icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रधानमंत्री संग्रहालय में डॉ. अभिनव गर्ग को इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सहारनपुर के होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. अभिनव गर्ग को ‘इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति में आयोजित समारोह में अटल फाउंडेशन की ओर से उन्हें मेडिकल केयर के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद डॉ. अभिनव गर्ग ने कहा कि यह उनके लिए खुशी और गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान से समाज और मरीजों की सेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना और उपचार के क्षेत्र में लगातार बेहतर परिणाम देने का प्रयास करना है। डॉ. अभिनव गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा डीपीएस से प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन शिकागो के लिए हुआ, जहां उन्होंने करीब छह वर्ष अध्ययन में लगाए। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने होम्योपैथी से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम किए और इसके बाद चिकित्सा क्षेत्र में अपनी प्रैक्टिस शुरू की। उन्होंने बताया कि वह करीब 10 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। प्रैक्टिस की शुरुआत उन्होंने अपने पिता डॉ. पीडी गर्ग के मार्गदर्शन में की। उनके पिता पिछले करीब 45 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. अभिनव गर्ग ने कहा कि वह अपने पिता के साथ काम करते हुए उनके अनुभव और मार्गदर्शन से लगातार सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में मरीज को सही उपचार और भरोसा देना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के उपचार में लगातार बेहतर परिणाम देने को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में बताया। डॉ. अभिनव गर्ग ने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार, पिता, सहयोगियों और उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने उनके चिकित्सा सफर में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने से उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने की प्रेरणा मिली है।
0
0
Report

सिरोही में वृद्धजन स्वास्थ्य और विधिक सहायता शिविर आयोजित; 250 वरिष्ठों ने लाभ उठाया

STSharad TakJust now
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच, विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा के निर्देशन में हुआ। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने वरिष्ठजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं सुविधाओं की जानकारी ली। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों की टीमों ने बीपी, ब्लड शुगर, नेत्र जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में वरिष्ठजनों को उनके कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, संपत्ति विवाद एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ. जयप्रकाश कुमावत ने मानसिक स्वास्थ्य एवं परिवार से संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में करीब 250 वरिष्ठजनों ने लाभ लिया।
0
0
Report

कवच 4.0 से रतलाम में रेल सुरक्षा तेज होगी, विस्तार गति पकड़ रहा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेल मंडल और पश्चिम रेलवे में ट्रेन सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। ट्रेनों को स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच 4.0’ से लैस किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके。 पश्चिम रेलवे के रतलाम, बड़ौदा और मुंबई मंडलों में कवच 4.0 लगाने का काम बड़े स्तर पर जारी है। रतलाम मंडल में नागदा से गोधरा के बीच कवच का काम पूरा हो चुका है। वहीं नागदा-भोपाल रेलखंड पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा。 रतलाम से चंदेरिया के बीच करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि उज्जैन-इंदौर रेलखंड के लिए भी कवच का काम स्वीकृत हो चुका है。 रतलाम डीजल शेड में लोकोमोटिव यानी इंजनों में भी कवच लगाने का काम लगातार जारी है। यहां कुल 96 लोको में कवच लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक करीब 86 लोकोमोटिव में यह प्रणाली लगाई जा चुकी है。 इनमें 7 पैसेंजर और 61 गुड्स लोको शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक, कवच 4.0 के विस्तार से आने वाले समय में रेल संचालन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

आरटीओ ने सागर में ऑटो डीलर पर छापा, लाइसेंस नहीं लेने पर सख्त कार्रवाई

Sagar, Madhya Pradesh:सरकार को लगा रहे ऑटो डील संचालक चूना, आरटीओ ने की कार्यवाही.. एंकर/ एमपी में अब ऑटो डीलर्स के खिलाफ आर टी ओ यानि परिवहन विभाग ने मोर्चा खोला है और विभाग अब ऑटो डील पर छापेमार कार्यवाही कर रहा है। सूबे के सागर में आरटीओ ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है जब भगवानगंज इलाके में बालाजी ऑटो डील्स पर रेड डाली है और यहां कई अनियमितताएं पाई गई है। इस ऑटो डील में बड़े पैमाने पर बाइक्स मिली और नियमानुसार ये गलत पाया गया। आरटीओ के मुताबिक किसी भी ऑटो डील को संचालित करने के लिए ट्रेड लाइसेंस की जरूरत होती है और यहां संचालक ने ये लाइसेंस भी नहीं लिया जो कि नियमों के खिलाफ है और इसके अलावा कई और अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। आरटीओ के मुताबिक सिर्फ एक ये सेंटर नहीं बल्कि शहर में दूसरे डील्स पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में नारायणी-गंडक के तटबंध टूटे, पानी घरों में घुस गया

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में नारायणी-गंडक के तटबंध टूटे, पानी घरों में घुस गया. साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी गाँव में पुराना रिंग बांध टूट गया है. महज 24 घंटे पहले पारू प्रखंड के जयमल डुमरी में तटबंध टूटा था और अब साहेबगंज के माधोपुर हजारी में यह घटना हुई है. तटबंध टूटने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. बाढ़ का पानी तेजी से नए क्षेत्रों में फैल रहा है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है. मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव मौके पर पहुंचे, वहीं बाढ़ पीड़ितों को राहत और बचाव के लिए अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये, मौके पर NDRF की तैनाती की गई जो घरों मे फंसे लोगो का रेस्क्यू कर रही है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अचानक सुबह सुबह रिंग बांध टूट गया है जिससे सैकड़ो घरों मे पानी घुस गया है. हालांकि अभी मेन बांध सुरक्षित है, लेकिन लोग दहशत मे है. मुजफ्फरपुर के साहेबगंज माधोपुर हजारी से और अधिक जानकारी दे रहे है संवाददाता मणितोष कुमार
0
0
Report

मोकीमपुर में दो पक्षों की गोलीबारी का वीडियो वायरल, एक युवक घायल

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में मोकीमपुर में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दो पक्षों ने किसी विवाद को लेकर जमकर फायरिंग की, जिसमें एक युवक को गोली लग गई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। दो पक्षों के बीच विवाद के कारण का पता नहीं चला है। इस दौरान गांव में दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई, कई युवकों के हाथ में कट्टा लहराते और फायरिंग करते हुए भी साफ देखा गया। इसके साथ ही कई लोग हाथ में लाठी डंडा और कुदाल लेकर भी लड़ते देखे गए। घटना के दौरान ही दशरथ यादव घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। दोनों पक्षों के बीच अचानक फायरिंग होने पर एक गोली उनके जांघ में जाकर लगी थी। वे गोलीबारी की घटना के दिन ही सूरत से अपने घर लौटे थे। पुलिस गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने केदार कश्यप के परिवार पर जमीन आवंटन से लाभ लेने का आरोप लगाया

Raipur, Chhattisgarh:राजीव भवन में कांग्रेस नेता डॉ राकेश गुप्ता और सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर मंत्री केदार कश्यप की पत्नी के फर्म को मास्टर प्लान में जमीन आवंटन के जरिए फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. इस दौरान जमीन आवंटन में आरडीए की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कचना के 1.33 एकड़ जमीन के बदले सड्डू में 45 मीटर सड़क के किनारे प्राइम लोकेशन पर प्लॉट दिया गया. वहीं मूल जमीन और अंतिम प्लॉट के बीच दूरी को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किए. इसके जवाब में आरडीए उपाध्यक्ष डॉ जेपी शर्मा और भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसे कांग्रेस का राजनीतिक स्टंट बताया. जेपी शर्मा ने कहा कि आरडीए का काम शहर के सुनियोजित डेवलपमेंट का है. आम जनता के सुविधा के लिए टाउनशिप का काम हो रहा है. इसके तहत किसी भी भूखंड का 40 प्रतिशत भूखंड धारी को दिया गया है. जिनका 2 हजार स्क्वायर मीटर से ज्यादा भूखंड है उन्हें ही 45 मीटर रोड के पास जमीन दिया गया है, वो भी जमीनों को एकीकृत कर के. जो भू स्वामी जिस गांव का है उसी गांव में उन्हें भूखंड दिया गया है. किसी को भी चेहरा देखकर भूखंड नहीं दिया गया है. सभी भूखंड धारियों को नियमों के मुताबिक ही दिया गया है. वहीं भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार की विकास योजना पर भ्रम पैदा किया है. अनियमित शहरीकरण को रोकने ऐसी योजनाएं कई राज्यों में चल रही है. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को वहीं पर मंत्री की पत्नी की कंपनी से तीन गुणा ज्यादा जमीन मिली है. करीब 80 हजार स्क्वायर फीट उन्हें मिला है, जबकि मंत्री की पत्नी को तो सिर्फ 23 हजार स्क्वायर फीट मिला है आवंटन में. कोई भेदभाव भू-खंड आवंटन में नहीं किया गया है. कुल 17 लोगों को जमीन दी गई है उसी जगह पर. मंत्री केदार कश्यप की पत्नी के कंपनी की जिस जमीन के बदले जमीन दी गई है वो मूल जमीन उन्होंने पहले से खरीद रखा था. सिर्फ मंत्री केदार कश्यप की छवि धूमिल करने और कलंकित करने के लिए कांग्रेस आरोप लगाकर माहौल बना रही है. इस दैरान हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी भी की. कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व मेयर प्रमोद दुबे सहित अन्य मौजूद रहें.
0
0
Report

पानापुर में ड्राई राशन एयर ड्रॉप के लिए पटना से हेलीकॉप्टर उड़ा

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार सारण जिले के पानापुर प्रखंड में ड्राई राशन के एयर ड्रॉप के लिए स्टेट हैंगर, पटना से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी यह इस दौरान पटना के जिलाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया मुख्य सचिव,बिहार प्रत्यय अमृत के मार्गदर्शन और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव अविनाश कुमार और कार्यपालक अभियंता,जल संसाधन विभाग, मो. आसिफ इकबाल भी मौके पर उपस्थित रहे राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन, सारण द्वारा आज अतिरिक्त राशन पैकेट्स की मांग की गई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरखपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है इसके माध्यम से आवश्यक राशन पैकेट्स को एयर ड्रॉप के लिए भेजा जा रहा है राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित एवं आपदा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जा रहे हैं।
0
0
Report

शेफाली वर्मा का रोहतक में भव्य स्वागत, गोल्ड मेडल से देश का सम्मान बढ़ा

Rohtak, Haryana:गोल्ड मेडल जीतकर घर लौटीं शेफाली वर्मा का भव्य स्वागत रोहतक  एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा बुधवार को अपने घर रोहतक पहुंचीं घर पहुंचने पर परिजनों, शहरवासियों और खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान रोहतक के जिला उपायुक्त सतबीर सिंह ने भी शेफाली वर्मा को बधाई दी और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया शेफाली वर्मा ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब वह पोडियम पर पहुंचीं और देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया, और देश में राष्ट्रगान बजा तो वह पल उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का था। उन्होंने कहा कि पूरी टीम इंडिया ने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी, जिसका परिणाम गोल्ड मेडल के रूप में मिला है शेफाली ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की अच्छी खेल नीति के कारण देश और प्रदेश के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं बेटियां भी किसी से पीछे नहीं हैं और बड़ी संख्या में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी और अधिक पदक जीतेंगे ऑलराउंडर की भूमिका पर शेफाली ने कहा कि बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करना भी उनके लिए अच्छा अनुभव रहा है। उनके पिता हमेशा उन्हें बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के लिए ऑलराउंडर होना अच्छा है और वह आगे भी टीम इंडिया के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी। शेफाली ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके माता-पिता की मेहनत और प्रोत्साहन का बड़ा योगदान है। वहीं टी-20 में शतक लगाने के अपने सपने के पूरा होने पर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि बेटी कई दिनों से कैंप में थी और घर नहीं आ पाई थी। अब गोल्ड मेडल जीतकर घर लौटने पर परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि बेटी के स्वागत के लिए शहरवासी पहुंच रहे हैं और उसे आशीर्वाद दे रहे हैं। जिला उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। सरकार खिलाड़ियों का सम्मान कर रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हैं। बाइट-शेफाली वर्मा क्रिकेटर इंडिया टीम । बाइट-संजीव वर्मा शेफाली के पिता। बाइट-सतबीर सिंह जिला उपायुक्त रोहतक ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top