icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना स्नातक-शिक्षक सीटों की मतगणना शुरू, आज तय होगा विजेता कौन?

Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है  पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है परिणाम देर शाम आने की संभावना है आज यह पता चल जाएगा कि स्नातक और शिक्षकों ने किसपर अपना भरोसा जताया है। इन सभी 8 सीटों में सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट है  इस सीट से जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है  चुनाव में अनुज सिंह को जदयू विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल था वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बात करें तो सीधा मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी नवल किशोर यादव और RJD के प्रत्याशी डॉ संजीव से है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लागोन में मूंगफली के खेत बोई फ़सल में पानी दे रहे किसान की जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत

AKAshok KumarFollow27m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लागोन में खेत में मूंगफली की फसल में पानी दे रहे किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। उसके परिजनों ने इस तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में लाये, जहां परीक्षण के दौरान उसे मृतक घोषित कर दिया। बताया गया है कि ग्राम लागोंन निवासी 45 वर्षीय अंतराम अपने खेत में बोई हुई मूंगफली की फसल में पानी देने का काम कर रहा था। बताया गया है कि खेत में पानी देते समय उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान उसके परिजनों ने निजी साधन से अंतराम को मेडिकल कॉलेज में लाये, जहां डाक्टरी परीक्षण के दौरान उसे मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
0
0
Report

रेलवे ट्रैक पर रील बनाते युवाओं पर आरपीएफ की सख्त कार्रवाई चेतावनी

Jamui, Bihar:रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ सकता है महंगा, आरपीएफ ने दी कार्रवाई की चेतावनी,अंडरपास बनने के बाद मार्च से बंद है स्पेशल 36 टी फाटक, जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने वालों पर भी होगी कार्रवाई जमुई: झाझा-जसीडीह रेलखंड के सिमुलतला स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और बंद फाटक पार करने वालों की अब खैर नहीं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को स्पेशल 36 टी फाटक के पास जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों और युवाओं को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेन के आसपास जोखिम उठाना जानलेवा साबित हो सकता है। जानकारी के अनुसार, मार्च महीने में नया अंडरपास बनने के बाद स्पेशल 36 टी रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद कुछ ग्रामीण जल्दबाजी में बंद फाटक के रास्ते रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। लिहाजा, संभावित रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने लोगों को जागरूक किया। अवर निरीक्षक रवि कुमार और मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव ने ग्रामीणों को समझाया कि बंद फाटक से ट्रैक पार करना खतरनाक है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना, प्राथमिकी समेत कानूनी कार्रवाई की सकती है। लोगों से अंडरपास का इस्तेमाल करने की अपील की गई। रील बनाने वालों को भी चेतावनी आरपीएफ ने स्टेशन परिसर, रेलवे पटरियों और चलती ट्रेन के आसपास मोबाइल से रील या वीडियो बनाने वाले युवाओं को भी सतर्क किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना गंभीर लापरवाही है। रेलवे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। बहरहाल, अवर निरीक्षक रवि कुमार ने एक ट्यूशन सेंटर पहुंचकर विद्यार्थियों को भी रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्रों को रेलवे ट्रैक से दूर रहने, पटरियों पर नहीं चलने और जोखिम भरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई। नोट: वायरल रील।
0
0
Report

नोएडा: दिवाली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 16 स्टोर नोटिस

Noida, Uttar Pradesh:दिवाली से पहले नोएडा में खाद्य विभाग की छापेमारी, बिग बास्केट-ब्लिंकिट समेत 16 स्टोरों को नोटिस दिवाली के त्योहार से पहले मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए गौतमबुद्धनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने 24 और 25 अक्टूबर को ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के 18 वेयरहाउस और स्टोरों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान साफ-सफाई में कमी और जरूरी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं होने पर 16 स्टोरों को सुधार नोटिस जारी किए गए। वहीं, पनीर, मूंगफली के दाने और तिल के तेल के तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 स्थित बिग बास्केट और ब्लिंकिट के वेयरहाउस का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने और आवश्यक अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सुधार नोटिस जारी किए गए। जोमैटो हाइपरमार्ट में भी कमियां मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की। दादरी स्थित स्विगी और जोमैटो हाइपरमार्ट की भी जांच की गई। जोमैटो हाइपरमार्ट से पनीर का नमूना लिया गया। इसके अलावा साफ-सफाई में कमी और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सूरजपुर, बीटा-1 ग्रेटर नोएडा और नोएडा के सेक्टर-62 स्थित ब्लिंकिट स्टोरों की भी जांच की। इन स्टोरों पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं मिलने और आवश्यक अभिलेख समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सुधार नोटिस दिए गए। सूरजपुर स्थित ब्लिंकिट स्टोर से मूंगफली के दाने का नमूना लिया गया। इसी तरह ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर स्थित पीजे टीजे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर से तिल के तेल का नमूना संग्रहित किया गया। तीनों नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। नोएडा के सेक्टर-135 स्थित जेप्टो स्टोर के निरीक्षण के दौरान कोल्ड रूम में गंदगी और अव्यवस्था मिली। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आवश्यक सुधार होने तक कोल्ड रूम का संचालन बंद करा दिया। मौके पर जरूरी अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टोर को सुधार नोटिस भी जारी किया गया। इसके अलावा पी-1 ग्रेटर नोएडा स्थित जियोमार्ट, पी-3 स्थित केवी एंटरप्राइजेज और जेप्टो स्टोर, इटहेरा के इकोटेक-4 स्थित ए एंड डी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-128 नोएडा स्थित पीवाईडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (स्विगी स्टोर), शाहदरा नोएडा स्थित जेप्टो डार्क स्टोर और तुगलपुर स्थित अमेजन स्टोर की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई स्टोरों पर कामगारों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पदार्थों को स्टोर से निर्धारित समय से पहले हटाने से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जैसे जरूरी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार करने और सभी दस्तावेज स्टोर पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही खाद्य सामग्री प्राप्त की जाए और उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के भी निर्देश दिए गए हैं. सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दिवाली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि जनपद के लोगों को निर्धारित मानकों के अनुसार शुद्ध और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।
0
0
Report
Advertisement

यमुना में सफेद झाग: डिफोमिंग केमिकल से अस्थायी समाधान, नालों के सुधार पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में कालिंदी कुंज के पास यमुना में फिर से मोटी सफेद झाग की परत दिखाई दे रही हैं। छठ पूजा से पहले यह समस्या अक्सर चर्चा में आती है। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड डिफोमिंग केमिकल का छिड़काव करता हैं लेकिन यह सिर्फ अस्थायी उपाय है। लंबे समय का समाधान सीवेज ट्रीटमेंट में सुधार, डिटर्जेंट का नियंत्रित इस्तेमाल और नालों के बेहतर प्रबंधन से होगा। दिल्ली का आज का औसत AQI 166 है, यानी मध्यम श्रेणी में। बीते कुछ दिनों से वायु प्रदूषण से राहत मिल रही है। हालाँकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ने की आशंका है।
0
0
Report

मझौलिया में 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता,घर से निकला अमित कुमार नहीं लौटा वापस

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow34m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत के वार्ड नंबर 14,बाबू टोला निवासी 15 वर्षीय अमित कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है,इस संबंध में उसके पिता मोहन राम ने मझौलिया थानाध्यक्ष को आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है,आवेदन के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की शाम करीब चार बजे अमित घर पर अकेला था,शाम सात बजे तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की,पिता ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया,लेकिन फोन बंद मिला।इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला।पिता को आशंका है कि उनका बेटा किसी अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में आकर कहीं चला गया है।उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने और बेटे को सकुशल बरामद करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

राजकोट में भाजपा ने नर्मदा जल मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा, सरकार पर सवाल

Rajkot, Gujarat:એન્કર : રાજકોટમાં ભાજપે પત્રકાર પરિષદ યોજી કોંગ્રેસ પર આકરા પ્રહાર કર્યા છે. કોંગ્રેસના રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ મલ્લિકાર્જુન ખડગેના નિવેદનને લઈને ભાજપે વળતો પ્રહાર કરતાં અનેક સવાલો ઉઠાવ્યા છે. રાજકોટમાં ભાજપના વિસ્ત્રુદ દવાએ પત્રકાર પરિષદને સંબોધી કેન્દ્રને નર્મદાના પાણીથી લઈને લોકતંત્ર સુધીના મુદ્દે ઘેરવાનો પ્રયાસ કર્યો હતો. ખાસ કરીને સૌરાષ્ટ્રમાં પાણીની વ્યવસ્થાને લઈને ભાજપે સરકારની કામગીરીને બિરદાવી હતી અને કોંગ્રેસના શાસનકાળની કામગીરીાને સામે સવાલો ઊભા કર્યા હતા. ભાજપના પ્રદેશ મહામંત્રી અનિરુદ્ધ દવાએ નર્મદાના પાણીના मुद्दે કોંગ્રેસને આડે હાથ લેતાં જણાવ્યું હતું કે, જ્યારે ગુજરાતમાં કોંગ્રેસનું શાસન હતું ત્યારે નર્મદાના પાણીના મુદ્દે નરેન્દ્ર મોદીએ ઉપવાસ કરવાની ફરજ પડી હતી. ત્યારે હવે ગુજરાતીઓ અને પાણીના મુદ્દે કોંગ્રેસ કયા મોઢે વાત કરે છે, તેવો વેડખ સવાલ અનિરુદ્ધ દવે ઉઠાવ્યો હતો. સૌરાષ્ટ્રમાં પાણીની વ્યવસ્થા અંગે ભાજપે સરકારનો પક્ષ રજૂ કરી, પાણીની સમસ્યાના નિરાકરણ માટે સરકાર દ્વારા કરવામાં આવેલી કામગીરીને યોગ્ય ઠેરવી હતી. બીજી તરફ, ખડગેના નિવેદનને લઈને પણ ભાજપે કોંગ્રેસ પર નિશાન સાધ્યું હતું અને કોંગ્રેસની ભૂમિકા સામે સવાલો ઊઠાવ્યા હતા. રાજકોટના રાજકારણમાં આવતીકાલે યોજાનારી ભાજપની મહારેલીને લઈને પણ રાજકીય ગરમાવો જોવા મળી રહ્યો છે. પાર્ટી દ્વારા ‘અરાજકતા હટાવો અભિયાન’ અંતર્ગત આ મહારેલીનું આયોજન કરવામાં આવ્યું છે. ભાજપનો દાવો છે કે લોકતંત્રને બચાવવાના ઉદ્દેશ્ય સાથે આ રેલી યોજવામાં આવી રહી છે. સાથે જ આવતીકાલની મહારેલીમાં રાજકોટવાસીઓ સ્વયંભૂ મોટી સંખ્યામાં જોડાશે, તેવો વિશ્વાસ પણ ભાજપના પ્રદેશ મહામંત્રી અનિરુદ્ધ દવેએ વ્યક્ત કર્યો છે. એક طرف કોંગ્રેસના રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ મલ્લિકાર્જુન ખડગેના નિવેદન સામે ભાજપના પ્રહાર, તો બીજી તરફ નર્મદાના પાણી અને સૌરાષ્ટ્રની પાણી વ્યવસ્થાને લઈને રાજકીય નિવેદનબાજી તેજ બની છે. ત્યારે આવતીકાલે રાજકોટમાં યોજાનારી ભાજપની મહારેલી કેટલી અસરકારક સાબિત થાય છે અને તેમાં કેટલા લોકો જોડાય છે, તેના પર સૌની नजर રહેશે.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top