icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगदलपुर डोंगाघाट के बायोगैस प्लांट को पुनः शुरू कराने की मांग तेज

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के डोंगाघाट में जनवरी 2023 में बायोगैस प्लांट का शुभारंभ किया गया था, तकरीबन 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस बायोगैस प्लांट का संचालन नगर निगम को करना था लेकिन नगर निगम की उदासीनता के चलते गोबर से बिजली बनाने का यह प्लांट चालू ही नहीं हो पाया, बायोगैस प्लांट की स्थिति का जिम्मेदार महापौर संजय पांडे ने पूर्ववर्ती नगर निगम की सरकार को बताया उन्होंने कहा कांग्रेस बायोगैस प्लांट संचालन करने में विफल साबित हुई अब उनके द्वारा पुनः बायोगैस प्लांट संचालन की पहल की जाएगी बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में सिर्फ दो स्थानों पर ही बायोगैस प्लांट का निर्माण लाखों रुपए खर्च कर किया गया था, लेकिन जगदलपुर में केंद्र सरकार का यह पायलट प्रोजेक्ट विफल साबित हुआ, इस प्लांट को प्रतिदिन 500 किलोग्राम गोबर और 100 लीटर पानी की मदद से 10 किलोवाट बिजली बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया था पहले गोबर की उपलब्धता नहीं होने की बात कह कर प्लांट का संचालन बंद कर दिया गया था लेकिन now तक प्लांट का संचालन दुबारा शुरू नहीं हो पाया।
0
0
Report

बाणसगर के सभी 14 गेट खुलने से रीवा में बाढ़ के खतरे बढ़े

Rewa, Madhya Pradesh:बाणसागर बाकिया बैराज के सभी 14 गेट खोल दिए जाने के बाद रीवा जिले के तराई अंचल में बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। त्योथर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोहागी थाना क्षेत्र की सोनौरी पुलिस चौकी परिसर में पानी भर गया, यहां तक कि चौकी के अंदर भी पानी पहुंच गया। देर रात रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने एसडीएम, तहसीलदार समेत राजस्व अमले को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कई स्थानों पर छोटी पूलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है और आसपास के गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। टोंस नदी पूरी तरह उफान पर है, वहीं नदी से लगे अमिलिया गांव में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एक्शन में है और लोगों से अपील की गई है कि नदी-नालों के उफान के दौरान उनसे दूरी बनाए रखें तथा बाढ़ की आशंका वाले स्थानों पर जाने से बचें। सोहागी थाना क्षेत्र की सोनौरी पुलिस चौकी में पानी भरने से पुलिसकर्मियों के सामने भी चुनौती बढ़ गई है। पुलिसकर्मी चौकी के बाहर बैठकर पानी निकालने का इंतजार कर रहे हैं और लोगों की जनसुनवाई चौकी के बाहर कर रहे हैं क्योंकि चौकी के अंदर तो पानी भर गया है
0
0
Report
Advertisement

दतिया के राजघाट कॉलोनी में सरकारी आवास कब्जे नोटिस, 13 लोगों पर कार्रवाई शुरू

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में राजघाट कॉलोनी के जल संसाधन विभाग के सरकारी आवासों पर कथित कब्जे को लेकर प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के संयुक्त प्रयास के बाद राजस्व और पुलिस विभाग की टीम राजघाट कॉलोनी पहुंची। प्रशासन के अनुसार, सरकारी आवास खाली कराने के लिए 13 लोगों की सूची सामने आई है। इनमें भाजपा नेत्री क्रांति राय और भाजपा संगठन से जुड़े अनूप यादव सहित अन्य लोगों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं भाजपा नेता विजय झंडा गुरु पर भी सरकारी आवास और जमीन पर कब्जे का आरोप है, जहां बीड़ी फैक्ट्री संचालित होने की बात सामने आई है। इस मामले में प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। बताया गया है कि सभी संबंधित कब्जाधारियों को 15 दिन में आवास खाली करने के नोटिस दिए गए थे, जिसकी समय-सीमा आज पूरी हो गई। अब प्रशासन आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का महा आंदोलन; भूख हड़ताल की चेतावनी

Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का महा आंदोलन शुरू.. छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में आमरण अनशन कर रहे छात्र अनोखे अंदाज में छात्रों का महा आंदोलन शुरू। हाथों में महात्मा गांधी का फोटो और तिरंगा लिये दिल्ली और रांची के बाद अब पटना में छात्रों का आंदोलन Tre 4 का नोटिफिकेशन, BPSC, BSSC, BSO पेपर लीक मुद्दे को लेकर अभी 3 दिन खा पी कर बैठ रहें हैं, उसके बाद भूख हड़ताल पर चले जाएंगे, अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करेंगे शिक्षा मंत्री को 24 घंटे का अल्टीमेट आइटम दिया है नोटिफिकेशन दीजिए या इस्तीफा दीजिए
0
0
Report

शिमला में नशा तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा; दो इंटरस्टेट सप्लायर्स गिरफ्तार

Shimla, Himachal Pradesh:शिमला पुलिस के नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बैकवर्ड लिंकज के जरिए दो प्रमुख अंतरराज्यीय सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। ASP सिटी मेहर पंवर ने बताया कि पुलिस ने नशे की खेप पकड़ने के साथ-साथ उसके सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने पर भी कार्रवाई की है। पहले मामले में 3 अगस्त 2026 को स्पेशल सेल, जिला शिमला ने शोघी के पास विजय कुमार को 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच और पूछताछ के दौरान तकनीकी व अन्य साक्ष्यों से पता चला कि यह खेप शुभकरमन सिंह उर्फ सुल्तान, पुत्र निर्मल सिंह, निवासी जिला तरनतारन, पंजाब, उम्र 21 वर्ष ने विजय कुमार को उपलब्ध करवाई थी। ASP सिटी मेहर पंवर ने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों के बीच संपर्क के लिए Signal App का इस्तेमाल किया जा रहा था। शुभकरमन सिंह उर्फ सुल्तान ने विजय कुमार को 1.120 किलोग्राम हेरोइन की खेप दी थी। विजय कुमार इस खेप को लेकर शिमला आया था, जहां इसे कई हिस्सों में बांटकर आगे अन्य सप्लायरों को दिया जाना था। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकज पर कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाकर शुभकरमन सिंह उर्फ सुल्तान को तरनतारन, पंजाब से गिरफ्तार किया। ASP सिटी मेहर पंवर ने बताया कि शुभकरमन सिंह की गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क की महत्वपूर्ण सप्लाई कड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस उसके अन्य संपर्कों, सप्लाई नेटवर्क और नशे की खेप के स्रोत की जांच कर रही है। दूसरे मामले में अभियोग संख्या 60/2026, दिनांक 03.07.2026, धारा 21, 29 ND
0
0
Report
Advertisement

पोंग डैम पानी 1357 फुट पार; पांच फ्लड गेट खुले, सतर्क रहने की चेतावनी

Hoshiarpur, Punjab:पोंग डैम का वाटर लेवल 1357 फुट के पार। पोंग डैम में पानी की आमद 35 हज़ार क्यूसिक। बीबीएमबी द्वारा 52 फ्लड गेट्स में से 5 गेट्स खोले। हिमाचल में हो रही बारिश से पोंग डैम की महाराणा प्रताप सागर झील का पानी पिछले एक सप्ताह में 10 से 12 फुट बढ़ गया है। आज पोंग डैम का वाटर लेवल 1357.02 फुट नापा गया है। वहीं हिमाचल में हो रही लगातार बारिश से पोंग डैम की महाराणा प्रताप सागर झील में पानी की आमद 35 हजार क्यूसिक है । वहीं पानी की आमद को देखते हुए बीबीएमबी द्वारा पांच फ्लड खोले गए है जिससे ब्यास दरिया में 16 हजार क्यूसिक पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। वहीं बीबीएमबी लगातार ब्यास दरिया किनारे पंजाब और हिमाचल के गांवों में लोगों को दरिया से दूर रहने की चेतावनी दे रहा है ताकि किसी का जानी या माली नुकसान ना हो परन्तु कुछ नौजवान बीबीएमबी की चेतावनी को अनदेखा कर अपनी जा को जोखिम में डालकर ब्यास दरिया के बीचोंबीच खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे जो बहुत खतरनाक हो सकता था क्योंकि दरिया में पानी का लेवल कभी भी बढ़ सकता है।
0
0
Report

डूंगरपुर नगर परिषद के आरक्षण लॉटरी में धांधली के आरोप

Dungarpur, Rajasthan:भारत आदिवासी पार्टी की पत्रकार वार्ता, डूंगरपुर नगर परिषद वार्ड पुनर्गठन व आरक्षण लॉटरी पर उठे सवाल, धांधली के लगाए आरोप डूंगरपुर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएपी के सामान्य वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व बीएपी के जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत ने कहा कि डूंगरपुर नगरपरिषद के वार्डो में हुई आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया में भारी हेरफेर की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने वार्डों का वास्तविक पुनर्गठन करने के बजाय केवल उनके क्रमांकों में फेरबदल कर दिया है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 39 को 40, 40 को पहला तथा पहले वार्ड को दूसरा बनाकर पुनर्गठन का महज दिखावा किया गया है। ओबीसी वर्ग की अनदेखी का आरोप पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से ओबीसी वर्ग का मुद्दा उठाया गया। बीएपी नेताओं ने कहा शहर की बड़ी आबादी OBC वर्ग से आती है और यहाँ लगभग 22 से 25 जातियाँ निवास करती हैं। शहर के कई प्रमुख चौक व इलाके जैसे कंसारा चौक, सोनिया चौक, भोईवाड़ा आदि इन वर्गों के नाम और पहचान से जुड़े हैं। इसके बावजूद आरक्षण निर्धारण में OBC वर्ग के पर्याप्त और उचित प्रतिनिधित्व की अनदेखी की गई है। लॉटरी आवंटन में पक्षपात बीएपी नेता ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक ओबीसी आबादी होने के बावजूद रोस्टर प्रणाली में डूंगरपुर नगरपरिषद में सभापति पद पर हर बार केवल सामान्य और एसटी वर्ग को ही अवसर दिया गया, जबकि ओबीसी वर्ग को दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभाव और पैसों के दम पर जयपुर से लॉटरी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है। आरक्षण व्यवस्था में विसंगतियों का दावा बीएपी नेताओं ने आरोप लगाया कि जहाँ जिस वर्ग की संख्या अधिक है, वहाँ की परिस्थितियों के विपरीत आरक्षण तय किया गया है—जैसे अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में एसटी श्रेणी या अन्य फेरबदल किए गए हैं और ओबीसी सीटों को बड़े पैमाने पर सामान्य ओपन कर दिया गया है। उन्होने कहा कि इस मनमाने पुनर्गठन और लॉटरी प्रक्रिया से केवल आम जनता या विपक्षी दल ही नहीं, बल्कि खुद सत्ताधारी भाजपा के स्थानीय लोग भी असंतुष्ट हैं और उन्होंने भी अपना विरोध दर्ज कराया है। पैसा लो, कुर्सी दो" का आरोप बीएपी के नेताओं ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में "पैसा लो और कुर्सी दो" का खेल चल रहा है। बीएपी नेताओं ने डूंगरपुर के सामान्य और ओबीसी वर्ग के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी शहर के मूल निवासियों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नगर निकाय में बोर्ड बनाकर क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए काम करेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top