विजयपुर उपचुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
Virpur, Madhya Pradesh:विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। रघुनाथपुर थाना पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने हीरापुरा, सुमरेरा, नीमच, सामन्तापुरा, रावतपुरा, भमपुरा, बरौली, चैनपुर, जमूर्दी, दौलपुरा, टर्राकला और रिझेंटा गांवों में फ्लैग मार्च किया जिससे कानून व्यवस्था के प्रति आम लोगों का विश्वास बढ़ सके और भयमुक्त वातावरण बने।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
