icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंडला में बच्चों की मासूम भक्ति से गणेश उत्सव का वायरल वीडियो

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - गणेश उत्सव के पावन अवसर पर नन्हे भक्त गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए। उक्त वीडियो नगर के आजाद वार्ड का बताया जा रहा है जो सोशल मीडिया में वायरल है । वीडियो में देखा जा सकता है कि ढोलक की थाप, तालियों की गूंज और बच्चों की मासूम आवाजों में गूंजते गणपति के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की आराधना की और ज्ञान, सद्बुद्धि व सुख-समृद्धि की कामना की। किसी ने ढोलक संभाली तो किसी ने तालियों के साथ भजनों में स्वर मिलाया। नन्हे भक्तों की निश्छल भक्ति और उत्साह ने मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गणपति के जयकारों से गूंजता परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया।
0
0
Report

आगरा में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वरिष्ठता से भिड़े; ट्रैक्टर रोकने की कोशिशों ने माहौल गरमाया

Agra, Uttar Pradesh:करीब तीस मिनट तक एक्सप्रेसवे की दाईं साइड की जाम एक्सप्रेसवे की हालत दिखाते हुए वॉक थ्रू पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, वॉक थ्रू आगरा अपडेट ब्रेकिंग आगरा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रास्ते में झड़प पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, ट्रैक्टरों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई नोकझोंक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के रोकने पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी किया प्रयास स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को करना पड़ा हल्के बल का प्रयोग पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला पुलिस ने ट्रैक्टरों को मौके पर ही रोकने का प्रयास अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शनकारी आगे बढ़े आगरा की ओर कूच कर रहे थे प्रदर्शनकारी पुलिस ने मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला झड़प के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए गए कंटेनर के प्रदर्शनकारियों ने शीशे भी तोड़े टेडीबगिया से पहले नाई की सराय का मामला वॉक थ्रू कपिल अग्रवाल आगरा
0
0
Report

फरीदाबाद एनआईटी-3 में पिटबुल हमले से 7वीं के छात्र गंभीर घायल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के एनआईटी-3 नंबर के बी ब्लॉक में पिटबुल कुत्ते ने 7वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह काट लिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद बच्चे का इलाज घर पर चल रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दोस्त से बात कर रहा था, तभी कुत्ते ने किया हमला एनआईटी-3 नंबर के बी ब्लॉक निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह बीके चौक पर खाने की रेहड़ी लगाते हैं। शनिवार शाम उनका 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा ग्रन्थ साइकिल लेकर गली में गया था। घर से कुछ दूरी पर वह एक मकान के सामने अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक ओम का पिटबुल कुत्ता घर से बाहर निकला और ग्रन्थ पर हमला कर दिया。 कुत्ते ने बच्चे को 16 जगहों से काट लिया。 कुत्ते ने 16 जगह काटा, लोगों ने छुड़ाया जितेंद्र का आरोप है कि कुत्ता लगातार उनके बेटे को काटता रहा। इस दौरान कुत्ते के मालिक ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटने के बाद कुत्ते को बच्चे से अलग किया गया। हमले में उसके हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह काटने के निशान आए हैं। बच्चे को इलाज के लिए बीके अस्पताल लाने के दौरान । बीके अस्पताल से किया रेफर जितेंद्र ने बताया कि हमले के बाद वह घायल बेटे को तुरंत बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद वह बच्चे को निजी अस्पताल लेकर गए। फिलहाल बच्चे का घर पर ही इलाज कराया जा रहा है。 पुलिस कर रही मामले की जांच जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एनआईटी-3 नंबर चौकी में दी है। चौकी इंचार्ज मनोज के अनुसार शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट: सिर्फ ताने-आलोचना से तलाक नहीं, ठोस साक्ष्यों से ही क्रूरता साबित

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तलाक से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सामने आया है। कोर्ट ने पति की तलाक की मांग को खारिज करते हुए कहा कि पत्नी द्वारा पति को मोटा और सांवला कहना, अपने आप में वैवाहिक क्रूरता और परित्याग साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। दरअसल, मामला जांजगीर-चांपा का है। जानकारी के मुताबिक आकाश और पूजा की शादी 7 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पति का कहना था कि शादी के बाद पत्नी करीब तीन महीने तक ही उसके साथ रही, इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।पति ने पत्नी पर गलत व्यवहार करने और आए दिन घर छोड़ने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए। इन्हीं आधारों पर उसने तलाक की मांग की थी।मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पाया कि पति की ओर से कई आरोप लगाए गए हैं, लेकिन उन आरोपों के समर्थन में पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं किए गए।कोर्ट ने यह भी माना कि पत्नी द्वारा पति को मोटा और सांवला कहना, मौजूदा परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तलाक देने के लिए आवश्यक स्तर की क्रूरता साबित नहीं करता।हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय, जांजगीर-चांपा के फैसले को बरकरार रखते हुए पति की अपील खारिज कर दी।कोर्ट का स्पष्ट संदेश है कि केवल आरोप या अपमानजनक टिप्पणी के आधार पर तलाक का आधार स्वतः स्थापित नहीं होता, बल्कि मामले में क्रूरता या परित्याग के आरोपों को ठोस साक्ष्यों से साबित करना जरूरी है.
0
0
Report

रायपुर में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर से बीजेपी के खिलाफ संगठनात्मक रणनीति तेज

Begun, Rajasthan:रायपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज से आगाज हुआ है.. रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों को आगामी चुनाव और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश के सभी संभागों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.. बैज ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बीजेपी के कथित छल-कपट और प्रोपेगेंडा से लड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही है.. दीपक बैज ने साफ कहा कि कांग्रेस का मकसद सरकार के खिलाफ लड़ना और 2028 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करना है.. वहीं बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को टाइम पास बताए जाने पर बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे प्रशिक्षण में बीजेपी के लोग एक घंटा बैठ जाएं तो उनका मन और हृदय परिवर्तन हो जाएगा..
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट आदेश के बावजूद देरी, नीरज साहनी ने पंजाब सरकार- पुलिस पर नाराजगी जताई

Panchkula, Haryana:हाईकोर्ट आदेश के बावजूद देरी, नीरज साहनी ने पंजाब सरकार- पुलिस पर नाराजगी जताई पंजाबी गायक, अभिनेता और निर्माता नीरज साहनी उर्फ आरडीएक्स को कथित तौर पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई में देरी को लेकर उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। नीरज साहनी का आरोप है कि जान के खतरे की जानकारी देने और सुरक्षा की मांग करने के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। नीरज साहनी ने 1 जून 2026 को पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को अपनी सुरक्षा को लेकर प्रतिवेदन दिया था। उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान में छिपे हरविंदर रिंदा के नाम से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार, डीसी मोहाली, एसएसपी मोहाली और थाना फेज-1 के एसएचओ को पक्षकार बनाया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई में देरी का आरोप मामले में 23 जुलाई 2026 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग खारिज करते हुए पंजाब सरकार को नीरज साहनी के 1 जून के आवेदन पर एक महीने के भीतर विचार कर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। अदालत ने वास्तविक खतरा होने की स्थिति में आवश्यक कानूनी कदम उठाने की बात भी कही थी। नीरज साहनी का कहना है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की। 16 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब मांगा। सरकार की ओर से अदालत में अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को होगी। नीरज साहनी ने मोहाली पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें वीडियो कॉल के जरिए धमकी दी गई और 1.20 करोड़ रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
0
0
Report

दुष्यंत चौटाला का पृथला दौरा: कानून-व्यवस्था और राशन पर तीखे सवाल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की。 दुष्यंत चौटाला ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है और कई लोगों पर गोली चलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में हरियाणवी गायकों पर हुई गोलीबारी का भी जिक्र किया。 दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई जगह मेडिकल कॉलेज की इमारतें तो खड़ी हैं, लेकिन वहां पर्याप्त फैकल्टी तक उपलब्ध नहीं है。 राशन के मुद्दे पर दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि गरीबों को मिलने वाले राशन से सरसों का तेल गायब कर दिया गया है और बाजार में इसकी कीमत करीब 175 रुपये तक पहुंच गई है。 वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बार बार पंजाब जाने को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने तंज कसा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं से तुलना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की बजाय पंजाब जाकर उनकी बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में बीजेपी को मिले समर्थन पर भी दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार में लगाया गया, इसके बावजूद जीत का अंतर बेहद कम रहा। क्षेत्रीय दलों को तोड़ने के आरोपों पर दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने एनसीपी और शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा कि अब ममता बनर्जी की पार्टी को भी तोड़ने की कोशिश की जा रही है。 दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एनसीपी और शिवसेना से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं और ममता बनर्जी भी अदालत का रुख करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से ही उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर: JSSC-CGL मामले पर मरांडी ने सरकार पर सवाल, सीबीआई जांच की मांग

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में मरांडी ने हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दाखिल हालिया जवाबी हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि अगर सरकार अब पूरी परीक्षा प्रक्रिया को अनियमितताओं से प्रभावित मान रही है, तो पहले अदालत के सामने क्या तथ्य रखे गए थे। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार के पहले के दावों और अब हाईकोर्ट में रखे गए पक्ष में अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने JSSC-CGL मामले में पूर्व की जांच और उसके निष्कर्षों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। मरांडी ने कहा कि जांच केवल निचले स्तर के आरोपितों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि भर्ती प्रक्रिया की निगरानी और संचालन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सुधीर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रशांत कुमार और मनोज कौशिक की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछली CID जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अब व्यापक अनियमितताओं की बात सामने आ रही है, तो पहले की जांच में ये तथ्य क्यों सामने नहीं आए। उन्होंने मामले की CBI जांच की मांग दोहराते हुए JSSC के प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार और सचिव सुधीर गुप्ता को पद से हटाने के साथ CID ADG मनोज कौशिक को हटाने की भी मांग की। मरांडी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों या राजनीतिक नेतृत्व की संलिप्तता को लेकर लगाए गए आरोप फिलहाल राजनीतिक आरोप हैं और इन्हें न्यायालय द्वारा स्थापित तथ्य नहीं माना जा सकता। JSSC-CGL भर्ती परीक्षा से जुड़ा मामला फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को निर्धारित बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

तारापुर के असदुल्लाह ने अंडर-17 व अंडर-19 में बिहार का नाम रोशन किया

Munger, Bihar:प्रशांत कुमार सिंह मुंगेर खेल के क्षेत्र में तारापुर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद असदुल्लाह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बेगूसराय में 14 से 18 सितंबर तक आयोजित बिहार स्टेट अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर असदुल्लाह का चयन अंडर-17 और अंडर-19 दोनों राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। एक ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर दो आयु वर्गों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयनित होने पर परिवार सहित तारापुर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में असदुल्लाह ने अंडर-17 सिंगल्स में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया और रनर-अप रहे। वहीं अंडर-19 डबल्स में मधुबनी के अपने साथी कुंदन कुमार सिंह के साथ जोड़ी बनाकर खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता। दोनों वर्गों में बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बिहार टीम में चयनित किया गया। असदुल्लाह अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 से 21 नवंबर तक गंगटोक, सिक्किम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बिहार की ओर से खेलेंगे। दो अलग-अलग आयु वर्गों में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलने से उनके खेल करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। असदुल्लाह ने बताया कि राज्य स्तर तक पहुंचने और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने के पीछे नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत है। वह सुबह लगभग 4:30 बजे उठकर फिटनेस अभ्यास करते हैं और शाम में कोर्ट पर नियमित बैडमिंटन प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने कहा कि अब दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना उनका लक्ष्य है। पिता मोहम्मद शाहिद ने कहा कि बेटे की उपलब्धि से परिवार बेहद खुश है। उनका सपना है कि असदुल्लाह आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करे और देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। चाचा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हर मैच के बाद असदुल्लाह को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और कमियों पर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। असदुल्लाह की सफलता पर दादा हाजी अब्बाश, बड़े पापा मोहम्मद मोजाहिद, पिता मोहम्मद शाहिद, माता रफत खातुन, चाचा मोहम्मद आसिफ एवं मोहम्मद वासिफ ने खुशी जताई। खेल प्रेमी प्रवीण प्रणव भारती, अमित चन्द्रा, निर्मल सिंह, मनोज मिश्रा, पारामाउंट के निदेशक महेश सिंह, हरे कृष्ण वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अरशद खान समेत अन्य लोगों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की。 बाइट: मो असादुल्लाह बाइट: मोहम्मद शहीद पिता बाइट मोहम्मद आसिफ आलम चाचा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top