पचमढ़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
Pachmarhi, Madhya Pradesh:पचमढ़ी में छावनी परिषद ने अतिक्रमण मुक्त अभियान शुरू किया है। सीईओ के आदेश पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों ने अतिक्रमणकर्ताओं को पूर्व में सूचित किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अब यह कदम उठाया गया है। लवकेश साहू, कार्यालय अधीक्षक के नेतृत्व में जटाशंकर रोड से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई है। पचमढ़ी में लगभग 800 अतिक्रमण हैं, जिनमें से कुछ पर हाई कोर्ट से स्टे आदेश हैं। कोर्ट के निर्देशानुसार इनका भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
