461771
सड़क दुर्घटना में बस पलटने से 16 की मौत
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर के ग्राम लांघा बम्होरी मोड पर 15 दिसंबर 2015 को हुई सड़क दुर्घटना में बस पलटने से 16 सवारी की मौत हो गई थी. मामले में सोहागपुर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार चौबे सोमवार को फैसला सुनाया है, जिसमे आरोपी राजेश को दंडित किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीसराय में बिजली तारों की चपेट में मौत, विभाग पर Heavy आरोप
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के राहटपुर गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह खेत में सब्जी तोड़ने निकला युवक जर्जर तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा है। राहटपुर गांव निवासी रमेश सिंह का 28 वर्षीय पुत्र आलोक उर्फ भोला रोज की तरह सुबह अपने खेत में सब्जी तोड़ने जा रहा था। इसी दौरान खेत के पास से गुजर रहे जर्जर बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि आलोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही से यह हादसा हुआ है। गांव में कई जगह तार जर्जर हालत में लटक रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने सुध नहीं ली।0
0
Report
मानगो के वर्कर्स कॉलेज में कला-विज्ञान संकाय हटाने पर ABVP का विरोध दिनभर प्रदर्शन
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर स्थित मानगो के वर्कर्स कॉलेज में कला एवं विज्ञान संकाय बंद करने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोल्हान यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से वर्कर्स कॉलेज से कला और विज्ञान संकाय को हटाने का निर्णय लिया गया है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। प्रदर्शन के दौरान परिषद की ओर से कुलपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। परिषद ने कहा कि वर्कर्स कॉलेज मानगो क्षेत्र का प्रमुख अंगीभूत महाविद्यालय है, जहां बड़ी संख्या में छात्र कला और विज्ञान विषयों की पढ़ाई करते हैं। ऐसे में इन संकायों को बंद कर देना छात्रों के हितों के खिलाफ है। अभाविप ने सवाल उठाया कि वर्तमान में स्नातक के विभिन्न सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्रों की पढ़ाई और डिग्री पूरी कैसे होगी। साथ ही जिन छात्रों के मेजर, माइनर और एमडीसी विषय कला एवं विज्ञान से जुड़े हैं, उनके भविष्य पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। प्रदर्शन के दौरान परिषद नेताओं ने आरोप लगाया कि पाठ्यक्रम पुनर्गठन के दौरान छात्रों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से कोई राय नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि अन्य कॉलेजों में सभी संकायों को बरकरार रखा गया है, लेकिन केवल वर्कर्स कॉलेज से कला और विज्ञान विषय हटाना अन्यायपूर्ण फैसला है। अभाविप ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द इस निर्णय को वापस नहीं लेता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
आगरा गैबन केस: 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपये बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग कंपनी के 2.87 लाख रुपये गबन मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस को दी थी लूट की सूचना,पुलिस ने महज कुछ घंटों में साजिश का किया पर्दाफाश, 24 घंटे के भीतर मैनेजर करन समेत दो साथी पुलिस ने दबोचे, 1 लाख रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, आईपीएल ऑनलाइन सट्टे में हारे थे कंपनी के रुपये सूचना देने बाला करण पार्किंग कंपनी का था मैनेजर, लूट की झूठी कहानी बनाकर गबन छिपाने की थी साजिश मुखबिर की सूचना पर कांसीराम आवास के पास हुई गिरफ्तारी आगरा थाना ताजगंज पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में मदरसों की गड़बड़ियों के बाद DM ने 23 मदरसों पर सरकारी सहायता रोक दी
Haridwar, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद हरिद्वार प्रशासन ने अनियमितताएं बरत रहे मदरसों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद गड़बड़ सामने आने पर डीएम मयूर दीक्षित ने 23 मदरसों की सरकारी सहायता पर रोक लगा दी है। डीएम ने मदरसों की मॉनिटरिंग और जांच के लिए अधिकारियों को कमेटी बनाई थी। जांच के दौरान मदरसों में छात्रों की फर्जी संख्या और मिड-डे मील योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ियां पाई गईं। प्रशासन की इस सख्ती का असर ये हुआ कि 10 संदिग्ध मदरसा संचालकों ने कार्रवाई के डर से खुद ही संस्थान बंद करने का नोटिस प्रशासन को सौंप दिया है। डीएम का कहना है कि जिले में संचालित सभी मदरसों की गहनता से जांच कराई जा रही है。0
0
Report
बुजुर्ग महिला की जमीन पर बेटों-दलालों का खेल, सहसवान में न्याय की जंग
Budaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बदायूं बीमार बुजुर्ग महिला आज फिर मिली न्याय के लिए एसडीएम व तहसीलदार सहसवान से 2 साल से न्याय के लिए भटक रही है बुजुर्ग महिला लेखपाल. महिला का बेटा गौरव कुछ गांव के दलालो ने मिलकर लगाये फर्जी दस्तावेज महिला को दिखाया मृत घोषित बुजुर्ग महिला स्वयं अपने को जिंदा साबित करने के लिए 2 साल से लगा रही है अधिकारियों के चक्कर अधिकारियों ने मीडिया को बाईट देने से किया माना बुजुर्ग महिला के हिस्से की जमीन कर दी बेटे के नाम बेटा ने बुजुर्ग महिला को निकला घर से बाहर बुजुर्ग महिला खा रही है दर दर की ठोकरे बुजुर्ग महिला ने कहा अधिकारियों ने ले रखी है मोटी रकम इसलिए नहीं कर रहे हैं हमारा काम जब हम जाते हैं हमसे करते हैं गाली देकर बात बेटे ब गांव के दलाल से हमें है जान का खतरा हमें जान से मारने की रची जा रही है साजिश तहसीलदार सहसवान जानबूझकर नहीं चढ़ा रहे हैं हमारे हिस्से की जमीन हमारे नाम जिला बदायूं के तहसील सहसवान क्षेत्र के सिरसा खुर्द गांव का है पूरा मामला0
0
Report
अयोध्या हाईवे पर दबंगों के स्टंट, एक कार सीज, दो चालान, तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या. सोशल मीडिया पर दबंगों का वीडियो वायरल, दो कार से दबंग कर रहे स्टंट, कार की बोनट पर केक रखकर तलवार से काट रहे केक, रात मे मना रहे जन्मदिन, अयोध्या रायबरेली हाईवे के मिल्कीपुर के पास का वायरल हो रहा वीडियो, खण्डासा पुलिस ने की कार्रवाई, एक कार हुई सीज,दूसरे का हुआ चालान, दो दबंग का शांति भंग में हुआ चालान, पांच दबंगो की तलाश जारी, थाना खण्डासा के घटोली गांव के रहने वाले हैं दोनों पकडे गए युवक, 2 मई का बताया जा रहा वीडियो.0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर के सरकारी अस्पताल में दवा केंद्र बंद, गर्मी से मरीज परेशान
Churu, Rajasthan:सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल में गर्मी में दवा केंद्रों पर लंबी लाइनों में लगने से मरीजों को परेशानी हो रही है। पाँच में से तीन दवा केंद्र अधिकतर समय बंद रहते हैं। बाकी बचे दो दवा केंद्रों पर मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिसके कारण घंटों इंतजार करने के बाद ही दवा मिल पाती है। दवा केंद्रों के बाहर लगे पंखे भी बंद हैं और लाइन के ऊपर लगी आउटडोर संरचनाओं से निकलने वाली गर्म हवा मरीजों को बेहाल कर रही है। अस्पताल के अंदर स्थित आउटडोर से निकलने वाली गर्म हवा के कारण मरीजों को गर्मी से और अधिक कठिनाई हो रही है। मरीज अस्पताल प्रशासन को कोसते रहते हैं, लेकिन प्रभारी ने व्यवस्था जल्द सुधरने का आश्वासन देकर छुट्टी पर होने की बात बताई। डॉक्टरों द्वारा इस भीषण गर्मी में मरीजों को ठंडी जगह में रहने की सलाह दी जा रही है, पर ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। कई मरीज लाइन में चक्कर खाकर गिर पड़ते हैं। पिछले 8 दिनों से दवा केंद्र बंद रहने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1500 से 2000 मरीज उपचार के लिए आते हैं। मरीजों ने कहा कि दवा लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन और बंद पंखे हैं, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर स्थिर स्थिति देखने को मिल रही थी कि प्रशासन ने कैमरे के सामने तुरंत एक अन्य दवा केंद्र शुरू किया।0
0
Report
गिता भुक्कल: सफाई कर्मचारियों के साथ कांग्रेस की मजबूती, भाजपा पर निशाना
Jhajjar, Haryana:पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में खुलकर उतरते हुए उनकी मांगों को पूरी तरह जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए और उन्हें न्याय देना चाहिए। झज्जर में हड़ताली सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंची भुक्कल ने हड़ताल के दौरान झज्जर के एक सफाई कर्मचारी तथा फरीदाबाद के एक फायर कर्मचारी के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लगातार अनदेखी और तनावपूर्ण परिस्थितियां बेहद दुखद हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी सफाई कर्मचारियों को हड़काने और दबाव बनाने का काम कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी संगठन और कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ सफाई कर्मियों के साथ खड़े हैं। भुक्कल ने भाजपा सरकार के ट्रिपल इंजन मॉडल पर हमला बोलते हुए उसे भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी करनी चाहिए। साथ ही दावा किया कि निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र सफाई कर्मचारियों और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दक्षिण भारत के चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए भुक्कल ने कहा कि वहां की जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल और असम की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां जनादेश नहीं बल्कि ज्ञानदेश की सरकार बनी है और चुनाव आयोग ने भाजपा की कठपुतली बनकर काम किया। उन्होंने कहा कि सुशासन का दावा करने वाली भाजपा अब बंगाल में आगजनी और डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। भुक्कल के अनुसार भाजपा देश में भय का माहौल बनाकर शासन करना चाहती है। निकाय चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि सोनीपत, पंचकूला, रेवाड़ी, अंबाला और धारूहेड़ा समेत कई निकायों में कांग्रेस की जीत होगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के बयानों पर पलटवार करते हुए भुक्कल ने कहा कि भ्रष्टाचार उनके और उनकी पार्टी के शासनकाल में लगातार होता रहा।0
0
Report
SI भर्ती 2021 रद्द: 3,83,097 अभ्यर्थी सितंबर 2026 में पुनः परीक्षा देंगे
Ajmer, Rajasthan:प्रदेश की भजन लाल सरकार की अनुशंसा पर लोक सेवा आयोग बेरोजगार उन अभिआर्थियों की सुध ले रहा है जो एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में शामिल हुए लेकिन परीक्षा रद्द कर दी गई.. इसका उद्देश्य 3,83,097 अभ्यर्थियों को ही मौका देना है जिन्हें पूर्व में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में भाग लेने का मौका मिला था.. अब यह परीक्षा सितंबर 2026 में पुनः आयोजित की जाएगी.. आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुनः परीक्षा में केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे, जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे.. नए आवेदकों को इसमें अवसर नहीं दिया जाएगा.. आवेदन में संशोधन 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगा; अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस तथा पत्राचार का पता अपडेट कर सकेंगे.. वन टाइम रजिस्ट्रेशन केवाइसी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.. अगर किसी ने SS0 ID बदली है तो पुराने डेटा का ट्रांसफर नया प्रोफाइल में किया जा सकता है.. ओटीआर में सेव लाइव फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान स्वतः ही फैच हो जाएंगे; यदि केवाइसी पूर्व में पूर्ण नहीं है, तो उसे पूर्ण करना आवश्यक होगा.. नियत प्रक्रिया का पालन न करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा..0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में भाजपा में घर वापसी: ओमवती पूनिया ने राकेश जगोता के पक्ष में किया भारी समर्थन
Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पंचकूला पहुंचे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ड 12 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया के घर पहुंच कर उनकी भाजपा में घर वापसी कराई। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने ओमवती को पार्टी का पटका पहनाया और भाजपा में शामिल किया। वार्ड नंबर 12 पंचकूला से निर्दलीय चुनाव लड़ रही ओमवती पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की मौजूदगी में घर वापसी करते हुए भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता को अपना समर्थन दिया। पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया ने कहा वह भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता को भारी बहुमत से जीतने के लिए अधिक से अधिक मेहनत करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर भी मौजूद रहे।0
0
Report
कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगो द्वारा कब्जा किए जाने के प्रयास का आरोप, डीएम से शिकायत
Mundetkalan, Uttar Pradesh:शामली में कब्रिस्तान की भूमि पर दबंगो द्वारा कब्जा किए जाने के प्रयास का आरोप, डीएम ऑफिस पहुंचे लोगो ने की शिकायत शामली.. उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की कलेक्ट्रेट पहुचे एक ही परिवार के एक दर्जन से अधिक लोगो ने अपने निजी कब्रिस्तान की भूमि पर दंबगों द्बारा अवैध कब्जा किए जाने के प्रयास हेतू कब्रिस्तान मे साफ सफाई व चारदिवारी का निर्माण कार्य रूकवाए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौपा है.पीडितों ने जिलाधिकारी से उनके कब्रिस्तान में साफ सफाई व चारदीवारी का कार्य शुरू कराए जाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है. वही ने जिलाधिकारी द्बारा पीडितों को जांच के उपरांत उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है. थाना कैराना क्षेत्र के कस्बा कैराना निवासी महराज अपने परिवार के अन्य लोगो साबिर,नसीम, अफसर, छोटन, शमशाद आदि के साथ शामली कलैक्टैट पहुचा. जहां उसने जिलाधिकारी आलोक यादव को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके पूर्वजो द्बारा मोहल्ले में ही कुछ कृषि भूमि अपने परिवार के लिए कब्रिस्तान व मजार के लिए छोडी गई थी. जहां बीते कई दशकों से पीडितों के परिवार के लोगो के शव दफनाये जाते रहे है. वही उक्त कब्रिस्तान पीडित परिवार के निजी कब्रिस्तान होने के कारण कोई अन्य व्यक्ति वहा किसी का शव नही दफना सकता. आरोप है कि बीती 05 मई को आगामी बकरा ईद के त्यौहार को ध्यान में रखते व कब्रिस्तान में आवरा जानवरों और असामाजिक तत्वों के आवागमन को रोकने के लिए परिवार के लोगो द्बारा अपने निजी कब्रिस्तान में साफ सफाई व चारदिवारी का कार्य करवाया जा रहा था. तभी वहा मौहल्ले के ही कुछ दंबग किस्म के लोग आ पहुंचे. और परिवार के लोगो द्बारा करवाया जा रहा कार्य यह कहते हुए जबरन रूकवा दिया. कि यह तुम्हारी भूमि नही है. और पीडित परिवार के लोगो पर कब्रिस्तान मे खडे पेडो को काटने का झूठा आरोप लगाया. जबकि कब्रिस्तान मे खडे उक्त पेड आधी तूफान में गिरे है. जोकि यथास्थित में कब्रिस्तान मे ही पडे हुए है. पीडितों का कहना है कि दंबगो द्बारा उनके निजी कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा किए जाने की दुर्भावना हेतू यह सब किय जा रहा है. जबकि पीडित परिवार के लोगो के पास उक्त भूमि से जुडे तमाम नये व पुराने दस्तावेज है. जिसमे यह साफतौर पर सिद्ब होता है कि यह कब्रिस्तान की भूमि वर्षो से पीडित परिवार के पूर्वजो के नाम है. उसके बाबजूद भी दंबगो द्बारा उनके कब्रिस्तान पर बिना किसी प्रमाणित दस्तावेज के मालिकाना हक जताया जा रहा है जो कि न्याय संगत नहीं है. पीडितों ने जिलाधिकारी से उनके कब्रिस्तान पर कब्जा करने का प्रयास व जबरन कार्य रूकवाए जाने के मामले मे निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने और उनके कब्रिस्तान मे साफ सफाई आदि कार्य कराए जाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है.0
0
Report
डॉक्टरों ने वेतन न मिलने पर डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में पेनडाउन विरोध शुरू किया
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- 3 माह से वेतन नहीं मिलेन पर डॉक्टरों का हल्लाबोल, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध बॉडी- राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर विजय मीणा ने बताया कि जिला अस्पताल के 80 से अधिक चिकित्सक और स्टाफ पिछले तीन महीनों से बिना वेतन के काम कर रहे हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वेतन दिलाने के संबंध में पूर्व में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आज सभी डॉक्टर अपने विभागों में काली पट्टी बांधकर मरीजों का उपचार करते नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कार्य बाधित नहीं करना चाहते, लेकिन विरोध दर्ज कराना जरूरी है। डॉक्टर्स ने राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (राजमेस) और स्थानीय प्रशासन से बजट संबंधी बाधाओं को दूर कर उनका लंबित वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की है। फिलहाल डॉक्टरों ने मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए काम जारी रखा है, लेकिन एसोसिएशन ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही वेतन जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर शुक्रवार तक समाधान नहीं हुआ, तो शनिवार से रोजाना एक घंटे का पेनडाउन स्ट्राइक किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जंगली हाथी ने भरनो के बूढ़ीपाठ में कहर ढाया; 12 वर्षीय घायल
Gumla, Jharkhand:भरनो प्रखंड के बूढ़ीपाठ गांव में गुरुवार देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले में एक गरीब परिवार का मिट्टी का कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दीवार गिरने से घर में सो रहा 12 वर्षीय रघुनाथ दास मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर निगरानी करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरी के सिलसिले में दूसरे राज्य गए रंजीत दास की पत्नी उर्मिला देवी अपने दो बेटों के साथ घर में सो रही थीं। देर रात अचानक हाथी गांव में घुस आया और उनके घर को तोड़ने लगा। जोरदार धक्के से दीवार भरभराकर गिरी और रघुनाथ दास मिट्टी में दब गया। भयावह स्थिति के बीच उर्मिला देवी ने साहस दिखाते हुए मिट्टी हटाकर बेटे को बाहर निकाला। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तुरंत भरनो अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। बच्चे के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं。 हाथी घर के अंदर रखे चावल व अनाज भी खा गया। मलबे में दबकर अनाज, बर्तन और घरेलू सामान नष्ट हो गए। परिवार का एकमात्र आशियाना उजड़ने से वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं。 उत्पात यहीं नहीं रुका। गांव के नारायण दास का घर भी क्षतिग्रस्त हुआ। किसान बीरेश्वर उरांव के खेतों में लगी तरबूज, बैंगन, टमाटर, लौकी तथा सेमियालता के करीब 500 पौधे रौंद दिए गए। जिला उद्यान विभाग के सहयोग से बना ग्रीन हाउस भी क्षतिग्रस्त हो गया। रंथू उरांव की तरबूज और नारायण दास की केला फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार, कई घंटे तक गांव में उत्पात मचाने के बाद हाथी नदी पार कर पंडरानी की ओर चला गया। शुक्रवार को सूचना मिलने पर वन विभाग गुमला के वनरक्षी अकील अहमद गांव पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन किया, ग्रामीणों के बीच टॉर्च लाइट बांटी और सरकारी प्रक्रिया के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि हाथी दिखने पर उसके पास न जाएं, किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। गांव में अब भी भय का माहौल है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र राहत और मुआवजा की मांग की है, ताकि वे फिर से अपने घर और जीवन को संभाल सकें।0
0
Report
2017 होमगार्ड बहाली का सवाल: सीडी गायब, नियुक्ति रोकने पर प्रदर्शन
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रणधीर वर्मा चौक 2017 होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन, धरना दिया। नियुक्ति जल्द पूरा करने की आवाज उठाई। धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 2017 में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी और चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई थी, लेकिन बाद में बहाली प्रक्रिया को रोक दिया गया। इसके पीछे कारण बताया गया कि बहाली प्रक्रिया के दौरान की गई वीडियोग्राफी की CD नजारत कार्यालय से गायब हो गई है। CD नजारत से गायब हुए है तो यह विभाग की गलती है। विभागीय गलती की सजा उन्हें दिया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थी ने बताया कि चयन सूची जारी होने के बाद अचानक बहाली रोक दी गई, जिससे सैकड़ों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया। उन्होंने कहा कि जब 2017 की बहाली प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, तो केवल CD गायब होने के कारण अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोकना गलत है। अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि जब पुरानी बहाली प्रक्रिया लंबित है, तो फिर वर्ष 2023 में नई बहाली प्रक्रिया क्यों शुरू की गई। नियुक्ति नहीं करना सरकार की साजिश है। अभ्यर्थियों ने मांग की कि पहले 2017 में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पूरी की जाए, उसके बाद नई बहाली प्रक्रिया शुरू हो साथ ही पूरे मामले का निष्पक्ष जांच CB I से करवाई जाए। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे अनशन आत्मदाह करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।0
0
Report
समस्तीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार, बाइक जब्त
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता, देसी कट्टा और गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी जब्त, हथियार के बल पर मारपीट मामले में दो अन्य आरोपी भी दबोचे गए. दलसिंहसराय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है जहाँ पुलिस ने एक अपराधी को देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक की बाइक भी जप्त की है. जिस बाइक को पुलिस ने जप्त की है वो चोरी की बताई जा रही गिरफ्तार अपराधी की पहचान रामानंद राय के पुत्र रविंद्र राय के रूप में की गई. घटना की जानकारी देते हुए दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि दोपहर पुलिस की टीम दलसिंहसराय की आईबी रोड में मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक चालक पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा, युवक की हरकत देखकर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा लोडेड मिला. वही पूछताछ के क्रम में बाइक के बारे में भी उसने कोई जानकारी नहीं दी जिससे उम्मीद की जा रही है की गाड़ी भी चोरी की है. फिलहाल पुलिस प्राथमिकी की दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है. साथ ही दलसिंहसराय पुलिस ने अप्रैल महीने में हथियार के बल पर मारपीट करने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज महतो के बेटे विवेक कुमार और अमित कुमार के रूप में की गई है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया की दो आरोपी की गिरफ्तारी की गई है. जिसका अपराधीक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उसे भी जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
