Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461223

सिवनी मालवा में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित

Oct 05, 2024 15:08:52
Seoni Malwa, Madhya Pradesh

सिवनी मालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ. दिनेश दहलवार और सांख्यिकी अधिकारी तुमराम ठाकुर ने की। बैठक में सिवनी मालवा के सभी सेक्टरों के मेडिकल अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ और एएनएम उपस्थित रहे। सीएमएचओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों के शत-प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYatnesh Sen
Mar 29, 2026 18:01:10
Indore, Madhya Pradesh:एंकर -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के बास्केट बाल कंपलेक्स में आयोजित दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026 के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बॉडी बिल्डिंग शरीर की साधना का अद्भुत खेल है। यह साधना संगमरमर की मूर्तियों पर नक्शे उकेरने जैसा कठिन कार्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और नई शिक्षा नीति में भी खेलों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है。 विओ - इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित प्रेमचंद डिगरा का सम्मान भी किया। इंदौर में आज 17वीं सीनियर मेन्स-विमेंस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन, मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पंजाब के टोनू कुमार, केरल के रियाज टीके, कर्नಾಟಕ के प्रशांत कानूकर, उत्तराखंड के पंकज सिंह बिष्ट और तेलंगाना के हरीश वालूगुंडा सहित पांच खिलाड़ियों ने बॉडी बिल्डिंग की सात अनिवार्य मुद्राओं उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सासंद श्री शंकर लालवानी, श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, इंदौर सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
781
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 29, 2026 18:00:37
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में हाथी को गुलाबी रंगने पर विदेशी कलाकार विवादों में, वन विभाग करेगा मामले की जाँच जयपुर में रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा द्वारा किया गया एक फोटोशूट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस फोटोशूट में एक हथनी को गुलाबी रंग में रंगा गया था, जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद वन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।विभाग जाँच करेगा की यहाँ वीडियो कब का है.यहाँ कौनसी हथनी है और इसका मालिक कोन है यह फोटोशूट जैसे ही सामने आया, ऑनलाइन बहस छिड़ गई। कई लोगों ने तस्वीरों की खूबसूरती की तारीफ की, लेकिन बड़ी संख्या में यूजर्स ने हाथी के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर चिंता जताई। इसके साथ ही वंयजीवों के इस्तेमाल और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए। जैसे ही फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हुई, हजारों लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कुछ लोगों ने जहां इसे क्रिएटिव और आकर्षक बताया, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने इसकी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, तस्वीरें सुंदर दिखाने के लिए हाथी को तकलीफ देना गलत है, इसके लिए AI का इस्तेमाल किया जा सकता था। वहीं दूसरे ने कहा, ऑर्गेनिक रंग होने का मतलब यह नहीं कि पूरे जानवर को रंग दिया जाए, हाथियों की त्वचा संवेदनशील होती है। हालांकि काफी यूजर्स ने कलाकार की भावना की सराहना की, लेकिन तरीके पर सवाल उठाए। एक कमेंट में लिखा गया, अच्छा लगा कि आपको जयपुर पसंद आया, लेकिन अगली बार हाथी को रंगना मत।
751
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:53:36
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में रविवार को बसपा नेता लल्लन यादव के पिता स्वर्गीय अयोध्या यादव की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। उनके पैतृक गांव बोरसिया में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्वर्गीय अयोध्या यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय अयोध्या यादव का निधन पिछले वर्ष 29 मार्च 2025 को 85 वर्ष की उम्र में हुआ था। उनकी स्मृति में रविवार को गांव बोरसिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्रामीण और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने स्वर्गीय अयोध्या यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके व्यक्तित्व व सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान बसपा नेता लल्लन यादव ने अपने पिता की स्मृति में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों को वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा समाज सेवा और लोगों की मदद करने की प्रेरणा देते थे, और उसी प्रेरणा से यह सेवा कार्य किया जा रहा है।
1084
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:52:12
1008
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:49:43
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी कोतवाली इलाके के कैथल गांव में पुलिस चैकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ रविवार सुबह 11:00 की करीब हो गई जिसमें संदिग्ध दो लोग आर वन फाइव बाइक पर आते दिखाई दिए पुलिस से रोकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो कर गिर गया पीछे बैठा हुआ बदमाश मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया फिलहाल घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी पहचान बदायूं जनपद के गदर पुरा निवासी रवि के रूप में हुई है लेकिन फरार बदमाश का नाम पुष्पेंद्र उर्फ राजेंद्र पुत्र इंदल अगवानपुर जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है मौके से घटना में शामिल आर वन फाइव बाइक एक तमंचा एक खोखा कारतूस लूटे गए 20,000 रुपए तथा आभूषण बरामद किए है । मौके पर चंदौसी कोतवाली पुलिस के अलावा चार थानों की पुलिस सहित चंदौसी सर्किल के सीओ दीपक तिवारी सहित एसओजी टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित करने में जुटी रही जबकि फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए तलाश में की जा रही है
1011
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:49:11
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जिले के करंडा ब्लॉक के धरम्मरपुर चट्टी पर शौर्य सैनिक संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में भूतपूर्व सैनिक मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करंडा ब्लॉक क्षेत्र के करीब 50 भूतपूर्व सैनिक शामिल हुए, जिनका माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी पूर्व सैनिक काफी उत्साहित नजर आए और आपस में अपने अनुभवों और विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान शौर्य सैनिक संगठन द्वारा करंडा ब्लॉक कमेटी का गठन भी किया गया और विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ब्लॉक संरक्षक के रूप में सुबेदार मेजर ब्रह्मदेव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरायन यादव, उपाध्यक्ष बदामा यादव, कोषाध्यक्ष नृसिंह राम, महामंत्री केशव यादव तथा सचिव चौथी राम और मयूर खान को प्रमाणपत्र देकर जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी कैप्टन अम्बिका यादव ने अपने संबोधन में संगठन के उद्देश्यों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच का सफल संचालन भीम सिंह यादव ने किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। यह पूरा कार्यक्रम मंडल प्रभारी कैप्टन अम्बिका यादव, भीम सिंह यादव और राजकुमार सहित अन्य सदस्यों की देखरेख में संपन्न हुआ।
961
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:47:20
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नहर में एक प्लास्टिक की बोरी में संदिग्ध शव होने की सूचना फैल गई। बोरी में शव की आशंका से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मामला सदर कोतवाली इलाके के ग्रामसभा डिलिया (करीमाबाद) का है, जहां नहर में पड़ी एक प्लास्टिक की बोरी को देखकर ग्रामीणों ने उसमें किसी इंसान का शव होने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नहर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में जब बोरी को खुलवाया गया तो उसमें इंसान का शव नहीं बल्कि गाय के एक बछड़े का शव निकला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और धीरे-धीरे वहां से लौट गए। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत बछड़े को न तो गड्ढा खोदकर दफनाया गया और न ही उसे हटाया गया, बल्कि उसे वहीं छोड़कर सभी लोग चले गए।
957
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 29, 2026 17:47:08
Betul, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक ऐसी खबर सामने आई है,जिसने वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक बाघ की बेरहमी से हत्या कर दी गई वजह सिर्फ एक बैल का शिकार। घटना पश्चिम वन मंडल छिंदवाड़ा और STR की संयुक्त टीम के ऑपरेशन के दौरान सामने आई,जहां रेडियो कॉलर से ट्रेस हो रहे बाघ की लोकेशन अचानक बंद हो गई। टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और जो सामने आया,उसने सभी को हिला कर रख दिया। बाघ के शिकार की आशंका प्रतीत हुई तो डॉग स्कवॉयड की मदद से सांगाखेड़ा परिक्षेत्र की छातिआम बीट में घटना स्थल पर सघन छानबीन कराये जाने पर कुछ ही दूरी पर जमीन में दफनाए गये बाघ के शव को बरामद किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि बाघ ने कुछ दिन पहले एक किसान के बैल का शिकार किया था। गुस्से में किसान ने मरे हुए बैल के मांस में ‘यूरिया’ जैसा जहरीला पदार्थ मिला दिया। जैसे ही बाघ दोबारा शिकार खाने लौटा और जहरीला मांस खाते ही मौके पर उसकी मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाघ को जंगल में ही दफना दिया। लेकिन वन विभाग की सतर्कता से पूरा राज खुल गया। इस सनसनीखेज मामले में वन विभाग ने मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाइट - साहिल गर्ग,डीएफओ पश्चिम वन मंडल छिंदवाड़ा
989
comment0
Report
ADAjay Dubey
Mar 29, 2026 17:46:41
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने ऑपरेशन FACE के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में कोतवाली बैढ़न और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिल कुमार रवानी और सिराज खान उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर अलग-अलग नाम और पते से सिम कार्ड एक्टिवेट कर रहा था। आरोपी ने अपनी ही मां के चेहरे की फोटो का उपयोग कर करीब 340 सिम चालू किए, जबकि अन्य चेहरों के जरिए कुल मिलाकर लगभग 850 फर्जी सिम एक्टिवेट किए गए। इन सिम कार्डों को पैसों के लालच में अन्य लोगों को बेचा गया, जिनके दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा AI आधारित फेसियल रिकग्निशन टूल की मदद से हुआ, जिसमें एक ही चेहरे से कई सिम एक्टिवेशन सामने आए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की जानकारी जुटाने में लगी
897
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 29, 2026 17:46:22
Masanganj, Chhattisgarh:ऐंकर–बिलासपुर को सौगातों की बौछार सीएम विष्णु देव साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण। विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के अरपा तट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद खास है।​आज बड़ा सौभाग्य का विषय है कि अरपा के पावन तट पर छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति का अनावरण हुआ है। इसके साथ ही 26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया है।मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए कहा कि उनके विजन से ही छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य नेता भी मौजूद रहे। इसके अलावा, उन्होंने एक और बड़ी घोषणा की। बिलासपुर के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि यहाँ नाइट लैंडिंग की व्यवस्था हो। अब यह सुविधा शुरू हो गई है, जिससे रात में भी विमानों का आवागमन हो सकेगा। इसके लिए हम केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जी کا आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, कल से दिल्ली-अंबिकापुर फ्लाइट का भी शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। बिलासपुर में नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री नाइट लैंडिंग का उद्घाटन करते हुए खुद पहली उड़ान भरते हुए रायपुर के लिए रवाना हुए। बाइट- विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
940
comment0
Report
Mar 29, 2026 17:46:10
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के बहादुरगंज क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में घायल एक किशोर की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक इलाज के बाद घर लौट आया है। मृतक अपने परिवार का इकलौता वारिस बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर सनेहुआ निवासी 17 वर्षीय ऋतिक सरोज पुत्र अनिल सरोज और 16 वर्षीय ओमप्रकाश सरोज पुत्र राजेश सरोज सलामतपुर चट्टी पर कुछ सामान लेने गए थे। सामान लेकर जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी देवली मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मऊ रेफर कर दिया गया। ओमप्रकाश की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल ऋतिक सरोज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आया है। रविवार को ओमप्रकाश सरोज का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
1065
comment0
Report
Advertisement
Back to top