पुलिस ने सोहागपुर के स्कूलों का निरीक्षण, स्टाफ वेरिफिकेशन के निर्देश
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक शाला तिलक वार्ड, सेंट पैट्रिक स्कूल, सेमीरिटर्न स्कूल, ज्ञान सागर इंटरनेशनल स्कूल, और अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने स्कूल स्टाफ और वाहन चालकों का वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए। शोभापुर में जैनित स्कूल, नवीन कॉन्वेंट, और शासकीय माध्यमिक कन्या शाला सहित अन्य स्कूलों की भी जांच की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
