icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर में पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत: ट्रक चालक फरार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कांस्टेबल अर्जुन गौड़ के रूप में हुई है। वह बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के निवासी थे और वर्तमान में झंगहा थाने में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अर्जुन गौड़ चौरी चौरा क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी कार्यालय से सरकारी कागजात लेकर झंगहा थाने जा रहे थे। इसी दौरान दुबियारी पुल के पास देवीपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अर्जुन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिपाही को तत्काल इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कांस्टेबल अर्जुन गौड़ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी और दो बच्चे चौरी चौरा थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। परिवार के लिए यह हादसा बड़ा दुख बनकर सामने आया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सिपाही की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एम्स अस्पताल पहुंचे। देर रात तक अधिकारी अस्पताल में मौजूद परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। कर्तव्य निभाते हुए सरकारी कागजात लेकर थाने जा रहे एक पुलिसकर्मी की असमय मौत से विभाग में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच के अनुसार होगी।
0
0
Report

25 साल बाद बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी, 18–21 अक्टूबर 2026 को मुकाबला

Bilaspur, Chhattisgarh:स्टोरी आइडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट। स्लग- 25 साल बाद बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी का रोमांच, 18 से 21 अक्टूबर तक हिमाचल और मुंबई के बीच होगा मुकाबला, एचपीसीए ने मैच के आयोजन को लेकर पूरी की तैयारियां, डीसी राहुल कुमार ने लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमों के बीच 18 से 21 अक्टूबर, 2026 तक खेले जाने वाले इस चार दिवसीय मुकाबले की तैयारियों का उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने लुहणू क्रिकेट ग्राउंड पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैच के सफल आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2001 के बाद लगभग 25 वर्षों के अंतराल पर बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी मुकाबले का आयोजन होना जिले के लिए गौरव का विषय है। इस प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और स्थानीय खेल प्रेमियों को उच्च स्तर के क्रिकेट का रोमांच देखने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और मुंबई की दोनों टीमों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों, युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में लुहणू क्रिकेट ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठित मुकाबलों से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों की तकनीक, खेल भावना और प्रदर्शन को करीब से देखने तथा उनसे सीखने का अवसर मिलता है, जिससे वे अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘से नो टू ड्रग्स’ के संदेश के साथ युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच यह चार दिवसीय मुकाबला प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। बता दें कि रणजी मैच के दौरान हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई टीम के 16 सदस्यों में सिद्धेश लाड (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, मुशीर खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमले शामिल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

चोटिया स्टैंड पर जाम बनना जारी, राहगीर परेशान, प्रशासन से समाधान की मांग

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहरोड़ मार्ग पर चोटिया स्ट Stand पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। रोजाना वाहनों की आवाजाही बाधित होने से सड़क के दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग जाती है। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे रूट की बसों में सवार यात्री भी काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। चोटिया स्ट Stand पर क्रेशर जोन और पवाला राजपूत की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन सड़क पर घूमते समय पूरी सड़क घेर लेते हैं। इससे सामने से आने वाले वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और जाम लग जाता है। दूसरी ओर सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण होने से वाहन मरम्मत करने वाले मिस्त्री सड़क पर ही वाहन खड़े करवाकर काम करते हैं। इससे सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम पड़ जाती है और जाम की समस्या बढ़ जाती है। कल शाम और आज सुबह भी यही स्थिति बनी रही। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क पर मरम्मत कार्य के कारण यहां आए दिन वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों के अनुसार, जाम की सूचना सरुण्ड पुलिस थाने में देने के बावजूद पुलिस देर तक मौके पर नहीं पहुंचती है। ऐसे में राहगीर और वाहन चालक जाम में फंसे रहे। लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने और सड़क पर वाहन खड़े करवाकर मरम्मत करने पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
0
0
Report

चुनाव आयोग के दो बड़े कदम, राजनाथ सिंह पर विपक्षी बयानबाजी पर तंज

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow(UP): Om Prakash Rajbhar (UP Minister) On Two Major Steps By The Election Commission / Defence Minister Rajnath Singh Pc / Sudhanshu Trivedi/ Owaisi Targets Elon Musk उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "CJP ने छात्रों के परीक्षा लीक को लेकर प्रदर्शन शुरू किया और अब वो नेतागिरी करने लगे हैं। उन्होंने भीड़ देख ली तो उन्हें लगा कि वो नेतागिरी कर लेंगे और वो जब नेतागिरी में उतरे तो भीड़ अपनी-अपनी जगह चली गई।" Two Major Steps By The Election Commission ये निश्चित है चुनाव आयोग समय समय पर वोट बढ़ाने का वोट छूटे हुए वोट को बढ़ाने के लिए जो ये लोग हल्ला गुल्ला करते हैं, विपक्ष के लोग इनको जा करके बूथ पर अपना देखना चाहिए। झूठा एक से लेके पन्ना जो दिखाते हैं वी पी सिंह जी की तरह, ये हुआ, ये हुआ, वो हुआ, लेकिन सही सही बात है कि बूथ पर चुनाव आयोग हमेशा एस आई आर हुआ तब भी हर बूथ पर बी एल ओ भेजा, लंबे समय तक काम चला और इन लोगों ने भी अपना बी एल ओ नियुक्त किया। ये लोग झूठा प्रोपोगंडा फैला रहे थे राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस बांग्लादेश जैसी सत्ता परिवर्तन की छाल रखती है के सवाल पर राजनाथ जी सही कह रहे हैं। ये लोग हर समय अनरगल बयानबाजी देते रहते हैं। अब संवैधानिक संस्थाओं पर अनरगल बयान देना ये सब क्या तौर तरीका है इन लोगों का? जो कह रहे हैं वो सही कह रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा का सुबह निरीक्षण: शहर की सड़कों का जायजा

Sawai Madhopur, Rajasthan: जिला मुख्यालय पर आज सुबह कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मॉर्निंग वॉक के दौरान शहर के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उनके साथ बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री ने शहर के विभिन्न मार्गों का जायजा लेते हुए सड़कों की स्थिति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शहर की सड़कों सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। सुबह-सवेरे मंत्री को अपने बीच पाकर लोगों में भी चर्चा का माहौल रहा। मंत्री के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण का उद्देश्य शहर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को देखना रहा। अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं。
0
0
Report

रामनगर में नवविवाहित की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में; पोस्टमार्टम से ही सच

Ramanagara, Karnataka:रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप; पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार उत्तराखंड के रामनगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, महज चार महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 18 वर्षीय कोहिनूर की मौत से परिवार में मातम पसरा है, महिला को ससुराल पक्ष के लोग रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार महिला की गर्दन पर निशान पाए गए हैं। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल में प्रताड़ना के कारण मौत बताने की मांग की है, पुलिस ने मृतका के पति उवेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जाँच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. मृतका कोहिनूर रामनगर के ऊंटपड़ाव स्थित गैस गोदाम रोड खताड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी, उसका मायका जसपुर में है, करीब चार महीने पहले ही उसकी शादी उवेश के साथ हुई थी, शुक्रवार शाम ससुराल पक्ष के लोग उसे रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, नवविवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई, इस दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल में प्रताड़ना के कारण मौत बताने की मांग की है; परिजनों का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई. प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुँचे; चिकित्सकीय कार्रवाई की गई; पुलिस ने पति उवेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है; मामले की जांच जारी है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.
0
0
Report

हिसार में रंगदारी केस: पुलिस ने गहन जांच शुरू की, व्यापार मंडल ने बंद का संकेत दिया

Hisar, Haryana:हिसार में हाल ही में एक पेट्रोल पंप संचालक से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है, जिससे पीड़ित परिवार चिंता में है। इस स्थिति को देखते हुए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। बजरंग दास गर्ग ने जी मीडिया को बताया कि उन्होंने हिसार के एसपी सिद्धांत जैन से इस बारे में बातचीत की है और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले में उचित व सख्त कदम उठाने की अपील की है। इसके साथ ही व्यापार मंडल ने यह भी कहा है कि अगर समय रहते मामले का समाधान नहीं हुआ और आरोपी नहीं पकड़े गए, तो मजबूरी में व्यापार मंडल को हिसार बंद का फैसला लेना पड़ सकता है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर वह गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top