461001
नर्मदापुरम शहर के सेठानी पर SDRF जवान द्वारा 2 बालिकाओं को डूबने से बचाया गया
Budhni, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम जिले के ग्राम पथरोट की दो बालिकाएं 7 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ सेठानी घाट के काला महादेव घाट पर स्नान करने आई थीं। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं लेकिन सेठानी घाट पर तैनात SDRF के जवान रविंद्र जायसवाल की सतर्कता से उन्हें डूबने से बचा लिया गया। एक बालिका के सिर और पेट में पानी भर गया था जिसे सुरक्षित निकाल लिया गया। अब दोनों बालिकाएं स्वस्थ और सुरक्षित हैं। उनके परिवार ने एसडीआरएफ जवान के प्रति आभार व्यक्त किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नंदिग्राम से किरन मान्ना WT पर खबर
Noida, Uttar Pradesh:Kiran manna WT from Nandigram0
0
Report
झड़ौदा में सड़क किनारे कूड़े का अंबार, बदबू और जाम से लोग परेशान
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के झड़ौदा इलाके में सड़क किनारे फैली गंदगी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मिलन विहार चौक पर कूड़े के ढेर से दुर्गंध और जाम की समस्या बनी हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि डंपिंग यार्ड नहीं होने के कारण खुले में कूड़ा डाला जा रहा है. तस्वीरें उत्तर दिल्ली के झड़ौदा इलाके के मिलन विहार चौक की हैं, जहां सड़क किनारे कूड़े का अंबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि झड़ौदा वार्ड में कूड़ा डालने के लिए कोई व्यवस्थित डंपिंग यार्ड नहीं है. ऐसे में कई जगहों पर खुले में कूड़ा डाला जा रहा है. सड़क किनारे जमा कूड़े की वजह से रास्ता भी प्रभावित होता है और कई बार यहां यातायात की रफ्तार धीमी होने से जाम की स्थिति बन जाती है. एक तरफ दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं, वहीं झड़ौदा में सड़क किनारे फैला कूड़ा इन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. गंदगी के बीच से गुजरना लोगों की मजबूरी बन गया है. स्थानीय निवासियों की मांग है कि मिलन विहार चौक समेत झड़ौदा वार्ड में नियमित सफाई कराई जाए, सड़क किनारे खुले में कूड़ा डालने पर रोक लगाई जाए और कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए.0
0
Report
भरतपुर व्यापारी राजीव गुप्ता की दवा फैक्ट्री पर ड्रोन हमला, यूक्रेन सुमी में नुकसान
Jaipur, Rajasthan:भरतपुर - कारोबारी राजीव गुप्ता की दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर ड्रोन से हमला रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर में स्थित फैक्ट्री पर किया हमला हमले में एक इंजीनियर की मौत सहित कई लोग घायल कारोबारी राजीव गुप्ता भरतपुर के निवासी 4 अक्टूबर को सुबह ड्रोन से हुआ हमला हालांकि राजीव बिल्कुल ठीक हैं और वे कीव में हैं हमले में फैक्ट्री की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचा0
0
Report
Advertisement
पुल न होने पर गर्भवती महिला को खाट पर ढोकर अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल
Ansar Nagar, Jharkhand:पुल के अभाव में गर्भवती महिला को खाट पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाए ग्रामीण गांव तक नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस, करीब एक किलोमीटर पैदल खाट पर ले जाकर पहुंचाया अस्पताल चतरा : विकास और स्वास्थ् सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक दावों के बीच कुंदा प्रखंड से चौकाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कल (सोमवार) की बताई जा रही है, जहां कुंदा पंचायत के सिकीदाग पंचायत के बुटकुइया गांव की है। प्रसव पीड़ा से परेशान 28 वर्षीय रीता देवी को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, क्योंकि दोमुहान नदी पर पुल नहीं होने के कारण गांव तक एम्बुलेंस पहुंचने में परेशानी होती है। उत्तपन्न स्थिति को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने रीता देवी को खाट पर लादकर करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल ढोया और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदा ले जाया गया। गाँव मे कुछ दुरी तक सड़क की स्थिति भी दैनिय है।ग्रामीणों का कहना है कि दोमुहान नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात समेत अन्य समय में भी आवागमन प्रभावित रहता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने नदी पर पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि गांव तक सड़क और पुल की सुविधा होती तो आपात स्थिति में एंबुलेंस सीधे घर तक पहुंच जाता। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोमुहान नदी पर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है。0
0
Report
दाहौर गांव में संदिग्ध मौत, तनाव फैल गया; पोस्टमार्टम बाद स्पष्ट होगा कारण
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। गांव में ही एक व्यक्ति घरेलू काम के लिए संजीत कुमार को अपने घर बुलाकर ले गया था। परिजनों का आरोप है कि युवक काम निपटाकर जब अपने घर जाने के लिए निकला, तो वह घर के सामने पड़ा हुआ मिला। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ई-रिक्शा से इलाज के लिए बाढ़ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर दाहौर गांव लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
गिरिडीह के जंगल में नवजात शव: परिवार-पुलिस के सामने गहरे सवाल
Giridih, Jharkhand:एभीबी : मां की ममता को दुनिया में सबसे बड़ा कहा जाता है, लेकिन गिरिडीह जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने इस ममता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो स्थित बेला पहाड़ी के घने जंगल में एक नवजात का शव बरामद हुआ है। मृत नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिस मासूम ने अभी दुनिया में ठीक से आंखें भी नहीं खोली थीं, उसका शव जंगल में मिलने से इंसानियत भी शर्मसार हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पाण्डेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मासूम को जंगल में कौन छोड़ गया और आखिर उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, क्या यह किसी मजबूरी की कहानी है या फिर इसके पीछे कोई गंभीर राज छिपा है, इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। बेला पहाड़ी का जंगल फिलहाल एक ऐसे मासूम की खामोश गवाही दे रहा है, जो खुद अपनी कहानी बताने के लिए इस दुनिया में रहा ही नहीं।0
0
Report
Advertisement
शर्मा का दावा: ओवैसी का दर्द सही, विपक्ष मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ(उत्तर प्रदेश): भाजपा नेता ए.के. शर्मा ने कहा, "स्वाभाविक रूप से असादुद्दीन ओवैसी का दर्द एकदम सही है। समाजवादी पार्टी सिर्फ मुसलमानों की वोट बैंक की राजनीति करती है, उनको कोई भी हक नहीं दिया है। PDA के नाम पर खाली अल्पसंख्यक का 'A' लिख दिया है तो उनको लगता है कि अल्पसंख्यक के साथ न्याय कर दिया है। वास्तव में वो 'A' अपराधियों के लिए है, अल्पसंख्यकों के लिए नहीं है। ये बात एकदम सही है कि मुसलमानों के साथ विपक्षी पार्टियों विशेष करके समाजवादी पार्टी ने बहुत ही अन्याय किया है।"0
0
Report
जोधपुर के मेहरानगढ़ में भू-विविधता दिवस पर जियोहेरिटेज वॉक सफल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पाँचवें अंतर्राष्ट्रीय भू-विविधता दिवस के अवसर पर जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले से जियोहेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शिव सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस वॉक में विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, गाइड, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चट्टानों, खनिजों, मिट्टी, जल और विभिन्न भू-आकृतियों की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मेहरानगढ़ की भूवैज्ञानिक विरासत और सांस्कृतिक विरासत के बीच गहरे संबंध को भी समझाया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भू-विविधता दिवस की थीम “हमारे दरवाज़े पर भू-विविधता” रखी गई है। आयोजन के दौरान जियोहेरिटेज के संरक्षण के साथ-साथ जियो-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जोधपुर की समृद्ध भू-विरासत को यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क की पहचान दिलाने के प्रयासों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर मेहरानगढ़ किले के निदेशक कर्नल अजय सिंह राठौड़, डिप्टी डायरेक्टर महेंद्र सिंह तंवर और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति वीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हेरिटेज संरक्षण की शपथ ली और प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
पूर्वांचल के विधायककों की जमीन पकड़ मजबूत बनाने के लिए भाजपा-संघ छह घंटे बैठक
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ विनोद तावडे और बीएल संतोष ने परखी पूर्वांचल के विधायकों की जमीनी पकड़ संघ, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गोरक्ष और काशी प्रांत की चुनावी तैयारी पर मंथन किया सुल्तानपुर में बीजेपी और संघ की 6 घंटे तक चली बैठक विधायकों की छवि, एंटी इनकंबेंसी, जनता के बीच पकड़ और संभावनाओं पर लिया फीडबैक बूथ स्तर तक की तैयारियों और गतिविधियों पर भी हुई चर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की बैठक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार बैठक में हुए शामिल यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी रहे मौजूद एक-एक विधायक की जीत के लिए बूथवार तैयारियों को परखा गया क्षेत्रीय प्रचारक और दोनों प्रान्तों के प्रांत प्रचारक क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक के दौरान पूरी तरह बरती गई गोपनीयता बुलाए गए पदाधिकारियों के अलावा अन्य के प्रवेश पर रही पाबंदी0
0
Report
Advertisement
मैडुरंतकम विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:MADURANTAKAM (TAMILNADU): BY-ELECTION POLLING BEGINS IN MADURANTAKAM CONSTITUENCY/ VISUALS0
0
Report
गंगा जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे, त्योहारों से पहले डिसिल्टिंग तेज
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI (UTTAR PRADESH): गंगा जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे, त्योहारों से पहले डिसिल्टिंग तेज0
0
Report
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किसानों की आवाज़ मजबूत रखने की विरासत
Noida, Uttar Pradesh:अन्नदाता बंधुओं के अधिकारों और उनके हितों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपने नेतृत्व व विचारों से देश के किसानों की आवाज को सशक्त किया। उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि。0
0
Report
Advertisement
ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव: हिंसा के बाद भी उम्मीद जगी
Noida, Uttar Pradesh:वोट लूटेंगे सरकार क्या अलग होगी सरकार तो वही है ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ उसके बाद हिंसा हुआ वर्दी पहन के हिंसा नहीं होने दूंगा0
0
Report
बारां में खाद संकट: रासायनिक खाद बढ़ने से मिट्टी की सेहत पर खतरा
Baran, Rajasthan:बारां में राष्ट्रीय औसत से 5 गुना ज्यादा खाद की खपत, मिट्टी की सेहत पर संकट, बारां. अन्नपूर्णा नगरी कहे जाने वाले बारां जिले में खेतों की खाद की भूख लगातार बढ़ रही है। जिले में अब राष्ट्रीय औसत से करीब पांच गुना ज्यादा रासायनिक खाद का इस्तेमाल हो रहा है। बारां जिले में करीब 3.50 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, जिसमें हर साल करीब ढाई लाख मीट्रिक टन खाद डाली जा रही है। यानी प्रति हेक्टेयर औसतन 714 किलो खाद की खपत हो रही है, जबकि राष्ट्रीय औसत करीब 145 किलो प्रति हेक्टेयर ही है। खाद की मांग कितनी तेजी से बढ़ी है, इसका अंदाजा इसी से लगता है कि साल 1960-61 में पूरे देश में जितनी खाद खपत होती थी, आज उतनी खाद अकेले बारां जिले में एक साल में खप रही है। बारां सोयाबीन, गेहूं, धान और सरसों का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। कम समय में अधिक उत्पादन के दबाव में किसान जरूरत से ज्यादा यूरिया और रासायनिक खाद डाल रहे हैं। इसका असर अब मिट्टी की सेहत पर दिखने लगा है। कृषि अनुसन्धान केन्द्र अन्ता के वैज्ञानिक डॉ. बीएल शाह के अनुसार अत्यधिक रासायनिक खाद से गेहूं का दाना बड़ा तो दिखता है, लेकिन उसमें प्रोटीन और आयरन घट रहा है। मिट्टी में जैविक कार्बन, केंचुए और लाभदायक जीवाणु कम हो रहे हैं। उन्होंने फसल अवशेष जलाने के बजाय खाद बनाने और रासायनिक खाद के साथ गोबर व जैविक खाद के संतुलित उपयोग की सलाह दी है।0
0
Report
छत्तीसगढ़: बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, दो गिरफ्तार
Kondagaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में छात्रा पर एसिड अटैक कर फरार मामले पर देर रात कोंडागांव पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल बालोद पुलिस ने कोंडागांव पुलिस को घटना की सूचना दी कि दो लोगों ने छात्रा पर एसिड अटैक कर फरार हुये जिनकी सूचना कोंडागांव होने की है. सूचना मिलते ही कोंडागांव पहुंची ने गश्त शुरू की और दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक महिला और एक पुरुष है.0
0
Report
Advertisement
