icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
474002
SSSukant SoniFollow27 Aug 2024, 07:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छुईया घाटी में NDPS आरोपी की पेशी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी की छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर पुलिस टीम पर हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ओडिशा पुलिस NDPS के आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। ओडिशा पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने तीन बार फायरिंग की और बेसबॉल बैट से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इसके बाद आरोपी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी गई। रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी… मंगलवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठी। ओडिशा पुलिस की टीम NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। इसी दौरान चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने कथित तौर पर पुलिस वाहन को घेर लिया। ओडिशा पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पुलिस टीम पर तीन बार फायरिंग की। बदमाशों ने बेसबॉल बैट से पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया और पुलिस कस्टडी से आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम में कुल आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे और उनके पास AK-47, पिस्टल समेत अन्य हथियार थे। इसके बावजूद हमलावर आरोपी को लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी संतोष कोरी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और संभावित रास्तों पर तलाश शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी को छुड़ाने के बाद बदमाशों की गाड़ियां मैहर की तरफ निकली हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में वाहनों की जांच और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। छीहिया घाटी में पुलिस टीम पर हमला कर NDPS आरोपी को छुड़ाने की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों और फरार NDPS आरोपी आदित्य मिश्रा की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

बिहार MLC चुनाव: एनडीए गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर तनाव बढ़ा

Patna, Bihar:बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है बिहार की सभी 8 MLC सीटों, 4 स्नातक और 4 शिक्षक के लिए चुनाव हो रहे हैं। RJD ने अपने 6 नाम की घोषणा कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए से जदयू के तरफ से चार और बीजेपी के तरफ से कर उम्मीदवार दिए गए हैं जिनके नाम की घोषणा भी हो चुकी है अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है RJD के विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि एनडीए के बीच इन लोगों का रिश्ता सही नहीं है। अब चार बीजेपी में, चार जेडीयू ने अपना नाम की घोषणा कर दिया है। उपेंद्र बाबू की पार्टी कहां गए? मांझी साहब कहां गए? लोजपा रामविलास को कहां सीट मिली है? यह बिल्कुल स्थिति इन लोगों की और रिश्ते सही नहीं है। वहीं देखिए राजद ने अपने सबों को लेकर चला है, सबको मौका दिया है, सब मिलजुल कर रहे हैं। इसलिए हमको लगता है एनडीए के बीच आपसी तालमेल और रिश्ता सही नहीं है। बीजेपी के पूर्व विधायक और बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है। विपक्ष को कभी ठीक नहीं लगेगा क्योंकि विपक्ष के पास कुछ बचा हुआ है नहीं। एनडीए में सब कुछ ठीक है, एनडीए की चिंता विपक्ष को करने की जरूरत नहीं है। और एनडीए के सभी कैंडिडेट चुनाव जीतेंगे ये भी कटु सत्य है। इसलिए आरजेडी और कांग्रेस जो बोल रहे हैं ये हताशा का इनका बयान है। और इनको एनडीए के बारे में नहीं सोचना है, अपने यूपीए के बारे में सोचें। JDU की प्रवक्ता अंजुम आरा ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लग रहा है कि सवाल खड़ा करने की स्थिति में है? इंडि गठबंधन के जितने भी घटक दल हैं यह तो बताने की आवश्यकता है नहीं, उनके बीच में आपस में किस तरह से सीटों को लेकर के सर फुटव्वल मचा रखा है और आज भी वही स्थिति बनी हुई है। जहां तक उनका कहना है एनडीए गठबंधन को लेकर के, तो देखिए एक चीज जान लीजिए कि विपक्ष हर मामले में केवल एक वो अपनी राजनीति करने की वो कोशिश करते हैं, भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। कहीं कोई भी किंतु परंतु एनडीए गठबंधन के अंदर नहीं है। हमारा जो भी डिसीजंस होता है एनडीए गठबंधन में वो बिल्कुल आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ और बातचीत के उपरांत ही वो सारे फैसले होते हैं। और एनडीए गठबंधन में जो भी हमारे सहयोगी हैं ना, उनकी सहमति के साथ ही गठबंधन की मर्यादा के अनुरूप हम निर्णय लेते हैं। तो कहीं से भी उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जो निर्णय हुए हैं एमएलसी चुनाव को स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर के, बिल्कुल हमारे तमाम घटक दलों की आपसी सहमति से और गठबंधन की मर्यादा के अनुरूप लिए गए हैं। बाइट अंजुम आरा जदयू प्रवक्ता कांग्रेस के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने कहा कि एमएलसी चुनाव में चले थे दूसरे पर आरोप लगाने। लेकिन आज खुद देखिए न, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की स्थिति। दोनों ने एमएलसी की आठ सीटों के लिए चार-चार सीटें बांट ली। और बाकी के जो पार्टनर्स हैं उनके एलायी पार्टनर्स, उनको कुछ भी नहीं मिला। साफ है कि जो स्थिति बन रही है, उसमें एनडीए में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में निटूसिंह के इलाज नाम पर अंडकोष निकालने के आरोप पर DYFI धरना

Hanumangarh, Rajasthan:निटूसिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू,डीवाईएफआई ने एसपी कार्यालय के सामने डाला धरना, मांग पूरी होने तक जारी रखने की चेतावनी हनुमानगढ़ में इलाज के नाम पर कथित तौर पर अण्डकोष निकालने के आरोप मामले में गांव डबलीराठान निवासी निटूसिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी की ओर से मंगलवार से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बेमियादी धरना शुरू किया गया। DYFI कार्यकर्ताओं ने कहा कि निटूसिंह के मामले में न्याय मिलने तक धरना जारी रहेगा। वेद मक्कासर ने बताया कि डबलीराठान निवासी निटूसिंह के प्रकरण में हॉस्पिटल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पूर्व में हॉस्पिटल के बाहर धरना दिया गया था। उस दौरान सीओ सिटी मीनाक्षी मौके पर पहुंचीं और जांच कमेटी गठित कर जांच करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जांच कमेटी गठित कर जांच करवाई गई। DYFI की ओर से मामले की जांच बीकानेर बोर्ड से करवाने की मांग की गई थी।आरोप लगाते हुए कहा कि निटूसिंह को न्याय मिलने तक संगठन की ओर से आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के सामने धरने पर डटे रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

डीआईजी मनोज कुमार ने खाटूश्यामजी थाना निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाने का डीआईजी मनोज कुमार ने निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना पहुंचने पर डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ एवं थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ी ने डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी मनोज कुमार ने थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था सुरक्षा एवं पुलिसिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे डीआईजी के सामने रखे। सदस्यों ने कहा कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की चोरी जैसी घटनाओं से जिस प्रकार धार्मिक स्थलों की छवि प्रभावित होती है ऐसी घटना खाटूधाम में नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाए। बैठक में लामिया, ढींगपुर एवं गीलों की ढाणी सहित आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के दौरान होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर डीआईजी ने कहा कि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी न हो इसके लिए बीच का रास्ता निकालकर व्यवस्था बनाई जाए। सदस्यों ने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान लगाए जाने वाले बाहरी पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों को पहचान नहीं पाते। मंढ़ा मुख्य रोड पर बैरियर लगाने के दौरान स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग रखी गई। डीआईजी ने इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बाय चौकी के अधीन क्षेत्र के लोगों ने पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाना जाने में समय और धन की बर्बादी का मुद्दा उठाया। इस पर डीआईजी ने चौकी स्तर पर ही पुलिस वेरिफिकेशन की व्यवस्था शुरू करने के तत्काल निर्देश दिए। सदर थाना वर्तमान में स्कूल भवन में संचालित होने के बावजूद डीआईजी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बताया। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में थाना नए भवन में संचालित हो जाएगा। वहीं सीएलजी सदस्यों ने महिला कांस्टेबल अमरावती के कार्य की प्रशंसा की जिस पर डीआईजी ने उन्हें बधाई दी। खाटूधाम में यातायात पुलिस थाने की मांग भी बैठक में रखी गई। डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस थाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। थाना बनने के बाद खाटूधाम की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार के निर्देशन में डीआईजी मनोज कुमार ने खाटूश्यामजी सदर थाने को गोद लिया है। इसके तहत थाना क्षेत्र की व्यवस्थाओं पुलिसिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report

संभल । मुल्ला अफरोज पर लगी NSA रद्द होने पर जामा मस्जिद के सदर जफर अली का बड़ा बयान .

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow2m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज पर लगाई NSA रद्द किये जाने .. सरकार पर 10 लाख का जुर्माना लगाये जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ... विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली का बड़ा बयान । पुलिस प्रशासन ने पुलिस कस्टडी में दिये गये बयानों के आधार पर मुल्ला अफरोज पर गलत NSA लगाया गया था ... जो की कोर्ट में नहीं टिक पाया । जामा मस्जिद सदर जफर अली ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई .. कहा ,सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से संभल दंगे के अन्य आरोपियों को भी लाभ मिलेगा ..उमीद है बाकी आरोपियों पर भी लगाई गई NSA रद्द होगा । विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली संभल दंगे के मामले में खुद भी आरोपी है ...हाईकोर्ट से जमानत और चल रहे है जफर अली ।
0
0
Report

NH-911 पर सेना की हाईवे लैंडिंग ने दिखायी वैकल्पिक ऑपरेशन क्षमता

Bikaner, Rajasthan:सरहद के करीब NH-911 बना मिलिट्री रनवे, भारतीय सेना ने दिखाई एविएशन ताकत दंतौर के पास हाईवे पर उतरे रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टर रेगिस्तानी इलाके में हाईवे लैंडिंग प्रैक्टिस, एयरक्रू और ग्राउंड क्रू ने दिखाया शानदार समन्वय देश के जांबाजों की तैयारी और सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस का प्रदर्शन intro - सरहद के करीब जब आसमान में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टरों की गूंज सुनाई दी तो हर किसी की नजरें आसमान पर टिक गईं बीकानेर के दंतौर इलाके में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास NH-911 कुछ समय के लिए मिलिट्री रनवे में तब्दील हो गया सड़क पर आम दिनों में दौड़ने वाले वाहनों की जगह नजर आए सेना के रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टर। मौका था हाईवे लैंडिंग प्रैक्टिस का जिसके जरिए भारतीय सेना ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वैकल्पिक स्थानों से हेलीकॉप्टर संचालन की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। ये तस्वीरें देश की सेना के दमखम और जवानों की तैयारी की गवाही दे रही हैं राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में दंतौर के पास NH-911 पर भारतीय सेना की एविएशन इकाइयों ने हाईवे लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास किया रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टरों ने निर्धारित हाईवे स्ट्रेच पर लैंडिंग की और फिर टेक-ऑफ किया। इस दौरान एयरक्रू के साथ ग्राउंड क्रू ने भी बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। सेना के लिए ये सिर्फ हेलीकॉप्टर उतारने और उड़ाने का अभ्यास नहीं है इसके पीछे मकसद है ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना, जब पारंपरिक एयरबेस या हेलिपैड के अलावा किसी वैकल्पिक स्थान से ऑपरेशन करना पड़े। पायलटों के लिए सड़क की सतह, उपलब्ध जगह, हवा, दृश्यता और आसपास के क्षेत्र का आकलन बेहद महत्वपूर्ण होता है वहीं ग्राउंड टीम और एयरक्रू के बीच सटीक समन्वय इस तरह के ऑपरेशन की अहम कड़ी होता है। दंतौर का इलाका भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब है और पश्चिमी Rajasthan का रेगिस्तानी भूभाग अपने आप में चुनौतीपूर्ण माना जाता है गर्मी, धूल, तेज हवाएं और लंबा खुला इलाका एयरक्रू के लिए अलग तरह की चुनौती पेश करता है ऐसे वातावरण में लगातार अभ्यास सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस और परिस्थितियों के मुताबिक तेजी से विकल्प बदलने की क्षमता को मजबूत करता है। भारतीय सेना के एविएशन बेड़े में शामिल ध्रुव, उसके सशस्त्र संस्करण रुद्र और चेतक जैसे हेलीकॉप्टर अलग-अलग सैन्य जरूरतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं सैनिकों की आवाजाही, लॉजिस्टिक सपोर्ट, निगरानी और अन्य सैन्य आवश्यकताओं में हेलीकॉप्टरों की भूमिका अहम रहती है NH-911 पर हुआ ये अभ्यास इसी तैयारी का हिस्सा है, जहां एक सामान्य हाईवे को कुछ समय के लिए सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र में बदला गया। रेगिस्तान की खामोशी को चीरती हेलीकॉप्टरों की आवाज और हाईवे पर उतरते सेना के जांबाज एविएशन प्लेटफॉर्म—ये तस्वीरें बता रही हैं कि भारतीय सेना की तैयारी कितनी व्यापक है। दंतौर के पास NH-911 पर हुआ हाईवे लैंडिंग अभ्यास सटीक उड़ान, अनुशासन, टीमवर्क और ऑपरेशनल रेडीनेस का प्रदर्शन रहा। सरहद के करीब हुए इस अभ्यास ने एक बार फिर दिखाया कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भारतीय सेना अपने जवानों और संसाधनों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखने पर जोर देती है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में बाढ़ से सड़क टूट, गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में डूबी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बाढ़ से धंसी सड़क, गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में समाई; 108 बोरी डूबीं एंकर - फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी से सड़क अंदर ही अंदर खोखली हो गई। सड़क टूटने से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोता नाले में पलट गई। ट्रॉली में लदी गेहूं की 108 बोरियां पानी में समा गईं। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक भी पानी में गिर गए, हालांकि दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसान को भारी नुकसान हुआ है。 वीओ - फर्रुखाबाद से बाढ़ के कारण सड़क टूटने और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की तस्वीर सामने आई है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बिलावलपुर में सोता नाले के पास सड़क टूटने से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में पलट गई। ट्रॉली में गेहूं की 108 बोरियां लदी थीं, जो ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पानी में समा गईं। बताया गया कि शिकारपुर निवासी गोविंद ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं लेकर मंडी जा रहे थे। तभी बिलावलपुर में सोता नाला के पास यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर चालक गोविंद और उसके साथ जोगेंद्र पानी में गिर गए, लेकिन किसी तरह बाहर निकल आए। ग्रामीणों के मुताबिक, बीते दिनों आई बाढ़ के पानी के कारण सड़क अंदर से खोखली हो गई थी। सड़क के ऊपर पानी था सड़क ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी , लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन पड़ते ही टूट गई। हादसे में करीब 65 क्विंटल गेहूं पानी में डूब गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। वहीं, सड़क पर घुटनों तक बाढ़ का पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आगे इस तरह का हादसा न हो。 वहीं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि फर्रुखाबाद करीब दो महीने तक बाढ़ से प्रभावित रहा। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इसको लेकर PWD, जिला पंचायत समेत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराया जाए। सर्वे के बाद उनका एस्टीमेट तैयार कर स्पेशल रिपेयर के लिए बजट की मांग भेजी जाए, ताकि सड़कों की मरम्मत कराई जा सके。 बाइट - गोविंद, ट्रैक्टर चालक , फर्रुखाबाद बाइट - डॉ. अंकुर लाठर, जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद
0
0
Report
Advertisement

बिहार में CM PTM पर विपक्षी पर निशाना: शिक्षा सुधार की नई राजनीति तेज

Patna, Bihar:भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिय विपक्ष पर हमला बोला जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है.... भारतीय जनता पार्टी ने कहाँ की दोनों राजकुमारों की सोच का साइकिल, सोच का चक्र बिल्कुल फिक्स हो चुका है। भारत में रहो अथवा विदेश जाओ। देश को, देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करो। आज बिहार को बदनाम करो, लेकिन आज बिहार में PTM नहीं, पैरेंट्स-टीचर मीट नहीं, सीएम-PTM हो रहा है। मुख्यमंत्री पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में जाकर के बैठ रहे हैं और बिहार के छात्रों के भविष्य को गढ़ने का काम कर रहे हैं। यह नया बिहार है जो सिर्फ आरोप नहीं देखता, यह नई सोच लेकर के आगे बढ़ रहा है, अपना काम देखता है। दोनों राजकुमार जी, आप सीखिए कि आपके जंगलराज के समय में बिहार में क्या होता था छात्र-छात्राओं के साथ! और आज यह नया बिहार है, जहां मुख्यमंत्री स्वयं स्कूलों में जाकर के पढ़ाई व्यवस्था और सारा कुछ देख रहे हैं ताकि कैसे हमारे बिहार का भविष्य और उज्ज्वल हो। ऐसे मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो बचपन से ही छात्र के भविष्य को गढ़ने में लगे हुए हैं, उज्ज्वल बनाने में लगे हुए हैं। निश्चित रूप से इसके लिए उनका स्वागत होना चाहिए।
0
0
Report

TRE-4.0 शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, कुल 33,320 पद

Patna, Bihar:TRE-4.0 शिक्षक भर्ती में 932 नए पद जोड़े गए हैं। माध्यमिक विद्यालय में 493 और उच्च माध्यमिक विद्यालय में 439 पद शामिल किए गए हैं; इसके साथ ही कुल पदों की संख्या 32,388 से बढ़कर 33,320 हो गई है। सरकार का कहना है कि युवाओं को रोजगार और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। NDA सरकार Gen Alpha के भविष्य को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर रही है। TRE-4.0 में नए पद बढ़ाने को भाजपा ने युवाओं के लिए रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता बताया है। भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और सरकारी नौकरियों के सृजन पर काम कर रही है। जेडीयू ने कहा कि NDA सरकार शिक्षा, रोजगार और बच्चों के भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। पार्टी के मुताबिक TRE-4.0 में पद बढ़ाकर 33 हजार से अधिक किए गए हैं और Gen Alpha के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया जा रहा है। RJD ने सरकार पर शिक्षक भर्ती को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। TRE-4.0 के अभ्यर्थियों में नियुक्ति प्रक्रिया और तारीखों को लेकर असमंजस है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: कांग्रेस के नए सभापति अब्दुला अगवान पदभार ग्रहण Today

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सभापति अब्दुला अगवान कल संभालेंगे कार्यभार ओला परिवार की मौजूदगी में होगा पदभार ग्रहण कार्यक्रम सांसद बृजेंद्र ओला समेत पूरा ओला परिवार रहेगा मौजूद अमित ओला और डॉ. राजबाला ओला भी रहेंगी मौजूद सभापति कक्ष सजाया गया, नगर परिषद परिसर में मंच तैयार सभापति अगवान ने शहरवासियों को कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया पार्षदों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई अगवान बोले- शहर की व्यवस्थाएं सुधारकर सुंदर शहर बनाएंगे झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद नवनिर्वाचित सभापति अब्दुला अगवान बुधवार 30 सितंबर को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। पद ग्रहण समारोह को लेकर नगर परिषद परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभापति के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सभापति कक्ष को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं नगर परिषद परिसर में ही कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों के पहुंचने की संभावना है। पद ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ—साथ ओला परिवार की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला होंगे। जबकि कांग्रेस नेता अमित ओला और पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम को लेकर सभापति समर्थकों और नगर परिषद की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पार्षदों को भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभापति अब्दुला अगवान खुद भी फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से शहरवासियों को पद ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद देने की अपील की है। अब्दुला अगवान ने कहा कि सभापति बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता शहर की बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को सुधारना और उन्हें सुचारू करना होगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास एक सुंदर और व्यवस्थित झुंझुनूं शहर बनाने का रहेगा। साथ ही शहर के विकास के लिए कई नई सौगातें लाने की बात भी कही। नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद अब शहरवासियों की नजर नए सभापति की कार्यशैली और विकास कार्यों पर रहेगी। पदभार ग्रहण करने के साथ ही अब शहर की सफाई, सड़क, पानी, रोशनी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सभापति के सामने कई चुनौतियां होंगी。
0
0
Report

जबलपुर में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पानी के कैनन के बीच भिड़ंत

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर में युवा कांग्रेस का उग्र आंदोलन बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एसपी कार्यालय के पहले रोका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हुई झड़प वाटर कैनन का करना पड़ा इस्तेमाल शहर में बढ़ती अपराधों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन युवा कांग्रेस के द्वारा किया गया प्रदर्शन बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस पर लगाया नाकामी का आरोप शहर में जगह-जगह चल रही है अनैतिक गतिविधियां पुलिस प्रशासन अपराधों को रोकने के लिए है नाकाम आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए चलाई गई वाटर कैनन पुलिस प्रशासन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई जमकर झड़प बाइट यश घनघोरिया प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top