नरेंद्र सिंह तोमर ने वीरपुर तहसील में नुक्कड़ सभाओं के जरिए भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
Virpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर वीरपुर तहसील क्षेत्र के दौरे पर आए। उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं की और भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के लिए जनता से वोट मांगे। तोमर ने कहा कि पहले इन गांवों में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी थी लेकिन अब डबल इंजन सरकार ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में भी बताया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
