461661
माखन नगर में नवरात्रि के सातवें दिन निकली विशाल चुनरी यात्रा
Babai, Madhya Pradesh:माखन नगर में नवरात्रि के सातवें दिन भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से शुरू होकर मुख्य सड़क और कसेरा मोहल्ले से होते हुए शैलपुत्री धाम शनिचरा बाजार तक पहुंची। शैलपुत्री धाम में मां शैलपुत्री को चुनरी चढ़ाई गई, इसके बाद महा आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर के नागरिक, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद टीईटी के ऑफलाइन विकल्प पर विचार शुरू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शिक्षकों के लिए TET परीक्षा आयोजित कराई जानी है। राज्य सरकार ने पहले न्यायालय के समक्ष यह पक्ष भी रखा था कि कई शिक्षक पूर्व की पात्रता शर्तों व परीक्षाओं के आधार पर नियुक्त हुए हैं, लेकिन न्यायालय के निर्देश के पालन में सरकार टीईटी कराने की दिशा में आगे बढ़ी। शिक्षकों और शिक्षक संघों को TET देने से आपत्ति नहीं थी, लेकिन परीक्षा केवल ऑनलाइन माध्यम से होने से उन वरिष्ठ शिक्षकों को परेशानी आ रही थी जो पुराने दौर के हैं और कंप्यूटर संचालन के अधिक अभ्यस्त नहीं हैं। यह विषय माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि यदि शिक्षकों को ऑनलाइन परीक्षा में कठिनाई है, तो इसे ऑफलाइन माध्यम से कराने पर भी विचार किया जाए। विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि आगामी समय में TET परीक्षा ऑफलाइन भी आयोजित की जा सके। इसके साथ ही परीक्षा के नामांकन/आवेदन की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।0
0
Report
झारखंड में मानसून राहत के बाद अगले तीन दिनों में बारिश संभव
Ranchi, Jharkhand:बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद मानसून ने दी राहत झारखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल तेज बारिश की संभावना नहीं अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी 8 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना निम्न दबाव के कारण 9 और 10 सितंबर को रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखेगा 9 और 10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड से होते हुए एमपी और यूपी की तरफ बढ़ा0
0
Report
झारखंड में कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, MMDR संशोधन पर विरोध तेज
Ranchi, Jharkhand:आगामी 7 सितंबर यानि सोमवार को कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ राजधानी रांची सहित राज्य भर में शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा।पोस्टरों के जरिए शुरू हुई सियासी हलचल अब सोमवार को सड़क पर उतरने वाली है। राजधानी रांची के चौक-चौराहों पर लगे कांग्रेस के पोस्टर एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 और ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे पर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लोक भवन, रांची में विशाल प्रदर्शन और महाधरना होगा, जबकि प्रदेश के सभी प्रखंडों में भी विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस का आरोप है कि खान-खनिज से जुड़े इस संशोधन का सीधा असर झारखंड जैसे खनिज संपदा वाले राज्य के हितों पर पड़ेगा। यही वजह है कि पार्टी ने पोस्टरों के जरिए आम लोगों तक अपना विरोध पहुंचाना शुरू कर दिया है। चौक-चौराहों पर दिखाई दे रहे ये पोस्टर अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि कांग्रेस के आंदोलन का सियासी संदेश बन चुके हैं। सोमवार को होने वाला प्रदर्शन कितना बड़ा रूप लेता है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किस तरह मोर्चा खोलती है, इस पर सबकी नजर रहेगी。0
0
Report
Advertisement
दक्षिण 24 परगना के मकरहाट बाजार बाइक मरम्मत दुकान में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Jalabaria, West Bengal:দাউদআউড়ে জ্বলছে বাইক সারানোর দোকান দক্ষিণ 24 পরগনা মগরাহাট থানার খনকার বাজারে একটি বাইক সারানোর দোকানে গভীর রাতে আগুন লাগে আগুন লেগে পুরোপুরি দোকানটি পুরোপুরি পুরে ছাই হয়ে যায় , পুলিশের প্রাথমিক ধারণা ইলেকট্রিকের শর্ট সার্কিট থেকে এই আগুন জ্বলেছে তদন্ত করা হচ্ছে বলে এমনটাই জানা যায়।। আগুনের তীব্রতা এতটাই ছিল কাছাকাছি গিয়ে আগুন নেভানোর কাজ করতে পারেনি স্থানীয়রা এমনটাই জানাচ্ছেন প্রশাসন।0
0
Report
CP व्यापारियों का भारी आक्रोश NDMC के इनर सर्कल को गाड़ी‑मुक्त बनाने के प्रस्ताव पर
New Delhi, Delhi:CP के इनर सर्कल को गाड़ी‑मुक्त करने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में भारी आक्रोश - सड़क पर उतरकर विरोध की चेतावनी NDMC के सुझाव पर CTI का कड़ा विरोध - CP के व्यापार को खत्म करने की साज़िश CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने NDMC चेयरमैन मनोज द्विवेदी को लिखा पत्र नई दिल्ली, 5 सितंबर 2026 नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के नए चेयरमैन मनोज द्विवेदी द्वारा कनॉट प्लेस के इनर सर्कल को गाड़ियों से मुक्त (Vehicle-Free) करने के संबंध में सोशल मीडिया पर राय मांगे जाने के बाद दिल्ली में विरोध के सुर उठने लगे हैं। दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) और नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि NDMC चेयरमैन मनोज द्विवेदी के इब सुझाव के बाद कनोट प्लेस के अनेकों व्यापारियों ने CTI से संपर्क किया है , अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो CTI और व्यापारी सड़क पर उतरकर विरोध करने को मजबूर होंगे। "इस तरह के फैसले से कनॉट प्लेस के कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा और इनर सर्कल का ट्रैफिक बंद होने से आउटर सर्कल और आसपास की सड़कों पर जाम की समस्या और बढ़ सकती है। अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो सड़क पर उतरकर विरोध कर सकते हैं। कनॉट प्लेस के शोरूम, दुकानों, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की आसान पहुंच कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है। इनर सर्कल में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने से ग्राहकों को दूर पार्किंग स्थलों पर गाड़ी खड़ा करना पड़ेगा। इससे खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों को परेशानी होगी। पहले भी ऐसी पहल की गई थी, लेकिन वह सफल नहीं रही। इनर सर्कल से गाड़ियों की आवाजाही बंद करने पर ट्रैफिक खत्म नहीं होगा, बल्कि उसका दबाव आउटर सर्कल और आसपास की फीडर सड़कों पर बढ़ जाएगा। इससे पहले से जाम वाले इलाकों में स्थिति और खराब होने की आशंका है।" "यह प्रस्ताव कनॉट प्लेस के कारोबार को नुकसान करने जैसा है। अगर प्रस्ताव लागू हुआ तो एसोसिएशन हर तरीके से विरोध कर सकती है। कनॉट प्लेस पर जगह-जगह अवैध रेहड़ी-पटरी और अतिक्रमण बढ़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को सख्ती बरतने की जरूरत है।" बृजेश गोयल ने कहा कि कनॉट प्लेस , देश का सबसे सुव्यवस्थित तरीके से डिजाइन किया हुआ बाजार है , यहां पर पहले से ही 15 फीट कवर्ड और 20 फीट नाॅन कवर्ड एरिया को मिलकर कुल 35 फीट पैदल चलने का एरिया है , यह अंग्रेजों और मुगलों के जमाने का बाजार है और इसकी अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है CTI की 3 मांगें NDMC से: 1. कोई भी फैसला व्यापारियों से बातचीत के बाद ही हो: NDMC चेयरमैन ने X पर पूछा है कि क्या हम CP को विदेशी शहरों के मॉल रोड की तरह गाड़ी-मुक्त बना सकते हैं, क्या पूरे दिन के लिए या गर्मियों में शाम 6 से आधी रात और सर्दियों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लागू करें। इस पर बिना CTI और NDTA से मीटिंग के कोई ट्रायल भी न किया जाए। 2. पहले अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाओ: इनर सर्कल में ट्रैफिक रोकने से रेडियल सड़कों और आउटर सर्कल पर भी शाम में जाम लगेगा। NDMC पहले अवैध हॉकर्स को हटाकर राहगीरों के कॉरिडोर को खाली करे और अवैध पार्किंग को रोक कर इनर सर्कल की भीड़ कम करे। 3. ग्राहकों की पहुंच बनी रहनी चाहिए: CP में पार्किंग की पहले से समस्या है, गाड़ी बंद करने से व्यापार 50% तक गिर जाएगा।0
0
Report
पिहोवा मेन चौक पर दो युवकों ने महिला से बालियाँ उतरवाकर ठगी की घटना
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में मेन चौक पर 2 युवकों ने महिला को बहला-फुसলाकर उसकी सोने की बालियां उतरवा लीं और फरार हो गए। दोनों युवक पहले महिला के पास पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान वे उस महिला के साथ भी बातें बनाने लगे। उन्होंने महिला को भरोसे में ले लिया। इसके बाद वे उसे चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। वहां युवकों ने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए और बातों में उलझाकर उसकी बालियां उतरवा कर उसे वापस मेन चौक पर भेज दिया। महिला को लगा कि वे थोड़ी देर तक वापस आ जाएंगे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी नहीं आए। पिहोवा निवासी राजदुलारी ने बताया कि वह मेन चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान 2 युवक उसके पास आए और आपस में बातचीत करने लगे। उनमें से एक युवक ने कहा कि उसके साथ खड़े लड़के के पास किराया देने के पैसे नहीं हैं और उसे अगले गांव तक जाना है। उसने यह भी कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं। उसे पैसे की गड्डी दिखाकर ले गए साथ युवक ने उससे कहा कि उसके पास पैसे गड्डी है, लेकिन 5-10 रुपए के लिए गड्डी से पैसे नहीं निकाल रहा। इसलिए वो उसके किराए के पैसे या उसे खुले पैसे देकर उसकी मदद कर दे। वह उनकी बातों में आ गई और मदद करने के लिए तैयार हो गई। उसने किराए के पैसे देने चाहे, तो उसे चौक से आगे लेकर जाने लगे। दोनों युवक महिला को मेन चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। यहां उन्होंने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए। पैसे देखकर और युवकों की बातों में आकर महिला उन पर भरोसा कर बैठी। इसी दौरान युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर उसकी बालियां उतरवाकर अपने पास रख ली और उसे वापस चौक पर भेज दिया। चौक पर पहुंचने के बाद नहीं लौटे युवक। महिला उनके कहने पर वापस मेन चौक पर आ गई और दोनों युवकों के लौटने का इंतजार करती रही। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों युवक वापस नहीं आए। तब महिला को अपने साथ ठगी होने का पता चला और वह रोते लगी। महिला को रोता देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली.0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामभद्राचार्य के खिलाफ FIR मांग वाली याचिका खारिज कर दी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, उपाध्याय समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी पर मिली राहत, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने रामभद्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका खारिज, अधिवक्ता रमेश उपाध्याय द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी याचिका, yाचिका में कहा गया कि वह उपाध्याय समुदाय से संबंध रखता है, yाचिका में कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य के कुछ बयनों से उसे और समुदाय को गंभीर मानसिक पीड़ा और बेइज्ज़ती हुई है, याची ने कहा कि रामभद्राचार्य ने उपाध्यायों को नीच/हीन और चारों शंकराचार्यों को फर्जी बताया है, स्वामी रामभद्राचार्य के इस कथित बयान से उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं, याची का कहना है कि 8 अक्टूबर 2025 को वाराणसी में पुलिस से एफआईआर की मांग को लेकर शिकायत की गई, लेकिन रामभद्राचार्य के प्रभाव के चलते एफआईआर दर्ज नहीं हुई, राज्य सरकार की तरफ से पेश वकील ने याचिका का विरोध किया, सरकारी वकील ने कहा कि याची ने संबंधित थाने में संपर्क नहीं किया, साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बीएनएस की धारा 175(3) के तहत अर्जी दाखिल करने के बजाय सीधे हाईकोर्ट आ गए, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया, कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन दिए बगैर सीधे हाईकोर्ट में दाखिल याचिका योग्यताहीन है, हालांकि हाईकोर्ट ने याची को मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन के बाद हाईकोर्ट आने की छूट दी है।0
0
Report
मुंबई: डाही हैंडी उत्सव के डाडर से दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai: Dahi Handi celebrations visuals from Dadar0
0
Report
अजमेर में तेज बारिश, शहर के कई हिस्सों में बौछारें
Noida, Uttar Pradesh:अजमेर, राजस्थान: शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर: एक घंटे की बारिश से जलभराव, कांग्रेस का डबल इंजन सरकार पर हमला
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर नगर निकाय चुनाव के दौरान बारिश के बाद हुए जल भराव के बाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और विधानसभा चुनाव प्रत्याशी अंकुर मगलानी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार को घेरते हुए कहा कि महज 1 घंटे की ही बारिश में शहर के निचले इलाकों में जल भराव से आमजन परेशान है । ऐसे में उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं के द्वारा किए जा रहे विकास के दावों को खोखला बताते हुए नगर निकाय चुनाव में आम जन से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।0
0
Report
शिक्षक दिवस पर योगी ने शिक्षकों में नवाचार और ज्ञान परंपरा का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - शिक्षक दिवस पर सीएम योगी का प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश - मुख्यमंत्री ने सेल्फी वीडियो साझा कर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं - काशी, सारनाथ और नैमिषारण्य तक यूपी की प्राचीन ज्ञान परंपरा का किया उल्लेख लखनऊ, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी वीडियो साझा करते हुए उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को याद किया और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की विशिष्ट ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाले सभी गुरुजनों और शिक्षकों को वह शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हैं। उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रहा है। काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज भी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की ज्ञान परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि करीब पांच हजार वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत का प्रथम वाचन किया था। वहीं नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। इसी भूमि से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराएं विकसित हुईं। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के शिक्षक इसी गौरवशाली ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं।0
0
Report
शी जिनपिंग को दो हार्ट अटैक? उत्तराधिकारी से चीन में तख्तापलट की राह
Noida, Uttar Pradesh:जिनपिंग को 2 हार्टअटैक ? 'वारिस' की तलाश ! सवाल - जिनपिंग के स्वास्थ्य और उत्तराधिकारी की तलाश वाले दावे में कितना दम है? सवाल- अगर जिनपिंग उत्तराधिकारी का ऐलान करते हैं तो चीन में क्या तख्तापलट हो सकता है0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के रावतसर में जन्माष्टमी उत्सव: दही हांडी में विजेता को सम्मान
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के रावतसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्री गौशाला समिति वार्ड नंबर 25 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला समिति परिसर एवं मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर मनमोहक नजर आया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी रहा। इसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए मटकी फोड़ने के लिए जोरदार प्रयास किए। दही हांडी प्रतियोगिता में विजेता टीम को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर समिति परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम में श्री गौशाला समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे。0
0
Report
मेहंदीपुर बालाजी में कृष्ण जन्मोत्सव: बालरूप-झांकियां और भव्य शोभायात्रा
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मेहंदीपुर बालाजी में मध्यरात्रि जन्मे कान्हा, शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की गूंज के बीच करीब 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप में जन्म हुआ। कान्हा के जन्म के साथ ही पूरा धाम “ हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की ” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मोत्सव के अवसर पर लड्डू गोपाल का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का मनमोहक श्रृंगार कर उन्हें नए वस्त्र, मुकुट और मोरपंख धारण कराए गए और सुंदर झूले में विराजमान कराया गया। बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में भगवान की महाआरती हुई। महाआरती के पवित्र जल के छींटे श्रद्धालुओं को दिए गए।इसके बाद कान्हा जी को माखन-मिश्री, पंचामृत, मेवा, फल, मिठाइयों और छप्पन भोग का भोग लगाया गया। वहीं भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा मेहंदीपुर बालाजी धाम कृष्णमय नजर आया। भगवान को अर्पित भोग को सेवादारों ने महाप्रसादी के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर राधा-कृष्ण मंदिर के गर्भगृह को फूलों, रोशनी और आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं बालाजी मंदिर और सीताराम मंदिर में भी विशेष सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बता दें कि शुक्रवार को बालाजी मंदिर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में कृष्ण जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन मेहंदीपुर बालाजी में किया गया था, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियों सहित शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा के बाद हुए कार्यक्रम में बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालयों, रामेष्ट वेद संस्कृत गुरुकुलम सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्कूली बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित अनेकों रंगारंग कार्यक्रम किए। बालाजी मंदिर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज ने बालिकाओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म और सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।0
0
Report
विनोद तावड़े के यूपी दौरे से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी आज से लखनऊ में दो दिन 2027 विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी और सांगठनिक रणनीति पर मंथन करेंगे। विनोद तावडे और जगदीश पटेल लखनऊ में मैराथन बैठक करेंगे और तमाम नेताओ से बातचीत भी करेंगे। चुनावी व्यूहरचना बनाने में जुटी भाजपा नए प्रयोगों को धार दे रही है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल यहां यूपी के चुनावी और सांगठनिक समीकरणों को मथेंगे। दो दिन तक बैठक करने के साथ ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, संघ के पदाधिकारियों और अन्य दिग्गजों में मिलकर कार्यकर्ताओं के लिए होमवर्क बनाएंगे। विनोद तावडे और जगदीश पटेल के दौरे के मायने टिकट काटने जैसे कड़े फैसले लेने पर मंथन कर सकते है दिल्ली-लखनऊ के बीच सेतु सरकार और संगठन में पूर्ण सामंजस्य पर मंथन आंतरिक असंतोष और गुटबाजी का अंत करने की कोशिश गठबंधन और सूक्ष्म संकट प्रबंधन PDA नैरेटिव की काट ढूंढने की कोशिश सपा-कांग्रेस के सोशल इंजीनियरिंग को भेदने पर चर्चा होगी गैर-यादव ओबीसी और रूठे वोटर्स को मनाने पर चर्चा होगी पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर की री-बूट करने पर चर्चा होगी एंटी-इन्कंबेंसी का मुकाबला 2027 की चुनावी हैट्रिक की चुनौती पर चर्चा होगी तावड़े को चुनावी प्रबंधन और संगठन का कुशल खिलाड़ी कहा जाता है। 2024 लोक सभा चुनाव में यूपी के पार्टी को बड़ा झटका लगने के बाद भाजपा ने रणनीति को बदला।अघोषित रूप से तावड़े को यूपी के दौरे पर भेजना शुरू किया। पिछले एक वर्ष से यूपी के चुनावी मनोविज्ञान को समझने के लिए लखनऊ और वाराणासी समेत प्रदेश के कई हिस्सों का दौरा किया। अब पार्टी ने प्रदेश प्रभारी बनाकर साफ कर दिया कि उनके अनुभव और कौशल का चुनावी फायदा 2027 विधान सभा चुनाव में लिया जाएगा।ऐसे में अब विनोद तावड़े पूरी यूपी की सियासी समझ लेकर बैठको का दौर आज और कल करेंगे0
0
Report
Advertisement
