474002
ग्वालियर की मुरार स्थित वैशाली नदी पर कार्य सेवा का काम निरंतर जारी
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर की वैशाली नदी पर जीर्णोद्धार का कार्य लगातार जारी है। शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और संभागीय प्रभारी विजय दुबे ने कर सेवा में हिस्सा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर नगर निगम उपमहापौर चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर नगर निगम में उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने पूर्व उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने विजय सिंह पवार को टिकट दिया है। शनिवार को भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, अधिवक्ता नाथू सिंह राठौड़ और प्रत्याशी विजय सिंह पवार नगर निगम कार्यालय पहुंचे और उपमहापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह पार्टी ने महापौर चुनाव में जीत हासिल की, उसी तरह उपमहापौर चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। जबकि कांग्रेस ने पूर्व उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी पर फिर भरोसा जताते हुए उनका नामांकन दाखिल कराया। अब उपमहापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। बाईट राजेन्द्र पालीवाल शहर जिलाध्यक्ष0
0
Report
ईसरदा पेयजल परियोजना से दौसा-सवाई माधोपुर में पानी की तस्वीर बदलेगी
Jaipur, Rajasthan:ईसरदा परियोजना से बदलेगी दौसा-सवाई माधोपुर की पेयजल तस्वीर जयपुर- दौसा और सवाई माधोपुर जिले के लोगों के लिए ईसरदा पेयजल परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। करीब 3,588 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने पर 1,256 गांवों और 6 कस्बों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। इससे करीब 35 लाख आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत 225 एमएलडी क्षमता का फिल्टर प्लांट तैयार हो चुका है। अब शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुरू करने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नवंबर तक शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। ईसरदा परियोजना के जरिए दौसा और सवाई माधोपुर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता को मजबूत करने की योजना है। परियोजना के पूरा होने के बाद बड़ी आबादी को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
चमोली में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, तापमान गिरा, ठंड बढ़ी
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:जनपद में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित नीति वैली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है。 मौसम में आए बदलाव के साथ ही चमोली में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही धाम और सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में तेज हवा के साथ बारिश, शहर में सुरक्षा अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।0
0
Report
बिहार: महिला सुरक्षा के लिए पुलिस भर्ती बढ़ी, आरोपियों पर तेज़ कार्रवाई
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना इस संदर्भ में मुझे जानकारी नहीं है कि कौन किस थाने में बैठे हैं या कहाँ FIR करने के लिए गए हैं। यह जानकारी मुझे आप लोगों के माध्यम से मिली है। बिहार सरकार लगातार हर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है। किसी पीड़ित परिवार को परेशानी न हो और गलत काम करने वाला कोई व्यक्ति कानून से बच न पाए, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आपने देखा है कि हाल की घटनाओं के बाद पुलिसिंग में भर्ती हमारी बेटियों को विशेष रूप से महिला सुरक्षा में लगाया गया है। यह सरकार का एक नया प्रयोग है और बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्हें विशेष जिम्मेदारी दी गई है। घटनाएँ हुई हैं, जो निश्चित तौर पर दुखद और चिंताजनक हैं। लेकिन जिन लोगों ने अपराध किया है, उनके खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। कई मामलों में 24 घंटे के अंदर आरोपियों को कानून के हवाले किया गया और सख्त कार्रवाई की गई। जमुई की घटना में भी आपने देखा कि आरोपियों को किस तरह गिरफ्तार किया गया। बिहार देश के उन राज्यों में है जहाँ बड़ी संख्या में बेटियों की पुलिस में भर्ती हुई है। करीब 40 हजार बेटियों को पुलिस सेवा में भर्ती किया गया है और महिला सुरक्षा के लिए उन्हें विशेष रूप से जिम्मेदारी दी जा रही है। इसलिए यह कहना कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए काम नहीं कर रही है, उचित नहीं है। घटनाएँ दुखद हैं। सरकार भी इससे दुखी है, लेकिन अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का प्रयास है कि कानून का इकबाल कायम रहे और बेटियों को पूरी सुरक्षा मिले। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। चुनाव आयोग का जो भी फैसला होता है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन जब भी चुनाव होते हैं, विपक्ष अपनी सुविधा के हिसाब से चुनाव आयोग पर तरह-तरह के आरोप लगाता है। झारखंड में चुनाव हुआ, कर्नाटक में चुनाव हुआ, बिहार में चुनाव हो या बंगाल में—जहाँ विपक्ष को अपने पक्ष में परिणाम दिखता है, वहाँ सब ठीक है, लेकिन जहाँ NDA की बढ़त दिखती है या NDA की सरकार बनती है, वहाँ उन्हें गड़बड़ी और धांधली नजर आने लगती है। दृष्टिकोण एक जैसा होना चाहिए। SIR समेत कई मुद्दों पर चुनाव आयोग के सामने विपक्ष ने शिकायतें रखी हैं। चुनाव आयोग सभी शिकायतों और रिपोर्टों पर नियमानुसार विचार करता है और जहाँ जरूरत होती है, वहाँ कार्रवाई भी करता है। इसलिए चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। जहाँ तक अपराध और सांप्रदायिक घटनाओं का सवाल है, अपराधी का कोई जाति या धर्म नहीं होता। अपराध, अपराध होता है। सरकार भी इसी नजरिए से कार्रवाई करती है। जो कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी—चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का व्यक्ति हो। कानून सबके लिए समान है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.0
0
Report
बाराबंकी: तेज हवा बारिश में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, दो परिवार बाल-बाल बचे
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: तेज हवा और बारिश में मकान पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे दो परिवार जनपद बाराबंकी के बेगमगंज कर्बला, सिविल लाइन स्थित दरगाह वज़न शाह बाबा की मजार परिसर में लगा एक पेड़ दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बीच देर रात करीब 12 बजे तेज हवा के कारण अचानक पास के मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान में रह रहे दो परिवार बाल-बाल बच गए। स्थानीय निवासी राशिद खान ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग घबराकर बाहर की ओर भागे। पेड़ गिरने से मकान की छत पर रखी सीमेंट की टीन क्षतिग्रस्त हो गईं और छत को भी नुकसान पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, पेड़ गिरने के बाद पूरी रात दहशत में गुजरी। सुबह स्थानीय सभासद को मामले की सूचना दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक नगर पालिका की ओर से पेड़ हटाने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। पेड़ रास्ते में गिरा होने के कारण परिवार के लोगों को घर से निकलने और आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 परिजनों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द पेड़ हटवाने और क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
जालौन में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा, एक व्यक्ति घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कल से लगातार हो रही भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मकान गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति हुआ मामूली घायल, मलबे में दबा खाने-पीने और गृहस्थी का सामान, एक बकरी भी मलबे में दबी, घर गृहस्ती का सामान और बकरी मलबे में दबने से व्यक्ति का हुआ नुकसान, जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उदौतपुरा गांव का मामला।0
0
Report
यूपी भाजपा में एमएलसी प्रत्याशी चयन हुआ तेज, पांच सीटों पर दावेदारी पक्की
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू विधानसभा से यूपी भाजपा में एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज भाजपा को अभी गोरखपुर शिक्षक सीट, इलाहाबाद स्नातक सीट, वाराणसी शिक्षक और स्नातक सीट, आगरा शिक्षक सीट और मेरठ स्नातक सीट पर प्रत्याशी घोषित करने हैं गोरखपुर शिक्षक सीट से इस बार शर्मा गुट से एमएलसी रहे ध्रुव कुमार त्रिपाठी और प्रयागराज स्नातक सीट पर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुरेश त्रिपाठी के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है सुरेश त्रिपाठी ने हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया है。 आगरा स्नातक सीट पर पिछला चुनाव निर्दलीय जीते आकाश अग्रवाल भी भाजपा का टिकट चाहते हैं जबकि कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी की भी इस सीट पर मजबूत दावेदारी है। एटा के राहुल गुप्ता भी भाजपा का टिकट चाहते हैं। जो पांच सीटें भाजपा घोषित कर चुकी है, उसमें पार्टी ने मौजूदा चेहरों पर ही दांव लगाया है लखनऊ-सीतापुर स्नातक सीट से अवनीश कुमार सिंह, लखनऊ-सीतापुर शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी, बरेली-मुरादाबाद से हरी सिंह ढिल्लो, आगरा स्नातक सीट से डा. मानवेंद्र सिंह और मेरठ-सहारनपुर सीट से श्रीचंद शर्मा को फिर मैदान में उतारा गया है。0
0
Report
खगड़िया में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल; चार घायल
Khagaria, Bihar:खगड़िया में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट का वीडियो खगड़िया के सोशल मीडिया में पुरा वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदासचक गांव का बताया जा रहा है, जमीन विवाद को लेकर हुई इस मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय गया है। वायरल वीडियो में देखने को मिलता है कि पुरुष के साथ साथ महिला भी मारपीट करने में लगी हुई है। किसी ने लाठी से तो किसी ने इट पत्थर लेकर मारपीट कर रहा है। जिसका हाथ जो लगा उससे विरोधी पे टूट पड़ा। पूरा माहौल देखकर समझा जा सकता है कि किस तरह से हरदासचक गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। एक व्यक्ति घायल होकर जमीन पर बेसुध पड़ा हुआ है तो दूसरा उसे संभाल रहा है। पूरा मामला को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
ओपी राजभर: विपक्ष की इस्तीफे मांग पर ईवीएम-ईसीआई पर तंज, जनता ने दिया जवाब
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कहा, "कहने वाले लोग पहले तो रिजाइन क्यों नहीं दे देते? अगर जो लोग कह रहे हैं रिजाइन क्यों नहीं, इनको जब जनता नकार दी है, तब यह अधिकारियों के ऊपर यह लोग बोल रहे हैं। पहले ईवीएम का दोष देते? थे, अब चुनाव आयोग का दोष दे रहे हैं। ईवीएम से जीत जाते हैं,तो अच्छा है, हार गए तो खराब है..."0
0
Report
झारखंड की नदियां उफान पर, नामकुम में जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित
Ranchi, Jharkhand:लगातार हो रही बारिश के चलते झारखंड की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रांची के नामकुम इलाके में स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर है। नामकुम रेलवे क्रॉसिंग के पास नदी का पानी पुलों के ऊपर से बह रहा है, जिसके कारण इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों को महज 300 मीटर की दूरी तय करने के लिए करीब 4 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस के देवेंद्र यादव: राजधानी में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था ध्वस्त
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ की घटना पर कहा कानून व्यवस्था तो पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है। कहीं ना कहीं यह देखने में आया है कि पिछले 10 दिनों में ही लगभग चार से पांच ऐसी घटनाएं, बड़ी घटनाएं हुई हैं, जहां पर महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है। जिसमें रेप भी है, जिसमें कत्ल भी है, जिसमें छेड़छाड़ भी है。0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती: एसआईटी गठित, पांचों अपराधियों पर इनाम
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई डकैती की जांच अब उच्चस्तरीय हो गई है. जिसे लेकर जोनल आईजी मनोज कौशिक और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा जमशेदपुर पहुंचे. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बैंक और आसपास के इलाके की भौगोलिक स्थिति, अपराधियों के संभावित प्रवेश और भागने के रास्तों सहित अब तक की जांच की जानकारी ली. इस दौरान जमशेदपुर एसएसपी, ग्रामीण एसपी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बैंक परिसर के साथ आसपास के मार्गों और सीसीटीवी कवरेज की जानकारी भी ली. जोनल आईजी ने डकैती कांड के उद्भेदन के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. एसआईटी को अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी, लूटी गई संपत्ति की बरामदगी और वारदात की पूरी साजिश का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है. जांच में बैंक एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ अपराधियों के संभावित रूट और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. पुलिस के सामने अहम सवाल यह भी है कि अपराधियों को बैंक की आंतरिक व्यवस्था और सोना- नकदी रखे जाने वाले स्थान की जानकारी पहले से थी या उन्होंने बैंक में प्रवेश करने के बाद कर्मचारियों से इसकी जानकारी हासिल की. इसके अलावा वारदात से पहले रेकी किए जाने की संभावना, बैंक की सुरक्षा एवं अलार्म व्यवस्था और घटना के बाद अपराधियों के भागने के पूरे रूट की भी जांच महत्वपूर्ण होगी. एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया है. कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही पुलिस अपराधियों के स्केच जारी करेगी. उन्होंने साफ कर दिया है कि पांच की संख्या में अपराधियों ने 42 लख रुपए नगद और करीब 23 किलो सोने की लूट की है. सभी पांचो अपराधियों पर इनाम की भी घोषणा की गई है0
0
Report
सरथा पंचायत में आवास सूची के विवाद: 482 लाभुक चिन्हित, दुबारा सर्वे की मांग
Nalanda, Bihar:हरनौत प्रखंड क्षेत्र के विविध पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइनल सूची जारी की जा रही है. सरथा पंचायत में सूची जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने आवास योजना से नाम कट जाने के कारण प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. सैकड़ों ग्रामीण कार्यालय में जुटे. आवास योजना से वंचित उर्मिला देवी, मालती देवी ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी रहने के बावजूद भी नाम कट गया है, जबकि पहले से पक्के मकान वाले लोगों का नाम जोड़ा गया है. उन्होंने सर्वे टीम पर गंभीर आरोप लगाए कि फोटो खिंचवाने के दौरान कर्मी रुपया भी ले रहे थे. प्रखंड कार्यालय की घेराव की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बीडीओ से मुलाकात की. ग्रामीणों ने आवास में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिए. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के सभी गांव में 1650 लाभुक के सर्वे थे और अब फाइनल लिस्ट में मात्र 482 लाभुक चिन्हित हुए हैं. उन्होंने बीडीओ डॉ पंकज कुमार से सरथा पंचायत में दुबारा सर्वे कराने की मांग की. BDओ ने कहा कि पात्र लाभुकों को आवास योजना में दुबारा सर्वे कराकर हर संभव आवास दिलाने का आश्वासन दिया.0
0
Report
बिहार: विपक्षी नेताओं के चर्चाओं से संवेदना का सवाल, कानून के डर का संदेश
Patna, Bihar:मिशा भारती हो या विपक्ष के नेता, ऐसा लगता है कि इन लोगों को इन घटनाओं की संवेदना नहीं है। इनका उद्देश्य सिर्फ अपनी टीआरपी बढ़ाना है। क्योंकि ये कभी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को नहीं उठाते। जिस व्यक्ति को न्यायालय ने अपराधी घोषित किया है, उसके परिवार और उसके बदनाम चेहरे को इन बातों के जरिए चमकाने की कोशिश की जा रही है। इन लोगों के पास शब्दों का अभाव है, इसलिए संस्कारहीन और संवेदनहीन बातें की जा रही हैं। हम यह चर्चा नहीं करना चाहते कि उन्होंने क्या किया और कैसे किया, लेकिन इस तरह की भाषा किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। हमारी सरकार न किसी का पक्ष लेती है, न किसी को बचाती है। जो सही है, उस पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 के बाद बिहार में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति रही है। आज भी सरकार का स्पष्ट संदेश है—अपराधी कोई गरीब हो या अमीर, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। जिस तरह से कार्रवाई शुरू हुई है, उससे अपराधियों में कानून का डर पैदा हुआ है। कोई भी अपराध करेगा, तो उसे कानून के शिकंजे से बचने का मौका नहीं मिलेगा और उसे जेल जाना ही पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
