461881
पचमढ़ी में छावनी परिषद द्वारा एक नए प्रकार की मैराथन दौड़ करवाई
Pachmarhi, Madhya Pradesh:पचमढ़ी छावनी परिषद द्वारा एक नई पहल एक नई मैराथन दौड़ करवाई गई, जिसमें बच्चों को और पचमढ़ी के नागरिकों को थैली देकर उनसे कहा गया कि आपको कचरा उठाते हुए भागना है और जो सब से ज्यादा प्लास्टिक बोतल और पॉलिथीन उठायेगा उसे विजेता घोषित किया जाएगा। इस दौड़ को बच्चों और पचमढ़ी के नागरिको के द्वारा चैलेंज के रूप में स्वीकार किया गया और लगभग 4 से 5 किलोमीटर तक कचरा उठाते हुए होटल ग्लेन व्यू मैं दौड़ समाप्त की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निवाई में अवैध पटाखा भंडारण के मामले में लाखों के पटाखे जब्त; DST एक्शन
Tonk, Rajasthan:निवाई (टोंक)। निवाई में जिला स्पेशल टीम (DST) ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झिलाय रोड स्थित आदित्य प्लाजा में लाखों रुपये की कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया。 जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पटाखा व्यापारी के पास पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस नहीं पाया गया। इसके बाद डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने निवाई थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना पर थाना अधिकारी घासीराम मय पुलिस जाब्ते के घटनास्थल पर पहुंचे。 पुलिस टीम ने आदित्य प्लाजा स्थित दुकान पर लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से पटाखों की सूची तैयार करने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आदित्य प्लाजा के अलावा शहर के रिहायशी इलाकों में स्थित करीब चार से पांच गोदामों में भी लाखों रुपये के पटाखे रखे होने की बात सामने आई है。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पटाखों की कुल मात्रा, कीमत, भंडारण से जुड़े दस्तावेजों और लाइसेंस संबंधी तथ्यों की जांच की जा रही है। देर रात तक कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।0
0
Report
108 कलशों के साथ निकली मां जगदम्बा की भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ भरथना
Bharthana, Uttar Pradesh:ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों से गूंजा नगर, मां शैलपुत्री के दर्शन कर भक्त हुए निहाल भरथना संवाददाता- गौरव गुप्ता ☎️ 7060278594। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को भरथना नगर में मां जगदम्बा की भव्य शोभायात्रा 108 कलशों के साथ धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और माता रानी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। नगर भ्रमण के बाद यात्रा का समापन मोहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पीतल वालों के हाते में हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ रविवार दोपहर करीब चार बजे राजाराम पीतल वालों के यहां से हुआ। इसके बाद यात्रा मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन, सब्जी मंडी और आजाद रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन और माता रानी के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मां शैलपुत्री के दिव्य दर्शन कर भक्त हुए निहाल नवरात्र के प्रथम दिन कार्यक्रम स्थल पर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के दर्शन कराए गए। भजन-कीर्तन और मंगल आरती के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। भक्तिमय भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। आयोजकों की ओर से नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। नौ दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने नगरवासियों से नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान अध्यक्ष सोनू मिश्रा डीलर, महामंत्री ओमजी पोरवाल, कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल, सोनू गुप्ता, शैलेन्द्र पोरवाल, प्रमोद गुप्ता, अन्नू दीक्षित, ऋतिक पोरवाल, भरत पोरवाल, राजू महेश्वरी, राहुल चौरसिया, नितिन यादव, राघव दुबे और नेक्से पोरवाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: 108 कलशों के साथ निकाली गई मां जगदम्बा की भव्य शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।0
0
Report
राजस्थान के कर्मचारियों ने लंबित भुगतान के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। लंबित भुगतान, सेवानिवृत्ति परिलाभों में देरी और RGHS में कटौतियों के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। 14 अक्टूबर को मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर भी कलेक्टर्स के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। महासंघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर मतदान प्रशिक्षण के दौरान भोजन-नाश्ते के बहिष्कार, मतदान दिवस पर उपवास सत्याग्रह और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के आवास पर काली दीपावली मनाने की चेतावनी दी है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में शक्ति सुरक्षा अभियान: नौ दिनों तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता गतिविधियाँ
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ का आगाज, नौ दिन तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलेंगी जागरूकता गतिविधियां हनुमानगढ़ में नवरात्रे के प्रथम दिन महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें पुलिस सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस के ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ का आगाज किया गया। जंक्शन थाने की एएसआई गायत्री चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंक्शन के मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड रोड सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। एएसआई गायत्री चौधरी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में शुरू किया गया यह अभियान लगातार नौ दिनों तक चलेगा। अभियान के तहत नौ दिनों तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवरात्रे के दौरान गरबा-डांडिया सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी को देखते हुए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। अभियान के तहत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आवाजाही वाले प्रमुख मार्गों पर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।0
0
Report
महोबा में नवरात्र पहले दिन पुलिस ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा का जायजा लिया
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में शारदीय नवरात्र पर्व पर पुलिस अधीक्षक ने दल-बल के साथ सड़को पर उतरकर फ्लैग मार्च कर पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने लोगों से नवरात्र के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने और किसी भी समस्या पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है। एसपी ने साइबर सेल को सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख भ्रामक पोस्ट कर माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल महोबा जिला मुख्यालय में आज पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, सीओ सिटी रविकांत गौंड और सीओ चरखारी दीपक दुबे की मौजूदगी में भारी पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च किया और जगह-जगह स्थापित देवी पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्र का पहला दिन है और लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ पर्व मना रहे हैं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आज पैदल गस्त किया गया है और लोगों से संवाद किया जा रहा है; पंडालों के आयोजकों को सुरक्षा संबंधी हिदायत दी जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि भ्रामक खबरें न फैल सकें, भ्रामक पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
रामनगर के कोशी तट पर माँ कोशी महाआरती: धामी ने वर्चुअली शुभकामनाएं दीं
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर, उत्तराखंड: मशहूर माँ गिरिजा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कोसी नदी पर महाआरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने इस समारोह को देखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली प्रोग्राम में शामिल हुए और ऑर्गनाइज़र और भक्तों को शुभकामनाएं दीं। रामनगर, उत्तराखंड: वर्चुअली प्रोग्राम में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस पवित्र भूमि पर माँ कोशी की पवित्र धारा के किनारे आयोजित इस भव्य महाआरती के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान हमारी आस्था, हमारी आध्यात्मिक परंपराओं और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से है। हमारी नदियाँ सिर्फ़ पानी की धाराएँ नहीं हैं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और सार्वजनिक जीवन की जीवन रेखा हैं। माँ कोशी का हमारे जीवन में एक खास महत्व है, और माँ गर्जिया देवी के प्रति भक्तों की अटूट आस्था हमारी धार्मिक परंपराओं को और समृद्ध करती है। माँ कोशी के पवित्र तट पर आयोजित यह महाआरती हमारी श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण और हमारी नदियों की स्वच्छता के प्रति हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी का संदेश भी देती है..."0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
Muzaffarpur में दिनदहाड़े यूपी के दो अपहरण: एक बदमाश गिरफ्तार, तलाश जारी
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में दिनदहाड़े यूपी के दो व्यक्तियों का अपहरण हुआ है. घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालू भिखनपुरा इलाके की है. स्थानीय लोगों ने दो कारों से आए बदमाशों को रोककर एक कार से बैठे दो लोगों को जबरन उठाकर उन्हें दूसरी कार में ले जाया गया. घटना के समय एक आरोपी देवचंद सिंह यादव को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ से पता चला कि अपहृत संतोष कुमार यादव अंजली फाउंडेशन नामक संस्था चलाते थे, जिनके द्वारा धन दुगुना करने के प्रलोभन से कई लोगों से पैसे लिये गए थे और वे गायब हो गए. उत्तर प्रदेश के कई थाना क्षेत्रों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं. इस विवाद के कारण अपहरण जैसी घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस अपनी बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. बाइट - हिमांशु कुमार, डीएसपी0
0
Report
दिल्ली में राहुल गांधी के आह्वान पर नागरिक लोकतंत्र बचाने जुटे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा-मोना ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने एक आह्वान किया है। हम सभी देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। मैं कहूंगी कि आम लोग और सिविल सोसाइटी के सदस्य—इस देश के नागरिक जो संविधान को बनाए रखने में विश्वास करते हैं—सभी को यहां होना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
प्रमोद तिवारी बोले: इंडिया अलायंस के विरोध में बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा, "जो कोई भी अपने देश से प्यार करता है, हिंदुस्तान से प्यार करता है, संविधान से प्यार करता है, उसका बहुत सम्मान करता है, और भारत माता से जुड़ी लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखना चाहता है—वे कल हमारे साथ जुड़ेंगे। यह INDIA अलायंस की तरफ से एक कॉल है... हरियाणा, बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में आपने जो तूफान खड़ा किया है, उसे देखते हुए वह (ज्ञानेश कुमार) चीफ इलेक्शन कमिश्नर के ऑफिस में बैठने लायक नहीं हैं... हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक हम चीफ इलेक्शन कमिश्नर को हटा नहीं देते और यह पक्का नहीं कर देते कि चुनाव बैलेट पेपर से हों..."0
0
Report
डायल 112 के फरिश्ते: कर्ज में डूबे युवक की जान बचाने वाली पुलिस वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र में रविवार शाम डायल 112 पुलिस फरिश्ता बनकर पहुंची। कर्ज से परेशान 26 साल के एक युवक ने खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कहकर पुलिस को फोन किया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने छत की सीमेंट शीट तोड़कर घर में दाखिल होकर युवक को फंदे से उतारा and उसकी जान बचाई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है वी/ओ.1- दरअसल मामला बरुआसागर थाना क्षेत्र के तिलैथा खुर्द गांव का है। यहां के 26 वर्षीय मुकेश रैकवार ने कर्ज की परेशानी से तंग आकर खुद को नुकसान पहुंचाने की बात कहते हुए डायल 112 पर फोन किया था। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात दरोगा हरिराम सिंह, सिपाही पुष्पेंद्र कुमार और भूपेंद्र यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। घर पहुंचने पर पुलिस को गेट बंद मिला। युवक की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने देर न करते हुए छत की सीमेंट शीट तोड़ दी और घर में प्रवेश कर मुकेश को फंदे से नीचे उतार लिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि शाम समय मुकेश खेत पर अपनी मां के पास गया था और 15 हजार रुपये मांगे थे। आर्थिक तंगी के कारण मां पैसे नहीं दे सकीं, जिसके बाद वह घर लौट आया था। मुकेश शादीशुदा है, एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, उसकी दो साल की बेटी और पत्नी फिलहाल मायके में है। इस संकट की घड़ी में फरिश्ता बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता और तत्परता की पूरे इलाके में सराहना हो रही है।0
0
Report
कपूरथला में शराबी सरकारी कर्मचारी की कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर दी
Kapurthala, Punjab:कपूरथला में शराबी सरकारी कर्मचारी की कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर दी, इसके बाद कार लॉन में घुसी और दीवार को नुकसान पहुंचा। लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के दौरान घर के सदस्य लॉन में सैर कर रहे थे। चिकित्सक घायल डिलीवरी बॉय का इलाज कर रहे हैं और यह जाँच की जा रही है कि चालक ने नशीला पदार्थ लिया था या नहीं।0
0
Report
Advertisement
चौधरी कंवर सिंह तंवर ने नेकपुर को अमरोहा में शामिल कराने का भरोसा दिया
Amroha, Uttar Pradesh: Amroha Lok Sabha kshetra ke BJP MPs Chaudhary Kanwar Singh Tanwar ravaar ko Bhawalpur Bansli gaon mein pahunche jahan unka zor-dar swagat hua , yahan par unhone Sambhal jile ke Nekpur nyay panchayat ko Amroha jile mein shamil hone ki maang par graminon ko ashwasan dilaya ki graminon ki bahut mehdvar samasya hai isko lekar ke sarkar se aur prashasan se baat karke iska nistaran karaya jaayega Bata dein ki Sambhal jile ki Nekpur nyay panchayat Amroha jile ke bilkul najdik sthit hai, jabki Sambhal jila mukhyaaly bahut door padta hai. Aise mein sarkari kaamkaj ke liye Sambhal jaane mein unhe bahut pareshani hoti hai. Isiliye graminon ki mehdvar samasya ke nistaran ko saan-sad Chaudhary Kanwar Singh Tanwar ne ashwasan kiya Baat Chaudhary Kanwar Singh Tanwar, MP Amroha0
0
Report
दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस-भाजपा समर्थकों के हमले के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरा, लेकिन आरोप है कि पुलिस और भाजपा से जुड़े लोगों ने उन पर हमला किया। कल, 12 अक्टूबर को, हम पार्टी, जाति, धर्म और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करेंगे。 मोदी जी और अमित शाह देश की आवाज़ को दबा नहीं सकते। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा。 #ChaloDilli #SaveDemocracy #SaveConstitution0
0
Report
रायबरेली में मासूम बच्ची पर हमले के मामले पर नया संघर्ष: न्याय की मांग तेज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में कार से स्कूल जा रही बच्ची पर हमला और उसकी गाड़ी तोड़े जाने के मामले को अब हलका किये जाने की मुहिम शुरु हो गई है। इस मामले को दलित और ब्राह्मण परिवार के बीच ज़मीनी विवाद का मामला बताकर उस वायरल वीडियो को भुला दिया गया जिसमे एक मासूम बच्ची डरी सहमी कार के भीतर बैठी है और गांव का युवक ईट से गाड़ी का शीशा फोड़ रहा है। इस मामले में मासूम बच्ची की मां रिद्धिमा सिंह भी अब इन्साफ मिलने की उम्मीद छोड़ चुका है। जिस दलित परिवार का साथ देने की सज़ा के तौर पर रिद्धिमा सिंह की मासूम बच्ची को डराया धमकाया गया था आज उसी दलित परिवार से मिलने सपा का डेलीगेशन पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान डेलीगेशन दलित परिवार से मिला भी जहाँ उसकी पूरी बात सुनकर अखिलेश यादव तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया। उधर मीडिया में डेलीगेशन के विरोध की खबरें भी चलीं, हालांकि इन सब शोर के बीच उस मासूम बच्ची की आवाज़ दब गई जिसने दो दिन पहले ही वीडियो वायरल कर सीएम योगी से इन्साफ माँगा था।0
0
Report
Advertisement
