search warrants from the Nellore ACB Court based on information that Lokanatham allegedly possessed assets disproportionate to his known sources of income. Lokanatham, who joined the TTD as a Junior Assistant and is currently working as a Deputy Executive Officer (Deputy EO), is being investigated over his assets. ACB teams are conducting searches at five locations, including premises in Tirupati and the residences of his relatives, including his brother. Officials are verifying gold, property documents and other records recovered during the searches. The valuation and verification of the assets are underway. The ACB DSP urged government employees and members of the public to immediately report any demand for bribes by government officials by calling the ACB toll-free number 1064. He also cautioned the public against fraudsters posing as ACB officials and demanding money. People who receive such demands should immediately contact the ACB through the toll-free number.0
0
Report
Advertisement
बरकट्ठा के जंगल में गिद्धों की संख्या बढ़ने से पारिस्थितिकी तंत्र को फायदा
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के वन क्षेत्र से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। लंबे समय से कम होते जा रहे गिद्ध अब इस इलाके में दोबारा बड़ी संख्या में दिखाई देने लगे हैं। महावर पहाड़ के साथ-साथ कपका-कुरचुनोबेडो पुल के आसपास इन पक्षियों के झुंड देखे गए हैं। जंगल में गिद्धों की बढ़ती मौजूदगी को स्थानीय स्तर पर प्रकृति के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। डीएफओ मौन प्रकाश के मुताबिक, बीते कुछ दिनों में वन क्षेत्र के कई हिस्सों में गिद्धों की गतिविधियां बढ़ी हैं। निगरानी के दौरान वयस्क गिद्धों के अलावा छोटे आकार और कम उम्र के पक्षी भी नजर आए। वन विभाग के लिए यह पहलू खास महत्व रखता है, क्योंकि इससे संकेत मिलता है कि गिद्ध इस क्षेत्र में लगातार आ-जा रहे हैं और यहां उन्हें अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। महावर पहाड़ को गिद्धों के पुराने ठिकानों में गिना जाता है। पहाड़ और उसके आसपास फैला वन क्षेत्र इन पक्षियों को भोजन और सुरक्षित बैठने के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराता है। कम उम्र के गिद्धों की मौजूदगी से यह संभावना भी बन रही है कि आसपास इनके प्रजनन स्थल हो सकते हैं। अगर यह स्थिति आगे भी बनी रहती है तो बरकट्ठा क्षेत्र में गिद्धों की संख्या में आने वाले वर्षों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे क्षेत्र की जैव विविधता को भी लाभ मिलेगा। डॉ सत्यप्रकाश (पक्षी विद) भारत में गिद्धों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें भारतीय गिद्ध, सफेद पीठ वाला गिद्ध, पतली चोंच वाला गिद्ध और लाल सिर वाला गिद्ध गंभीर संरक्षण संकट का सामना कर रहे हैं। गिद्धों को प्रकृति का प्राकृतिक सफाईकर्मी कहा जाता है। मृत जानवरों के शवों को खाकर ये जंगल और खुले क्षेत्रों को साफ रखने में मदद करते हैं। इससे सड़ते शवों से फैलने वाले संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। ऐसे में बरकट्ठा में गिद्धों की संख्या बढ़ना सिर्फ वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशी की बात नहीं है, बल्कि यह पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी महत्वपूर्ण है। गिद्धों के संभावित आवास को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग ने स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा है। ग्रामीणों से जंगल में अवैध कटाई, शिकार या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने अपील की है कि यदि किसी ग्रामीण को जंगल में गिद्धों का घोंसला या बड़ी संख्या में इन पक्षियों का जमावड़ा दिखाई देता है, तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी जाए। इससे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां संरक्षण के उपाय किए जा सकेंगे.0
0
Report
कवर्धा में बारिश थमी, बूंदाबांदी से राहत; फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं
Kawardha, Chhattisgarh:बारिश थमी तो मिली राहत, शाम की बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता लगातार बारिश के बाद गुरुवार को सुबह बारिश थमने से जिलेवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम को फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। फिलहाल जिले में किसी बड़े नुकसान, गंभीर स्थिति या अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बारिश के चलते जिले के बांधों और जलाशयों में जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अभी पानी छोड़ने की स्थिति नहीं बनी है। नदी-नालों और छोटे जलस्रोतों में पानी बढ़ा है, मगर फिलहाल बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। कवर्धा शहर की कई सड़कों पर गड्ढों में पानी जमा हुआ है, जबकि निचली बस्तियों में स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के तेज बहाव को पार नहीं करने की अपील की है। मौसम और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल हालात सामान्य हैं, लेकिन लगातार बारिश होने पर परेशानी बढ़ सकती है।0
0
Report
गजेंद्र यादव दंतेवाड़ा दौरे में शिक्षा सुविधाओं का निरीक्षण किया
Dantewada, Chhattisgarh:स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज दंतेवाड़ा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कुआकोंडा के माध्यमिक शाला कलारपारा और कटेकल्याण के पोटाकेबिन मोखपाल का निरीक्षण किया। मंत्री ने बच्चों के साथ प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और सीधे संवाद कर पढ़ाई व स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों की मांग पर कुर्सी-टेबल और जूते-मोजे की व्यवस्था जल्द कराने के निर्देश दिए। पोटाकेबिन में उन्होंने एआई कक्षा, कंप्यूटर शिक्षा और किचन गार्डन का निरीक्षण किया। साथ ही जिले के सभी 14 पोटाकेबिन में किचन गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि बस्तर के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
गडचिरोली के चमोर्शी मार्ग पर लूट की कोशिश करने वाली गैंग गिरफ्तार, एक फरार
Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली शहराच्या चामोर्शी मार्गावर सराफाला लुटण्याचा प्रयत्न करणाऱ्या टोळीला पोलिसांनी 24 तासात केली अटक, डोळ्यात तिखट फेकून दागिन्यांचा डबा हिसकावण्याचा केला होता प्रयत्न, तीन आरोपी अटकेत, एक फरार अँकर:-- गडचिरोली शहरात सोने-चांदी व्यापारी आपले प्रतिष्ठान बंद करून घराकडे परतत असताना कमी गर्दीच्या चामोर्शी मार्गावर पाळत ठेवून असलेल्या लूटमार टोळीने व्यापाऱ्याला अडवून त्याच्या डोळ्यात तिखट फेकले. त्याच्याजवळ असलेला दागिन्यांचा डबा हिसकावण्याचा प्रयत्न देखील केला. मात्र आरडाओरडा केल्यानंतर दुचाकीवरून आलेल्या दोघांनी अंधाराचा फायदा घेत पळ काढला. घटनेचे गांभीर्य लक्षात घेता गडचिरोली पोलिसांच्या स्थानिक गुन्हे शाखा पथक आणि गडचिरोली पोलीस ठाण्याच्या पथकांनी संयुक्त तपास करत 24 तासात या टोळीतील तिघांना गजाआड केले. विशाल देशमुख, राकेश गिरसावळे आणि शहबाज शेख अशी ताब्यातील आरोपींची नावे असून सोनू खांडेकर नामक आरोपी फरार आहे. अटकेतील आरोपींना दोन दिवसांची पोलीस कोठडी देण्यात आली आहे.0
0
Report
प्रयागराज में MD ड्रग निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश, 21 आरोपी गिरफ्तार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में MD ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश मीराभाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की अपराध प्रकटीकरण शाखा, कक्ष-4 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में MD ड्रग बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का पता लगाने और उसे ध्वस्त करने में सफलता मिली। मामले की शुरुआत दिनांक 24 जून 2026 की रात लगभग 8:40 बजे, नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर, मनवेलपाड़ा रोड स्थित प्रिया वॉशिंग सेंटर के पास बाबा पार्किंग परिसर में पुलिस ने दो लोगों— 1. अविनाश उर्फ सोनू लोकनाथ अय्यर, उम्र 22 वर्ष 2. रविकांत ओमप्रकाश राम, उम्र 23 वर्ष —को लगभग 112 ग्राम MD (मेथामफेटामाइन) के साथ पकड़ा। इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,36,000 थी। इसके बाद तुलिंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की गई। जांच में सामने आए अन्य आरोपी जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में कुल 21 आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई। इनमें नालासोपारा, मुंबई, कल्याण, नेरुल, जलगांव, गुजरात और उत्तर प्रदेश से जुड़े लोग शामिल बताए गए हैं। जांच के दौरान आरोपी क्रमांक 3 से 9 को आरोपी क्रमांक 13 जुम्मा तालाब ठाकर के माध्यम से अबडासा, जिला कच्छ, गुजरात स्थित उसकी कृषि भूमि से जोड़ा गया। वहां जमीन में MD बनाने की अवैध फैक्ट्री चलाए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी क्रमांक 13 को गिरफ्तार किया और उस फैक्ट्री का पता लगाया। अन्य आरोपीयों की भूमिका आरोपी क्रमांक 14 – आयर्न सय्यद के बारे में जांच में सामने आया कि उसने MD बनाने के लिए आवश्यक लैब का सामान और रसायन रायगढ़ जिले के नेरुल क्षेत्र में छिपाकर रखे थे। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर उसने वहां से सामान हटाने की कोशिश की। आरोपी क्रमांक 12 – जाहिद शेख उर्फ जावेद भाई ने मामले से संबंधित कुछ सामान को विरार-जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) एक्सप्रेस हाईवे के पास, कल्याण क्षेत्र में फेंककर नष्ट करने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस जांच में वह सामान बरामद कर लिया गया। बड़ी मात्रा में MD बरामद जांच के दौरान आरोपी क्रमांक 15 – हसीब सिद्दीकी उर्फ इजाज मर्चेंट को कुर्ला, मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लगभग 11 किलो 804 ग्राम MD और ₹18.70 लाख नकद बरामद किए गए। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी क्रमांक 18 मोईनुद्दीन शब्बीर शेख उर्फ मोईन की मदद से MD की बिक्री जलगांव में की जाती थी। आरोपी क्रमांक 16 रहीम ताहेर पिंजारी और आरोपी क्रमांक 17 सय्यद मुशाहिद अली को जलगांव से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लगभग 4 किलो 911 ग्राम MD बरामद किया गया。 प्रयागराज में अवैध फैक्ट्री का पता पुलिस की जांच और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आरोपी क्रमांक 20 रजनीश मिश्रा और आरोपी क्रमांक 21 शिवधन मिश्रा के माध्यम से MD बनाने का काम प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के कोसड़ा कला, मंडा, तहसील मेजा क्षेत्र में किया जा रहा था। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि MD बनाने के लिए खेत की जमीन किराए पर लेकर वहां एक टिन/पत्रे के शेड में फैक्ट्री तैयार की गई थी। इसके बाद अपराध प्रकटीकरण शाखा कक्ष-4 की टीम ने वहां छापा मारकर कार्रवाई की। फैक्ट्री से बरामद सामान छापे के दौरान लगभग 52 किलो 932 ग्राम MD बरामद किया गया। इसके अलावा MD बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न रसायन और लैब का सामान भी बरामद किया गया है, जिसमें— - MMA (Mono methylamine) - Acetone - Hydrochloric acid - Chloroform - लगभग 260 लीटर रसायन - 250 और 150 लीटर क्षमता के फ्लास्क - हीटिंग मेंटल - ड्रॉपिंग फनल - थर्मामीटर आदि कुल बरामदगी पूरे मामले की जांच में अब तक कुल 69 किलो 759 ग्राम MD, नकद राशि, MD बनाने में इस्तेमाल होने वाले लगभग 260 लीटर रसायन और लैब का सामान बरामद किया गया है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹139 करोड़ बताई गई है। 21 आरोपियों का नेटवर्क पुलिस जांच के अनुसार इस मामले में MD बनाने वाले, रसायन और लैब का सामान उपलब्ध कराने वाले, MD की तस्करी और बिक्री करने वाले, पैडलर तथा आर्थिक लेन-देन करने वाले कुल 21 आरोपियों को नालासोपारा, मुंबई, कल्याण, नेरुल, जलगांव, गुजरात और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह के रूप में मादक पदार्थों का कारोबार कर रहे थे और इसके अंतरराष्ट्रीय संबंधों की भी जांच की जा रही है। मामले की गहन जांच अभी जारी है। पुलिस अधिकारियों और टीम का योगदान यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शित्रे, अपर पुलिस आयुक्त संदीप डोईफोडे, पुलिस उपायुक्त गोंडूराम बांगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण शाखा, कक्ष-4 की टीम द्वारा की गई। कक्ष-4 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख, सपोनि/प्रवीण भोसले तथा अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साइबर सेल की टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: अप्रवासी मजदूरों के लिए तीन बड़े फैसले, आवास और लाइब्रेरी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास में अहम भागीदारी निभाने वाले अप्रवासी श्रमिकों को बेहतर जीवन शैली देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तीन अहम फैसले लिए हैं। शासन के निर्देश पर प्राधिकरण बोर्ड ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आवास, लेबर हॉस्टल और सार्वजनिक पुस्तकालय बनाने को मंजूरी दे दी है। यह बैठक अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई। औद्योगिक शहर ग्रेटर नोएडा में अपना और अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में अप्रवासी श्रमिक आते हैं। एक वक्त के बाद वे यहां अपने लिए आशियाना बनाकर रहने की ख्वाहिश रखते हैं। बिल्डर फ्लैटों की कीमत ऐसे लोगों के पहुंच से दूर होती है, जिससे अपने घर का सपना पूरा नहीं हो पाता है। कई बार वे अनधिकृत कालोनियों में अपनी गाढ़ी कमाई लगा देते हैं। इस समस्या के हल के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पतवाड़ी और बिरौंडी गांव में ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाने जा रहा है। इसकी जमीन चिंहित हो गई है। सभी औपचारिकता पूरी कर इसी साल के अंत तक निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य है। इसका उद्देश्य जनपदों और राज्यों से आने वाले निर्माण श्रमिकों तथा परिवारों को सुविधायुक्त बेहतर और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है । रोजगार की तलाश में ग्रेटर नोएडा आने पर अप्रवासी श्रमिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती तत्काल अस्थाई आवास की होती है। होटल बहुत महंगा पड़ता है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ट्रांजिट हॉस्टल योजना के लिए के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर ईकोटेक-06 व ईकोटेक-11 में 3000-3000 वर्ग मीटर भूमि चिंहित कर ली गई है। प्राधिकरण यह भूखंड श्रम विभाग को निशुल्क ट्रांसफर कर देगा। श्रम विभाग इसका निर्माण करेगा। इस हॉस्टल में अप्रवासी मजदूर बहुत कम किराया देकर रोजगार तलाश सकेंगे और रोजगार मिलने के बाद वे अपने लिए स्थाई आवास तलाश सकेंगे। प्राधिकरण बोर्ड के इस फैसले से हजारों अप्रवासी श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने तीसरा अहम फैसला सेक्टर अल्फा वन में पब्लिक लाइब्रेरी बनाने का लिया है।0
0
Report
Advertisement
