icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आँगई पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Dholpur, Rajasthan:आँगई थाना पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त सरमथुरा (धौलपुर) एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में इन दिनों आँगई थाना पुलिस ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रखा है। जिसके तहत आँगई पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने में सफलता हासिल की है ।पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान इलाके में आँगई बाईपास के समीप कार्रवाई कर अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने में सफलता हासिल की है। एवं कार्रवाई में जप्त वाहन को आँगई थाना परिसर पर खड़ा करवा दिया। मामले में पुलिस ने फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
0
0
Report

कोटा साइबर ठगी गिरोह के खुलासे: फर्जी वेबसाइट से निवेश धोखा

Kota, Rajasthan:कोटा में कुछ दिन पहले पकड़े गए साइबर ठगी गिरोह की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड मोहम्मद अशफाक पोस्ट ग्रेजुएट है और उसने 2020-21 में बेंगलुरु के कॉल सेंटर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड सीखा। बाद में भोपाल, इंदौर और मुंबई में इसी तरह का काम किया और करीब डेढ़ साल पहले कोटा आकर नेटवर्क खड़ा किया। गुमानपुरा और छावनी में कॉल सेंटर चलाए गए, जहां लड़कियों को करीब सात दिन की ट्रेनिंग देकर 52 कीपैड फोन से रोज 100 कॉल का टारगेट दिया जाता था। पुलिस के अनुसार लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए स्टॉक और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगा जाता था। जांच में विदेशी डोमेन, फर्जी सर्टिफिकेट और 10 से 30 प्रतिशत कमीशन पर बैंक खाते लेने की बात सामने आई है। पुलिस अब मोबाइल, सिम और बैंक लेन-देन की जांच कर नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

बिहार के लालगंज: शराबबंदी कानून के बावजूद चौकीदार के शराब पीने का वीडियो वायरल

Hajipur, Bihar:बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन वैशाली के लालगंज से सामने आया एक वीडियो इस कानून के पालन पर सवाल खड़े कर रहा है। दावा है कि वायरल वीडियो में लालगंज थाना क्षेत्र का एक चौकीदार शराब पीते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, चौकीदार आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करता और उसकी गोद में बैठता भी दिखाई दे रहा है।मामला लालगंज थाना क्षेत्र के मसूदन पकड़ी गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव के वार्ड नंबर चार में राजकिशोर भगत के दरवाजे पर बीते दिनों छठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था।इसी कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ बैठा दिखाई देता है। दावा है कि वह बीयर और इसके बाद ट्रैक्टर पैक नाम की शराब पी रहा है।वीडियो के दूसरे हिस्से में वही व्यक्ति आर्केस्ट्रा में डांसर के साथ डांस करता और उसकी गोद में बैठा नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान चौकीदार अशोक पासवान के रूप में बताई जा रही है।शराबबंदी वाले बिहार में अगर वायरल वीडियो की पुष्टि होती है तो मामला गंभीर माना जा सकता है, क्योंकि कानून लागू कराने वाली व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति पर ही शराब सेवन का आरोप लग रहा है।
0
0
Report

हमीरपुर में दोस्ती के विवाद में चाकूबाजी, दो घायल, आरोपी फरार

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी, आरोपी ने अपने ही 2 दोस्तों को चाकू मारकर किया घायल, आरोपीयों ने 1 युवक के गले और दूसरे युवक के चेहरे में चाकू से वार कर किया घायल, चाकू मारकर दोनों युवकों को घायल करने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी, घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में 1 युवक कानपुर किया गया रेफर, पीड़ित के मुताबिक बीते 2 दिन पहले होटल में बिल देने को लेकर हुई अनबन के बाद आज कहासुनी में मारा चाकू, सूचना पर स्थानीय पुलिस मामले की जाँच पड़ताल और आरोपियों की तलाश में जुटी, पुलिस ने आरोपी दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, सदर कोतवाली क्षेत्र के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास की घटना।
0
0
Report

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर भारी जाम, 2000 वाहन फंसे

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पिछले तीन दिनों से भीषण हंगामा मचा हुआ है। कावड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन और व्यवस्थाओं की कमी के कारण 2 हजार से ज्यादा भारी वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। थाना जलालाबाद इलाके में स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के एग्जिट प्वाइंट पर हालात बेकाबू हो गए हैं। कावड़ यात्रा के चलते पिछले 3 दिनों से 2 हजार से अधिक भारी वाहन हाइवे पर ही खड़े हैं। इसके चलते टोल प्लाजा से लेकर आगे तक करीब 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है, जिससे भारी आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पिछले 72 घंटों से फंसे ड्राइवरों और क्लीनरों के पास खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं बचा है। उमस तेज धूप और भूखे-प्यासे रहने से लोगों की हालत खराब हो रही है। सबसे बड़ा आक्रोश इस बात पर है कि एक तरफ गाड़ियां आगे बढ़ने में असमर्थ हैं, वहीं दूसरी तरफ खड़े हुए इन वाहनों से भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर लगे जाम और जरूरी सुविधाओं के अभाव ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन का कोई भी अफसर नहीं पहुंचा है। जिससे कि वहां खड़े वाहनों पर ड्राइवर और क्लीनर की समस्याओं को दूर किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

कोरबा में तेज ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर दी, एक की मौत

Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौके पर मौत, दूसरे ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, दोनों मृतक ग्राम अरदा निवासी जो बीती रात 10 बजे के करीब घर से जा रहे थे बांकी मोंगरा, तभी ग्राम शुक्लाखार मुख्य मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवारों को लिया चपेट में, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़ हुआ मौके से हुआ फरार, घटना से नाराज ग्रामीणों ने जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर सड़क पर कर दिया था चक्काजाम, वाहनों की लग गई थी लंबी कतार, बांकी मोंगरा थाना पुलिस और एसडीओपी कटघोरा मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझकर जल्द आरोपी को पकड़ने दिया आस्वासन, तब जाकर चक्का जाम किया गया समाप्त, फिलहाल पुलिस जुटी हुई है आरोपी ट्रक चालक की तलाश में
0
0
Report
Advertisement

मधेपुरा स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन से जुड़ा वीडियो बवाल, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Madanpur, Bihar:मधेपुरा के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन विजय कुमार से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में निजी नर्सिंग होम की जांच और लाइसेंस के नाम पर अवैध राशि के लेन-देन का आरोप सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। प्रशासन को प्राप्त वायरल वीडियो में कथित तौर पर सिविल सर्जन और निजी नर्सिंग होम के बीच पैसे के लेन-देन की बात सामने आ रही है। हालांकि वीडियो की सत्यता और आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। जांच दल को वीडियो में वर्णित तथ्यों की गहन पड़ताल कर जल्द से जल्द स्पष्ट और सारगर्भित रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। वायरल वीडियो में सिविल सर्जन घूस की रकम को काम ज्यादा भी करते दिख रहे हैं जबकि नर्सिंग होम के कर्मी बार-बार कह रहे हैं कि सर काम कैश नहीं है लेकिन सिविल सर्जन मोलभाव करते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारी पर लगे इस गंभीर आरोप ने पूरे जिले में चर्चा और सियासी हलचल तेज कर दी है। अब सबकी नजरें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं कि आखिर वायरल वीडियो का सच क्या है और क्या इस मामले में बड़ी कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में भारी बारिश के कारण खपरैल मकान गिरा, महिला की मौत

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कच्चा माकन गिरने से महिला की मौत कौशांबी ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में खपरैल नुमा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई。 मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी, पत्नी लालू लोधी, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते खपरैल से मकान कमजोर हो गया था。 इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर गया और लक्ष्मी देवी मलबे में दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है。 लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की मदद और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

फरीदाबाद में मीठे पानी की किल्लत के विरोध में लोगों ने रोड जाम किया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में पानी की किल्लत से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए रोड जाम कर दिया, स्थानीय लोगों का आरोप है पिछले काफी लंबे समय से मीठे पानी की समस्या बनी हुई है लोगों को रोजमर्रा के लिए पानी खरीद कर इस्तेमाल करना पड़ रहा है जनप्रतिनिधि और विधायक भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। फरीदाबाद सेक्टर 23 में लोगों इन दिनों पानी की कीमत से जूझ रहे हैं रोजमर्रा के काम के लिए स्थानीय लोगों को पैसों से पानी खरीदना पड़ रहा है समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा चुके हैं परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ गुस्सा लोगों ने आज रोड जाम कर पानी की समस्या के समाधान की बात कही। वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पानी न आने के चलते उन्हें पैसे से पानी खरीदना पड़ रहा है और अपने रोजमर्रा के काम करने पड़ रहे हैं जनप्रतिनिधि और राजनेताओं के भी चक्कर काट काट कर लोग परेशान हो चुके हैं और समस्या का समाधान नहीं हो पाया है स्थानीय लोगों का कहना है कि न सिर्फ एक गली बल्कि कई गली पानी न आने के चलते परेशान है और जल्द से जल्द पानी की किल्लत को दूर करने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top