461881
पचमढ़ी में स्वच्छता का संदेश देते हुए निकाली गई साइकिल रैली
Pachmarhi, Madhya Pradesh:पचमढ़ी में स्वच्छता अभियान का संदेश देते हुए साइकिल रैली निकाली गई। स्वच्छता अभियान में सभी पचमढ़ी नागरिक, स्कूल के बच्चे, सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे। फॉरेस्ट के एडी संजीव शर्मा ने बताया साइकिल रैली का संदेश पॉलिथीन पानी की बोतले, पॉलिथीन में पैक हुआ सामान ना खरीदें और ना बेचे और बाहर से आए पर्यटकों को भी इसका इस्तेमाल न करने दें। इन सब चीजों से पर्यावरण को और जानवरों को बहुत नुकसान होता है। इस नुकसान की भरपाई करना असंभव है इसलिए इन चीजों का इस्तेमाल न करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम मंदिर चंदा घोटाले पर उदयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Udaipur, Rajasthan:राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर आज उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़को पर उतरे। इस दौरान उन्होंने रैली निकाल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई। शहर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जगदीश चौक प्रांगण से रैली निकाली। घण्टाघर, बड़ा बाजार, भड़भूजा घाटी, मंडी की नाल, धानमंडी, हनुमान चौक, तीज का चौक होते हुए देहलीगेट पहुंच सम्पन्न हुई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओ ने जम कर नारे बाजी की। पार्टी पदाधिकारियों ने इस मामले के जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छोटी मछलियों को पकड़ लिया है लेकिन अभी भी कई बड़े लोगों की गिरफ्तारी नही हुई है। ऐसे में वे राष्ट्रपति से मांग करते है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो0
0
Report
जयपुर के 19,168 स्कूलों में प्रबल योजना शुरू, जीवन कौशल व वित्तीय साक्षरता पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के 19,168 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सत्र 2026-27 से प्रबल (प्रोग्राम टू रिकोग्नाइज एਬिलिटिज एंड बिल्डअप एडेप्टिव लाइफ स्किल्स ऑफ ट्वंटी फर्स्ट सेंचुरी) योजना लागू होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा परिषद ने 1.91 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। प्रत्येक विद्यालय को गतिविधियों के संचालन के लिए अलग से राशि दी जाएगी। योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ जीवन कौशल, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, साइबर सुरक्षा, नेतृत्व क्षमता, तनाव प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जुलाई से दिसंबर तक तीन श्रेणियों की 14 थीम पर गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें व्यक्तित्व परीक्षण, समाचार विश्लेषण, टीम लीडरशिप, बजट निर्माण, साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं और पर्यावरण संरक्षण अभियान शामिल हैं। हर विद्यालय में विद्यार्थियों के पोस्टर, चार्ट और निबंध प्रदर्शित करने के लिए प्रबल वॉल बनाई जाएगी। बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गार्गी मंच की सुगमकर्ता को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग गूगल फॉर्म और फोटो-वीडियो के माध्यम से होगी। योजना का प्रमुख आकर्षण नवंबर 2026 में जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मॉक विधानसभा (राजस्थान युवा सभा) होगी। इसके लिए स्कूल, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर चार चरणों में छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा, जहां चयनित विद्यार्थी समकालीन सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर लोकतांत्रिक चर्चा और तर्क-वितर्क में भाग लेंगे.0
0
Report
CID गिरफ्तारी के बाद अभय तिवारी के गोदाम का ताला खुला; पोड़ैयाहाट में कार्रवाही
Godda, Jharkhand:जेपीएससी नियुक्ति घपले के आरोपी BSO अभय उर्फ मनोज तिवारी की CID द्वारा गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने पोड़ैयाहाट प्रखंड के सरकारी अनाज गोदाम का ताला कटवा दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी निशा तिर्की और दंडाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू के मौजूदगी में वीडियो ग्राफी की गई और शटर खोला गया। बताते चलें कि अभय तिवारी को CID रांची ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके गोदाम के तथाकथित निजी सहायक अरविंद मंडल को भी CID द्वारा पूछताछ के लिए डिटेन किए जाने की खबर है। मार्केटिंग ऑफिसर होने के बावजूद अभय तिवारी ने सरकारी गोदाम का प्रबंधन भी संभाल रखा था। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर नए प्रभारी MO और AGM की नियुक्ति की गई है ताकि अनाज वितरण सुचारू रहे।0
0
Report
Advertisement
कोटा में इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न, छात्र शक्ति की जीत
Kota, Rajasthan:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोटा में जश्न, गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रों ने की आतिशबाजी पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से आक्रोशित थे युवा; दोपहर मनाई खुशी, इसे बताया ''छात्र शक्ति की जीत'' देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही कोटा के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे नयापुरा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के बाहर छात्रों ने जोरदार आतिशबाज़ी कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। छात्रों का कहना है कि जिस प्रकार से देश में एक के बाद एक परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे थे, उसके लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। इसके अलावा, हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से युवाओं और आम लोगों में भारी नाराजगी थी। आंदोलनकारी छात्र काफी लंबे समय से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए थे। शनिवार को उनके इस्तीफे की खबर आते ही छात्रों का गुस्सा जश्न में बदल गया। गवर्नमेंट कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और पटाखे फोड़े। छात्रों ने इसे अपने संघर्ष और ''छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत'' करार दिया है0
0
Report
बाली के सिंदरली गांव में नवीन विद्यालय भवन का लोकार्पण, शिक्षा में नया अध्याय
Pali, Rajasthan:बाली के सिंदरली गांव में नवीन विद्यालय भवन का हुआ लोकार्पण, जगीबाई उदाजी चौधरी भामाशाह परिवार भवन निर्माण कर शिक्षा को किया समर्पित, केबिनेट मंत्री झाबरसिंह खर्रा, बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत आतिथ्य में हुआ आयोजन, मंत्री जोराराम कुमावत, ओटाराम देवासी भी रहे मौजूद, सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में आयोजित हुआ समारोह, नए भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक शैक्षणिक वातावरण ।0
0
Report
कोटा के बाबा चौराहे के शोरूम में भीषण आग, दमकलें जुटीं
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा: घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास स्थित एक जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोटा नगर निगम की दमकल टीम हरकत में आई। फिलहाल दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। गुमानपुरा थाना पुलिस भी मौके पर तैनात है。0
0
Report
Advertisement
IOCL पाइपलाइन क्रूड ऑयल चोरी गैंग गिरफ्तार: 12 आरोपी, सरगना मेरठ
Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक मालपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: क्रूड ऑयल चोरी गैंग का भंडाफोड़, 6 राज्यों के 12 आरोपी गिरफ्तार IOCL की सलाया-मथुरा पाइपलाइन में सेंध लगाकर की जा रही थी तेल चोरी, गैंग का सरगना मुनेश फौजी मेरठ से गिरफ्तार मालपुरा (टोंक)। मालपुरा पुलिस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की भूमिगत सलाया-मथुरा क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने महज 15 दिनों में मामले का पर्दाफाश करते हुए छह राज्यों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पचेवर थाना क्षेत्र के गांव लड़ी में जुलाई 2026 के दौरान भूमिगत पाइपलाइन में सेंध लगाकर क्रूड ऑयल की चोरी की जा रही थी। इस मामले में 9 जुलाई को IOCL के वरिष्ठ प्रचालन प्रबंधक राकेश प्रजापति ने पचेवर थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आधा दर्जन विशेष टीमें गठित कर राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में एक साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान संगठित गिरोह के 12 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना मुनेश फौजी निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी दो दर्जन से अधिक पाइपलाइन सेंधमारी और तेल चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसी गिरोह ने अजमेर जिले के मोतीपुरा और देवरा क्षेत्र में भी पाइपलाइन में सेंध लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी ने प्रेस वार्ता में बताया कि संगठित अपराध के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।0
0
Report
Bareilly में Zee मीडिया से जुड़ी ताजा खबर नहीं मिली
Bareilly, Uttar Pradesh:0
0
Report
कानपुर: 53 करोड़ के साइबर-GST फ्रॉड का पर्दाफाश, अभियुक्त अंचित गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर 53 करोड़ से अधिक के साइबर व जीएसटी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार。 बर्रा थाना पुलिस और SOG टीम ने साइबर व GST फ्रॉड से जुड़े बड़े मामले में 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त 'अंचित' को गिरफ्तार किया。 अभियुक्त ने अपने पूर्व चालक सतीश व उसके परिजनों की ID का इस्तेमाल कर आगरा में 3 फर्जी फर्म बनाईं, जिनके जरिए साइबर फ्रॉड का पैसा मंगवाया जाता था और फर्जी बिल बनाकर GST रिफंड क्लेम किया जाता था。 प्राथमिक जांच में तीनों फर्मों के बैंक खातों में ₹53 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन सामने आया है。 गिरोह द्वारा गाजियाबाद में BSF कर्मी की बेटी के नाम पर बनाए गए एक अन्य खाते में भी ₹45 करोड़ का लेनदेन पाया गया है。 पुलिस मामले में संलिप्त अन्य साथियों व अन्य बैंक खातों का सत्यापन कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
सोरोर के प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से पांच बच्चे घायल, एक रेफर
Kasganj, Uttar Pradesh:प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, पांच मासूम घायल, एक बच्चे को किया रेफर कासगंज, उत्तर प्रदेश: सोरों क्षेत्र की ग्राम पंचायत कादरवाड़ी स्थित भीलोर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। कक्षा में पढ़ाई कर रहे बच्चों के ऊपर विद्यालय की कंक्रीटयुक्त परत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे में पांच मासूम छात्र-छात्राएं घायल हो गए। विद्यालय में मौजूद प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार बच्चों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, स्थानीय चौकी प्रभारी तथा क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार जलभराव से कमजोर हुई छत, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी घायल बच्चों के नाम - शैयल पुत्री अवधेश कुमार (2 वर्ष) - रिजवान पुत्र इरशाद (5 वर्ष) - रेहान पुत्र इमरान (4 वर्ष) - रोशनी पुत्री मुकेश कुमार (2 वर्ष) - खुशी पुत्री लखन (3 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से एक बच्चे को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।0
0
Report
हापुड़: बंद फैक्ट्रियों से तांबा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले में धौलाना थाना पुलिस ने बंद और निर्माणाधीन फैक्ट्रियों से ट्रांसफार्मर के उपकरण व तांबे के तार चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के रावली पुल के पास से की गई. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया लगभग 3 कुंतल (5 बोरे) विद्युत कॉपर तार बरामद किया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई 2 बिना नंबर वाली दोपहिया गाड़ियां (एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी) तथा 3 अवैध चाकू भी बरामद किए हैं. सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र के अनुसार, यह गिरोह ऐसी फैक्ट्रियों को अपना निशाना बनाता था जो बंद रहती थीं या जहां चौकीदार नहीं होते थे. बदमाश रात में घुसकर ट्रांसफार्मर खोलते थे और तांबे का तार चोरी कर फरार हो जाते थे. गिरफ्तार आरोपियों में रोशन, मोनिश, दानिश, कपिल और असलम शामिल हैं. इनमें से मुख्य आरोपी रोशन के खिलाफ पहले से ही चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. कुल मिलाकर इस शातिर गिरोह पर हापुड़ में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है.0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान ने NEP 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से शिक्षा में नई दिशा दी
Noida, Uttar Pradesh:माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में भारत की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा, नई सोच और नई गति प्रदान की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के प्रभावी क्रियान्वयन सहित उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उनका पद छोड़ने का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिकता, जवाबदेही और निस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। आपके अनुभव, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का यह सफर निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे, यही शुभकामना है。0
0
Report
Advertisement
अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त मॉक ड्रिल से चौकसी बेहतर
Aram Pora, Ganderbal, As part of the comprehensive security arrangements for the smooth and peaceful conduct of ongoing Shri Amarnath Ji Yatra-2026, a joint mock drill was conducted at Sainik School Manasbal and Pandit Colony Wussan by the Special Operation Group (SOG) Ganderbal, in close coordination with the Indian Army and Central Armed Police Forces (CAPFs). The exercise was designed to evaluate and enhance the operational preparedness, inter-agency coordination, response capability, and effectiveness of Standard Operating Procedures (SOPs) in dealing with various security contingencies. The participating forces rehearsed coordinated response mechanisms, area domination, tactical movement, evacuation procedures, and emergency management to ensure swift and effective action in any unforeseen situation. The mock drill reflected the high level of synergy and seamless coordination among all participating security agencies, reinforcing their collective commitment to maintain a safe, secure, and peaceful environment for pilgrims and the general public during the ongoing Shri Amarnath Ji Yatra.0
0
Report
गिरिडीह पुलिस ने 101 चोरी/खोए मोबाइल लौटाए; डिजिटल युग में सुरक्षा पर जोर
Giridih, Jharkhand:एभीबी : पपरवांटांड स्थित न्यू पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय भवन में आज शनिवार को जिला पुलिस की योजना "आपका मोबाइल फिर से आपके पास" के तहत आयोजित कार्यक्रम में कुल 101 मोबाइल उपभोक्ताओं को उनके चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन वापस कर दिए गए। कार्यक्रम में गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। एसपी डॉ. विमल कुमार ने मोबाइल लौटाते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल केवल संचार का माध्यम नहीं रह गया बल्कि पहचान, सुरक्षा, अध्ययन, बैंकिंग और दैनिक जरूरतों से जुड़ा अहम साधन बन चुका है। ऐसे में मोबाइल का चोरी होना या गुम हो जाना व्यक्तिगत व आर्थिक दृष्टि से गंभीर समस्या है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही गिरिडीह पुलिस हर संभव तकनीक और संसाधनों का उपयोग कर फोन का पता कर उसके वास्तविक मालिक तक पहुँचाने में जुटी रहती है। डॉ. विमल कुमार ने यह भी कहा कि जिले में पूर्व में आयोजित इन पहलों के माध्यम से सैकड़ों उपभोक्ताओं को फोन लौटाए जा चुके हैं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से अपने‑अपने खोए मोबाइल लेने पहुंचे कई यूजर्स के चेहरों पर खुशी साफ दिखी। कुछ ऐसे भी थे जो आर्थिक तंगी के कारण नया मोबाइल नहीं खरीद पाए थे और उनके लिए पुराना फोन वापस मिलना राहत का कारण बना। लौटते समय कई उपभोक्ताओं ने एसपी व पुलिस टीम को धन्यवाद व्यक्त किया।0
0
Report
मायावती: शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, पुलिस अत्याचार पर कठोर कार्रवाई जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:बसपा चीफ मायावती ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश के छात्रों व युवाओं के आन्दोलन के चलते आज केन्द्रीय शिक्षा मन्त्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिये जाने का फैसला उचित, जो यह पहले ही ले लिया जाता तो बेहतर होता। साथ ही, हमारी पार्टी केन्द्र सरकार से यह भी अपेक्षा करती है कि जिन पुलिसकर्मियों ने जन्तर-मन्तर पर शान्तिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे निहत्ते लड़के व लड़कियों पर बरबर्तापूर्वक लाठी, डन्डों आदि से चोट पहुँचायी है जिससे ये बड़ी संख्या में गम्भीर रूप से घायल हुए, उनपर सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिये। और ख़ास तौर से जिन पुरूष पुलिसकर्मियों ने लड़कियों के साथ बेहूदा व शर्मनाक बदसलूकी की और बल प्रयाग किया, उनको चिन्हित करके, उनके खिलाफ अनुशासनिक एवं क्रिमनल केस चला कर सख़्त से सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जानी चाहिये, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घिनौनी हरकत करने की कोई हिम्मत ना कर सके। इसमें साथ-साथ, सरकार को आन्दोलन कर रहे छात्रों व युवाओं के ख़िलाफ जो भी FIR या complaint दायर की गई है, उन सभी को वापस ले लिया जाये, जिससे इनको आगे चलकर थानों व कोर्ट कचहरी के चक्कर ना काटने पड़े और इस वजह से उनका भविष्य भी ख़राब ना हो, जिससे फिर देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बन सके। साथ ही मेरा सभी आन्दोलनकारियों से यह कहना है कि वो इस मामले में किसी भी पार्टी को उनके इस संघर्ष का राजनीतिकरण ना करने दें तथा अपने भविष्य को भी ख़राब ना होने दें।0
0
Report
Advertisement
