461771
16 वर्षीय बाल अपचारी ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया राउंडअप
Sohagpur, Madhya Pradesh:माखननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की मासूम से ज्यादती का मामला प्रकाश में आया है। घटना दरम्यानी रात लगभग करीब 12 बजे की बताई जा रही है। नाबालिक अपचारी खेत में घर से 100 मीटर दूरी पर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद वह मासूम को रात में खेत में ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। अपचारी उसी के गांव का रहने वाला 16 वर्षीय नाबालिग है। पुलिस ने मासूम की शिकायत पर मंगलवार को अपचारी के खिलाफ पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवाद कर अपचारी को राउंडअप कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विद्या सागर सोनकर प्रत्याशी: चुनावी मैदान में कौन जीतेगा?
Noida, Uttar Pradesh:विद्या सागर सोनकर प्रत्याशी0
0
Report
जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज परिसर में युवाम संवाद कार्यक्रम का बड़ा आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:सासाराम मुख्यमंत्री सम्राट पहुंच चौधरी पहुंचे जमुहार। युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल। जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज के परिसर में आयोजित है कार्यक्रम।0
0
Report
भिवंडी में आदिवासी किसान की जमीन पर अतिक्रमण: पीड़ित परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग
Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील मौजे येवई येथे आदिवासी शेतकऱ्यांच्या जमिनीवर अतिक्रमण करून धाक दाखवला जात असल्याने आदिवासी कुटुंब भयभीत झाले आहे. आरोपींविरोधात दाखल गुन्ह्यात कठोर कारवाई करण्याची मागणी राधाबाई कृष्णा घाटाळ यांनी केली आहे. मुंबई-नाशिक महामार्गावर येवई येथे त्यांच्या नावे वडिलोपार्जित शेतजमीन आहे. त्यालगतच्या खडकाळ जमिनीवर बांधलेल्या सात गाळ्यांपैकी दोन गाळे निंबवली येथील रुपेश मोतीराम गुळवी यांना भाड्याने दिले होते. त्यांनी ही जागा अनिलकुमार सिंग यांना भंगार व्यवसायासाठी दिली आणि नंतर ग्रामपंचायत दप्तरी स्वतःचे नाव लावून घेतल्याचा आरोप आहे. 29 जुलै रोजी राधाबाई आणि त्यांचा मुलगा रुपेश आपल्या जमिनीवर गेले असता रुपेश गुळवी, विक्रांत गुळवी, हेमंत गुळवी यांनी लाकडी दांडके, लोखंडी रॉडने मारहाण करून जातीवाचक शिवीगाळ केल्याचा आरोप आहे. याप्रकरणी भिवंडी तालुका पोलीस ठाण्यात 11 सप्टेंबर रोजी राधाबाई घाटाळ यांच्या तक्रारीवरून मारहाण आणि ॲट्रॉसिटी कायद्यांतर्गत गुन्हा दाखल झाला आहे. मात्र पोलिस आरोपींविरोधात कोणतीही कारवाई करत नसल्याने कुटुंब भयभीत झाले आहे. जमीन धारकाने कुटुंबाला घाबरवण्यासाठी भाडोत्री महिलांना आणून बसवल्याचा आरोपही करण्यात आला असून आरोपी आणि त्या महिलांकडून जीवाला धोका असल्याने पोलिसांनी तातडीने कारवाई करावी अशी मागणी पीडित कुटुंबाकडून होत आहे. BITE 1: राधाबाई कृष्णा घाटाळ - पीडित शेतकरी महिला... BITE 2: रुपेश घाटाळ - पीडित शेतकरी मुलगा0
0
Report
Advertisement
999 छात्राओं के सप्लीमेंट्री से हंगामे के बीच सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जांच की मांग
Sagar, Madhya Pradesh:एमपी सागर डिग्री कॉलेज में छात्राओ का हंगामा,999 छात्राओ के सप्लीमेंट्री को लेकर काटा बवाल - शिक्षा व्यवस्था का कबाड़ा BA फर्स्ट ईयर की छात्राओं की परीक्षा कॉपी चेक करने में लापरवाही... - सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बाहर छात्राओं का हंगामा, 999 छात्राओं को आई सप्लीमेंट्री... - सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के बाद सोमवार को छात्राओं ने कॉलेज के बाहर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि बड़ी संख्या में छात्राओं को एक साथ सप्लीमेंट्री आने से परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं。 - बीए प्रथम वर्ष की करीब 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है। इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के सप्लीमेंट्री आने की जानकारी मिलते ही छात्राओं में नाराजगी फैल गई। छात्राएं कॉलेज के बाहर एकत्रित हुईं और धरने पर बैठकर मामले की जांच कराने की मांग की。 - छात्राओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने से वे परेशान हैं। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से परिणाम की दोबारा जांच कराने और यदि मूल्यांकन में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसे दूर करने की मांग की。 - मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज की प्राचार्य ने जांच टीम गठित कर दी है। टीम द्वारा छात्राओं के परीक्षा परिणाम और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के पीछे क्या कारण रहा。 - फिलहाल छात्राओं का धरना जारी है और कॉलेज प्रबंधन द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है。0
0
Report
नॉमिनेशंस से पहले प्रकाश पाल ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की
Lucknow, Uttar Pradesh:नॉमिनेशंस के पहले प्रकाश पाल ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की क्या कुछ कहा सुनिए0
0
Report
रामपुकार सिन्हा के समर्थन पर रालोमो में मतभेद, NDA के साथ बने रहने का दावा
Patna, Bihar:सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से रामपुकार सिन्हा के समर्थन को लेकर रालोमो में मतभेद सामने आए हैं। दरअसल, कल रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद और विधायक रामेश्वर महतो ने सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट कर रामपुकार सिन्हा के नामांकन में शामिल होने की बात कही थी। तीनों नेताओं ने अपने पोस्ट में कहा था कि उनकी मौजूदगी सिर्फ नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सम्मान, विश्वास और मनोबल के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प है। उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ता का सम्मान ही संगठन का सम्मान और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। साथ ही तीनों विधायकों ने स्पष्ट किया था कि रालोमो NDA का विश्वसनीय सहयोगी था, है और आगे भी NDA के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।0
0
Report
Advertisement
सामोद दूध पैकेट घोटाला: 116 शिक्षकों पर कार्रवाई, चार गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर स्कूल में बच्चों को मिलने वाले दूध के पैकेट बाजार में बेचने का मामला पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत स्कूलों में मिलता है दूध सामोद पुलिस ने दो माह पहले गिरोह का किया था खुलासा सामोद के चीथवाड़ी में मावा भट्टियों पर बेचा जा रहा बच्चों के हक का दूध सामोद पुलिस ने जगदीश और मामराज को किया था गिरफ्तार पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर सप्लायर मनोज औऱ रामस्वरूप को किया था गिरफ्तार दोनों के पास दूध पैकेट सप्लाई करने की थी जिम्मेदारी स्कूलों में अध्यापकों से कम रुपये देकर खरीदते थे दूध के पैकेट प्रत्येक स्कूल में एक टीचर को बनाया जाता है पोषाहार प्रभारी चुरू जिले के तारानगर और राजगढ़, भीलवाड़ा के करेड़ा ब्लॉक के टीचर पुलिस की रडार पर सामोद पुलिस ने अब तक दूध के पैकेट बेचने वाले 116 शिक्षकों को किया चिन्हित तारानगर के 21 राजगढ़ की 21 और करेड़ा ब्लॉक के 74 शिक्षकों को किया चिन्हित सामोद पुलिस ने 4 आरोपित अध्यापकों को भी किया गिरफ्तार आरोपी शिक्षक कन्हैया लाल,सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार और जगदीश प्रसाद को किया गिरफ्तार राजगढ़ ब्लाक की चार स्कूलों में कार्यरत है चारों शिक्षक चूरू जिला शिक्षा अधिकारी ने चारों अध्यापकों को किया सस्पेंड0
0
Report
श्योपुर में डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी में आग, शॉर्ट सर्किट पहली वजह
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर - डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल शाक्य की गाड़ी में आग लगने की घटना के बारे में प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट के कारण है। खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई। श्योपुर के कूनो रेस्ट हाउस के पास खड़ी गाड़ी में भी आग लगी; ड्राइवर और स्टाफ ने आग पर काबू पाया।0
0
Report
बाराबंकी में 10 फीट लंबा अजगर सड़क पर देखकर लोगों में हड़कंप
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- सड़क पर अचानक आया 10 फीट लंबा अजगर, राहगीरों में मची अफरा-तफरी बाराबंकी में भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर देर रात टड़िया गांव के निकट अचानक करीब 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर सड़क पर आ जाने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को सड़क पर देखकर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को अजगर की मौजूदगी की जानकारी देकर उन्हें सावधानी से निकलने की अपील की। इससे संभावित हादसे को टालने में मदद मिली。 ग्रामीणों ने बताया कि भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर अचानक उनकी नजर सड़क पर मौजूद विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर वह घबरा गए और बाइक कुछ दूरी पर रोक दी। इसके बाद उन्होंने सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों को भी अजगर के बारे में जानकारी दी, ताकि कोई राहगीर अनजाने में उसके नजदीक न पहुंच जाए। ग्रामीणों ने लोगों को सतर्क किया और अजगर को हटाने के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखी। हालांकि अजगर धीरे-धीरे सड़क किनारे झाड़ियों में चला गया।0
0
Report
Advertisement
उमा माता की महोत्सवी सवारी 12 अक्टूबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर में निकलेगी
Ujjain, Madhya Pradesh:12 अक्टूबर को निकलेगी उमा माता की भव्य सवारी, साल में एक बार होने वाले महोत्सव में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्राद्ध पक्ष के दौरान होने वाला उमा-सांझी महोत्सव 2026 आज से शुरू हो रहा है। 6 से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर महाकाल मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मंदिर में इन दिनों धार्मिक माहौल के साथ उत्सव की तैयारियां भी नजर आ रही हैं। उमा-सांझी महोत्सव का आयोजन हर साल किया जाता है। इस दौरान मंदिर की प्राचीन सांझी शिला पर रोजाना आकर्षक और कलात्मक रंगोली सजाई जाएगी। भगवान महाकाल के अलग-अलग स्वरूपों के मुखौटों से झांकियां भी तैयार की जाएंगी। मंदिर के पुजारी और पुरोहित धार्मिक परंपराओं के अनुसार अलग-अलग पूजन और अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। महोत्सव के दौरान चित्रकला, श्लोक पाठ, रंगोली और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं भी होंगी। वहीं श्री महाकाल महालोक में अलग-अलग दिनों में लोक गायन और लोक नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन शाम 5 से 6:30 बजे तक सभामंडप में हरि कीर्तन भी होगा। आज घट स्थापना और वसंत पूजा महोत्सव के पहले दिन 6 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ शाम की आरती के बाद 21 ब्राह्मणों द्वारा वसंत पूजा की जाएगी। इसके बाद महाकाल महालोक में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10 अक्टूबर की रात सभामंडप में रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक सुंदरकांड पाठ और रात्रि जागरण होगा। 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर निःशुल्क अन्नक्षेत्र में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को के दिन साल में एक बार निकलती है उमा माता की सवारी महोत्सव का सबसे प्रमुख आकर्षण 12 अक्टूबर को रहेगा। शाम 4 बजे मंदिर के सभामंडप में पूजन के बाद मां उमा माता की पारंपरिक सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ जवारे विसर्जन की परंपरा भी निभाई जाएगी। उमा माता की यह सवारी साल में एक बार ही निकलती है, इसलिए श्रद्धालुओं के लिए इसका विशेष धार्मिक महत्व है।0
0
Report
भोपाल के कब्रिस्तान में मेट्रो सामान पर विवाद, विधायक ने पुलिस कब्जे का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कब्रिस्तान में रखा मेट्रो का सामान, विधायक भड़के कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने पुलिस पर लगाया कब्जा कराने का आरोप रात करीब 1:30 बजे हुआ विवाद बड़ा बाग कब्रिस्तान के अंदर मेट्रो का सामान रखने से स्थानीय लोग नाराज नाराजगी के बाद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे कांग्रेस विधायक आतिफ अकील कब्रिस्तान से मेट्रो का सामान बाहर निकालने के लिए कहा भोपाल के पुराने शहर में चल रहा है मेट्रो का काम0
0
Report
जमुई में भीठरा पंप के पास हाइवा पलट ने मजदूर की मौत, NH-333 जाम
Jamui, Bihar:जमुई :सोनो थाना क्षेत्र के एनएच-333 पर भीठरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से भीठरा गांव निवासी मजदूर दिनेश यादव (52) की मौत हो गई। हादसे में हाइवा का खलासी भी घायल हुआ, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बताय जाता है कि दिनेश यादव सोमवार रात करीब नौ बजे मजदूरी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनो की ओर से आ रहा गिट्टी लदा हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और दिनेश को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उन्हें सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जमुई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव सड़क पर रख four घंटे किया एनएच जाम Manglvar सुबह घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने दिनेश यादव का शव एनएच पर रखकर सोनो-झाझा मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और घटनास्थल पर ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और सोनो बीडीओ खुशबू कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने स्वजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद सुबह 10 बजे जाम हटाया गया और एनएच पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। डेढ़ साल में दूसरी बार उजड़ा परिवार। इस हादसे ने एक ऐसे परिवार को फिर गहरे जख्म दे दिए, जो पहले से ही सड़क हादसे का दर्द झेल रहा है। स्वजनों के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले तेज रफ्तार ट्रक दिनेश यादव के घर में घुस गया था। उस हादसे में उनकी गर्भवती बहू गुड़िया देवी की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिवार के अनुसार, कलावती देवी आज भी बिस्तर पर हैं और उनके पैर की हालत बेहद खराब है। उनका कहना है कि उस हादसे के बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक उन्हें सहायता नहीं मिल सकी। अब परिवार के कमाने वाले दिनेश यादव की भी मौत हो गई। परिवार का सहारा छिना, अब किसके भरोसे घर? परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हादसों के बावजूद अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी की ओर से परिवार को अपेक्षित सहयोग मिल पाया है। पहले बहू की मौत, फिर पत्नी का बिस्तर पर पड़ जाना और अब परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत ने पूरे घर को तोड़कर रख दिया है। लिहाजा सवाल यह है कि आखिर इस परिवार की सुध कब ली जाएगी? क्या अब जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नींद खुलेगी? या फिर हर हादसे के बाद आश्वासन देकर परिवार को उसकी हालत पर छोड़ दिया जाएगा? ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय लोगों से वोट लेने वाले जिम्मेदारों को ऐसे परिवारों की परेशानी का भी जवाब देना चाहिए। बाइट — राजेश कुमार, एसडीपीओ झाझा बाइट — मदन यादव, मृतक के चचेरे भाई0
0
Report
Advertisement
चूरू-रतनगढ़ बाईपास पर करंट से दो गोवंश की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Churu, Rajasthan:विधुत पोल के करंट से दो गोवंश की मौत, चूरु सरदशहर बाईपास पर वार्ड 41 की घटना, पिछले कई दिनों से पोल में आ रहा है करंट, विद्युत पोल में करंट दौड़ने से दो गोवंश की दर्दनाक मौत, बार-बार शिकायतों के बाद भी बेपरवाह बना डिस्कॉम प्रशासन रतनगढ़। चूरू-सरदारशहर बाईपास पर वार्ड 41 में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से दो गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों में विद्युत विभाग और नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है। वार्डवासियों का कहना है कि बाईपास क्षेत्र में लगे इस विद्युत पोल पर जगह-जगह से केबल कटी और क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण पिछले कई दिनों से पोल में लगातार करंट दौड़ रहा था। पोल के पास ही कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ है, जहां अक्सर बेसहारा पशु विचरण करते रहते हैं। मंगलवार को कचरे के पास घूमते हुए दो गोवंश अचानक पोल से छू गए और करंट की चपेट में आने से उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़कर दम तोड़ दिया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस जानलेवा समस्या को लेकर पूर्व में कई बार डिस्कॉम और पालिका के अधिकारियों को लिखित व मौखिक सूचना दी जा चुकी थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई सुध नहीं ली। रहवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में इस प्रकार खुला करंट दौड़ने से आस-पास के घरों के लोग और मासूम बच्चे लगातार भय के साए में जी रहे हैं तथा यहां हर वक्त बड़े जनहानि हादसे की आशंका बनी रहती है। दो गोवंश की मौत के बाद भड़के नागरिकों ने चेताया है कि यदि जल्द से जल्द जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कर पोल से करंट की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।0
0
Report
खेत-ज़मीन बंटवारे के कारण एक ही परिवार में मारपीट, सात घायल
Kathoomar, Rajasthan:खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-भाटा चलने से सात घायल कठूमर (अलवर)। कठूमर उपखंड क्षेत्र के तिगरिया गांव में खेत और जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। घटना में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। झगड़े के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार तिगरिया गांव निवासी बलबीर, पुष्पेंद्र तथा दूसरे पक्ष के नाहर सिंह, रामवीर सिंह और साहब सिंह जाट एक ही परिवार के सदस्य हैं। दोनों पक्षों के बीच खेत और जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष खेत पर आमने-सामने हो गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी किया गया। मारपीट में एक पक्ष से पिंकी, सोनू, बलबीर और भूपेंद्र सिंह जाट घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से रामवीर, राधा और नाहर सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कठूमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठूमर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर पुष्पेंद्र, सोनू और राधा को अलवर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का कठूमर सीएचसी में उपचार किया गया।0
0
Report
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक प्रदर्शन में कांग्रेस और एसपी नेताओं की भागीदारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: HIBI EDEN (CONGRESS MP) , DHARAMVIR GANDHI (CONGRESS MP) ,DHARMENDRA YADAV (SP MP) & IMRAN MASOOD (CONGRESS MP) ON INDIA BLOC PROTEST0
0
Report
Advertisement
