Back
हरदा के पलासनेर सरपंच पर चुनावी धोखाधड़ी आरोप, दो पंचायतों में नाम उजागर
ADArjun Devda
Feb 04, 2026 02:49:07
Harda, Madhya Pradesh
हरदा-सरपंच पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप
दो पंचायतों की वोटर लिस्ट में मिला एक ही नाम, सरपंच का निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने दिए जांच के आदेश
हरदा जिले की पलासनेर पंचायत की सरपंच सरोज चौरसिया पर चुनावी धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि सरपंच ने एक नहीं, बल्कि दो-दो पंचायतों की मतदाता सूची में नाम रखकर चुनाव जीता है। यह मामला जिला कलेक्टर और राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुँच गया है।
हरदा जिले की पलासनेर पंचायत की सरपंच सरोज चौरसिया की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। शिकायतकर्ता नारायण चौहान, भूपेन्द्र विश्नोई और यासीन खान ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। साक्ष्यों के साथ दावा किया गया है कि सरपंच का नाम ग्राम पंचायत 'केलनपुर' और 'पलासनेर' दोनों की वोटर लिस्ट में दर्ज है। यह खेल साल 2022 के पंचायत चुनाव से शुरू हुआ और 2025 तक लगातार जारी है।
नियमों की बात करें तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 और 1951 के तहत एक व्यक्ति दो जगहों पर मतदाता नहीं हो सकता। शिकायतकर्ताओं का सीधा आरोप है कि सरपंच ने जानबूझकर यह जानकारी छिपाई ताकि चुनावी लाभ लिया जा सके। अब मांग की जा रही है कि सरपंच का निर्वाचन शून्य घोषित किया जाए।
1. नारायण चौहान, ग्रामीण/शिकायतकर्ता पलासनेर
हमने कलेक्टर साहब को लिखित शिकायत दी है। सरपंच सरोज चौरसिया ने धोखाधड़ी की है। उनका नाम केलनपुर और पलासनेर दोनों जगह की मतदाता सूची में है। हमने 2022 से 2025 तक के सारे रिकॉर्ड निकाले हैं। हमारी मांग है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच हो और उचित कार्रवाई की जाए।
2. सिद्धार्थ जैन, जिला कलेक्टर, हरदा
जनसुनवाई के माध्यम से पलासनेर सरपंच के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें दोहरी मतदाता सूची में नाम होने का उल्लेख है। हमने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए हैं। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो पलासनेर सरपंच को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ सकती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowFeb 19, 2026 00:03:290
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 19, 2026 00:03:170
Report
PMProsenjit Malakar
FollowFeb 19, 2026 00:02:510
Report
CDChittaranjan Das
FollowFeb 19, 2026 00:02:360
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 19, 2026 00:02:170
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 19, 2026 00:02:020
Report
ALArup Laha
FollowFeb 19, 2026 00:01:440
Report
SMSarfaraj Musa
FollowFeb 19, 2026 00:01:260
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 19, 2026 00:01:010
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 19, 2026 00:00:300
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 19, 2026 00:00:170
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 18, 2026 19:01:430
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 18, 2026 19:00:390
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 18:45:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 18:45:350
Report