Hoshangabad
नर्मदापुरम में विजन डॉक्यूमेंट 2028 के चलते विधायक की उपस्थिति में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में विजन डॉक्यूमेंट 2028 तैयार करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक प्रेमशंकर वर्मा, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी तथा सिवनी मालवा, नर्मदापुरम और इटारसी के एसडीएम उपस्थित रहे। विधायक वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर यह दस्तावेज तैयार किया जा रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर के कांग्रेस नेता राकेश यादव का इस्तीफा, पटवारी से नाराज़गियाँ सामने
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग कांग्रेस से राकेश यादव का इस्तीफा पूर्व प्रदेश महासचिव का इस्तीफा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से नाराज़ यादव यादव ने लगाए कहीं तरह के आरोप0
0
Report
झारखंड वित्त मंत्री ने सुरक्षा गार्ड लौटाने पर बीजेपी को बेमेल गठबंधन कहा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अपने 16 सुरक्षा गार्ड और स्कॉट की तीन गाड़ियों को वापस करने पर झारखंड बीजेपी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ये बेमेल गठबन्धन है।0
0
Report
परतावल ब्लॉक में बीटीए से कराया जा रहा ग्राम पंचायत का कार्य, डीसी मनरेगा बोले- नियम विरुद्ध, होगी ज
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल विकास खंड में ब्लॉक तकनीकी सहायक (BTA) से ग्राम पंचायतों का कार्य कराया जा रहा है, जबकि नियमानुसार बीटीए का दायित्व केवल क्षेत्र पंचायत से संबंधित कार्यों तक सीमित होता है। ग्राम पंचायतों के तकनीकी कार्य तकनीकी सहायक (TA) द्वारा किए जाने का प्रावधान है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार को मंगलपुर न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाली आठ ग्राम पंचायतों—मंगलपुर, मोहनापुर, उंटी, सुमेरगढ़, बरगदवा, महदेवा उर्फ बलुवाभार, राजपुर एवं राजपुर खास—का कार्य सौंपा गया है। इन ग्राम पंचायतों में उनसे तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्य कराए जा रहे हैं। इस संबंध में डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि यदि बीटीए से ग्राम पंचायतों का कार्य कराया जा रहा है तो यह नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा खंड विकास अधिकारी से पूरी जानकारी ली जाएगी। यदि परतावल ब्लॉक में तकनीकी सहायकों (TA) की कमी है तो दूसरे विकास खंडों से तकनीकी सहायकों की तैनाती कराई जाएगी। मामले को लेकर ब्लॉक स्तर पर चर्चा है। अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि किस आधार पर बीटीए से ग्राम पंचायतों का कार्य कराया जा रहा है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के महिला अस्पताल में 40 बेटियों के जन्म पर योजनाओं का लाभ गूंजा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 40 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. निर्मला कुमारी सहित महिला कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ अंजुलता ने कहा कि बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कन्या सुमंगला योजना सहित कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि जन्म पर आर्थिक सहायता, शिक्षा और टीकाकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे। बाइट अंजू लता मुख्य विकास अधिकारी0
0
Report
कोटा में 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा घुसा; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचाया
Kota, Rajasthan:कोटा में परिवार सो रहा था, मकान में घुसा 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा: अलमारी के पीछे बैठा मिला जहरीला सांप, स्नेक कैचर ने सुरक्षित किया रेस्क्यू कोटा। शहर के नया गांव इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा घुस आया। घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नया गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद सोनी सुबह उठे तो उनकी नजर कमरे में अलमारी के पीछे बैठे एक बड़े ब्लैक कोबरा पर पड़ी। जहरीले सांप को देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने बिना घबराए सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों, खासकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी。 इसके बाद स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे कमरे का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अलमारी के पीछे छिपे करीब 5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के दौरान सांप को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि ब्लैक कोबरा बेहद जहरीला सांप होता है। परिवार में छोटे-छोटे बच्चे होने के कारण यदि समय रहते सांप दिखाई नहीं देता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास लाड़पुरा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना में परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। स्नेक कैचर ने लोगों से अपील की कि यदि घर या आसपास कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे पकड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन्यजीव विशेषज्ञ को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।0
0
Report
टीकमगढ़ के मऊचुंगी में बरसाती गड़्ढे से बाइक चालक डूबा, नगरपालिका पर लापरवाही आरोप
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ शहर के मऊचुंगी इलाके में बीच सड़क पर खोदे गए बेतरतीब गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से अब लोग उसका शिकार होते दिखाई से रहें, इस मार्ग से निकलने वाले लोग इस जानलेवा गड्ढे में गिरने को मजबूर हैं, एक बाइक चालक अपनी बाइक से नए बस स्टैंड की ओर से अंबेडकर तिराहे की तरफ जा रहा था, तभी वह इसमें जा गिरा और चालक सहित बाइक गड्ढे में डूब गई, वही मौके पर मौजूद लोगों यह देख तत्काल बाइक सवार की मदद की और उसे गड्ढे से बाहर निकाला साथ उसकी बाइक को भी बाहर निकाला गया, लोगों ने कहा की नगर पालिका की लापरवाही के कारण आज लोगों को इसका शिकार होना पड़ रहा है.0
0
Report
Advertisement
आगरा में 6 घंटे में पुलिस ने घटना का खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग छीनेती की घटना 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा 2 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार लूटी हुई स्कूटी और मोबाईल फोन बरामद बिजली घर के पास बदमाशों ने छीनी थी स्कूटी और मोबाईल आगरा थाना रकाबगंज पुलिस ने की कार्रवाई0
0
Report
शाहजहांपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर के चलने से हंगामा, पुलिस तैनात
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी हंगामा हुआ है। यहां स्कूल की जमीनों पर दबंगों अतिक्रमण करके अवैध कब्जा कर रखा था। अतिक्रमण हटाने के निर्देश के बाद एक युवक ने जेसीबी के सामने कूदने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया है। यहां तीन बुलडोजर लगातार अतिक्रमण पर प्रहार कर रहे हैं। पूरा मामला थाना जैतीपुर क्षेत्र के नवादा गांव के पास किसान कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां स्कूल की जमीन पर इलाके के ही दबंगों ने अतिक्रमण करके जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। आज जिला प्रशासन की टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और बुलडोजर ने गर्जना शुरू कर दी। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले एक युवक ने जेसीबी मशीन के सामने कूदने की कोशिश की जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके पर और पुलिस बल बुलाया गया है। फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने तक बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं अतिक्रमण करने वालों का कहना है कि बिना नोटिस के बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों का नुकसान हुआ है。0
0
Report
CEIR से गुम 101 मोबाइल बरामद: रायबरेली पुलिस की सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस की सर्विलांस/एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में सर्विलांस टीम ने शिकायतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। एसपी ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने रायबरेली पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार जताया।0
0
Report
Advertisement
झज्जर प्रशासन ने नो प्लास्टिक डे पर सब्जी मंडी में जूट बैग वितरित किए
Jhajjar, Haryana:नो प्लास्टिक डे के अवसर पर झज्जर जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए बहादुरगढ़ की मुख्य सब्जी मंडी में जूट के बैग वितरित किए। अभियान का नेतृत्व उपायुक्त वर्षा खांगवाल और एसडीएम अभिनव सिवाच के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं और खरीदारी करने पहुंचे लोगों को निशुल्क जूट के बैग वितरित किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग पूरी तरह बंद कर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके उपयोग से बचना चाहिए। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और दैनिक जीवन में जूट व कपड़े के बैग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर शहर के कई वार्ड पार्षद, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और सभी ने प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान डीसी ने स्थानीय अधिकारियों को बरसात के मौसम को देखते हुए सब्जी मंडी में साफ सफाई रखने और पानी निकासी के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मचारियों के आंदोलन की मांगें मंजूर; धरना समाप्त
Panchkula, Haryana:हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन सफल रहा। प्रशासन और विभाग के साथ हुई बातचीत के बाद कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया गया, जिसके बाद यूनियन ने धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की मांग के अनुरूप पुराने एसडीओ के कार्यकाल के दौरान लागू व्यवस्था और नियमों को यथावत रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं, नए एसडीओ द्वारा किए गए बदलावों को वापस ले लिया गया है। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यूनियन का कहना है कि यह जीत कर्मचारियों की एकजुटता, शांतिपूर्ण संघर्ष और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने आंदोलन के दौरान सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ को सुना गया है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों का सम्मान किया जाएगा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल आंदोलन समाप्त कर दिया गया है, लेकिन यदि भविष्य में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाता रहेगा।0
0
Report
51 मील के पास सड़क हादसे में दो घायल, हालत गंभीर
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर क्षेत्र के 51मील के पास बड़ा सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर, NH 125 पर तेज गति और लापरवाही से आई स्विफ्ट कार ने गलत साईड से एक टैक्सी को मारी टक्कर, टक्कर इतनी भयानक थी की करीबन 100 फीट तक टैक्सी को घसीटा सड़क पर, टैक्सी चालक भवानीसिंह केतु और एक महिला के सिर में गंभीर चोट होने से हालत नाजुक, NHAI टीम के वीरसिंह मीणा ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर घायलों को लाए बालेसर सीएचसी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर किया रैफर।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में एचटेट परीक्षा के लिए सुरक्षा नियम, केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर यमुनानगर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल रहित कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलाधीश प्रीति ने सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं पुलिस ने अभ्यर्थियों और आम लोगों के लिए ट्रैफिक व सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी भी जारी की है। जिले में 4 जुलाई को लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं 5 जुलाई को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट की दुकानें, साइबर कैफे और संबंधित विषय की कोचिंग संस्थाएं परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने और किसी भी प्रकार की जनसभा पर भी प्रतिबंध रहेगा। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का पूरा प्रयास रहेगा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा या नकल की घटना न हो। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। एसपी ने बताया कि 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे से करीब 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी ताकि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकें। वहीं 5 जुलाई के सुबह वाले परीक्षा सत्र में यातायात सामान्य रहने की संभावना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
डीएमसी दफ्तर के बाहर एफएमजी डॉक्टरों का प्रदर्शन: इंटर्नशिप आवंटन में देरी पर सवाल
New Delhi, Delhi:डीएमसी कार्यालय के बाहर विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) का प्रदर्शन, इंटर्नशिप आवंटन में देरी पर उठाए सवाल नई दिल्ली, 3 जुलाई। दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) कार्यालय, शास्त्री पार्क के बाहर शुक्रवार को विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) ने इंटर्नशिप आवंटन में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक इंटर्नशिप आवंटित नहीं की गई है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। प्रत प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर दिल्ली मेडिकल काउंसिल के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना था कि प्रशासन की चुप्पी और लगातार हो रही देरी के कारण उनका करियर प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने कहा कि वे लंबे समय से इंटर्नशिप आवंटन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट समय-सीमा या आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है。 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय, डीजीएचएस और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है。 प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं— इंटर्नशिप आवंटन की स्पष्ट समय-सीमा के साथ सार्वजनिक सूचना जारी की जाए。 पूरी प्रक्रिया को लेकर नियमित अपडेट दिए जाएं。 स्टाइपेंड (मानदेय) से जुड़े लंबित मुद्दों का जल्द समाधान किया जाए। डॉक्टरों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनका करियर रुक नहीं सकता। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपना आंदोलन और तेज करने को मजबूर होंगे। हालांकि, इस मामले में दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।0
0
Report
ट्रेन की चपेट में आकर 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जीआरपी जांच में जुटी
Kota, Rajasthan:ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जीआरपी जांच में जुटी रामगंजमंडी। रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है।सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर रामगंजमंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान डूडकली निवासी शिवराज सिंह पुत्र चेन सिंह राजपूत (55) के रूप में हुई है। जीआरपी ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
