461001
MP के सेठानी घाट पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर और नगर पालिका सीएमओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। दुकानदारों द्वारा घाट पर फैलाई गई सामग्री हटाकर श्रद्धालुओं के लिए रास्ता साफ किया गया। अब श्रद्धालुओं को राहत मिली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम, वन विभाग की टीम ने शुरू की तेंदुआ की खोजबीन, मौके पर नही मिला कोई, चारा काटने गए ग्रामीणों को अचानक तेंदुए जैसा दिखा था जंगली जानवर, जालौन के ग्राम पंचायत कुंठौंदा बुजुर्ग का मामला。0
0
Report
संभल वावा वहांउद्दीन शाह मस्जिद का ASI सर्वे टला, मुसाफ़िर खाने का सर्वे कर वापस लौटी ASI ..
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । बाबा वहां उद्दीन शाह मस्जिद का ASI सर्वे फिलहाल टल गया है .संभल पहुंची ऐसी कि टीम बाबा वहां उद्दीन शाह मस्जिद नहीं गई , ASI के अधिकारी, मनोकामना तीथ स्थल में बने मुसाफिर खाने की जांच पड़ताल कर वापस लौट गए । फिलहाल मस्जिद का सर्वे न किये जाने के मामले में ASI अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है ।0
0
Report
गैसडी जरवा खराब सड़क से थारू छात्र परेशान, बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज के बच्चों ने किया प्रदर्शन
Rampur Range, Uttar Pradesh:खराब सड़क को लेकर बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर की छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी महोदय से सड़क बनवाने की मांग की है। बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत एकमात्र ऐसा विद्यालय है जहाँ कक्षा 12 तक पढ़ाई होती है, जिसमें ज्यादातर थारू समाज के बच्चे पढ़ रहे हैं। लेकिन विडंबना है कि प्रदेश सरकार जहां चमचमाती सड़कों का दावा करती है, वहीं बच्चों के लिए सड़क न होना एक यक्ष प्रश्न है। मंगलवार को विद्यालय से निकलने के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। कक्षा 11 की छात्रा शीतल थारू, ज्योति चौधरी, संजू चौधरी, अंजली चौधरी, सुरभि मौर्य, सुशील मौर्य, एलबस कुरैशी आदि ने बताया कि सड़क में गड्ढे होने के कारण आए दिन चोट लगती है और साइकिल भी टूट जाती है। सभी ने जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की मांग की है। इस मामले को लेकर महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल ने कहा कि "थारू जनजाति के छात्रों को सड़क न होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, सड़क का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य शब्बीर हसन ने बताया कि बालापुर गांव से विद्यालय तक करीब 200 मीटर सड़क गड्ढे में तब्दील है। इस बारे में आईजीआरएस के तहत शिकायत भी की गई थी, लेकिन आज तक न तो उसका निस्तारण हुआ और न ही सड़क बनी। जिसके कारण बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने जनहित में जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक बीजेपी के प्रदेश स्तर पर
Patna, Bihar:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बीजेपी चलायेगी सेवा संकल्प अभियान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलायेगी अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाए जाएंगे उसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा की सात अक्टूबर 2026 को जिन्होने 25 वर्ष थीस लिमिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रधानमंत्री जी ने अपने जीवन को तपसया संकल्प को एटूट रखा का मध्यम बनाया जनता की सेवा का मध्यम है राष्ट्र प्रथम के भावना से मनानीय प्रधानमंत्री जी ने योजनाएं बनाई और विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए प्रधानमंत्री जी चाहे गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री हो शायाड देश के प्रधानमंत्री उनकी कार्य योजना में समाज के सभी वर्गों का उठान का युवा हूं महिलाऐं हो किसान हो श्रमिक हो या EWS गरीब सब की चिंता मनानीय प्रधानमंत्री जी रहती अन्य प्रधानमंत्री जी के ऐसे कार्यकाल के दौरान जनरल योजना के लगभग 56 करोड़ से ऊपर खासीयत खुले हैं दी के मध्यम से सीधे गरीबों के खाते में 100% लाभ पहुंचा है उजज्वाला योजना हो शौचालय हो नल से जल हो आयुषमान भारत को पीएम किसान गरीब महिला और 2019 में प्रधानमंत्री जी ने EWS को भी आरक्षण दिया जिससे हमारे गरीब स्वार्थ समाज के लाखों परिवार प्योर देश में लाभन्वित हुए है बाइट---- संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी पटना मनानीय प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर से लेकर काशी विश्वानाथ का कॉरिडोर या महाकाल का उज्जैन में कॉरिडोर 21 जून को योग दिवस धरा 370 हटाने सर्जिकल स्ट्राइक बाला रोड और ऑपरेशन सिंदूर के मध्यम से यह दिखाया की भारत अभी चुप नहीं रहेगा भारत और चुप नहीं रहेगा है नक्सलवाद की समस्या को जड़ से साफ किया कोरोना में देश के देश में एक सूत्र में बांधा वैक्सीन बनी दुसरे देशों को भी दी गई विश्व संकट में भी विश्व के देश के सामने भारत खड़ा है यह प्रधानमंत्री जी ने दिखाया है एयरपोर्ट बने बिहार में भी दो एयरपोर्ट बने पूर्णिया और दरभंगा नालन्दा विश्वाविद्यालय हो केंद्रिया विश्वाविद्यालय और कई बड़ी-बड़ी योजनाएं आई बिहार में भी प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल में बड़े -बड़े कम हुआ प्रधानमंत्री जी ने छात्रों नौजवानओं के लिए भी बहुत सरा काम किया मेडिकल शिक्षा में एक नई क्रांति आई 387 मेडिकल कॉलेज 2014 में थे और अब बढ़कर 818 लगभग दो गुने हो गए एमबीबीएस के सीट जो 51348 थी वो बढ़कर 1 लख 29हजार हो गई मेडिकल पीजी की सीटें जो 185 थे वो बढ़कर 82000 हो गए प्रधान मंत्री ने छात्र और नौजवानओं के लिए भी बड़ा काम किया है इस लिए भारतीय जनता पार्टी ने ये निर्णय किया है की मननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष होने पर सेवा समर्पण अभियां के रूप में एक माह तक या कार्यक्रम चलाया जाए कार्यक्रम के प्रथम दिन युवा मोर्चा देश भर में रक्तदान करता है जिससे लाखों लोगों की जान बचती है तो युवा मोर्चा हमारा उस दिन राज्य में रक्तदान शिविर लगाएगा और एक ही साथ देश में 17 सितंबर को संध्या 7:00 बजे जो भारत सरकर और राज्य सरकर के लाभअर्थी है जिनका जीवन स्तर ऊंचा उठा व्यक्तिगत जीवन स्तर उठा परिवार का जीवन स्तर ऊंचा उठा देश में राज्य में इतने बड़े-बड़े काम हुऎ हैं ऐसे लाभअर्थी 17 तारीख को संध्या 7:00 बजे अपने अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार वक़्त करेेंगे की मनानीय प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी वर्गों की सेवा की है उसके साथ साथ EWS का आरक्षण भी प्रधानमंत्री जी ने 10% रिजल्ट दिया चाहे हमारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभअर्थी चाहे राशन कार्ड के लाभआर्थियों क्या उजज्वाला गैस आयुषमैन भारत से लेकर ऐसा कोई परिवार इस मे देश में नहीं है रेडी वाले ठेला वाले लघु उद्योग उद्योग वाले उद्योगों को तो सभी वर्ग को संध्या 7:00 बजे दीप प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रति आभार करेेंगे उसके साथ 13 कार्यकम एक माह करने की योजना बनाई गई और सभी कार्यक्रम के जड़ में सेवा भाव है क्योंकी मननीय प्रधानमंत्री जी का भी जो कार्यकाल है वह से उस जन सेवा ही समाज के सभी वर्गों की सेवा करना और मननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आपने देखा जब अमेरिका ईरान इजरायल के बीच भीषण युद्ध चल रहा था पुरा विश्व संकट में था और तब अभी 25- 26 की जो जीडीपी का रेशीयो आया वो 7.8% जो विश्व में सबसे ज्यादा है चीन अमेरिका जर्मनी यूके विश्व के जितने भी विकसित देश का उठा के देख लीजिए एवरेज प्योर विश्व का तीन% है और भारत अकेले 7.8% हमारा देश ऊंचाईयों پر उठ रहा मननीय प्रधानमंत्री जी को सोच है 2047 विकसित राष्ट्र बनाना भारत माता को विश्व के सर्वोच से कर प्रा आज निर्भर बनाना प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की सरकर आगे बढ़ रही है तो मैने बताया सितंबर के कार्यक्रम का नाम जो आभार व्यक्त करना है उसका नाम दिया गया आशीर्वाद कर दिया और भारत को आगे बढ़ाएं या कार्यक्रम पहला कार्यक्रम तय किया गया है दुसरा कार्यक्रम सेवा क्षेत्र हमारे विद्यालय के छात्रों हमारे अंडरग्रैजुएट छात्रों वो लोग बच्चे ड्रॉइंग प्रतियोगिता करेेंगे स्कूल से लेकर कॉलेज ड्रॉइंग प्रतियोगिता चलेगी जो हमारे बड़े छात्र हैं वो भाषण प्रतियोगिता करेेंगे विषय होगा प्रधानमंत्री जी की जन सेवा और विकसित भारत का निर्माण और आत्म भारत का निर्माण इसको केंद्र बिंदु रख कर नीचे विद्यालय हो चाहे अन्य विद्यालय हो चाहे भारत सरकर के विद्यालय में हो चढ़ाड सरकर के विद्यालय हो सभी विद्यालयों में एक ड्रॉइंग की प्रतियोगिता और बड़े बच्चों छात्र के लिए भाषण प्रतियोगिता केंद्र बिंदु जन सेवा विकसित भारत रहेगा तीसरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी जो सेवा है उसमें आंगनबड़ी केंद्र देश में 14 लख आंगनबड़ी केंद्र है वही प्रत्येक आंगनबड़ी केंद्र में भी एक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है जिसमें आपने केंद्र की सेवक से विकास सहायिका उसके साथ-साथ बच्चे बच्चों के अभीभावक उनको बच्चों को फलों का वितरण कर्ता है मीठाइयों का वितरण करना सेविका सहायाका का स्वागत करना है 25 September से 7 October के बीच में यह कार्यक्रम होगा और यह ड्रॉइंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता 23 September और दो अक्टूबर के बीच में यह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया एक कार्यक्रम सेवा सनस्मरण जो संगीत में प्रस्तयूटी गांवगांव में होगी शहरों में होगी राज्य में होगी जो 25 वर्ष के सेवा कार्य आईएसमें भी केंद्र बिंदु में रहेेंगे ये भी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक ये भी कई स्थानों पर कार्यक्रम का करने की योजना है प्रधानमंत्री जी के 25 सल के कार्यकाल में कहानी बदलाव में व्यक्तिगत किसी का बदलाव जीवन में आया हो परिवार में आया हो बड़े-बड़े संस्थानों में चाहे कई बड़ी-बड़ी योजनाएं बनी है परिवारों को भी आरक्षण देने से बहुत सरे गरीब छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला हुआ सरकारी दाखिला में जो कभी वो कल्पना नहीं कर सकते थे की सरकारी एमबीबीएस कॉलेज जो आईआईटी तकनीकई शिक्षा सरकारी नौकरीयां मिली ऐसे लोगों की कहानियां बदलाव के सोशल मीडिया के मध्यम से पंचायत से लेकर देश तक राज्यसभा तक उनका जो है सनस्मरण सुना जाएगा की क्या उनके जीवन में बदलाव आया प्रधानमंत्री जी के आईएस 25 सल में प्रधानमंत्री जी के प्रधानमंत्री काल में ये भी एक कार्यक्रम जो है महीने भर का ये कार्यक्रम रखा 7 अक्टूबर को मनानीय प्रधानमंत्री जी का 25 वर्ष पुरा हो रहा है जो मुख्यमंत्री के प्रधानमंत्री के रूप में हुआ है उस दिन सेवा ज्योति यात्रा के नाम से कार्यक्रम किया जाएगा0
0
Report
जातिगत जनगणना और आरक्षण: कांग्रेस-राजनीति में बहस तेज
Patna, Bihar:कांग्रेस पार्टी शुरू से ही जातिगत जनगणना के पक्ष में रही है, क्योंकि हमारा स्पष्ट मानना है कि जब तक पिछड़े, दलित और वंचित समाज की वास्तविक आबादी सामने नहीं आएगी, तब तक उन्हें उनकी संख्या के अनुपात में उनका अधिकार और सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा? कांग्रेस ने हमेशा कहा है—जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी भागीदारी। जातिगत जनगणना इसी सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. आज देश में जो भी साथी जातिगत जनगणना के आंकड़ों को लागू करने, हिस्सेदारी बढ़ाने और आरक्षण के दायरे में न्यायपूर्ण भागीदारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, कांग्रेस उनकी आवाज के साथ खड़ी है। संविधान के दायरे में रहते हुए केंद्र सरकार को सामाजिक न्याय से जुड़े इन सवालों पर ठोस कदम उठाना होगा. राहुल गांधी जी लगातार पिछड़े, दलित और वंचित समाज की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। कांग्रेस का संघर्ष किसी एक जाति के लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के अधिकार के लिए है, जिसे उसकी आबादी और भागीदारी के अनुपात में न्याय नहीं मिला है.0
0
Report
राजस्थान में पेयजल सप्लाई 3 घंटे के लिए बंद, 2500 करोड़ अटकने का फैसला
Jaipur, Rajasthan:कल से पूरे राजस्थान में 3 घंटे पेयजल सप्लाई बंद, 2500 करोड अटकने के बाद फैसला. जयपुर- कल से PHED कॉन्ट्रेक्टर्स पूरे राजस्थान में पेयजल सप्लाई बंद करेंगे. कॉन्ट्रेक्टर्स ने 3 घंटे में पेयजल सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी. हर दिन पेयजल सप्लाई बंद करने का समय बढ़ाएंगे. कॉन्ट्रेक्टर्स का कहना है कि 2 बार समझौता हुआ, लेकिन 8 सूत्रीय मांगे अब तक पूरी नहीं की. जुलाई तक पूरा भुगतान होना था, लेकिन अभी भी 2500 करोड अटके हुए है. 5 हजार कॉन्ट्रेक्टर्स के साथ 10 लाख श्रमिक प्रभावित हो रहे है. होली, रक्षाबंधन और अब दीवाली का त्योहार सूखा निकलने वाला है. वॉक्थू- कॉन्ट्रेक्टर्स से बात करते हुए0
0
Report
Advertisement
अंकित बालियान हत्या: शाहपुर पंचायत ने निर्दोष परिवारों को परेशान न करने की अपील
Sonipat, Haryana:अंकित बालियान हत्याकांड: भोलू शाहपुरिया के गांव शाहपुर में पंचायत, मां बोली- परिवार को परेशान न करे पुलिस अंकित बालियान हत्याकांड के बाद अब आरोपी बताए जा रहे राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के गांव शाहपुर में पंचायत हुई है। पंचायत में आसपास के पांच से आठ गांवों के ग्रामीण शामिल हुए और मामले को लेकर कई अहम बातें सामने आईं। अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लेने का दावा करने वाले राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया की मां राजपति ने पंचायत में बताया कि उनका परिवार पहले ही भोलू को बेदखल कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस बार-बार घर आकर परिवार को परेशान कर रही है और घर गिराने तक की धमकी दे रही है。 राजपति ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के डर से उनका छोटा बेटा रितेश भी घर छोड़कर चला गया है। उन्होंने कहा कि परिवार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और पुलिस को निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए。 वहीं पंचगामा प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत में फैसला लिया गया है कि ग्रामीण अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही पंचायत ने पुलिस से परिवार के निर्दोष सदस्यों को परेशान न करने की अपील किया है। भोलू के चाचा रमेश ने पंचायत में कहा कि मामले में उनके बेटे चिराग का नाम भी सामने आया है, जो पिछले तीन साल से कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर चिराग किसी अपराध में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जड़ें शाहपुर गांव की पुरानी गैंगवार और दुश्मनी से भी जुड़ी बताई जा रही हैं। साल 2014 में पूर्व सरपंच विनोद उर्फ धोला की हत्या के बाद शुरू हुई रंजिश में कई बड़े नाम सामने आते रहे। इसके बाद दीपक गुहणा की हत्या और गैंगवार की घटनाओं ने इस दुश्मनी को और गहरा कर दिया। बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर भोलू शाहपुरिया के नाम से एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें गाने को लेकर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। अब इस पूरे मामले में police जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। शाहपुर गांव की पंचायत ने साफ कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष परिवार के सदस्यों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।0
0
Report
Shahjahanpur तहसील सदर में अधिवक्ताओं का धरना, SDM के व्यवहार पर नाराजगी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh: Shanehjaarpur: तहसील सदर परिसर में उप जिलाधिकारी (SDM) सदर द्वारा अधिवक्ताओं के साथ कथित रूप से किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी सदर की कार्यशैली के खिलाफ तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रદર્શન शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उप जिलाधिकारी ने संवाद करने के बजाय भारी पुलिस बल बुलवाकर अधिवक्ताओं को मानसिक रूप से आहत करने और डराने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि विवाद केवल अभद्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि तहसील की चरमरा चुकी प्रशासनिक व्यवस्था भी इसका बड़ा कारण है। अधिवक्ताओं के अनुसार, जब से नए तहसीलदार और नायब तहसीलदार आए हैं, तब से वादकारियों और अधिवक्ताओं की समस्याओं का कोई निस्तारण नहीं हो पा रहा है। राजस्व मामलों में लेखपालों द्वारा समय पर आख्या/रिपोर्ट न लगना तथा अहलमद/आरआर (RR) द्वारा पत्रावलियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण न करना आम बात हो चुकी है, जिससे दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया। मौके पर वरिष्ठता रज्जन बाबू मिश्रा, गोपाल मिश्रा, बी.पी. सिंह, घनश्याम मिश्र, संजीव मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, महेंद्र बाजपेई, विपुल कुमार बाजपेई, महेंद्र श्रीवास्तव तथा राजेश सक्सेना, आदर्श कुमार सक्सेना आदि भारी संख्या में अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि जब तक उप जिलाधिकारी सदर अपने व्यवहार के लिए खेद प्रकट नहीं करते और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व लापरवाही पर अंकुश नहीं लगाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
मौसम बदले से तेंदूखेड़ा अस्पताल में मरीजों की भीड़, लोग सावधान रहें
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में मौसम में अचानक आए बदलाव का सीधा असर आम जनजीवन और लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। तेंदूखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ओपीडी से लेकर दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों लोग सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार और पेट से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम के इस दौर में डॉक्टरों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टर का कहना है हमेशा ताजा और हल्का सुपाच्य भोजन ही करें। पानी को उबालकर या पूरी तरह छानकर पिएं, जिससे जलजनित बीमारियों और पेट के संक्रमण से बचा जा सके। बिना डॉक्टरी परामर्श के मेडिकल स्टोर से सीधे एंटीबायोटिक्स या पेनकिलर न लें। बुखार या दस्त की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच करवाएं। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि मौसमी बीमारियों से घबराने की जरूरत नहीं है, केवल थोड़ी सतर्कता और सही समय पर डॉक्टरी सलाह लेकर इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
मोदी के 25 वर्ष पूरे: बीजेपी का दीप-दीप सेवा संकल्प अभियान
Raipur, Chhattisgarh:सेवा सकल्प अभियान बीजेपी शुरू कर रही है सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे कर रहे हैं मोदी मोदी के CM और PM के रूप 25 साल 17 अक्टूबर को पूरे कर रहे हैं विजय शर्मा ने कहा कि मोदी के जन्मदिवस से विभिन्न कार्यक्रम होंगे 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया नाम से कार्यक्रम होगा 36 लाख दिए जलाए जाएंगे सभी बीजेपी ऑफिस में ये बड़े कार्यक्रम होंगे। हर बूथ पर 100 दीये जलाने का लक्ष्य है बस्तर सेवा संकल्प कार्यक्रम भी होगा बस्तर में उन जगहों पर दिए जलाए जाएंगे जहां आदिवासियों की हत्याएं हुई या सशस्त्र बलों को जहां सफलता मिली। इसमें मोदी के किए कार्यक्रम आंगन का मिलन कार्यक्रम में आंगन बाड़ियों में होगा, इसमें फलों का वितरण होगा 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा में मशाल जिले के मुख्य चौक पर स्थित होगा , यहां पीएम सभी को संबोधित करेंगे विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री0
0
Report
मानसा अदालत में मान के खिलाफ मानहानि केस: अगली पेशी 25 सितम्बर तय
Mansa, Punjab:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ मानसा की अदालत में दायर मानहानि मामले की थी आज पेशी अदालत ने अगली पेशी की तारीख 25 सितंबर 2026 की तय मानसा के पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ मानसा की अदालत में दायर मानहानि मामले की आज पेसी थी। पेशी को लेकर पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने बताया कि वकीलों की हड़ताल चल रही है और जज साहब भी छुट्टी पर थे। इस कारण आज मामले में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत ने अगली तारीख 25 सितंबर 2026 तय की है。 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मानसा की अदालत में पेश न होने को लेकर नाजर सिंह मानशाहिया ने कहा कि कानून के मुताबिक अदालत में पेश होना जरूरी है, लेकिन इस संबंध में अब अदालत को ही फैसला करना है। उन्होंने कहा कि वह खुद हर तारीख पर अदालत में पेश होते हैं। अगर कभी वह किसी तारीख पर अनुपस्थित होते हैं, तो उनके खिलाफ भी अदालत की ओर से कार्रवाई या आगे के लिए निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अदालत का नजरिया शिकायतकर्ता और प्रतिवादी, दोनों के लिए एक जैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को फिलहाल अंतरिम राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से हाईकोर्ट में आवेदन देकर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने से छूट देने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका के निपटारे तक उन्हें अंतरिम राहत देते हुए अदालत में पेश होने से छूट दी है। हालांकि, मामले की प्रत्येक तारीख पर अदालत की प्रक्रिया के अनुसार स्थिति देखी जाएगी। मानशाहिया ने अपने मानहानि केस के बारे में कहा कि जब उन्होंने अप्रैल 2019 में कांग्रेस ज्वाइन की थी, उसके अगले ही दिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे और कहा गया था कि नाजर सिंह को कांग्रेस में शामिल करने के लिए दस करोड़ रुपये दिए गए हैं तथा उन्हें पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है。 मानशाहिया ने कहा कि उन्हें लगा कि इन आरोपों का जवाब देना जरूरी है। उन्होंने पहले नोटिस भेजकर कहा था कि यदि आरोपों में कोई सच्चाई है तो उसे साबित किया जाए, अन्यथा माफी मांगी जाए। जब उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो आखिरकार उन्होंने अदालत का रुख किया。 उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में किसी की नकल करना या किसी को बदनाम करने की कोशिश करना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून जिस तरह की मर्यादा की मांग करते हैं, उसी के अनुसार सभी को आगे बढ़ना चाहिए।0
0
Report
काशी में जलस्तर घटा, खतरा अब भी बना
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में जलस्तर घटा...फिर भी खतरा बड़ा !0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में अर्जुन राम मेघवाल ने मतदान बढ़ाने की अपील, बीजेपी का दावा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी राजनीतिक खबर निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर में लगातार कर रहे बैठकें बीजेपी के बड़े पदाधिकारियों और नेताओं के साथ मतदान को लेकर तैयार कर रहे रणनीति जी मीडिया से खास बातचीत में अर्जुन राम मेघवाल ने मतदाताओं से की अधिक से अधिक मतदान की अपील बोले- लोकतंत्र में मतदान का दिवस सबसे महत्वपूर्ण, अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया में लें भाग चुनाव प्रचार थमने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता अब घर-घर संपर्क अभियान में जुटे पूर्व सीएम अशोक गहलोत के निकाय चुनाव को लेकर बयान पर अर्जुन राम मेघवाल का पलटवार बोले- बीजेपी की नजर में कोई चुनाव छोटा नहीं, हर चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण सड़कों की स्थिति को लेकर गहलोत के बयान पर तंज- उन्हें सड़कें नहीं दिख रही तो चश्मे का नंबर बदलना पड़ेगा अर्जुन राम मेघवाल बोले- पहले बीकानेर से जोधपुर पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगते थे, अब भारतमाला से करीब 2 घंटे में पहुंच रहे बीजेपी के पक्ष में माहौल का दावा करते हुए बोले- बीकानेर की जनता का आशीर्वाद मिलेगा और बीजेपी का बोर्ड बनेगा0
0
Report
पटना के दीदारगंज में बाढ़ का कहर, पांच दिन से पानी के बीच डूबा इलाका
Noida, Uttar Pradesh:बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज में बाढ़ का कहर: पांच दिनों से पानी में डूबा इलाका, टाटा मोटर्स सेंटर और वेयरहाउस भी चपेट में, बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज इलाके में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। दीदारगंज मस्जिद के पीछे का पूरा इलाका पिछले पांच दिनों से बाढ़ के पानी की चपेट में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में करीब 2000 घर प्रभावित हैं और लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बाढ़ का पानी अब घरों से निकलकर बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंच गया है। टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है। सर्विस सेंटर परिसर में पानी भर जाने के बाद वहां खड़ी गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। अचानक पानी बढ़ने से वाहनों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं इलाके में स्थित कोल्ड ड्रिंक, सरसों तेल और रिफाइंड तेल के वेयरहाउस में भी पानी घुस गया है। पानी घुसते ही गोदाम में रखा सामान पानी में तैरने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक पानी बढ़ने के कारण कई सामान बह भी गए हैं। नुकसान को कम करने के लिए गोदाम में रखे सामान को लगातार बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ के कारण लोगों के सामने सिर्फ घर बचाने की चुनौती नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों और रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है। पानी लगातार बढ़ने के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। बच्चों, बुजุर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का असर मवेशियों पर भी पड़ा है। घरों और आसपास पानी भरने के बाद लोग अपने जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए पुल पर पहुंचाने को मजबूर हैं। मवेशियों के लिए चारा और सुरक्षित स्थान की भी समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांच दिनों से इलाके में पानी जमा है, लेकिन उनकी समस्या सुनने और तत्काल राहत पहुंचाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। लोगों ने प्रशासन से नाव, भोजन, पीने का साफ पानी, दवा और मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग की है। लगातार बढ़ता जलस्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। अब लोगों को इंतजार है कि प्रशासन कब मौके पर पहुंचेगा और बाढ़ में फंसे परिवारों को राहत मिलेगी।0
0
Report
राजेश अग्रवाल के मुताबिक सड़कों की हालत सुधरेगी, टेंडर जारी
Raipur, Chhattisgarh:संस्कृति और पर्यावरण मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में कई जगहों पर सड़को की खस्ताहाल को ठीक करने के लिए टेंडर की जा चुकी है.... उन्होंने कहा कि जल्द ही ये सड़के ठीक हो जाएंगे.... सौम्या चौरसिया और भूपेश बघेल के खिलाफ बीजेपी के वीडियो पर कहा कि पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार हुआ तभी कई लोग जेल में हैं, राजेश अग्रवाल से बात की0
0
Report
Advertisement
