461881
पचमढ़ी में स्वच्छता को लेकर म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया छावनी परिषद द्वारा
Pachmarhi, Madhya Pradesh:पचमढ़ी में छावनी परिषद द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में पचमढ़ी कार्निवाल का आयोजन रखा गया। श्याम को म्यूजिकल नाइट भी रखी गई, जिसमें स्वच्छता को लेकर संदेश दिया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पचमढ़ी छावनी परिषद के सीईओ द्वारा पचमढ़ी को साफ और प्रदूषण मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। अब देखना है पचमढ़ी निवासी इस अभियान को कितना सफल बनाते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पहले मुआवजा, फिर सड़क निर्माण — किसानों ने SDM से की शिकायत
Moth Rural, Uttar Pradesh:मोंठ तहसील क्षेत्र के ग्राम भरोसा, छपार, पुलगहना और खजुरी से होते हुए मध्यप्रदेश सीमा तक बनने वाले सड़क मार्ग को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि बिना मुआवजा दिए ही ठेकेदार द्वारा खेतों में खुदाई शुरू कर दी गई है, जिससे उनकी जमीन प्रभावित हो रही है। गुस्साए किसानों ने एकजुट होकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि पहले प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, उसके बाद ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए। किसानों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना खेतों में मशीनें उतार दी गईं और खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया। किसानों ने कहा कि सरकार विकास कार्य कराए, लेकिन किसानों के अधिकारों का भी ध्यान रखा जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक निर्माण कार्य का विरोध जारी रहेगा। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने बताया कि किसानों द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
रीवा में सिविल लाइन पुलिस ने 608 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 52 हजार रुपए कीमत की 608 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पुलिस के बीच रहकर ही नशे का कारोबार चला रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झिरिया मोहल्ले का है, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मोहन जोशी नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से थाने के आसपास चाय पिलाने का काम करता था और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था। बताया जा रहा है कि उसके पिता की चाय दुकान थाने के पास ही है, जहां सरकारी कर्मचारी और पुलिस अधिकारी अक्सर आते-जाते थे। थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल को सूचना मिलने ke बाद पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। जांच में सामने आया कि मोहन जोशी सिर्फ चाय बेचने का काम नहीं करता था बल्कि नशीली कफ सिरप की तस्करी में भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी के घर से 608 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है जिसकी कीमत करीब 1 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने एक महिला मित्र का नाम भी बताया है, जिसके माध्यम से यह नशीला माल उसके पास पहुंचता था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई है। मामले में आगे पूछताछ और नेटवर्क की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और संभावना जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं。0
0
Report
शिवपुरी में भाजपा विधायक का 300 गाड़ियों का काफिला, पीएम अपील पर असर नहीं
Noida, Uttar Pradesh:शिवपुरी भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी एक बार फिर विवादों में प्रधानमंत्री की अपील की खुलेआम अनदेखी विधायक प्रीतम लोधी ने निकाला 300 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला विधायक प्रीतम लोधी کا 300 से अधिक वाहनों का काफिला पहुँचा शिवपुरी से करैरा पीएम मोदी के पेट्रोल बचाओ अपील का नही दिखा असर मंदिर विवाद में बाबा के समर्थन में पहुँचे करैरा प्रीतम के काफिले से साथ करैरा पहुँचने को उनके पिछले दिनों एसडीओपी IAS डॉ आयुष जाखड़ से हुए विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है कहा रहा है कि अपना शक्ति प्रदर्शन करने प्रीतम सैकड़ो गाड़ियों के भारी काफिले के साथ करैरा पहुँचें है0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में दस लाख की सुपारी से अमीन हत्या, मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दस लाख की सुपारी देकर अमीन की हत्या, मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन गिरफ्तार। बहन की जमीन बचाने में अमीन भाई की हत्या।तीन महीने बाद पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी। रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी रेलवे ढाला के पास तीन माह पूर्व मिले अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। रोसड़ा डीएसपी द्वारा मामले का संज्ञान लेते ही विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए सुपारी देने वाले समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। मृतक की पहचान लरझाघाट थाना क्षेत्र के छेछनी गांव निवासी स्व० लक्ष्मी राउत के पुत्र टुनटुन राउत रूप में हुई थी। इस संबंध में लरझाघाट थाना में बीते 4 फरवरी को अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन किया। जिसमें सुपारी देने वाला से गिरफ्तार अभियुक्त समेत तीन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुपारी देने वाले रोसड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर वार्ड-13 निवासी सिमान राउत का पुत्र दिलीप राउत, एवं अपराधी उदयपुर गांव निवासी मो० सलिक अहमद के पुत्र मो० बहार दानिश महुली गांव निवासी जीवछ प्रसाद यादव के पुत्र धीरज यादव शामिल हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक टुनटुन राउत की हत्या गला दबाकर की गई थी। रोसड़ा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में रोसड़ा डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या का मुख्य कारण भू-विवाद है। ग्राम महेशपुर में मृतक की बहन का गांव के ही कुछ लोगों से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बहन ने अपनी जमीन बचाने के लिए अपने अमीन भाई टुनटुन राउत का सहारा लिया। अमीन होने के कारण टुनटुन राउत कागजी प्रक्रिया और पैमाइश में बहन की मदद कर रहे थे, जिससे बहन के विपक्षी को जमीन हड़पने में सफलता नहीं मिल पा रही थी। डीएसपी ने बताया कि सुपारी देने वाला मृतक के बहन के गांव के ही महेशपुर वार्ड-13 निवासी सिमान राउत का पुत्र दिलीप राउत है। इसी रंजिश में दिलीप राउत ने अपराधकर्मियों को 10 लाख का सुपारी देकर टुनटुन राउत की हत्या की और घटना को अंजाम दिलवाया। शव को मब्बी रेलवे ढाला के पास फेंक दिया गया। इस हत्याकांड में कुल 8 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। तीन गिरफ्तार के अलावा पांच अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
कटिहार में दुर्गा मंदिर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Katihar, Bihar:दुर्गा मंदिर चोरी कांड का उद्भेदन, दो अभियुक्त गिरफ्तार कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता रौतारा थानाक्षेत्र के नया टोला स्थित दुर्गा मंदिर से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर की प्रतिमा में लगे जेवरात एवं अन्य सामान की चोरी रौतारा थाना कांड सं० 100 / 26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कटिहार पुलिस के रौतारा पुलिस थानाध्यक्ष को सोमवार देर रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि रौतारा थानाक्षेत्र के नया टोला स्थित दुर्गा मंदिर से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर की प्रतिमा में लगे जेवरात एवं अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में रौतारा थाना कांड सं० 100 / 26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ की गई। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दर-01 अभिजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय सूचना के आधार पर गोविंदपुर के समीप से एक टोटो पर सवार विशाल कुमार व मुर्तजा अंसारी, थाना सहायक जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से एक झोला बरामद किया गया। बरामद झोला के अंदर से चोरी किए गए जेवरातो एवं अन्य समान को बरामद किया गया । वहीं पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ अग्रतर कार्रवाई कर रही है। इनके पास से बिना नंबर प्लेट का एक टोटो, 4 पीस सोने का गले का हार, 4 पीस चांदी का झुमका, 4 पीस सोने का नथुनी, एक चांदी का बिंदी, कांसा का एक थाली, 7 पीस पीतल का थाली, पीतल का एक पीस दिया बाती, 10 पीस पीतल का घंटी, पीतल का अन्य छोटा बड़ा सामान और 1,780 रूपया जब्त किया गया है।0
0
Report
जट डुमरी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में हर्ष फायरिंग, पुलिस जांच जारी
Masaurhi, Bihar:पुनपुन के जटडुमरी में आयोजित नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में हर्ष फायरिंग, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस छानबीन में जुटी। मसौढ़ी।पुनपुन थाना स्थित जटडुमरी में बिगत 20 अप्रैल से आयोजित जट डुमरी भव्य नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आयोजित मैच के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। फायरिंग का विडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि वायरल विडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है। वायरल विडियो के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस डुमरी पहुंची और छानबीन में जुटी। बताया जाता है कि इस आयोजन के लिये स्थानीय प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गयी थी और फायरिंग की घटना के बाद भी मैच का आयोजन हो रहा था। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं मिली। विडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुनपुन थाना के एसएचओ बेबी कुमारी ने फोन पर बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। वायरल वीडियो तीन दिन पूर्व का है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में CII वार्षिक बिजनेस समिट 2026: धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल का भाषण
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CII ANNUAL BUSINESS SUMMIT 2026 DHARMENDRA PRADHAN (UNION EDUCATION MINISTER) & PIYUSH GOYAL (UNION MINISTER OF COMMERCE & INDUSTRY) SPEECH0
0
Report
समद नगर मोहल्ले की एकता दाल मील में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
Noida, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में दाल मील में लगी आग, देखते ही देखते आग ने धारण किया विकराल रूप, रिहायशी इलाके में स्थित दाल मील में आग लगने से मचा हड़कम्प, स्थानीय लोगों सहित दमकलकर्मियों की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के समद नगर मोहल्ला स्थित एकता दाल मील की घटना।0
0
Report
हाशिम केस: dna रिपोर्ट आने तक तस्वीर साफ नहीं, दोनों परिवार न्याय की मांग
Hathras, Uttar Pradesh:हिंदू परिवार का dna कराया गया。 रिपोर्ट आने में एक महीने का वक्त लग सकता है。 दोनों के परिवार ने पहचान की。 कल मुस्लिम परिवार का dna सैंपल लिया जाएगा。 dna report आने के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी。 वहीं मृतक हाशिम के मां और पिता ने बताया कि हाशिम के गायब होने के बाद जब लाश मिली तो पुलिस ने शिनाख्त कराया। लाल t shirt से पहचान हुई। हमने दफन कर दिया。 हालांकि हाशिम के पिता साबिर ने पड़ोस में रहने वाले परिवार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया। वहीं ये परिवार का आरोप है कि इन्होंने गलत मुकदमा दर्ज कर लिया।0
0
Report
Advertisement
BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक: ईरान के मंत्री की द्विपक्षीय बातचीत और दिल्ली में तैयारी
Delhi, Delhi:ईरानी दूतावास का बयान: BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे ईरान के विदेश मंत्री BRICS सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आएंगे। यह बैठक 14-15 मई को भारत की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में क्षेत्रीय स्थिरता, बहुपक्षीय सहयोग और आर्थिक मजबूती जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यात्रा के दौरान ईरानी विदेश मंत्री भारत के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा BRICS बैठक में शामिल अन्य देशों के मंत्रियों और अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। यह बैठक सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारी के तौर पर देखी जा रही है। इस साल BRICS की अध्यक्षता भारत के पास है।0
0
Report
रीवा में डायल 112 कर्मी और महिला के बीच देर रात तीखी बहस वायरल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत दीप ज्योति स्कूल के पास देर रात एक युवती और डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। सड़क पर हुई इस तीखी बहस के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात तक पुलिसकर्मी और महिला के बीच तीखी नोक झोक चलती रही और कई घंटे यह हाई वोल्टेज ड्रामा बीच सड़क पर चल रहा विवाद किस कारण से हुआ अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन जिस तरह से पुलिसकर्मी एक महिला के साथ बहस करता दिखाई दे रहा है इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया राहगीर ने बनाया वीडियो, विवाद का कारण अज्ञात घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। सामने आए इस वीडियो में युवती, पुलिसकर्मी पर नाराजगी जताती हुई दिखाई दे रही है और पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल दोनों के बीच विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक किसी भी पक्ष या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है。0
0
Report
प्रधानमंत्री की अपील के असर से छत्तीसगढ़ में चौधरी का प्रोटोकॉल कटौती
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर एक्सक्लुसिव ब्रेकिंग-प्रधानमंत्री की अपील का असर छत्तीसगढ़ में भी. मंत्री ओपी चौधरी नहीं करेंगे पायलट या फॉलो गाड़ी का उपयोग. चौधरी ने प्रोटोकॉल भी छोड़ा. सोशल मीडिया पर दी जानकारी. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही मुख्यमंत्री और सरकार के अन्य मंत्री भी काफिले और प्रोटोकॉल में कर सकते हैं कटौती.0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद स्थित चोपला मंदिर के पास दुकान में आग, दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में चोपला मंदिर के पास एक दुकान में आग लग गई। मौके पर दो फायर टेंडर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। और जानकारी का इंतज़ार है।0
0
Report
जालौन में अंग्रेजी शराब ठेके के पास छात्रों के गुटों की मारपीट वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अंग्रेजी शराब ठेके के पास छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, एक दूसरे पर बेल्टों से जमकर मारपीट करते नजर आए छात्रों के गुट, किसी बात को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद छात्रों के दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट, कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर मारपीट की वारदात को दिया गया अंजाम, छात्रों के दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ viral, जालौन कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के पास का मामला।0
0
Report
जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन\n\nजालौन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, टक्कर लगने से हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन समेत भागने में हुआ कामयाब, युवक की मौत से घर में मचा कोहराम, घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहाव मोड़ का मामला।0
0
Report
Advertisement
