461331
हरदा में धारदार हथियार से एक की गई जान, खिरकिया में झगड़े में तीन घायल
Harda, Madhya Pradesh:हरदा शहर में हुई चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, खिरकिया में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बक्सर: हथियार सहित शातिर अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी व शराब तस्करी के आरोप
Buxar, Bihar:बक्सर के औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ दहिवर गांव के आसपास संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहिवर गांव स्थित शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान दहिवर गांव निवासी मनीष सिंह उर्फ करिया सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ रंगदारी, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस वारदात को अंजाम देने वाला था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं.0
0
Report
जेएसएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का विरोध, प्रश्नों और उत्तरों में गड़बड़ियों की शिकायत
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में माध्यमिक आचार्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थि आज jssc पहुंचे,Jharkhand Staff Selection Commission द्वारा आयोजित इस परीक्षा में करीब 5000 अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे वेबसाइट से अपनी answer key डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आज जेएसएससी कार्यालय पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती परीक्षा में करीब 30 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे, लेकिन हजारों अभ्यर्थियों की answer key अब तक जारी नहीं की गई है।अभ्यर्थियों ने कई विषयों में गंभीर गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया है। उनके अनुसार, उर्दू विषय में 32 प्रश्नों के उत्तर और विकल्प गलत हैं, वहीं पंचपरगनिया में 8 से 10 प्रश्नों में त्रुटियां हैं। इसके अलावा नागपुरी और कुरमाली जैसे अन्य क्षेत्रीय विषयों में भी प्रश्नों और उत्तरों में गलतियां सामने आई हैं।अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने ऑनलाइन आपत्तियां मांगी थीं और कई उम्मीदवारों ने अपनी आपत्ति दर्ज भी कराई, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं किया गया है। इसी कारण आज अभ्यर्थी ऑफलाइन आपत्ति देने के लिए जेएसएससी कार्यालय पहुंचे।प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव और अध्यक्ष को लिखित आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भीषण गर्मी के बावजूद अभ्यर्थी अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर डटे हुए हैं।बाइट:छात्र नेता。0
0
Report
तालाब में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में बड़ा हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से दो सगे भाई और एक बहन की मौत हो गई। बताया गया कि विजय यादव के तीनों बच्चे—रानी, मोहित और रोहित—नहाने के लिए तालाब गए थे, तभी यह घटना हो गई। बच्चों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में आग बुझाने वाला नहीं, यूनियन की हड़ताल से संकट गहरा
Hansi, Haryana:हरियाणा में नहीं कोई आग बुझाने वाला ! कैसे बुझेगी आग, स्वयं सेवकों के भरोसे फायर ब्रिगेड गर्मी के समय कब कहां और कैसे आग लग जाए ये कोई नहीं जानता हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल फरीदाबाद हादसे के बाद भविष्य की चिंता होने पर बढ़ाई हड़ताल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का भी किया विरोध हरियाणा में अग्निशमन व्यवस्था इस समय गंभीर संकट से गुजर रही है। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किए जाने के बाद प्रदेश में आग बुझाने की जिम्मेदारी लगभग स्वयंसेवकों के भरोसे आ गई है। कल डंपिंग स्टेशन पर लगी आग इसका बड़ा उदाहरण है। कई घंटों की किसानों की मेहनत का बार आग पर काबू पाया गया था। अगर कही आग लगी तो आग पर काबू पाना मुश्किल होगा। फरीदाबाद में हुए हादसे के बाद कर्मचारियों में भविष्य को लेकर चिंता और बढ़ गई, जिसके चलते उन्होंने अपना आंदोलन तेज कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा, सुविधाओं और कार्य परिस्थितियों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का भी कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि यह नीति उनके हितों के खिलाफ है और इससे कर्मचारियों में अस्थिरता बढ़ेगी। फायर ब्रिगेड सेवाएं प्रभावित होने के कारण कई स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में समय पर मदद नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में स्थानीय लोग और स्वयंसेवक ही हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे बड़े हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। अब देखना होगा कि सरकार और यूनियन के बीच बातचीत कब तक होती है और इस संकट का समाधान कैसे निकलता है। हरियाणा में कहीं आग लगी तो बुझाने वाला कोई नहीं। कोई बुझाएगा तो वो खुद झुलस सकता है। जी हाँ, आग बुझाने वाले ये कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वहीं कहीं आग की सूचना आती है तो स्वयं सेवकों को भेजा जा रहा है। अग्निशमन के कर्मचारीयों की हड़ताल को अनिश्चितकालीन होने से यह प्रदेश में संकट के बादल ओर गहरा रहे है। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद् सिंगला ने कहा कि 16 फ़रवरी को फरीदाबाद में आग बुझाते समय दमकल के दो कर्मचारी और एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया था। उसी में सरकार ने पुलिस कर्मी को शहीद का दर्जा देकर उसके परिवार को एक करोड़ रुपये तथा नौकरी दी, हमारे दोनों शहीद कर्मचारियों के परिवारों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी की तरह इन्हें भी शहीद का दर्जा, परिवार को एक-एक करोड़ रुपये व एक सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को लेकर सहयोग की स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती है। तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बंद हो क्योंकि हमारे लिए नई जगह जानकारी के अभाव में जानलेवा होगी। उन्होंने कहा कि हमें CM राहत कोष से ख़ैरात नहीं चाहिए, एक करोड़ रूपए की मदद व सरकारी नौकरी का भरोसा चाहिए। गुलशन भारद्वाज ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने और उसका पत्र जारी होने तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। साथी ही कहा कि हरियाणा में आगे से कोई आगजनी हुई तो उसके ना बुझने की ज़िम्मेदारी सरकार की होगी। गर्मी के समय कब कहां और कैसे आग लग जाए ये कोई नहीं जानता। पर इस समय किसानों को सबसे ज्यादा आगजनी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में देखना होगा कि सरकार इस समस्या का कब और कैसे समाधान निकालती है। हरियाणा अग्निशमन विभाग की हड़ताल अनिश्चितकालीन तो हो गई। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या अब हरियाणा में आग बुझाने वाला कोई नहीं।0
0
Report
मधेपुर पंचायत विवाद: मुखिया-सरपंच समेत 7 गिरफ्तार, गांव में तनाव बढ़ा
Madhubani, Bihar:कलुआही थाना के मधेपुर पंचायत में शादी को लेकर बुलाई गई पंचायत उस समय हिंसक रूप ले लिया जब विवाद के बीच एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत के मुखिया, सरपंच और जदयू नेता समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है एक लड़का-लड़की के शादी को लेकर गांव में पंचायत का आयोजन किया गया था। लड़का पक्ष द्वारा पंचायत में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज पंचायत में मौजूद प्रतिनिधि और लोगों ने लड़के के भाई हसनैन को घर से जबरन पकड़कर पंचायत स्थल पर लाया और उसके साथ मारपीट किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पीड़ित को इलाज के लिए कलुआही अस्पताल भेजा। एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि इस मामले में पीड़ित मोहम्मद हसनैन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने वहां मौजूद कुछ लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मधेपुर पंचायत के मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, सरपंच रामानंद सिंह, मुखिया पुत्र बसंत सिंह, हेमंत सिंह, राकेश चौधरी तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदयकांत चौधरी समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की छनबीन में जुटी हुई है।0
0
Report
अलीगढ़ के गाँव में स्कूल वैन पर महिलाओं का हमला, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:गाँव से गुजर रही स्कूल वैन पर महिलाओं का हमला, वीडियो वायरल, स्कूल वैन पर ग्रामीण महिलाओं ने पथराव और लाठी-डंडो से किया हमला, वीडियो वायरल, महिलाओं द्वारा वैन रोकते ही चालक ने बच्चों को वैन से सुरक्षित उतारा, स्कूल प्रबंधन से नाराज परिवार ने किया हमला, अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना इलाके के गाँव धुर्रा प्रेमनगर की घटना.0
0
Report
Advertisement
अजय भट्ट ने विपक्ष के महिला विरोधी रवैये पर भाजपा के समर्थन का संकेत दिया
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष की वोटिंग को देश की आधी आबादी के खिलाफ अन्याय बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रहा है। जो उन्होंने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर संसद में किया उसका जवाब देश जनता वोट के अधिकार से देगी। महिला अधिकारों की लड़ाई में बाधा को जीत बताना विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता है। उन्होंने भरोसा दिया की दिला जिस तरह मातृ शक्ति के सामर्थ्य से यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है ठीक ऐसे ही महिला अधिकार के इस विकल्परहित संकल्प को भाजपा अवश्य साकार करके रहेगी। अजय भट्ट ने कहा जिस तरह विधेयक के सदन में गिरने पर कांग्रेस समेत विपक्ष द्वारा जश्न मनाया गया वह बेहद शर्मनाक है, नारी अधिकार की लड़ाई में बाधा उत्पन कर उसे जीत दर्शाने से विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता उजागर हुई है।0
0
Report
बहादुरगढ़ नगर परिषद की बजट बैठक बार-बार स्थगित, पार्षद आरोपों से हंगामा
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ नगर परिषद की विशेष बजट बैठक एक बार फिर हंगामे के चलते स्थगित हो गई। पार्षदों ने अधिकारियों, चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए, और करोड़ों रुपये के बजट को सिर्फ दो पेज में समेटे जाने पर सवाल उठाए। पार्षदों ने वार्ड-वायज़ विकास कार्यों की स्पष्ट सूची मांगी ताकि यह स्पष्ट हो कि किन क्षेत्रों में कितने कार्य प्रस्तावित हैं। पहले भी लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट पास होने के बावजूद शहर के विकास में ठहराव का आरोप दोहराया गया। शहर की सड़कों में गड्ढे, जल निकासी की कमजोर व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट वितरण में गड़बड़ियों जैसे मुद्दे उठाए गए। पार्षदों ने अधिकारियों पर बिना जानकारी दिए उनके वार्डों में विकासकार्य करवाने के आरोप भी लगाए। हालांकि पार्षदों ने कहा कि वे बैठक का बहिष्कार नहीं कर रहे हैं, बल्कि बजट में पारदर्शिता चाहते हैं ताकि शहर के हित में सही विकास कार्य हो सकें। EO ने कहा कि बजट में मौजूद खामियों को दूर कर अगली बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी दो विशेष बजट बैठकों में पार्षद शामिल नहीं हुए थे और वाइस चेयरमैन पाले राम शर्मा के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बैठकें बहिष्कार की गई थीं। आज की बैठक में वाइस चेयरमैन खामोश रहे।0
0
Report
पियूष बंसल के बयान पर हिंदू संगठनों का आक्रोश, लेंसकार्ट शोरूम पर विरोध
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लेंसकार्ट के मालिक पियूष बंसल के बयान के बाद हिंदू संगठनों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वह इस आदेश का लगातार विरोध कर रहे हैं। मोदीनगर में हिंदू संगठन से जुड़े लोग लेंसकार्ट के शोरूम पर पहुंचे और इस आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान हिंदू समाज का विरोध करने के बराबर है और हिंदू समाज का अपमान किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेंसकार्ट को यह नियम लागू नहीं करना चाहिए और अगर यह नियम लागू किया गया तो इसका बहिष्कार करते हुए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। शॉट्स0
0
Report
Advertisement
महिला आरक्षण कानून के लागू को लेकर कांग्रेस का जयपुर में विरोध प्रदर्शन तेज
Jaipur, Rajasthan:महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने सियासी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महिला आरक्षण को अपना एजेंडा बताते हुए अब सड़कों पर लड़ाई तेज कर दी है ... इसी कड़ी में महिला कांग्रेस ने आज जयपुर में बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。 अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में राजधानी जयपुर में यह प्रदर्शन आयोजित हुआ। कांग्रेस ने बीजेपी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को PCC मुख्यालय के बाहर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली, जिससे माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया。 प्रदर्शन के दौरान अलका लांबा ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को अब तक लागू नहीं किया गया है, जबकि सरकार को इसे तुरंत प्रभाव से लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “आधी आबादी” अपने अधिकारों के लिए अब सड़कों पर उतरने को तैयार है। “कल हम दिल्ली में थे, आज जयपुर में हैं और आने वाले समय में देश के अलग-अलग राज्यों में भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेगा,”।उन्होंने कहा कि हमें महिला विरोधी कहा जा रहा है, जबकि निकाय और पंचायत में महिलाओं को आरक्षण हमने दिया। सरकार परिसीमन की साजिश के तहत यह बिल लेकर आई थी। वहीं, राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग रखी कि मौजूदा सीटों में से ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाए。 राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी महिलाओं को वास्तविक रूप से आरक्षण देना ही नहीं चाहती और उनके प्रदर्शन भी महज दिखावा हैं। उन्होंने कहा कि “बीजेपी का रवैया महिलाओं के प्रति नकारात्मक है और वे नहीं चाहते कि महिलाओं को उनका हक मिले।” कुल मिलाकर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने अब खुलकर आक्रामक रुख अपना लिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी तापमान और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।0
0
Report
बूंदी में हरियाली मिशन: 23.64 लाख पौधरोपण से किसानों को लाभ
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में हरियाली का महाअभियान: 23.64 लाख पौधरोपण की तैयारी, फलदार प्रजातियों पर खास जोर मानसून से पहले जिले में हरियालो राजस्थान मिशन अब ज़मीन पर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। इस बार 23.64 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिले की 8 वन नर्सरियों—बूंदी, चतरगंज, पेच की बावड़ी, फुलेता, बांसी, के-पाटन, मांगली और सूतड़ा—में इन दिनों करीब 15.88 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार फलदार पौधों पर विशेष फोकस किया गया है, ताकि आमजन और किसानों को सीधा लाभ मिल सके। वन विभाग को 11.50 लाख पौधरोपण का सबसे बड़ा लक्ष्य दिया गया है, जबकि अन्य 25 विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई स्थानों पर पौधरोपण स्थलों का चयन और फेंसिंग-सिंचाई की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। मानसून पर टिकी सफलता प्रशासन ने रणनीति में बदलाव करते हुए अधिकतम पौधरोपण मानसून के दौरान करने की योजना बनाई है, जिससे पौधों को प्राकृतिक पानी मिल सके और उनकी जीवित रहने की संभावना बढ़े। साथ ही ‘हरियालो राजस्थान’ मोबाइल एप के जरिए मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। एक जिला-एक प्रजाति में ‘धोक’ को बढ़ावा अभियान के तहत ‘एक जिला-एक प्रजाति’ में धोक को मुख्य प्रजाति के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं बेर, खिरनी और कुमठा सहायक प्रजातियां रहेंगी। इसके अलावा आम, जामुन, आंवला और सीताफल जैसे फलदार पौधे प्राथमिकता में हैं, जिससे किसानों की आय बढ़ाने की उम्मीद है। चुनौती: पौधों की देखरेख ग्रामीणों ने पौधरोपण के बाद नियमित देखरेख और सिंचाई की मांग उठाई है। पिछले वर्षों में देखभाल के अभाव में कई पौधे सूखने की शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे में इस बार प्रशासन की सबसे बड़ी परीक्षा पौधों को सुरक्षित और जीवित रखना होगी। यदि विभागीय समन्वय मजबूत रहा और पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित हुई, तो यह अभियान बूंदी में हरियाली की नई मिसाल कायम कर सकता है।0
0
Report
प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए ढोलक वादक ने महंगी बुलेट बाइक चोरी की
Begun, Rajasthan:रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों में एक ढोलक वादक के साथ उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बुलेट वाहन जब्त किया है. पकड़े गए दोनों आरोपी प्रोफेशनल चोर नहीं हैं, लेकिन प्रेमिका को इम्प्रेस करने के लिए महंगी बाइक चोरी करने का खुलासा हुआ है. बाइक चोरी की वारदात के खुलासे से पुलिस भी हैरान हो गई है. टिकरापारा थाना क्षेत्र के कौशल्या विहार इलाके में सेक्टर-4 में बाइक चोरी की वारदात हुई थी. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने ऋषि शुक्ला और रोहितेश चंद्राकर को हिरासत में लिया. दोनों युवकों से पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की. आरोपी ऋषि शुक्ला ढोलक वादक बताए गए हैं, जबकि रोहितेश चन्द्राकर मार्बल लाइन में काम करने की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुँची गई. पूछताछ में उन्होंने पहली बार चोरी करने की बात कबूल की और खुलासा हुआ कि महंगी बाइक बुलेट को लड़कियों और अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए चोरी किया गया है.0
0
Report
Advertisement
विधायक ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप, सत्याग्रह की चेतावनी
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा, ब्रेकिंग विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप。 मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौपा ज्ञापन。 सीएसआर मद, डीएमएफ स्वेक्षा अनुदान की राशि, जनसम्पर्क की राशि जारी नहीं करने पर जताया आक्रोश。 1 मई को करेंगे सत्याग्रह。 कलेक्टर कार्यालय के सामने गांधी प्रतिमा के सामने एक दिवसीय प्रदर्शन करेंगे。 विधायक ब्यास कश्यप ने कहा राज्य सरकार अगर क्षेत्र में हमारी छवि धूमिल करने के लिए विकास कार्य स्वीकृत नहीं करती,0
0
Report
राजस्थान आबकारी संघ ने डीपीसी प्रमोशन और ग्रेड पे मांगें लेकर नमित मेहता से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। राजस्थान आबकारी सेवा संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात। आबकारी आयुक्त नमित मेहता से की शिष्टाचार भेंट। संघ ने डीपीसी, पदोन्नति, ग्रेड पे सहित मांगो का पत्र दिया। आबकारी आयुक्त ने कार्य के प्रति सदाचार रखते हुए वित्तीय, निरोधात्मक लक्ष्य टीम भावना से पूर्ण करने की बात कही। समस्त मांगों का परीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने का दिया भरोसा।0
0
Report
गांधीनगर थाने का घेराव, बजरंग दल ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल gौकशी मामले में गांधीनगर थाने का हुआ घेराव विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया घेराव दोषियों को पकड़ने की मांग की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी अचारपुरा में मिले थे 2 गौ वंश के शव0
0
Report
Advertisement
