Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Harda461331

हरदा के कुकरावाद स्टैंड के पास ग्रामीणों ने दो संदिग्ध पकड़े, पुलिस के हवाले

ADArjun Devda
Feb 23, 2026 04:45:44
Harda, Madhya Pradesh
हरदा जिले के कुकरावाद स्टैंड के पास स्थित एक गेहूं के खेत में दो संदिग्ध व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों को बच्चों की चोरी की आशंका होने पर तत्काल सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। फिलहाल स्थिति शांत है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRajendra sharma
Feb 23, 2026 06:19:05
Kota, Rajasthan:यूजीसी व एससी/एसटी एक्ट 2019 के विरोध में समता आंदोलन समिति की प्रदेश कार्यकारिणिणी बैठक कोटा में आयोजित कोटा में आज समता आंदोलन समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूजीसी से जुड़े प्रावधानों और एससी/एसटी एक्ट 2019 को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उक्त कानूनों के प्रति असहमति जताई और कहा कि इन प्रावधानों के माध्यम से सामान्य वर्ग को प्रभावित किया जा रहा है। सर्वसम्मति से इन कानूनों के विरोध में आंदोलन को मजबूत करने और व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के पश्चात पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महावीर नगर क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली। रैली के माध्यम से यूजीसी सहित अन्य कानूनों के खिलाफ जनजागरण का प्रयास किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 23, 2026 06:18:39
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री (गृह, शिक्षा, विद्युत एवं शहरी विकास) आशीष सूद अपने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने विधि-विधान से पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंत्री सूद का परंपरागत रूप से स्वागत एवं सत्कार किया गया। उन्हें मंदिर का प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया。 मंत्री सूद के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर में उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 23, 2026 06:17:58
Noida, Uttar Pradesh:विगत काफी दिनों से अभ्यर्थियों द्वारा सीईटी ग्रुप D परीक्षा को लेकर लगातार अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। उन सभी अभ्यर्थियों को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि सीईटी ग्रुप D के आवेदन का आपका इंतज़ार अब जल्द ही समाप्त होने जा रहा है। आयोग सीईटी ग्रुप D का आवेदन पोर्टल खोलने हेतु अमेंडमेंट नोटिफिकेशन की प्रतीक्षा कर रहा था, जो कि अब आयोग को प्राप्त हो चुकी है। बहुत जल्द ही सीईटी ग्रुप D के लिए आवेदन पोर्टल खोल दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें- 1. अपने सभी आवश्यक सर्टिफिकेट्स/दस्तावेज तैयार रखें। 2. आवेदन फॉर्म स्वयं भरें, किसी अन्य पर निर्भर न रहें। 3. फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि न करें। 4. फॉर्म भरने के पश्चात प्रिंट आउट को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 23, 2026 06:17:21
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा ट्रक कंटेनर की भिड़ंत चालक की मौत कोटा-झालावाड़ एनएच-52 पर दरा अभयारण्य क्षेत्र में बीती रात पीर बाबा की मजार के पास ट्रक और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बावजूद देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही。 पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 23, 2026 06:16:26
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों पर होना है चुनाव. हरियाणा विधानसभा के गणित के मुताबिक एक सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय है. हरियाणा में दोनों राज्यसभा सीट बीजेपी से खाली हुई है. राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा की सीट खाली हुई है. हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है. हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में तीसरे उम्मीदवार के मैदान में आने दिलचस्प हो सकता है मुकाबला. राज्यक्षसभा चुनाव में अगर कोई निर्दलीय उम्मीदवार इनेलो विधायकों, निर्दलीय विधायकों और बीजेपी के समर्थन से उतरता है तो सकता है बड़ा खेल. इसके पहले भी हरियाणा में राज्यसभा चुनाव स्याही कांड के चलते चर्चित हो चुका है. हरियाणा में बीते दो राज्यसभा के चुनाव में आंकड़ों का मजबूत गणित होने के बाद भी इनेलो और कांग्रेस को लग चुका है झटका. कांग्रेस के अजय माकन हरियाणा से राज्यसभा का चुनाव हारे थे और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा चुनाव जीत गए थे.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 23, 2026 06:15:51
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निगम चुनाव के दौरान सूसनीलेवा नाग नगर में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बूथ संख्या 58, 59, 13 और 14 पर दो पार्षद प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थिति को बिगड़ता देख ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और माहौल को शांत कराया। बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद प्रत्याशी शिल्पी कुमारी के प्रतिनिधि को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। आरोप है कि मतदान केंद्र के पास अनावश्यक भीड़ और हस्तक्षेप की कोशिश की जा रही थी, जिससे ग्रामीण भड़क गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने प्रतिनिधि को दौड़ाकर पीटा और धक्का देकर बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रह सके। ग्रामीण ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्वक मतदान करना चाहते हैं। कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। हालांकि घटना के बाद कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई, लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 06:15:28
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में आवारा कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जहां बीते दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय में कुत्तों के काटने के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आये। जिसमें एक मामला तो इतना भयावह था कि आवारा कुत्ते ने एक बच्चे का सिर को नोंचते हुए उसपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसका उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें शामली मे आवारा कुत्ते लगातार लोगो व बच्चों को अपना निशाना बना रहे है। जहा गत दिवस जिला संयुक्त चिकित्सालय में आवारा कुत्तो के हमले का शिकार हुए करीब आठ लोग दीपक, सुरेन्द्र,अभिषेक, अंकित, परवीन राजकुमार,आरिफ अंकुश और 12 वर्षीय बालक देव जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जहा चिकित्सकों द्वारा सभी का उपचार किया गया। वही इन मामलों में आवारा कुत्ते का सबसे भयावह हमला 12 वर्षीय बालक के ऊपर हुआ है। जहा आवारआ कुत्ते ने बालक के सिर को बुरी तरह काटते हुए नोच दिया। मौके पर मौजूद लोगो ने किसी तरह कुत्ते से बच्चे की जान बचाई। जिसके उपरांत बच्चों के पिता द्वारा उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां बच्चे क सिर इतनी बुरी तरह कटा हुआ था कि उसके सिर में लगभग चिकित्सक द्वारा एक दर्जन टांके लगाए गए। हालांकि अब बालक खतरे से बाहर है। वही सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बीते कुछ दिनों में डॉग बाइट्स के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और प्रतिदिन डॉग बाइट्स के अनेको मामले सामने अस्पताल में आ रहे हैं।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 23, 2026 06:15:12
Patna, Bihar:राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में अपराधी घटना निकलकर सामने आई है जिसमें मुख्य रूप से गया में एसटीएफ पर हमला इसके अलावा पटना में गोली लगने से दो लोगों की मौत और अन्य घटनाओं को लेकर जहां विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो वहीं सत्ता पक्ष सुशासन की बात कह रही है... राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए इस तरीके से घटनाएं बढ़ रही है और होली का समय आ रहा है जहरीली शराब और अन्य तरह के हमेशा मामले सामने आते रहे हैं... जनता दल यूनाइटेड के विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन और एसटीएफ को पूरी छूट है जहां इस तरह की घटना हो रही है वहां कार्रवाई कर रहे है बिहार में सुशासन स्थापित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है... कांग्रेस ने कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है पूरा अखबार आपराधिक घटनाओं से पटा पड़ा है गृह मंत्री सदन के अंदर कह रहे हैं कि सब कुछ ठीक है गृह मंत्री और सरकार अपने बचाव में है ना की जनता के बचाव में... भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सरकार सुशासन को लेकर लगातार काम कर रही है इस तरह की जो घटनाएं हो रही है उसे पर लगातार कार्रवाई हो रही है....
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 23, 2026 06:05:39
0
comment0
Report
STSharad Tak
Feb 23, 2026 06:04:07
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सरूपगंज क्षेत्र के धनारी गांव में होटल चेतना के पास हुआ। दुर्घटना में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल सिरोही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद टैंकर से हजारों लीटर तेल सड़क और आसपास के खेतों में फैल गया। तेल बहता देख बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। कुछ लोग डिब्बे और केन लेकर तेल भरने के लिए पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति अव्यवस्थित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर क्षेत्र को सुरक्षित कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि दुर्घटना स्थल पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Feb 23, 2026 06:03:53
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट : मो मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग : गिरफ्त में आए चोर... नशे की लत की पूर्ति के लिए घटना को दिया था अंजाम। एंकर : विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र में बीते दिनों किसान सेवा सहकारी समिति के दफ्तर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है... सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों चोर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं... दरअसल बीती 21 फरवरी की रात तकरीबन 2 बजे चोरों ने पुलिस चौकी के नजदीक ही सहकारी समिति के दफ्तर का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरो ने इस दफ्तर से तकरीबन 50 हजार रुपयों का एक लैपटॉप चुराया था... चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी। किसान सेवा सहकारी समिति के दफ्तर में हुई इस चोरी को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों चोरों की पहचान कर BDM स्कूल के पास के एक खंडर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दानिश और शाहनवाज नाम के इन दोनों चोरों ने पूरी वारदात को कबूलते हुए बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति करने के लिए बंद घर, दुकान और सरकारी कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देते थे... पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Feb 23, 2026 06:03:22
Patna, Bihar:बिहार की राजधानी पटना में उस समय दहशत का माहौल फैल गया जब गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित एक रिसेप्शन पार्टी में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। यह घटना दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन समारोह के दौरान हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते आरोपियों ने हथियार निकालकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगने से मनीष कुमार और मंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन पार्टी में गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। दोनों की मौत NMCH Hospital पहुँचने से पहले ही हो गई। एफएसएल टीम की मदद से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। वही इस मामले में मृतकों के पिता राजकिशोर सिंह ने आरोप लगाया कि 6 बीघा जमीन का मामला हैं हमने कोर्ट से केस भी जीत लिया और सभी वरीय अधिकारी को भी जानमाल की सुरक्षा के लिए लिखत आवेदन भी दिया था. इसके बावजूद घटना घट गईं. इस घटना के लिए कृष्णा राय और उनके बेटे जिम्मेदार हैं। उसी ने गोली चलाकर मेरे दोनों बेटों की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की छानबीन में जुटी हुई है। एफएसएल टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट - राजकिशोर सिंह, मृतक के पिता बाइट - मृतक के भाई
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top