461223
सिवनी मालवा में पूजा के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़, FIR दर्ज
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा नगर में मंगलवार सुबह नवरात्रि की पूजा करने गई एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला के परिजनों के पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। यह घटना देवल मोहल्ले में हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, और महिला ने अपने परिजनों के साथ सिवनी मालवा थाने जाकर थाना प्रभारी उषा मरावी को पूरी जानकारी दी और FIR दर्ज कराई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अटल आवास के बगड़ाई मंदिर के पास विवाद में युवक की मौत, तीन घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर के बगड़ाई मंदिर के पास अटल आवास में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मयंक ध्रुव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना रात की है। छत पर लकड़ी जलाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों ओर से नुकीले हथियारों से हमला किया गया। हमले में एक पक्ष के सुदामा साहू, बिट्टू मानिकपुरी और एक अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के करीब 19 से 20 वर्षीय मयंक ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि शुरुआती जानकारी में छत पर लकड़ी जलाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं पाई जा पाई है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। एक युवक की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद अटल आवास क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
नवादा: SI नितीश कुमार बर्खास्त, अवर निरीक्षक पर रिश्वत-गाड़ी दुरुपयोग के आरोप
Nawada, Bihar:नवादा में पदस्थापित अवर निरीक्षक नितीश कुमार सेवा से बर्खास्त, बिहार के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने की कार्रवाई, नितीश कुमार ने ली थी रिश्वत और सरकारी वाहन का किया था दुरुपयोग नवादा: बिहार में शराबबंदी लागू है। शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी और सेवन को रोकने की जिम्मेदारी मद्य निषेध विभाग निभा रहा है। लेकिन मद्य निषेध विभाग के कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो खुद ही शराब के 'खेल' में शामिल हो जाते हैं। ऐसे ही एक अवर निरीक्षक (Sub Inspector) नितीश कुमार को सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बिहार के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। एसआई नितीश कुमार नवादा में तैनात थे। उन पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने वालों को रुपये लेकर छोड़ने और सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग और छापेमारी में अपने रिश्तेदारों को शामिल करने का आरोप लगा था।नितीश कुमार ने 16 नवंबर 2025 को जेल से छूट गए। जेल ले छूटने के बाद 3 दिसंबर 2025 को उन्हें निलंबन से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने नवादा में अवर निरीक्षक के पद पर काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने उसी दिन एक अन्य आदेश के जरिए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए जांच शुरू कराई। जांच के दौरान सब इंस्पेक्टर नितीश कुमार से कोई ऐसा जवाब नहीं मिला, जिस पर विभाग को लगे कि उनकी गलती नहीं था। इसके बाद विभाग ने 17 नवंबर 2026 को एसआई नितीश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया।0
0
Report
बिलासपुर सिरगिट्टी में दिनदहाड़े बाइक में आग, कारण अभी स्पष्ट नहीं
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बाइक में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना तिफरा स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे खड़ी बाइक अचानक आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेज थी कि बाइक से उठती लपटों का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि बाइक में आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, वहीं यह भी स्पष्ट नहीं है कि किसी ने जानबूझकर बाइक को आग के हवाले किया है या फिर यह हादसा है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर सिरगिट्टी पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि बाइक में आग कैसे लगी。0
0
Report
Advertisement
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में कौशल प्रतियोगिता से नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के 24 जिलों से पहुंचे 240 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया। 11 व्यावसायिक ट्रेडों में करीब 200 प्रोजेक्ट मॉडल के जरिए विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचारों को सामने रखा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से JCERT रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने ट्रेड में पहला स्थान हासिल किया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तकनीकी समझ, रचनात्मकता और समस्या समाधान से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल को मंच देना और उन्हें नवाचार के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।0
0
Report
केंद्रीय मंत्री के अनुसार पंजाब में पराली जलाने में कमी; कांग्रेस पर गंदी राजनीति का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री ख़ुद मान रहे हैं कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाने में काफ़ी कमी की है। दुर्भाग्य है कि इनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर गंदी राजनीति के तहत रात दिन पंजाब के किसानों को गाली देते रहते हैं। मैं श्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर बहुत चिंतित हूँ। पंजाब के किसानों के पक्ष में सच बोलने की वजह से वे अपना कैबिनेट पद खो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि प्रदूषण के लिए पराली जिम्मेदार नहीं है.0
0
Report
बेतिया के गौनाहा के छठ घाटों पर हिंसक मारपीट, वीडियो वायरल
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां गौनाहा के छठ घाट पर हुए हिंसक मारपीट का वीडियो सामने आया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है गौनाहा के पंडई नदी के दोनों छोर पर छठ घाट बना था मसही और विसौली गांव के छठ घाट दोनो किनारे पर बैठा था तभी पटाखे के विवाद को लेकर विवाद हो गया दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई नदी के बीच धारा में लाठी डंडे से मारपीट की ऐसी तस्वीर देख आप दंग रह जायेंगे मारपीट के इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए महिलाएं बच्चे भी इस घटना में घायल हुए है वीडियो में आप देख सकते है कैसे एक दूसरे पर लाठी डंडा से हमला किया जा रहा है छठ घाटों पर असमाजिक तत्वों का कब्जा हो गया है। महापर्व छठ में लौरिया के पंडापट्टी गांव में डीजे को लेकर विवाद हुआ जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए गौनाहा में पटाखे को ले विवाद हुआ जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए है इन दो घटनाओं ने बेतिया पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है छठ पूर्व बेतिया पुलिस ने दावा किया था कि सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है लेकिन इन दो घटनाओं ने पुलिस के तमाम दावों का पोल खोल दिया है छठ घाटों पर असमाजिक तत्वों का कब्जा रहा और इन घाटों पर जमकर बवाल हुआ है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है0
0
Report
Advertisement
एक और अवसर कैंप: रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Ranchi, Jharkhand:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार आज राज्य में प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित "एक और अवसर कैंप" का रांची हटिया स्थित विभिन्न मतदान केंद्र एवं ASDD सूची के मतदाताओं के निवास स्थान का भौतिक निरीक्षण किया। बूथों के मतदाता निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए इस अवसर का उठा रहे हैं लाभ0
0
Report
299 साल में जयपुर की विरासत बनाम विकास चुनौतियाँ: क्या बच पाएगी गुलाबी नगरी?
Jaipur, Rajasthan:एंकर-गुलाबी नगरी जयपुर आज अपना 299वां स्थापना दिवस मना रही है... शहर में कहीं हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई... तो कहीं केक काटकर खुशियां मनाई गईं... गंगापोल दरवाजे पर विराजमान गणेशजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ स्थापना दिवस का आगाज हुआ... लेकिन इन जश्न की तस्वीरों के बीच एक सवाल भी है... जिस जयपुर को सवाई जयसिंह द्वितीय ने करीब तीन सौ साल पहले बेहतरीन नगर नियोजन, जल संरक्षण और वास्तुकला की मिसाल बनाया था... वही शहर आज अतिक्रमण, बदहाल सफाई, सीवरेज और ड्रेनेज जैसी समस्याओं से क्यों जूझ रहा है...? देखिए जयपुर के गौरवशाली इतिहास, आज के जश्न और विरासत के सामने खड़ी चुनौतियों पर हमारी ये खास रिपोर्ट... लेकिन तीन सौ साल बाद तस्वीर बदल चुकी है...जिस शहर की बुनियाद जल संरक्षण पर रखी गई... आज वही शहर पानी के संकट से जूझ रहा है...ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार पुराने जयपुर में सैकड़ों कुएं, कोठियां और भूमिगत जलमार्ग थे... चौपड़ों के नीचे कुंड बनाए गए थे... लेकिन समय के साथ कई पारंपरिक जलस्रोत खत्म हो गए... और पेयजल के लिए बीसलपुर पर निर्भरता बढ़ गई...दूसरी चुनौती सफाई की है... कभी रात में सफाई और कचरा निस्तारण की विशेष व्यवस्था वाला शहर आज करोड़ों रुपए खर्च करने के باوجود गंदगी से जूझ रहा है...तीसरी चुनौती सीवरेज की है... 1932 में सीवरेज व्यवस्था की शुरुआत करने वाले जयपुर की सैकड़ों कॉलोनियां आज भी पर्याप्त सीवरेज नेटवर्क का इंतजार कर रही हैं...चौथी चुनौती ड्रेनेज की है... शहर के विस्तार के मुकाबले बरसाती पानी की निकासी का ढांचा विकसित नहीं हो पाया... नतीजा, हर मानसून में सड़कें दरिया बन जाती हैं...और पांचवीं चुनौती अतिक्रमण की है... परकोटे की संकरी गलियों में बढ़ते बहुमंजिला निर्माण, पार्किंग का अभाव और ऐतिहासिक इमारतों में बदलाव जयपुर की मूल पहचान को चुनौती दे रहे हैं...जयपुर को यूनेस्को विश्व विरासत शहर का दर्जा मिला...लेकिन इस पहचान को बचाए रखना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है...जिस गंगापोल से शहर की स्थापना की स्मृतियां जुड़ी हैं... उसी के संरक्षण पर उठते सवाल बताते हैं कि केवल उत्सव मनाना काफी नहीं...नगर निगम, विकास एजेंसियों और शहरवासियों को मिलकर उस ऐतिहासिक नगर नियोजन की भावना को फिर से अपनाना होगा... जिसमें सुंदरता के साथ पानी, सफाई, यातायात और नागरिक सुविधाओं को बराबर महत्व दिया गया था...क्योंकि जयपुर की विरासत केवल हवेलियों, दरवाजों और महलों में नहीं... बल्कि उस सोच में भी बसती है... जिसने तीन सौ साल पहले एक व्यवस्थित शहर की नींव रखी थी... बहरहाल, 299 साल के जयपुर ने राजशाही से लोकतंत्र तक... बैलगाड़ियों से मेट्रो तक... और गुलाबी नगरी से विश्व विरासत शहर तक का लंबा सफर तय किया है... लेकिन अब असली चुनौती अगले सौ साल की है... अगले साल जयपुर अपनी स्थापना के 300 साल पूरे करेगा... ऐसे में सवाल यही है कि क्या हम आने वाली पीढ़ियों को वही खूबसूरत और सुनियोजित जयपुर सौंप पाएंगे... जैसी कल्पना सवाई जयसिंह ने की थी... विरासत को बचाना असली जिम्मेदारी है.0
0
Report
आजम खान बेल पर रिहा: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ED के आरोप अवैध कहे
Noida, Uttar Pradesh:यह आज आजम खान के बारे में जो बात हुई है, कल इलाहाबाद हाई court में इसकी सुनवाई हुई थी। हमारे सुप्रीम कोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट वहां अपीयर हुए थे उनकी तरफ से और उन्होंने सारी बेंच के सामने सब बातें रखी। जो भी आजम खान के खिलाफ जो 70 प्लस केसेस पहले थे सब में उनको बेल मिल चुकी थी। उसी के बाद तुरंत उन्होंने एक ईडी का केस लगाकर उनको आजम खान को अरेस्ट कर लिया गया और उससे उसके बाद ना तो कुछ एफआईआर हुई और ना कोई उनके ऊपर चार्जेस बताए गए कि ईडी ने तुम्हें क्यों अरेस्ट किया है। उनको अननेसेसरी जेल में रखा गया जिसके खिलाफ सुनवाई हुई इलाहाबाद हाई कोर्ट में और उन्होंने कहा ये जो ईडी ने अपने जो चार्जेस लगाए हैं ये गलत हैं और ये बिल्कुल अरेस्ट इनका इल्लीगल है इसलिए और उन्होंने बेंच ने आदेश किया कि इनको तुरंत रिलीज किया जाए। उसी ऑर्डर के खिलाफ मैं अभी मुझे नहीं लगता कि वो ऑर्डर भी इतनी जल्दी वहां अपलोड हुआ होगा, हो भी गया होगा तो भी यहाँ जो भारत सरकार की ओर से मिस्टर राजू एएस जी जो हैं उन्होंने जस्टिस बागची की बेंच के सामने इस चीज को ओरल मेंशन किया। जस्टिस बागची ने ये कहा कि कौन सी इसमें परेशानी हुई जा रही है इतनी जल्दी उनको। लेट देम कम आउट। अगर कोई बात होती है तो हम बाद में देख लेंगे। और उनकी जो भी रिक्वेस्ट थी उनको उन्होंने वहां पर डिक्लाइन कर दिया। जिसकी वजह से अब हो सकता है आज की डेट में उनको मिस्टर इनको आजम खान को आज रिलीज कर दिया जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे उज्जैन व आसपास के स्टेशनों का विस्तार करेगा
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटा रेलवे, उज्जैन के साथ आसपास के स्टेशनों का भी होगा विस्तार उज्जैन, मोहनपुरा, चिंतामन गणेश, नईखेड़ी और विक्रमनगर समेत कई स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने के साथ यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया, कवर शेड और सर्कुलेटिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। रेलवे का लक्ष्य सिंहस्थ से पहले सभी काम पूरे करना, ताकि श्रद्धालुओं को स्टेशन से मेला क्षेत्र तक पहुंचने में परेशानी न हो। उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अब रेलवे भी अपने स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत करने में जुट गया है। सिंहस्थ के दौरान देशभर से करोड़ों श्रद्धालु ट्रेन के जरिए उज्जैन पहुंचेंगे। ऐसे में सिर्फ मुख्य रेलवे स्टेशन ही नहीं, बल्कि आसपास के दूसरे स्टेशनों को भी बेहतर बनाया जा रहा है। रेलवे ने उज्जैन के अलावा मोहनपुरा, चिंतामन गणेश, नईखेड़ी, विक्रमनगर और इंदौर के पास स्थित स्टेशन पर भी अतिरिक्त निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने, कवर शेड बनाने, सर्कुलेटिंग एरिया विकसित करने और होल्डिंग एरिया तैयार करने जैसे काम किए जा रहे हैं। इन व्यवस्थाओं का मकसद है कि सिंहस्थ के दौरान जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचें, तो उन्हें ट्रेन से उतरने, स्टेशन पर रुकने और मेला क्षेत्र तक पहुंचने में आसानी हो। रेलवे चाहता है कि यात्रियों का दबाव केवल उज्जैन मुख्य स्टेशन पर न रहे, बल्कि आसपास के स्टेशनों का भी बेहतर उपयोग किया जा सके। रेलवे अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सभी निर्माण कार्यों को सिंहस्थ से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर भी लगातार इन कार्यों की निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि तय समय सीमा में काम पूरे हो सकें। सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाने के लिए रेलवे अभी से अपनी तैयारियों में जुट गया है。0
0
Report
जहानाबाद में हादसे के विरोध में छात्रों ने सड़क जाम किया
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां एक सप्ताह पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बुधवार को सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और आगजनी कर जहानाबाद-हुलासगंज मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना hulasganj थाना क्षेत्र के_lat_ गांव के समीप इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की है। सड़क जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंचलाधिकारी मौके पर पहुंच कर आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने में जुट गए। छात्र मृतक के परिजनों को एक करोड़ और घायल छात्रों को मुआवजे की मांग के साथ वीसी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। نمای0
0
Report
जोधपुर के बालिका आवासीय विद्यालय में गैस टंकी आग से बड़ा हादसा टला
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रसोई में खाना बनाते समय गैस की टंकी में अचानक आग लग गई। महिला कुक के चिल्लाने पर अध्यापिकाओं ने भारी तत्परता दिखाते हुए हॉस्टल की सभी बालिकाओं को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि बालिकाएं काफी भयभीत थीं। सुबह नाश्ते के बाद कुक ने भोजन पकाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया, टंकी ने आग पकड़ ली। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और रेत-पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच, स्थानीय नागरिक महेश कुमावत ने अदम्य साहस दिखाते हुए जलती हुई टंकी को रसोई से बाहर खींचकर खुले मैदान में फेंक दिया, जिससे एक भयंकर विस्फोट टल गया। सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रतिनिधि जुगराज सांखला, उप-चेयरमैन रूपसिंह इंदा, सीबीईओ गायड़सिंह राठौड़ और बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लिया। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और कोई खतरा नहीं है। बालिकाओं को पुनः हॉस्टल में लाया गया, सभी सुरक्षित हैं。0
0
Report
Advertisement
सिरोही के रेवदर में अवैध शराब परिवहन पर गुजरात पुलिस ने मैथीपुरा में दबिश
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के रेवदर में अवैध शराब परिवहन के संदेह पर गुजरात पुलिस पहुँचती मैथीपुरा गुजरात से शराब परिवहन कार्रवाई को लेकर गाड़ी का पीछा करते मैथीपुरा स्थित शराब गोदाम पर पहुँचती टीम, स्टेट मॉनिटरिंग सेल और गुजरात पुलिस पीछा करते हुए पहुँचि गोदाम, सूचना पर मंडार पुलिस और आबकारी विभाग भी पहुँचे, शराब परिवहन को लेकर पूछताछ जारी0
0
Report
बांसवाड़ा पंचायत चुनाव के बाद उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई, 40 गिरफ्तार
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद पथराव और आगजनी कर उपद्रव मचाने वालों पर बांसवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पाटन थाना क्षेत्र में बावड़ी निनामा पोलिंग बूथ पर पथराव और आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अरथूना थाना क्षेत्र मोटी बस्सी में पथराव और उपद्रव के मामले में भी 20 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों मामलों में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने स्पष्ट किया कि उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है। उन्होंने कहा कि चुनावी मतगणना के दौरान यदि किसी ने धांधली या गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
गाजियाबाद में हर बुधवार वादी संवाद दिवस: विजयनगर थाने में फरियादियों की सुनवाई तेज
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में हर बुधवार वादी संवाद दिवस: विजयनगर थाने में फरियादियों की सुनवाई तेज0
0
Report
Advertisement
