461771
डोल ग्यारस पर पुलिस की कार्रवाई से नाराज, नगर में आक्रोश
Sohagpur, Madhya Pradesh:डोल ग्यारस महोत्सव के दौरान प्रशासन की कार्रवाई को लेकर नगर में आक्रोश फैल गया। कुछ अधिकारियों ने बलपूर्वक दुकानें बंद करवाई, जिससे लोग नाराज हैं। रानी लक्ष्मीबाई मंच पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और SDM असवन राम चिरामन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि शांति समिति की बैठक में उन्हें शामिल नहीं किया गया और परंपराओं को बनाए रखने की बात की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार NDA की अहम बैठक: विपक्ष के आरोपों में घिरी राजनीति
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम NDA नेताओं की अहम बैठक आयोजित की जा रही है यह बैठक लोक सेवक आवास में होगी, जिसमें NDA के घटक दलों के प्रमुख नेताओं के शामिल होंगे बैठक में हाल ही में संपन्न बिहार विधान परिषद चुनाव के परिणामों पर विस्तार से चर्चा चुनाव में NDA के प्रदर्शन की समीक्षा होगी अब इसको लेकर राजनिति शुरू हो गई है RJD के MLC सुनील सिंह ने इस बैठक को लेकर कहा की यह कोई नई बात थोड़ी ही है, कोई भी पार्टी अपने समय-समय पर मीटिंग बुलाती है। लेकिन ये लोग जो हैं एक दूसरे को नीचे दिखाने में लगे हुए हैं। और अभी हाल की घटना भी आपने देखा होगा कि जो निर्दलीय जीत करके आए एमएलसी, उनको तुरंत अविलंब इन्होंने सदस्यता हासिल करा दिया, भाजपा ने। जो वो भी अच्छी तरह से जानता है कि ऐसा करना बिल्कुल संविधान और लोकतंत्र के विरुद्ध है। उसकी सदस्यता बची नहीं रह सकती है ऐसा करने पर, लेकिन फिर भी लोगों ने किया। सुनील सिंह एमएलसी आरजेडी सुनील सिंह ने कहा अभी दो दिन के बाद सुन लीजिएगा कि पूरी... उपेंद्र कुशवाहा की जो पार्टी है, वो विलीन हो गई, समाप्त हो गई। दो दिन के बाद आपको खबर आ जाएगा। तो एक तरफ भाजपा मिलाने में लगी हुई है, दूसरी तरफ जदयू लगाने में... तो ये दोनों लोग ठग हैं। दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। पूरे बिहार में कहीं किसी को कोई सुधने वाला नहीं, किसान को देखने वाला नहीं, बेरोजगार को देखने वाला नहीं, दिन रात ये लोग भ्रष्टाचार में लोग लगे हुए हैं। सारे लोग ठग भरे हुए हैं, सारे लोग बेईमान हैं। प्रतिमा कुमारी पूर्व विधायक कांग्रेस बीजेपी जे विधायक संजय गुप्ता ने कहा एनडीए में समय-समय पर अपने नेताओं के साथ रूटीन बैठकें हुआ करती हैं। किसी भी तरीके का परामर्श लेना, सुझाव लेना, किसी भी ज्वलंत समस्याओं पर बातचीत करना, आपس में संवाद करना, वो चाहे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हों, माननीय सम्राट चौधरी जी हों, या इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार जी, अपने एनडीए के नेताओं के साथ समन्वय और संवाद के साथ पूरी ताकत और मजबूती के साथ बिहार में भी और केंद्र में भी सरकार चलाने का काम किए हैं। आप देखे होंगे कि किस प्रकार से विधानसभा स्तर तक एनडीए ने पूरी चट्टानी ताकत के साथ समन्वय किया और विपक्ष को पूरी तरीके से धराशायी कर दिया। आज विपक्ष बौखलाया हुआ है। वो चाहे केंद्र में राहुल गांधी जी हों, तेजस्वी यादव जी हों, किसी प्रकार से सत्ता येन-केन-प्रकारेण हथिया लें, तो ये उनके मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं जो वो लोग देखते रहते हैं। उनको बिहार की भी जनता और देश की जनता अपने दिल से निकाल चुकी है और एनडीए के साथ और विकास के साथ पूरी तरीके से जनता साथ है। इसलिए वो सपना देखना छोड़ दें, एनडीए में सब कुछ ठीक है। बायें संजय गुप्ता बीजेपी विधायक जेडयू के प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की एनडीए गठबंधन में आप देखेंगे कि अक्सर हमारी बैठकें होती रहती हैं। और बैठक इसी बात को दिखाता है कि यहां तानाशाही नहीं, बल्कि एक बेहतर कोऑर्डिनेशन है, इन बिटवीन हमारे तमाम घटक दल के, जितनी भी हमारी पॉलिटिकल पार्टियां हैं उनके बीच में।और विकास को लेकर के, डेवलपमेंट को लेकर के, आपसी एक सामंजस्य को लेकर के एक वहां पर मंथन होता है, एक निर्णय होता है। तो ये दिखाता है एक बेहतर कोऑर्डिनेशन। दूसरी चीज आप देखेंगे कि इस बात को लेकर के हमेशा विपक्ष जो है, कहीं न कहीं आरोप-प्रत्यारोप या उस तरह के बयान देते हैं, तो निश्चित रूप से ये उनके दिवालियापन और हताशा का ये परिचायक है। यहां तानाशाही थोड़ी ही है कि एक डिक्टेटर है, यहां कोऑर्डिनेशन के साथ सारे निर्णय होते हैं। बाइट-----अंजुम आरा जेडयू प्रवक्ता0
0
Report
रामपुरा में सड़क हादसे में 42 वर्षीय राजा बाबू की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:रामपुरा थाना क्षेत्र के डीलपुरा गांव पोस्ट उमरी निवासी राजा बाबू (42 वर्ष) अपनी पत्नी गायत्री के साथ प्रतापपुरा जा रहे थे। सामने से एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया; राजा बाबू की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पत्नी गायत्री की हालत गंभीर है और उन्हें ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजा बाबू के पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।0
0
Report
बागपत में यातायात जागरूकताμφ अभियान: हेलमेट अनिवार्य, त्योहारों में भी यातायात नियमों का पालन
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में यातायात माह के तहत प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल की है। त्योहारों के सीजन में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद सड़क पर उतरे। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीएम, एसपी और एआरटीओ विपिन कुमार की टीम ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का माध्यम है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान भी यातायात नियमों का पालन करें, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।0
0
Report
Advertisement
हेमन्त सोरेन से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के० राजू की मुलाकात, विकास योजनाओं पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के० राजू ने की मुलाकात। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री के० राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं के संचालन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, विधायक श प्रदीप यादव एवं विधायक श्री राजेश कच्छप उपस्थित रहे।0
0
Report
गृह मंत्री अमित शाह अंबाला में 1857 के शहीदी स्मारक का लोकार्पण करेंगे
Ambala, Haryana:अंबाला में बना 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदी स्मारक का लोकार्पण देश के गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे. कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से शहीदों को समर्पित ये शहीद स्मारक बनकर तैयार हुआ है और उनका ये ड्रीम प्रोजेक्ट भी है. अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत ने आज रैली स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आज के गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला पहुंचने के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 1500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की यहाँ पर ड्यूटी लगाई गई है. उन्होंने बताया कि 1857 की लड़ाई के शहीदी स्मारक का आज गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे उसके बाद गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है ताकि रैली में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि शहीदी स्मारक के पास कुछ देर के लिए गृह मंत्री रुकेंगे और कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोका जाएगा और किसी प्रकार का रूट डाइवर्ट नहीं किया गया है. वहां पर SP रैंक के अधिकारी की सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी लगाई गई है ताकि सारा प्रोग्राम शांति पूर्वक हो सके. वहीं अंबाला जगाधरी रोड के बारे में भी उन्होंने बताया कि इस रूट को भी कुछ देर के लिए ही बंद किया जाएगा.0
0
Report
फरीदाबाद में 16 प्रदूषण चेक सेंटरों के लाइसेंस सस्पेंड, बीएस-1 से BS-6 तक कार्रवाई
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। Delhi-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब RT A विभाग ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पेट्रोल पंपों पर चल रहे पॉल्यूशन चेक सेंटरों में अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने 16 सेंटरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। वहीं, प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। RT A विभाग के सेक्रेटरी मुनीश सहगल ने बताया कि बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स को देखते हुए विभाग की टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं। फरीदाबाद में कुल 206 पॉल्यूशन चेक सेंटरों की जांच की गई, जिनमें से 16 सेंटरों की मशीनों में गड़बड़ी मिलने पर उनके लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीएस-6 से नीचे के वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक महीने में पुलिस के साथ मिलकर बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 श्रेणी के करीब 500 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। मुनीश सहगल के मुताबिक, बीएस-4 तक के कमर्शियल वाहनों के लिए परिवर्तन योजना पर भी काम किया जा रहा है। फरीदाबाद में ऐसे करीब 18 हजार वाहनों की पहचान की गई है। इनमें से 5 हजार वाहन मालिक परिवर्तन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाने के लिए निदेशालय स्तर पर टेंडर भी जारी किया गया है। अगले डेढ़ से दो महीने में फरीदाबाद के पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाए जाने की योजना है। इन कैमरों के जरिए वाहनों की पहचान कर उनकी श्रेणी का पता लगाया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
अंतरराज्य चोर गिरोह का पर्दाफाश; मंडला में 21.29 लाख की चोरी में पांच गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला पुलिस का बड़ा एक्शन... अंतरजिला चोर गिरोह का, चोरों ने करीब दर्जन भर चोरियों को दिया अंजाम, पांच आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी । मंडला पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने मंडला, जबलपुर और डिंडौरी जिले में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों की निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल और चांदी के जेवर सहित करीब 1 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। दरअसल, 30 अक्टूबर को महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा में कमलेश धुर्वे के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों ने मंडला जिले के निवास में पांच, मोहगांव में पांच और नैनपुर में एक चोरी सहित जबलपुर और डिंडौरी जिले में भी वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, मंडला जिले में करीब 21 लाख 29 हजार 700 रुपये की चोरी का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में करण धुर्वे, विजय मरावी, मनोज धुर्वे उर्फ किसन, अरवेद उर्फ भूपेन्द्र धुर्वे और एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य वारदातों और संभावित साथियों की जानकारी जुटा रही है। मंडला पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरजिला चोरी की वारदातों के खुलासे में बड़ी सफलता माना जा रहा है । बाईट - राजेश रघुवंशी - एसपी - मण्डला ।0
0
Report
हमीरपुर के गुड़ व्यापारी घर लाखों की चोरी; बुर्का पहने चोर CCTV में कैद
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- गुड़ व्यापारी के घर हुई लाखो की चोरी, लगभग 7 लाख रुपये कैश सहित लाखो के सोने,चांदी के जेवरात चोरी होने का दावा, देर रात चोरो ने बुर्खा पहन कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बुर्का पहने हाथ में तमंचा लिए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुटी, चोर का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जुल्हेटी मोहल्ले का मामला।0
0
Report
जालौन: आम रास्ते पर मिट्टी डालकर पानी रोकने का आरोप, परिवार डीएम कार्यालय पहुंचा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के एट थाना क्षेत्र के एट नगर पंचायत क्षेत्र के शांति नगर में आम रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एट निवासी माधुरी श्रीवास श्रीवास परिवार के साथ डीएम दफ्तर पहुंची और जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र देकर दबंग लोगों पर आम रास्ते में मिट्टी डलवाकर नाली का पानी रोकने और दबंगई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि कमलेश कुमार दुबे तथा रामराजा द्विवेदी ने ट्रैक्टर के माध्यम से रास्ते के शेष हिस्से में मिट्टी डलवानी शुरू कर दी। आरोप है कि पहले से ही रास्ता बाधित है और अब नाली का पानी भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज किए जाने की बात भी कही गई है। माधुरी श्रीवास का कहना है कि रास्ते की चौड़ाई पहले लगभग 11 फीट थी, जिस पर भी उक्त लोगों ने दीवार बना ली थी। जो अब घटकर करीब चार फीट रह गई है। वह शेष तीन फीट जगह में नाली बनवाकर घर से पानी की निकासी का रास्ता चाहती हैं। शिकायत में यह भी बताया गया है कि रास्ते से संबंधित विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में मामले का निस्तारण होने तक यथास्थिति बनाए रखना आवश्यक है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने तथा रास्ते और नाली की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। बाइट:- माधुरी--पीड़िता बाइट:- आयुष कुमार--पीड़ित0
0
Report
Advertisement
दीपावली पर अलर्ट: उदयपुर दमकल विभाग ने पूरी तैयारी कर ली
Udaipur, Rajasthan:आगामी दीपावली पर्व को लेकर उदयपुर नगर निगम के अग्नि शमन विभाग ने अपनी तैयारी को पुख्ता कर दिया है। दीपावली की आतिशबाजी के दौरान होने वाली सम्भावित आगजनी की घटना को लेकर निगम का दमकल विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर रहेगा। विभाग के सभी कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश को रद्द किया गया है। शहर के सभी छह फायर पॉइंट पर 150 से अधिक दमकल कर्मी पूरे समय अलर्ट मोड़ पर रहेंगे। आग की घटना से बचने के लिए आम लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया है।0
0
Report
मथुरा के आयुक्त को धमकी भरे ईमेल पर पुलिस अलर्ट, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ी
Mathura, Uttar Pradesh:नगर आयुक्त की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बेहद संवेदनशील और धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में दिवाली के अवसर पर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और मेयर (महापौर) कार्यालय को बम से उड़ाने की सीधी चेतावनी दी गई है। 8 से 27 नवंबर के बीच धमाकों का दावा प्राप्त ईमेल में धमकी देने वाले ने 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच शृंखलाबद्ध धमाके करने की बात कही है। इस ईमेल में न सिर्फ मथुरा, बल्कि अयोध्या और वाराणसी जैसे धार्मिक शहरों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों को भी निशाना बनाने का उल्लेख है। इसके अतिरिक्त, संदेश में कुछ खालिस्तान समर्थक नामों और संगठनों के नाम भी दर्ज हैं। प्रशासनिक हलचल और जांच शुरू: धमकी भरा ई-मेल मिलते ही नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने तुरंत इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर सेल, सर्विलांस और आईटी टीमों को तुरंत काम पर लगा दिया गया है ताकि ई-मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और मुख्य सूत्रधार का पता लगाया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सघन चेकिंग अभियान जारी: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नगर निगम कार्यालय, प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, होटल, गेस्ट हाउस और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा शहरभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है।0
0
Report
जीतू पटवारी ने शराब माफियाओं के खिलाफ सरकार को निशाने पर लिया
Dhar, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी के मामले में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शहीद टीआई के गृह ग्राम बरमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान पटवारी ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार सरकार के संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात जाने वाली अवैध शराब के रोजाना सौ ट्रक निकल रहे हैं। पटवारी ने सरकार से माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शहीद के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही कहा की मामले में नाम आने पर राहुल जायसवाल को पार्टी ने हटा दिया। पटवारी ने शहीद दिलीप पुरी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए सरकार के सामने एक मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुलिस विभाग में कार्यरत सवा लाख कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाए। इससे महंगाई के दौर में पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भी मदद मिल सकती है। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग द्वारा कांग्रेस पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पटवारी ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को बयानबाजी करने के बजाय अपराधियों के खिलाफ निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस माफियाओं के खिलाफ पहले दिन से लड़ाई लड़ रही है। पटवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल जायसवाल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया चुका है।0
0
Report
Advertisement
बूंदी में राजसखी दीपावली मेला का भव्य शुभारंभ, महिलाओं के उत्पाद आकर्षण
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में राजसखी दीपावाली मेले का भव्य शुभारंभ, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बने आकर्षण। बूंदी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तत्वावधान में राजसखी दीपावली मेले का शुभारंभ जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और आमजन को उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होती है। रोशन हो हर द्वार, सखियों के हुनर से इस बार थीम पर आयोजित मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं द्वारा तैयार दीपावली सजावटी सामग्री, हस्तशिल्प और उपहार सामग्री उपलब्ध है। मेला 5 और 6 नवंबर को सुबह 11 बजे से आमजन के लिए खुला रहेगा। उद्घाटन में जिला परिषद सीईओ चारु शंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
उदयपुर अग्निशमन विभाग दीपावली के लिए पूर्ण अलर्ट: 150 से अधिक कर्मी तैनात
Udaipur, Rajasthan:आगामी दीपावली पर्व को लेकर उदयपुर नगर निगम के अग्नि शमन विभाग के अपनी तैयारियों को पुख्ता ओर दिया है। दीपावली की आतिशबाजी के दौरान होने वाली सम्भावित आगजनी की घटना को लेकर निगम का दमकल विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर रहेगा। विभाग के सभी कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश को रद्द किया गया है। शहर के सभी छः फायर पॉइंट 150 से अधिक दमकल कर्मी पूरे समय अलर्ट मोड़ पर रहेंगे। आग की घटना से बचने के लिए आम लोगो को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। अग्नि शमन विभाग के अधिकारी बाबुलाल चौधरी ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों, कच्ची बस्तियों और बाजरों के पास पहले से ही दमकल के वाहनों को तैनात किया जाएगा। इस दौरान फायर कॉल आते है नजदीकी स्थान से दमकल की गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा सके। शहर की तंग गलियों के लिए चार स्पेशल फायर पम्प सिस्टम तैनात किए गए है। जिसे दमकल कर्मी बाइक पर अपने साथ टांग कर मौके पर लेजा सकता है।0
0
Report
दीपावली से पहले धौलपुर में मिलावटखोरों पर छापेमारी: 4000 लीटर दूध, 1400 मावा नष्ट
Dholpur, Rajasthan:त्योहार से पहले धौलपुर में मिलावटखोरों पर कहर, RIICO में 750 किलो संदिग्ध घी सीज 12 अक्टूबर से चल रहा है मिलावट पर वार अभियान, अब तक लिए गए 76 नमूने, दीपावली तक जारी रहेगी कार्रवाई धौलपुर। दीपावली त्यौहार से पहले जिले में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहर बरपाया है। 12 अक्टूबर से चल रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत विभाग ने अब तक 4000 लीटर मिलावटी दूध और 1400 किलो मावा नष्ट कराया है, जबकि 750 किलो संदिग्ध घी सहित हजारों लीटर तेल सीज किया है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार, गौरव परिहार, रविंद्र मीणा और दीक्षा की टीम रोजाना छापेमारी कर रही है और अब तक 76 नमूने लिए जा चुके हैं। ताजा कार्रवाई में RIICO औद्योगिक क्षेत्र की एस.एस. फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री से 750 किलो संदिग्ध घी, देवसेड़ा से 350 किलो मिल्क पाउडर, काली माई रोड से 1350 लीटर मूंगफली तेल और 124 टिन पाम ऑयल सीज किया गया है RIICO औद्योगिक क्षेत्र में छापा, 750 किलो संदिग्ध घी सीज:- खाद्य सुरक्षा विभाग ने सबसे ताजा बड़ी कार्रवाई रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एस.एस. फूड प्रोडक्ट्स पर की है। यहां टीम ने छापा मारकर 50 पीपों में भरा हुआ करीब 750 किलो संदिग्ध घी सीज किया है। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार मौजूद रहे। यह घी देखने में मिलावटी और संदिग्ध लग रहा था, इसलिए नमूना लेकर पूरे स्टॉक को सीज कर दिया गया है। लैब रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। राजाखेड़ा के देवसेड़ा में भी एक्शन,वाहन से 350 किलो मिल्क पाउडर और 105 किलो रिफाइंड ऑयल सीज:- राजाखेड़ा के देवसेड़ा में भी टीम ने एक वाहन को पकड़कर कार्रवाई की। इस वाहन से 350 किलो मिल्क पाउडर और 105 किलो रिफाइंड ऑयल सीज किया गया है। आशंका है कि यह सामान नकली मावा और घी बनाने के लिए ले जाया जा रहा था। अब तक कुल कार्रवाई 1400 किलो मावा और 4000 लीटर दूध नष्ट:- अभियान के तहत अब तक सबसे ज्यादा कार्रवाई मावा पर की गई है। विभाग ने अब तक कुल करीब 1400 किलो अपमिश्रित मावा को नष्ट करवाया है, जिसमें पुराना बस स्टैंड पर की गई ताजा कार्रवाई में 560 किलो मावा भी शामिल है। वहीं दूध और दूध से बने उत्पादों में करीब 4000 लीटर मिक्स मिल्क को नष्ट करवाया गया है और 30 कट्टे मिल्क पाउडर को पहले ही सीज किया जा चुका है। पनीर में मिलावट पर 250 किलो पनीर को भी नष्ट किया गया है। काली माई रोड पर भी बड़ी कार्रवाई, 1350 लीटर मूंगफली तेल और 124 टिन पाम ऑयल सीज:- तेल और घी के खिलाफ काली माई रोड स्थित अशोक ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर भी बड़ी कार्रवाई हुई। टीम ने यहां से बीकानेरी गोल्ड ब्रांड के 15-15 लीटर के 90 पैकेट यानी कुल 1350 लीटर मूंगफली तेल को सीज किया है। इसके अलावा 124 टिन रिफाइंड पाम ऑयल और पामोलिन तेल को भी सीज कर नमूने लिए गए हैं। गोदाम से मिल्डा और सूजी के भी नमूने लिए गए हैं। वहीं सैंपऊ में शेखावत किराना स्टोर से अमचूर पाउडर का नमूना लिया गया है। ऐसे किया जाता है खराब सामान को नष्ट:- जो भी दूषित मावा, पनीर या दूध मिलता है, उसे टीम जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर उसमें डालती है। फिर उसके ऊपर मिट्टी और केमिकल डालकर उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाता है ताकि उसे कोई इंसान या जानवर खाकर बीमार न हो कुल नष्ट किया गया माल: मावा - 1400 किलो नष्ट दूध - 4000 लीटर नष्ट पनीर - 250 किलो नष्ट कुल नष्ट = 1650 किलो + 4000 लीटर कुल सीज किया गया माल: घी - 750 किलो सीज (एस.एस. फूड प्रोडक्ट्स, रीको - 50 पीपे) - मिल्क पाउडर - 30 कट्टे + 350 किलो (14 कट्टे) सीज (देवसेड़ा वाहन से) -तेल - 1350 लीटर मूंगफली तेल (90 पैक) + 124 टिन पाम ऑयल और पामोलिन + 105 किलो (7 पीपे) रिफाइंड ऑयल सीज कुल नमूने लिए:- -76 नमूने + 5 नए = 81 नमूने (तेल, मावा, दूध, पनीर, मैदा, सूजी, अमचूर पाउडर) बाइट 1 पदम् सिंह परमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी0
0
Report
Advertisement
