461005
नर्मदापुरम में अक्षय तृतीया पर अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम शहर के सेठानी घाट स्थित प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था, जो कि मंगलवार सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ. आज दिन बुधवार को 9:00 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया. श्री खेड़ापति मंदिर के पुजारी पंडित पप्पी द्वारा आज दिन बुधवार को 10:30 बजे जानकारी देते बताया गया कि मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से अखंड रामायण का पाठ हनुमान मंदिर प्रांगण में किया गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा और विशाल भंडारे का आयोजन
Dholpur, Rajasthan:नवरात्रि के नौवें दिन हुआ लांगुरा कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन. नवरात्रि के नौवें दिन आज भक्तों ने देवी श्री सिद्धिदात्री का पूजन करके अपनी अपनी मनौतियां पूर्ण होने पर लांगुरा कन्या पूजन करके विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इसके पूर्व अष्टमी को मंदिर प्रांगढ में जगत कल्याण एवं शांति हेतु सामूहिक रूप से विशाल हवन का आयोजन किया गया जिसमें मातारानी के भक्तों के द्वारा चराचर जगत के कल्याण की कामना की गई वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुर्गासप्तशती के अध्यायों से हवन मुख्य आचार्य श्याम सुंदर शर्मा एवं हरिओम शास्त्री के द्वारा संपन्न करवाया गया। मातारानी का प्रतिदिन नवीन नवीन नयनाभिराम श्रृंगार का काम पंचम बाथम के द्वारा किया गया उल्लेखनीय है कि शारदीय नवरात्रा महोत्सव 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 19 अक्टूबर तक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के प्रसिद्ध श्री महामाया मंदिर पर नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन मातारानी के नवीन श्रृंगार एवं झांकियां लगाई गई। नित प्रतिदिन मातारानी के दरबार में दर्शनों हेतु एवं आरती पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। मातारानी को सभी धर्मों के मानने वाले भक्त समान रूप से पूजन करते है। हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिम धर्म को मानने वाले अनेक भक्त मातारानी के दर्शनों हेतु प्रतिदिन पधारते है और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मातारानी को नेजा ( झंडा ) चढ़ाते है एवं हलवा चना का भोग लगाकर मातारानी के भेंटे गाते है।0
0
Report
सरमथुरा में टेसू-झेंझी से नई पीढ़ी ने परंपरा सजीव कर दी
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में पुरखों की विरासत को सहेजने की अनूठी परंपरा आज भी कायम है। टेसू-झेंझी की लोक परंपरा के जरिए नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ रही है। विजयादशमी से शरद पूर्णिमा तक चलने वाली इस परंपरा को लेकर कस्बे के बाजारों में टेसू-झेंझी सजने लगे हैं, जिससे स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिल रहा है। इस पारंपरिक उत्सव के दौरान बच्चे टेसू-झेंझी लेकर गलियों और मोहल्लों में निकलते हैं। घर-घर जाकर पारंपरिक लोकगीत गाने और लोक रीति-रिवाजों को निभाने की यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए हुए है। बच्चों के समूह जब लोकगीतों की मधुर धुनों के साथ गलियों से गुजरते हैं, तो वातावरण में लोक संस्कृति की अनूठी छटा दिखाई देती है। टेसू-झेंझी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पुरखों से मिली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। इसके माध्यम से बच्चों को अपनी लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामूहिक सहभागिता का परिचय मिलता है। परिवारों और समाज के सहयोग से यह परंपरा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंच रही है। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में टेसू-झेंझी की मांग बढ़ने लगी है। इन्हें तैयार करने वाले कारीगरों को काम मिल रहा है। स्थानीय बाजारों में इनकी सजावट और बिक्री से पारंपरिक हस्तकला को भी बढ़ावा मिल रहा है। बदलावते समय और आधुनिक जीवनशैली के बावजूद सरमथुरा में टेसू-झेंझी की परंपरा का कायम रहना लोक संस्कृति के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाता है। विजयादशमी से शरद पूर्णिमा तक बच्चों की चहल-पहल, घर-घर गूंजते लोकगीत और बाजारों में सजे टेसू-झेंझी पुरानी परंपराओं की याद दिलाते हैं। यह विरासत न केवल अतीत से जुड़ाव बनाए रखती है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराने का माध्यम भी बन रही है。0
0
Report
दूध के भाव विवाद में मारपीट: डेयरी संचालक घायल, पुलिस जांच शुरू
Dholpur, Rajasthan:मनियां में दूध के भाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना नेशनल हाईवे किनारे रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। पीड़ित निरंजन कुशवाह पुत्र ताराचंद ने बताया कि वह गांव में गल्ला आढ़त और दूध डेयरी संचालित करते हैं। वह डेयरी पर दूध की खरीद कर रहे थे। इसी दौरान भवानीशंकरा पुरा निवासी दो युवक वहां पहुंचे और दूध के भाव को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि डेयरी बंद करने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आए परिजनों के साथ भी मारपीट हुई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक कांटे सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की और गल्ला आढ़त की दुकान से नगदी ले गए। कुछ देर बाद 15 से 20 अन्य लोगों के दोबारा आने और मारपीट करने का भी आरोप है। इस घटना में पीड़ित के पिता घायल हो गए। मनियां थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट ली थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जवाहरलाल नेहरू मार्ग को ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाने की योजना जेडीए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विकास प्राधिकरण ने ट्रैफिक सिग्नल फ्री करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना बनायी है. जेडीए आगामी आठ महीने में इस प्रोजेक्ट का मौके पर काम शुरू करने के लिए निविदा जारी कर देगा. परियोजना के दो चरण होंगें—पहले गांधी सर्किल से जवाहर सर्किल तक और दूसरे चरण में रामनिवास बाग से गांधी सर्किल तक. विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) NABSCONS को देने के बाद छह महीने में डीपीआर तैयार होगी, उसके आधार पर निविदा निकाली जाएगी. स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की सलाह से पठनीय योजना के अनुसार एलिवेटेड रोड, लूप और यू टर्न स्ट्रक्चर सहित अंडरपास बनाकर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने का लक्ष्य है. गांधी सर्किल के नीचे अंडरपास प्रस्तावित किया गया है, यूनिवर्सिटी तिराहे से जवाहर सर्किल की तरफ जाने के लिए अंडरपास का निर्माण, तथा ओटीएस चौराहे आदि जगहों पर यू टर्न स्ट्रक्चर बनाये जाएंगे. इस योजना के अनुसार ट्रैफिक सिग्नल फ्री होने पर जंक्शन पर रुकना नहीं पड़ेगा और ड्राइवर्स को कम समय में गंतव्य तक पहुँचना संभव होगा. योजना के अनुसार एलिवेटेड रोड त्रिमूर्ति सर्किल से यूनिवर्सिटी तिराहे तक और यूनिवर्सिटी तिराहे से रामनिवास बाग की ओर आगे बढ़ेगी, ताकि गांधी सर्किल और ओटीएस चौराहे के पास के प्रमुख चौराहे बंद कर दिए जाएँ. आशा है कि इस प्रोजेक्ट के बहुमुखी लाभों से शहर की यातायात बनाएगी और प्रदूषण में कमी आएगी. क्लोजिंग प्रेषक: ABHISHEK SHRIVASTAVA0
0
Report
South Delhi: Shivalik and Malviya Nagar residents get pothole-free roads
New Delhi, Delhi:South Delhi: Shivalik and Malviya Nagar residents get pothole-free roads South Delhi: Shivalik and Malviya Nagar residents get pothole-free roads0
0
Report
जमुई: चकाई में 40 लीटर देशी महुआ शराब बरामद, दो महिलाएं फरार
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-333सी स्थित बटपार चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 लीटर अवैध देशी महुआ चulai शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस वाहन को देखते ही शराब बेच रहीं दो महिलाएं झाड़ी और नहर सोती का फायदा उठाकर भागने में सफल रहीं।थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बटपार चौक से पश्चिम नहर सोती के पास झाड़ियों की आड़ में दो महिलाएं देशी शराब की बिक्री कर रही हैं।सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिस को आते देख दोनों महिलाएं घनी झाड़ियों का लाभ उठाकर भाग निकलीं।आसपास जुटे ग्रामीणों ने उनकी पहचान बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में झाड़ियों की सघन तलाशी ली गई, जहां प्लास्टिक के झोलों में छिपाकर रखे गए विभिन्न गैलनों से कुल 40 लीटर देशी महुआ चulai शराब बरामद हुई।पुलिस ने शराब को मौके पर ही सील कर जब्त कर लिया। मामले को लेकर चकाई थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। दोनों अज्ञात फरार महिला धंधेबाजों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
अररिया में बच्चों के डूबने से मातम: SDRF की खोज जारी
Forbesganj, Bihar:अररिया में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 3 बच्चे नदी में डूब गये हैं जिनका कोई सुराग नहीं मिला है। महलगांव थानाक्षेत्र के उदा पुल के पास बहने वाली बकरा नदी में हुई है जहां today 12 बजे तीन बच्चियां मिट्टी लाने गई थी लेकिन नदी के तेज धार में बह गई । घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन अभी तक नदी में डूबे बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा है वही डूबने वाले बच्चों के घरों में मातम पसरा हुआ है0
0
Report
माताडीह में पहाड़ की तराई से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका
Munger, Bihar:माताडीह में पहाड़ की तराई से बंधे हाथ-पैर वाला अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका। शरीर पर चोट के कई निशान, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य; पहचान में जुटी पुलिस मुंगेर धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह गांव में पहाड़ की तराई स्थित ब्रह्म स्थान के पास सोमवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ-पैर गमछे से बंधे हुए थे। वहीं, शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव को वहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामले में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि व्यक्ति की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को पहाड़ की तराई में लाकर फेंका गया है या वारदात को घटनास्थल पर ही अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस हत्या के कारणों और मृतक की पहचान का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
सूरत ग्रामीण पलसाणा में 1.94 करोड़ के एल्यूमिनियम की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Surat, Gujarat:સુરત ગ્રામ્ય તાલુકા પલસાણામાં ભારતમાલા એક્સપ્રેસ-વે પર બનીેલી ૧૧ કરોડ? ૯૪ લાખથી વધારેની એલ્યુમિનિયમ ચોરીના ચકચારી કેસનો સુરત ગ્રામ્ય પોલીસ દ્વારા પર્દાફાશ કરવામાં આવ્યો છે. ટ્રેલરના ડ્રાઈવર અને ક્લીનરે માલિક સાથે વિશ્વાસઘાત કરીને કરોડોનો માલ સગ bevગે કરી દીધો હતો. સુરત જિલ્લા એલસીબી અને પલસાણા પોલીસે ટેકનિકલ સર્વેલન્સ અને બાતમીના આધારે ચોરીનો માલ ખરીદનાર પાંચ આરોપીઓને ઝડપી પાડી ૮૪.૪૬ લાખથી વધુનો મુદ્દામાલ રિકવર કર્યો છે. પલસાણાના વિસ્તારમાંથી પસાર થતાં ટ્રેલરની ઓફ ટ્રેલરથી ૫ોન્ટી-વાળો માલ અને ટ્રેલરના ચાલક દ્વારા હતો. આ ઘટનાની ગંભીરતાને ધ્યાનમાં રાખીને સુરત ગ્રામ્ય એલસીબી અને પલસાણા પોલીસના સહયોગથી તપાસ કરી હતી.સીસીટીવી ફૂટેજ અને ટેકનિકલ માહિતીના આધારે તપાસ આગળ વધી હતી. મુખ્ય ખરીદીદાર અને અન્ય સહયોગીઓની ધરપકડ કરી કબજે માલમાં ૧૫,૭૩૦ કિલો એલ્યુમિનિયમની પ્લેટો તથા પાવડર (કિંમત રૂ. ૭૧.૭૫ લાખ), ચોરી થયેલું ટ્રેલર (કિંમત રૂ. ૧૦ લાખ), રોકડા રૂપિયા ૨.૫૦ લાખ અને ૫ મોબાઈલ ફોન મળી કુલ ૮૬,૪૬,૧૫૦/- રૂપિયાનો મુદ્દામાલ જપ્ત થયો છે. હવે પોલીસ નેટવર્કના અન્ય તારો ખુલવાને बाकी છે.0
0
Report
Advertisement
जयपुर के सीएम भजनलाल शर्मा ने अष्टमी-नवमी पर माँ जगदम्बा की आराधना
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा ने की पूजा अर्चना सोशल मीडिया पर सीएम ने किया पोस्ट सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा आज अष्टमी एवं महानवमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राज राजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर जगत जननी माँ जगदम्बा की आराधना की। तत्पश्चात माँ दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया। बेटियां साक्षात शक्ति और स्नेह का पावन स्वरूप हैं, जिनके खिलखिलाते चेहरे हर आंगन को खुशियों से महकाते हैं। प्रदेश की हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही हमारा परम संकल्प है। आदिशक्ति माँ भवानी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की。0
0
Report
नवरात्रि पर सरमथुरा के देवी पंडालों में भक्तों की भारी भीड़
Dholpur, Rajasthan:नवरात्रि पर देवी पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र सरमथुरा (धौलपुर) शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान सरमथुरा कस्बे के देवी पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खिड़की पाड़ा, मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड, बिरहुआ पाड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर सजाए गए देवी पंडालों में माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों के दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों की कतारें लगी रहती हैं। देवी पंडालों में भजन-कीर्तन और आरती के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आ रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘जय माता दी’ के जयकारों से कस्बे का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्रि के चलते बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी चहल-पहल देखने को मिल रही है। नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी के नेतृत्व में पुलिस टीम देवी पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंडालों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। महिला सुरक्षा के मद्देनजर भी पुलिस सतर्क है, वहीं सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
रामनवमी पर दतिया में पीतांबरा पीठ में आस्था का उफान, वसुंधरा राजे ने किया हवन
Datia, Madhya Pradesh:रामनवमी पर मां पीतांबरा के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया हवन-पूजन श्री पीतांबरा पीठ में श्रद्धा और आस्था का सैलाब, सार्वजनिक हवन कुंडों में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां; नवरात्र में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान दतिया, मध्यप्रदेश। देश के प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठों में शामिल दतिया स्थित श्री मां पीतांबरा पीठ मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिला। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं श्री पीतांबरा पीठ मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मंदिर पहुंचकर रामनवमी के अवसर पर हवन-पूजन किया और मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वह एक दिन पहले ही दतिया पहुंच गई थीं। रामनवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हुए। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने मां के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां बगलामुखी के दरबार में हवन-पूजन श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में रामनवमी के अवसर पर हवन का विशेष धार्मिक महत्व रहा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंदिर परिसर में आयोजित हवन-पूजन में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य, शांति और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक परंपराओं के अनुरूप हवन संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बनी। मां के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। सार्वजनिक हवन कुंडों में श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां रामनवमी के अवसर पर श्री पीतांबरा पीठ मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए सार्वजनिक हवन कुंडों में भी हवन की व्यवस्था की गई। इन हवन कुंडों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन किया और आहुतियां अर्पित कीं। इस व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने का अवसर मिला। मां बगलामुखी के प्रति गहरी आस्था रखने वाले भक्तों ने हवन-पूजन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और हवन के चलते पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार दिखाई दिया। देशभर में प्रसिद्ध है श्री पीतांबरा पीठ दतिया का श्री मां पीतांबरा पीठ मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक एवं तांत्रिक साधना स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां विराजमान मां बगलामुखी को दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां बगलामुखी की आराधना शत्रुओं पर विजय, बाधाओं से मुक्ति और संकटों के निवारण के लिए की जाती है। मंदिर परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वर्षभर यहां देश के विभिन्न राज्यों से भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से बढ़ जाती है। नवरात्र में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान शारदीय नवरात्र के दौरान श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नवरात्र के दौरान मंदिर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त मां बगलामुखी के दर्शन करने और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए दतिया पहुंच रहे हैं। नवरात्र के अवसर पर दतिया की धार्मिक पहचान और भी मजबूत होती दिखाई देती है। मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना और हवन में भाग लेने के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं से शहर में धार्मिक गतिविधियों की रौनक बढ़ गई है। आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का केंद्र बना दतिया रामनवमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हवन-पूजन और सार्वजनिक हवन कुंडों में श्रद्धालुओं की भागीदारी श्री पीतांबरा पीठ की धार्मिक परंपराओं को दर्शाती है। मां बगलामुखी के इस प्रसिद्ध दरबार में नवरात्र के दौरान उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ दतिया की आध्यात्मिक प्रतिष्ठा को रेखांकित करती है। श्री पीतांबरा पीठ मंदिर न केवल दतिया, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। रामनवमी के अवसर पर हुए धार्मिक अनुष्ठानों ने मंदिर परिसर को भक्ति, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।0
0
Report
Advertisement
श्रद्धा दुबे के कानूनी कदम: सरेंडर या अग्रिम जमानत पर विशेषज्ञ से बातचीत
Lucknow, Uttar Pradesh:श्रद्धा दुबे का अगला कदम क्या होगा अब कानूनी पेज में किस तरह खुद को बचाने के लिए कोशिश करेगी श्रद्धा इन सभी मामलों को लेकर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अपराध अधिवक्ता अमित चौधरी से जी मीडिया ने खास बातचीत की और समझने की कोशिश की कि किन-किन कानूनी दाव पेंच खेल कर श्रद्धा अपने आप को बचा सकती है और क्या-क्या कोशिश करके वह सरेंडर या फिर अग्रिम जमानत डाल सकती है।0
0
Report
लुधियाणा के दसहरे मेले में 121 फुट का रावण बना सबसे बड़ा आकर्षण
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਉਂਡ ਵਿੱਚ ਦੁਸਹਿਰੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਰਾਵਣ 121 ਫੁੱਟ ਦਾ ਰਾਵਣ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਯੂਪੀ ਤੋਂ ਆਏ ਕਾਰੀਗਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ 121 ਫੁੱਟ ਦਾ ਰਾਵਣ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ 20 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਬਦੀ ’ਤੇ ਨੇਕੀ ਦੀ ਜਿੱਤ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਤਿਉਹਾਰ ਦਸਹਿਰਾ ਬੜੀ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੇਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਿੱਥੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੇਲਾ ਮੈਦਾਨਾਂ ’ਤੇ ਦੇਖਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਭੀੜ ਜੁੜ ਰਹੀ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਵਾਹਨਾਂ karਦੇ ਹੋਰ ਜਾਮ ਲੱਗਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਦਸਹਿਰਾ ਮੇਲਿਆਂ ਨੂੰ ਜਾਂਦੀਆਂ ਲਗਪਗ ਸਾਰੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਪੈਦਲ ਲੰਘਣਾ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਲੁਧਿਆਣਾ ’ਚ ਮੁੱਖ ਦਸਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ ਦਰੇਸੀ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵਾਰ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ 121 ਫੁੱਟ ਉੱਚਾ ਰਾਵਣ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ。 20 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਲਗਪਗ ਦੋ ਦਰਜਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਰਾਵਣ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਜਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇੰਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ 121 ਫੁੱਟ ਰਾਵਣ ਦਰੇਸੀ ਮੈਦਾਨ ’ਚ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਰਾਵਣ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਨੂੰ ਆਕਰਸ਼ਿਤ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਇਸ ਦੇ ਰੰਗ-ਬਿਰੰਗੇ ਕੱਪੜੇ ਪਾਏ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਮੋਟ ਕੰਟਰੋਲ ਨਾਲ ਪਟਾਕੇ ਚਲਾਏ ਜਾਣੇ ਹਨ। ਇਸ ਨੂੰ ਆਗਰੇ ਦੇ ਕਾਰੀਗਰਾਂ ਨੇ ਲਗਪਗ ਡੇਢ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਮਿਹਨਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੇਲੇ ਸਬੰਧੀ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚਹਿਲ-ਪਹਿਲ ਬਣੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਭ ਤੋਂ ਪੁਰਾਣਾ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਦਰੇਸੀ ਗਰਾਊਂਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ0
0
Report
नाहन दशहरा: चौगान मैदान पर रावण-मेघनाथ- कुंभकरण के पुतले तैयार, आतिशबाजी से महफिल
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन इतिहासिक शहर नाहन में दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां पूरी, चौगान मैदान में बनाए गए रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद की ओर से मनाया जा रहा दशहरा पर्व, कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत, पुतला दहन के बाद चौगान मैदान में होगी आतिशबाजी, दशहरा उत्सव में शहर वासियों से शामिल होने की अपील, नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा उपमा धीमान ने बताया कि दशहरे के लिए शहर के चौगान मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए हैं। जिसमें रावण का पुतला 40 फुट जबकि कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले 35- 35 फुट के बनाए जा रहे हैं। इस पर नगर परिषद की ओर से ₹5 लाख की राशि खर्च की जा रही है जबकि बीते वर्ष यह राशि 4.5 लाख रुपये थी। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा पुतला दहन से किया जाएगा। इसके बाद चौगान मैदान में आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा जो की आकर्षण का केंद्र होगा। दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आयोजित किया जा सके। उन्होंने सभी पार्षदों की ओर से शहरवासियों से दशहरा उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है, ताकि इस पर्व को आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों से वाहन न लाने की भी अपील की है क्योंकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अक्सर जाम लग जाता है।0
0
Report
Advertisement
