461223
सिवनी मालवा में बाढ़ में फंसे युवक की गई जान
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा के पीपलठोन गांव में बाढ़ के चलते एक 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। शुक्रवार शाम युवक की तबियत अचानक बिगड़ी, लेकिन बाढ़ के पानी के कारण अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। शनिवार को युवक की अंत्येष्टि नदी के पानी में से की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
2 महीनों के प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार: उज्जैन में कौशल समिति बैठक
Ujjain, Madhya Pradesh:2 माह की ट्रेनिंग के बाद युवाओं को मिलेगा रोजगार, उज्जैन में जिला कौशल समिति की बैठक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देश—UtkarshUjjain.com पर रजिस्ट्रेशन कर युवाओं को उद्योगों से जोड़ें, नई तकनीकों की ट्रेनिंग पर जोर उज्जैन में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक संकुल भवन स्थित कलेक्टर कार्यालय सभागृह में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई。 बैठक में बताया गया कि जिले में युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उद्योगों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए UtkarshUjjain.com पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़ा जा रहा है। कलेक्टर ने एमपीआईडीसी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और डीआईसी को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए युवाओं को रोजगार दिलाने के निर्देश दिए。 जानकारी के अनुसार 12वीं पास युवक-युवतियां 2 माह के प्रशिक्षण और मूल्यांकन के बाद सोलर इंडस्ट्री में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, वहीं 10वीं पास अभ्यर्थियों को गारमेंट इंडस्ट्री में अवसर मिलेंगे। कलेक्टर ने कहा कि युवाओं को इंडس्ट्रियल एक्सपोजर और ऑन-जॉब ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि वे सीधे कार्यस्थल के अनुरूप तैयार हो सकें。 इसके साथ ही आईटीआई उज्जैन में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और वेब 3.0 जैसी आधुनिक तकनीकों के कोर्स पर फोकस करने के निर्देश दिए गए। उद्देश्य है कि युवाओं का स्किल सेट वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुसार विकसित किया जा सके。 बैठक में यह भी बताया गया कि संभागीय आईटीआई उज्जैन द्वारा हब एंड स्पोक मॉडल के तहत शासकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों को 2 से 4 सप्ताह की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें सीएनसी मशीन पर प्रोग्रामिंग सहित व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं。0
0
Report
रीवा लोकायुक्त ने रिश्वत मांगते हुए लेखापाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रामपुर बाघेलान क्षेत्र के सज्जनपुर संकुल केंद्र में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक सह प्रभारी लेखापाल महेंद्र पांडेय को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ग्राम बरहा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मनोज प्रताप सिंह से क्रमोन्नति से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में रुपये मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, शिक्षक मनोज प्रताप सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित लेखापाल उनके क्रमोन्नति संबंधी प्रकरण को निपटाने के लिए 1200 रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे लोकायुक्त की टीम ने सज्जनपुर स्थित विद्यालय में दबिश दी। पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 1200 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी लेखापाल को लोकायुक्त टीम अपने साथ रीवा ले गई है। ट्रैप टीम में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया एवं एस राम मरावी समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है。0
0
Report
ग्वालियर पुस्तक मेले में एमआरपी बढ़ाकर किताबें फर्जीवाड़ा, दो स्कूल संचालक के खिलाफ मामला
Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में हुए एमआरपी और स्कूल नाम प्रिंट फर्जीवाड़े में एक्शन देखने को मिला है। अभिभावकों की शिकायत पर आदर्श स्टेशनरी और कंगारू किड्स स्कूल के संचालक पर मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन द्वारा अभिभावकों के साथ किये गये इस फर्जीवाड़े में आदर्श स्टेशनरी के संचालक धनराज सेवानी और कंगारू इंटरनेशनल स्कूल के संचालक उदित गायकवाड को नोटिस देकर जबाब तलब किया था। लेकिन सन्तोषजनक जबाब न मिलने और जांच में फर्जीवाड़े होने कि पुष्टि के बाद दोनों के खिलाफ गोला का मंदिर थाना में मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आस्था के केंद्र पर हमला: हनुमान मंदिर में प्रतिमा अवमानना, आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:आसपुर (डूँगरपुर) - आस्था के केंद्र पर चोट: हनुमान मंदिर में प्रतिमा का किए अपमान। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने किया आपमानित। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। आसपुर थाना क्षेत्र के राईकी गांव का मामला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार। ग्रामीणों ने घटना को लेकर जताया रोष।0
0
Report
कानपुर में घर की दुकान और मकान में शॉर्टसर्किट से भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने दी सहायता
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग घर में बनी दुकान में शार्टसर्किट से लगी भीषण आग देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप दुकान के साथ साथ मकान में भी लगी भीषण आग ग्रामीण आग बुझाने का कर रहे हैं लगातार प्रयास आग लगने के 1 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा में दुकान व मकान में लगी भीषण आग0
0
Report
नाले सफाई के ठेकेदार की लापरवाही से राहुल की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:साफाईकर्मी राहुल के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया प्रदर्शन। आज मंगलवार को जीटीबी अस्पताल के शवगृह पर उस समय स्थिति बिगड़ गई, जब सोमवार को राहुल का पोस्टमार्टम किया जाना था और शवगृह पर सैकड़ो लोग इकट्ठा हो गए और न्याय की मांग करने लगे. शवगृह पर स्थानीय विधायक वीर सिंह धिंगान, विधायक कुलदीप कुमार, पार्षद वीर सिंह पंवार, पार्षद मोहिनी जीनवाल और पार्षद मोहिनी जीनवाल पहुंची और सभी ने मृतक को न्याय और आर्थिक मदद दिलवाने की बात कहीं. स्थिति को देखते हुए सीमापुरी थाना पुलिस और जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही, करीब 40-45 पुलिसकर्मी दोनों थानों के एसएचओ सहित मौके पर मौजूद थे. पोस्टमार्टम के बाद जब राहुल का शव उसके परिजनों को सौंपा गया तो उसके परिजनों और परिचितों ने जीटीबी अस्पताल के बाहर सड़क पर लाल बत्ती पर शव रखने का प्रयास किया पर पुलिस समझाने पर शव तो हटा दिया लेकिन कुछ समय के लिए वहां प्रदर्शन पर बैठ गए. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था राहुल को मात्र 350 रूपये रोज दिहाड़ी पर नाले की सफाई के काम पर रखा गया था, उसकी मौत की जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. सोमवार की दोपहर राहुल (33) सीमापुरी थाना क्षेत्र के क्यू पॉकेट के नाले की सफाई का काम कर रहा था, अचानक वह नाले मे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई थी. मृतक के साथ काम कर रहे उसके साथी कैपिटल ने बताया वह किसी अजित नाम के ठेकेदार के पास काम कर रहे थे जो नाले सफाई के ठेके लेता है. कैपिटल ने बताया नाले सफाई का काम करवाते समय ठेकेदार की तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे जिस वजह से यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले मे आगे की जांच कर रही है. वही परिवार से मिलने आम कुंडली विधायक आदमी पार्टी से कुलदीप पहुंचे और उन्होंने परिवार से इस घटना का दुख जताया परिवार को न्याय दिलाने की बात की और प्रशासन सरकार लापरवाही बताते हुये घेरा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला, बारिश और ठंडी हवा का कहर
New Delhi, Delhi:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक आसमान में बादल छा गए। शाम चार बजे से कई इलाकों हल्की तो कई जगहों पर झमाझम बारिश शुरू हो गई। तिमारपुर इलाके में मौषम परिवर्तन के चलते बीमारियां फैलने का खतरा। बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट।0
0
Report
नंद नगरी हत्याकांड: प्रताड़ना से तंग आकर साले ने चाकू मारकर हत्या कर दी
New Delhi, Delhi:नंद नगरी मर्डर: शराबी जीजा के प्रताड़ना से तंग आकर साले ने चाकू मारकर उसकी मौत के घाट उतार दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में हुई इस वारदात ने एक परिवार को हिला दिया। गंभीर रूप से घायल जीजा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो ताहिरपुर इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन मासूम बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही उसकी पत्नी ने तीसरी बेटी को जन्म दिया था और वह इन दिनों अपने मायके में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि नीरज शराब पीने का आदी था और नशे में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। हालात बिगड़ने पर गर्भवती महिला को उसके मायके लाया गया था, ताकि उसे सुरक्षित माहौल मिल सके, लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे ताहिरपुर इलाके से एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन सोमवार रात इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा लगाई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी रमेश यादव, जो मृतक का साला है, अपनी बहन के साथ हो रही मारपीट से बेहद परेशान था। परिजनों के अनुसार, नीरज अक्सर मायके पहुंचकर भी अपनी पत्नी को परेशान करता था। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। गुस्से में आकर रमेश ने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और नीरज के पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। तकनीकी जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे ताहिरपुर इलाके से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि घरेलू हिंसा और लगातार बढ़ते पारिवारिक तनाव किस तरह खतरनाक अंजाम तक पहुंच सकते हैं। जहां एक तरफ एक महिला कथित रूप से लंबे समय से प्रताड़ना झेल रही थी, वहीं दूसरी ओर गुस्से में उठाया गया एक कदम पूरे परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गया।0
0
Report
झज्जर में तेज हवाओं-बारिश से गेहूं मंडी की खरीद पर संकट, किसान मुआवजे की मांग
Jhajjar, Haryana:झज्जर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और मौसम लगातार बिगड़ता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि कल से मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू होनी है, लेकिन बारिश के कारण फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में किसान बेहद चिंतित हैं और अपनी फसल को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि मंडी में खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लेकिन मौसम की मार ने इन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द उचित गिरदावरी करवाई जाए और नुकसान का मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। वहीं दिनभर चली तेज गर्मी के बाद बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे दुकानदारों और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में पूर्व प्रधान की हत्या, जमीन के रंजिश पर आरोपी बुधराम गिरफ्तार—हाईवोल्टेज खुलासा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:विश्वास जीतकर की हत्या कौशांबी जिले में 28 मार्च को हुए पूर्व प्रधान बादाम सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि प्रधान के साथ रहने वाले बुधराम ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बुधराम ने बताया कि पूर्व प्रधान बादाम सिंह ने उसकी जमीन कम पैसे में एग्रीमेंट करा ली थी और लगातार रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे। इसी रंजिश के चलते उसने पहले प्रधान का विश्वास जीतने के लिए उनके साथ रहना शुरू कर दिया। घटना वाले दिन बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से डेयरी फार्म के पास कोई मौजूद नहीं था। इसी मौके का फायदा उठाकर जब पूर्व प्रधान सो रहे थे, तभी बुधराम ने उनके सिर से सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी ने घटना को छुपाने के लिए गांव वालों को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर प्रधान की हत्या कर दी है। लेकिन पुलिस को शक हुआ और जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बुधराम को डेयरी फार्म के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरा मामला कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में प्रिय धीमान ने समबलपुर बुरला का मान बढ़ाया, मुकुट जीता
Sambalpur, Odisha:ମିସ ଆଇକନିକ ବସ୍ତର ଛତିଶଗଡ ୨୦୨୬ ପ୍ରିୟା ଧୀମାନ ଙ୍କୁ ସମ୍ବର୍ଦ୍ଧିତ କଲା ସମ୍ବଲପୁର ର ସେବା ସାମାଜିକ ସଂଗଠନ |ଛତିଶଗଡ଼ ଠାରେ ଆୟୋଜିତ ହୋଇଥିବା ପ୍ରତିଯୋଗିତା ରେ ଭାଗ ନେଇ ସମ୍ବଲପୁର ବୁର୍ଲା ର ପ୍ରିୟା ଧୀମାନ ମୁକୁଟ ଜିଣି ଅଂଚଳ କୁ ଗୌରାବାନ୍ୱିତ କରିଥିବା ରୁ ତାଙ୍କୁ ସମ୍ମାନିତ କରାଯାଇଛି |ସେ ୨୫ ଜଣ ପ୍ରତିଯୋଗୀ ଙ୍କୁ ପଛ ରେ ପକାଇ ଏହି ମୁକୁଟ ହାସଲ କରିଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ମା ଙ୍କୁ ଏ ଜିତ ର ଶ୍ରେୟ ଦେଇଛନ୍ତି |0
0
Report
ऊना में निजी बस एंट्री टैक्स के मुद्दे पर पंजाब से साझी चर्चा की मांग
Una, Himachal Pradesh:ऊना में निजी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कॉरिडोर रूट पर चलने वाली निजी प्राइवेट बसों से हिमाचल एंट्री टैक्स लिए जाने को लेकर अपनी बात मीडिया के सामने रखी है। उन्होंने कहा कि हमारी निजी बसें कॉरिडोर रूट पर चलती हैं जिसमें कुछ एरिया पंजाब का पड़ता है और फिर उसके आगे हिमाचल का एरिया पड़ता है। ऐसे में उनसे हिमाचल एंट्री टैक्स लिए जाना गलत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल रूट पर काफी निजी बस ऑपरेटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वापस हमारी बस पंजाब होने के बाद वापस हिमाचल आती है, ऐसे में उनसे हिमाचल एंट्री टैक्स लगाना गलत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे बस अगर नांगल तक भी जाती है तो उस पर टैक्स ₹3200 लिया जाता है, जबकि पंजाब की कोई निजी बस किसी धार्मिक स्थान हिमाचल में भी आती है तो हिमाचल सरकार 1550 रुपए टैक्स लेती है। हमारी सरकार पंजाब सरकार से इस मामले में बात करें ताकि हमसे ज्यादा टैक्स पंजाब सरकार क्यों ले रही है। साथी उन्होंने कहा कि हमारी कुछ निजी बसें स्टेट कैरिज के तहत चलती हैं, जिनमें आनंदपुर तलवाड़ा आदि रूट्स पर बस हमारी चलती है। हमारी बस जब पंजाब में जाती है तो उनसे ₹6 प्रति किलोमीटर टैक्स वसूला जाता है, जबकि वह अपनी बस से 2 रुपए 69 पैसे प्रति किलोमीटर चार्ज करते हैं, जबकि किराया हमारा और उनका सेम है। प्राइवेट ही नहीं, उन्होंने कहा जो हिमाचल की सरकारी बसें भी पंजाब में चलती हैं उन्हें भी 6 रुपए प्रति किलोमीटर चार्ज किया जाता है। उन्होंने कहा सरकार को इस मामले पर पंजाब सरकार से बात करनी चाहिए और हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि वह पंजाब सरकार से बात कर इस मामले में निजी ट्रांसपोर्टरों का पक्ष रखें और हमें राहत प्रदान करें।0
0
Report
Advertisement
19 ਕਰੋੜ से शुरू हुआ सुभानपुर नडाला सड़क निर्माण; जुलाई तक पूरा होगा
Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ ਭੁਲੱਥ ਹਲਕੇ ਨੂੰ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫਾ 19 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਨਡਾਲਾ ਸੜਕ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਸ਼ੁਰੂ ਵਰ੍ਹਿਆਂ ਪੁਰਾਣੀ ਮੰਗ ਪੂਰੀ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਭੁਲੱਥ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਦੀ ਦਸ਼ਾ ਜਲਦ ਬਦਲੇਗੀ ਹੁਣ ਟੋਇਆਂ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਨਿਜਾਤ 19 ਕਰੋੜ ਨਾਲ ਚਮਕੇਗੀ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਨਡਾਲਾ ਸੜਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੋਤਾਹੀ ਤਾਂ ਖੈਰ ਨਹੀਂ ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਵੇਗਾ ਕੰਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੜਕ ਦੀ ਕੁਆਲਿਟੀ ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਹਲਕਾ ਭੁਲੱਥ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਲਈ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਵਾਲੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਨਰਕ ਭਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜਿਊਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਜਲਦ ਹੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲ ਸੜਕਾਂ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਮਿਲਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਨਡਾਲਾ ਭੁਲੱਥ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਦਾ ਕੰਮ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਖਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਉਦਘਾਟਨ ਕਿਸੇ ਵੱਡੇ ਲੀਡਰ ਨੇ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਹੋਣਹਾਰ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ। 19 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣਨ ਵਾਲੀ 17 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਲੰਬੀ ਸੜਕ ਦਾ ਕੰਮ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਇਹ ਸੜਕ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਟੋਇਆਂ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ। ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਹਾਲਤ ਇੰਨੀ ਗੰਭੀਰ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਕਿ ਲੋਕ ਇੱਥੋਂ ਲੰਘਣ ਤੋਂ ਕੰਨੀ ਕਤਾਰਾਉਂਦੇ ਸਨ। ਪਰ ਹੁਣ ਭਗਵੰਤ ਮਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਇਸ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਲ ਸਰੋਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਅਤੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਨਡਾਲਾ ਟਾਪਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਹੱਥੋਂ ਰੀਬਨ ਕਟਵਾ ਕੇ ਇੱਕ ਨਵੀਂ ਮਿਸਾਲ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਉਲੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇਣਾ ਹੈ। ਇਹ ਸੜਕ ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਬਣ ਕਰ ਤਿਆਰ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ। ਮੈਂ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਉਹ ਖੁਦ ਇਸ ਸੜਕ ਦੀ ਕੁਆਲਿਟੀ ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ। ਜੇਕਰ ਠੇਕੇਦਾਰ ਕੋਈ ਕੋਤਾਹੀ ਵਰਤਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਮੈਨੂੰ ਦੱਸੋ। ਅਸੀਂ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਅਤੇ ਮਾੜੇ ਕੰਮ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰਾਂਗੇ। ਆਪ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਵੀ ਗਿਣਵਾਈਆਂ ਅਤੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਲੀਹ ਤੇ ਚੱਲ ਪਿਆ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਇਸ ਸੜਕ ਦੇ ਬਣਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਇਹ ਸੜਕ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੇ ਹਾਦਸਿਆਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਤੋਂ ਛੁਟਕਾਰਾ ਮਿਲੇਗਾ。0
0
Report
लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने की धारा 82 की कार्रवाई
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा दीक्षित गांव जहां हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना भटनी पुलिस ने हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी सुनील प्रसाद के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा की कार्रवाई की गई । पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई, साथ ही घर और सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस भी चस्पा किया गया। यह कार्रवाई हत्या के मुकदमे (धारा 302 आईपीसी) में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को लेकर की गई है।0
0
Report
उन्नाव में भाजपा विधायक का नागिन डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच “नागिन” धुन पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। ढोलक और मंजीरा की थाप पर विधायक पूरी तरह मस्ती में डूबे दिखे और उनके नागिन डांस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने विधायक के इस अंदाज का खूब आनंद लिया, वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
