474002
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने डबरा के हालात को लेकर जताई चिंता
Gwalior, Madhya Pradesh:पूर्व मंत्री इमरती देवी ने वीडियो जारी कर कहा कि ‘मैं बाहर होने की वजह से आपके बीच नहीं आ पाई लेकिन जल्द ही डबरा वासियों के बीच होगी मौजूद’ अधिकारियों से लगातार हो रही है पूर्व मंत्री इमरती देवी की बातचीत पिछली बार बाढ़ आने पर इमरती देवी ने खुद के खर्चे से खाना बाटा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकूला मुठभेड़: 2 आरोपी गोली, 3 गिरफ्तार; पुलिसकर्मी चाकू से घायल
Panchkula, Haryana:पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में लगी गोली... पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर किया घायल... 3 आरोपी गिरफ्तार, लूट और चोरी की वारदातों में शामिल होने का आरोप... पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। तीनों आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय दीपक उर्फ गोलू, 27 वर्षीय अमितेश और मोनू और 25 वर्षीय लखविंदर सिर्फ मोनू के रूप में हुई है... तीनों आरोपी कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 2 देसी कट्टे और 1 बाइक भी बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र में हुई लूट और चोरी की वारदातों में कथित रूप से शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में आने वाले हैं।0
0
Report
फर्रूक अब्दुल्ला का विवादित बयान: पाक मदद पर ज़ोर, केंद्र और सुरक्षा बलों पर कड़ा प्रहार
Baramulla, FAROOQ ABDULLAH has ignited a major political storm by claiming Pakistan saving Kashmiris while launching a blistering attack on the BJP-led Centre and security forces, accusing them of destroying the country and systematically harassing Muslims across India and Jammu. Farooq Abdullah Credits Pakistan for ‘Saving’ Kashmiris, Blames Security Forces for Past Killings, Attacks BJP and Media, Urges Kashmiris for Unity. Farooq Abdullah has claimed Pakistan saving Kashmiris while launching a blistering attack on the BJP-led Centre and security forces, accusing them of destroying the country and systematically harassing Muslims across India and Jammu.0
0
Report
जामिया यूनिवर्सिटी छात्रों का भूख हड़ताल: छात्रसंघ चुनाव और कैंपस बंदी का रोष
New Delhi, Delhi:जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने PC की है। जामिया विश्वविद्यालय के छात्र Hunger strike पर हैं। हंगर स्टाइक कर रहे छात्रों की प्रेस कॉन्फ्रेंस- 12 तारीख से हंगर स्ट्राइक पर हैं क्योंकि छात्रसंघ बहाल नहीं है। हम शांत प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बीच में एडमिनिस्ट्रेशन बाहर कर देता और फिर हम दोबारा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीच में प्रशासन से बात हुई वीसी की तरफ से जो कमेटी गठित की गयी लेकिन उसमें कुछ बात नहीं बन पाई। आज रजिस्ट्रार और बाकी टीचर आते हैं और उसी में हमारा टेंट उखाड़ दिया जाता है। और इस वजह से हम बात करने से मना करते हैं और प्रदर्शन पर बैठ जाते हैं। पिछले 13 दिनों से हंगर स्टाइक पर हैं लेकिन लगातार हमारे प्रदर्शन को खत्म करने की कोशिश हो रही है। उनको लगता है कि इस प्रदर्शन से कानून व्यवस्था खराब होगी और अब यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है। पुलिस की मदद से प्रदर्शन को खत्म कराना चाहते हैं। हमारी बस इतनी मांग है कि छात्रसंघ चुनाव हों, जिन छात्रों के ऊपर एक्शन हुआ है वो वापस लिया जाए। यूनिवर्सिटी प्रशासन चुनाव के बारे में कुछ नहीं बता रही है, तारीख बताए। वो चुनाव करवाने के लिए तैयार नहीं हो रहे। आज या कल हमारे प्रदर्शन को कानून व्यवस्था का हवाला देकर खत्म कराया जा सकता है। काफी चीप चीजें इस्तेमाल हो रही हमारे प्रदर्शन को खत्म करने के लिए। कल वो डिपार्टमेंट बंद करवा दिया गया जहां लड़कियां रूकती थीं। हमें तोड़ने के लिए ये सब किया जा रहा है। काफी पुलिस लगाई गयी है, डर का माहौल बनाया जा रहा। आज रजिस्ट्रार मिलने आए थे और जब हमारी बात नहीं बन पाई तो उन्होंने साफ बोल दिया कि कैंपस में अगर 5 बजे के बाद कुछ होता है तो उसके लिए जिम्मेदार हम(प्रदर्शनकारी छात्र) हैं। चाहे दिल्ली पुलिस अंदर आए या कुछ हो। आज से सारे गेट बंद, लाइब्रेरी कैंटीन बंद, ऑनलाइन क्लास .. अब ऐसी स्थिति बना दी गयी अगर कुछ जरूरी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी तो मूवमेंट कैसे जारी रख पाएंगे। मोहब्बत और नफरत की सियासत खेली जा रही। ये लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बात है। जामिया प्रशासन की तरफ से जो झड़प हुई उससे मुझे चोट लगी। कैंपस बंद कर दिया गया, यूनिवर्सिटी चाहती है कि प्रोटेस्ट बंद हो जाए। 17 अक्टूबर को क्रैक डाउन किया गया था और अब दोबारा क्रैक डाउन करने की कोशिश है। रजिस्ट्रार ने हमारे साथी फैजान को धमकी दी कि कैंपस 1 साल के लिए बंद कर दिया जाएगा और सारी चीजें तुझपर डाली जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
बॉलीवुड के बाद अब गाजियाबाद के पत्रकार आरव शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:बॉलीवुड के बाद अब गाजियाबाद के पत्रकार आरव शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर वॉइस नोट के जरिए मिली इस धमकी के बाद पत्रकार जगत में चिंता का माहौल है। मामले ने पत्रकार की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार आरव शर्मा को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़ित पत्रकार आरव शर्मा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ से गुहार लगाई है। उन्होंने सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पहले भी कई चर्चित धमकी और आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। हालांकि, इस मामले में धमकी देने वाले की पहचान और कथित गैंग से उसके संबंधों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
बाबागंज पुरानी बाजार में धूमधाम से हुआ भरत मिलाप, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर
Bahraich, Uttar Pradesh:बाबागंज/बहराइच। बाबागंज की पुरानी बाजार में भरत मिलाप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और भरत के मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह और रुपईडीहा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य शामिल हुए। अतिथियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर शुभारंभ किया और भगवान श्रीराम के दर्शन किए। भरत मिलाप के दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन के दौरान चारों ओर जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में भक्तजन और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के दौरान चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी आरके सिंह, भाजपा कार्यकर्ता अजय मिश्रा, ललित त्रिपाठी, देवेंद्र पाठक, विजय त्रिपाठी, फौजदार वर्मा, अशोक पाठक, रावेन्द्र शर्मा, रतन अग्रवाल और रामकुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका रही।0
0
Report
पंचकूला में बदमाशों के साथ मुठभेड़: 2 घायल, एक पुलिसकर्मी पर चाकू हमला
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों को गोली लगी। पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। इनकाउंटर के दौरान कुल 9 राउंड फायर हुए, जिसमें बदमाशों ने पुलिस पर 4 राउंड फायर किए, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 5 गोलियां चलाईं। एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया गया। रायपुर रानी और आसपास के क्षेत्रों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 2 आरोपियों अमितेश और दीपक को गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी लखविंदर के साथ हाथापाई के दौरान पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल दोनों आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए DCP क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि रायपुर रानी के नजदीक आरोपियों की लोकेशन के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ने के लिए घेर लिया गया। पुलिस की घेराबंदी से बचकर भागने के प्रयास में आरोपियों ने चार राउंड फायर किए। इसके जवाब में पुलिस ने पांच राउंड फायर किए, जिनमें दीपक और अमितेश गोली लगकर घायल हो गए। तीसरे आरोपी के साथ हाथापाई में चाकू से हमला हुआ। घायल दोनों आरोपियों और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बाइट – अमरिंदर सिंह, DCP क्राइम, पंचकूला0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में बिजली बिल के विरोध पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान हादसा
Bemetara, Chhattisgarh:बिजली बिल और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान हादसा बेमेतरा के देवरबीजा में बढ़ते बिजली बिल और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जनसभा के बाद ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुतले पर पेट्रोल डालते ही कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गए, जिससे कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बेमेतरा के देवरबीजा में प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन बना हादसे की वजह।0
0
Report
संविधान बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस नेत्री शमीना शफीक ने किया जनसंपर्क
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर।** संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व सदस्य महिला आयोग शमीना शफीक ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा, मताधिकार की पवित्रता, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। शमीना शफीक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और संविधान की रक्षा के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से जनसभा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रमेश गौर, रम्मी, अब्दुल करीम अंसारी, काशीराम भार्गव, मोहम्मद हसन, अंकित यादव और रामकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
शाहपुरा में निजी स्कूल बस दुर्घटना, मासूम की मौत
Noida, Uttar Pradesh:शाहपुरा में प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम की मौत. अपने बेटे को बस में बैठाने आई मां के साथ आया था मासूम. बड़े बेटे को बस में बैठाते समय छोटा बेटा अचानक खेलता हुआ बस के सामने आ जाने से हादसा. तहसील क्षेत्र के आरणी ग्राम का मामला. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू.0
0
Report
Advertisement
जयपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई, 315 किलो कटिंग बादाम नष्ट और 130 किलो बादाम-पिस्ता सीज
Jaipur, Rajasthan:Jaipur त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई 315 किलो खराब कटिंग बादाम नष्ट, 130 किलो बादाम-पिस्ता सीज CMHO फर्स्ट जयपुर डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई 40 किलोग्राम खराब अंजीर और किशमिश भी नष्ट करवाई गई। एम/एस मीना खत्री, दुकान नंबर 37, दीनानाथ जी की गली, चांदपोल का निरीक्षण ड्राइड पाइनएप्पल और अंजीर के सैंपल लिए प्रसिद्ध संपत कचोरी भंडार का भी निरीक्षण यूज्ड कुकिंग ऑयल का सैंपल लिया मौके पर कचोरी निर्माण इकाई को सीज किया गया एम/एस ट्रेडिंग कंपनी से कटिंग बादाम का सैंपल लिया गया श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी से कटिंग बादाम, कटिंग पिस्ता के सैंपल लिए तनुज एंटरप्राइजेज, दीनानाथ जी की गली में कार्रवाई के दौरान 315 किलोग्राम खराब कटिंग बादाम मौके पर ही नष्ट करवाए गए।0
0
Report
दिलचस्प खबर: दसरे के बाद सोना-चांदी के भाव घटते जा रहे, जळगाव में रिकार्ड गिरावट
Jalgaon, Maharashtra:Ancr - दसऱ्यानंतर सोने आणि चांदीच्या दरातील घसरण सुरूच आहे. आज सोन्याच्या दरात तोळ्यामागे 1 हजार रुपयांची, तर चांदीच्या दरात किलोमागे 2 हजार रुपयांची घसरण झाली आहे. गेल्या चार दिवसांत सोन्याचे दर 3 हजार रुपयांनी, तर चांदीचे दर 8 हजार रुपयांनी घसरले आहेत. त्यामुळे जळगावच्या सुवर्णनगरी आज सोन्याचा भाव (GST )1 लाख 45 हजार 800 रुपये प्रति तोळा, तर चांदीचा भाव GST 2 लाख 8 हजार रुपये प्रति किलोवर आला आहे. जागतिक घडामोडींचा परिणाम हा सोन्या-चांदीचा भावावर झाल्याने सोन्या चांदीच्या दरात घसरण झाल्याची माहिती सराफा व्यवसायिकांनी यांच्या वतीने सांगण्यात येत आहे..0
0
Report
लोनी पुलिस ने हत्या की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में पुलिस ने हत्या की एक वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस के मुताबिक, हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बाइट: राम किशन, सहायक पुलिस आयुक्त, लोनी0
0
Report
Advertisement
दिवाली से पहले खाद्य विभाग की पहल, मिठाई कारोबारियों को FSSAI के नए नियमों की जानकारी
Muradnagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से व्यापारियों को जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। हंस वाटिका मैरिज होम में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली से आई FSSAI विशेषज्ञों की टीम ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में FSSAI के कुलभूषण भाटी ने व्यापारियों को बताया कि मिठाई की दुकानों पर रेट लिस्ट और मिठाइयों की उपयोग की अंतिम तिथि यानी ‘यूज बाय डेट’ प्रदर्शित करने संबंधी नियमों का पालन करना जरूरी है। आगामी दिवाली के मद्देनजर खास तौर पर हलवाई और मिठाई कारोबारियों को जागरूक किया गया। शासन के निर्देशों के तहत उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा नियमों में किए गए बदलावों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान मुरादनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।0
0
Report
शेखावाटी हवेलियों के संरक्षण पर मुख्यमंत्री की कड़ी प्रतिबद्धता
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, जल उपलब्धता और राजस्थान के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। शेखावाटी हेरिटेज एवं विकास समिट-2026 में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां राजस्थान की समृद्ध विरासत हैं। इनके मूल स्वरूप के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। हवेलियों के संरक्षण के साथ क्षेत्र की पारंपरिक चित्रकारी करने वाले कलाकारों को भी आगे लाया जाएगा। शेखावाटी हेरिटेज सबमिट के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्रवासियों का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के देवी-देवताओं का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि शेखावाटी ने वीरता और पराक्रम की बदौलत देशभर में अपनी पहचान बनाई है। देश में कहीं भी जाने पर उन्हें शेखावाटी के प्रवासी लोग मिलते हैं। प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी मिट्टी का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने हवेलियों के संरक्षण का अनुभव साझा करते हुए बताया कि शेखावाटी की यात्रा के दौरान कुछ हवेलियों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ देखकर उन्हें दुख हुआ था। इस पर उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को बचाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। बाईट - भजनलाल शर्मा- मुख्यमंत्री आदि बातें-presence के साथ आईं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस अभियान के तहत 29 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। जल संकट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गठन के बाद प्रदेश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास का रोडमैप तैयार किया। यमुना जल समझौते पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शेखावाटी के खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और जीण माता के आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी। चूरू में 800 करोड़ रुपये के रिजर्वायर का शिलान्यास हो चुका है। आने वाले समय में पूरे शेखावाटी क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा। बाईट - भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री0
0
Report
राजस्थान में पीएम ई-बस से सार्वजनिक परिवहन तेज़, जयपुर को 103 ई-बसें मिलीं
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पीएम ई-बस से मिल रही नई गति प्रदेश में स्वच्छ-सुलभ सार्वजनिक परिवहन बढ़ी रफ़्तार राज्य के 9 शहरों के लिए 1150 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत, अब तक मिली 250 ई-बस जयपुर को अब तक मिली 103 ई-बस, 450 ई-बसें और 50 डबल डेकर ई-बसें मिलेगी जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम ई-बस सेवा योजना देश के शहरी परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव का आधार बन रही है। इससे स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत प्रारम्भ में राजस्थान के आठ शहरों के लिए कुल 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई थी। परंतु राज्य सरकार के विशेष प्रयासों और मजबूत प्रबंधन के चलते प्रदेश के लिए अतिरिक्त बसें स्वीकृत कराई गईं है, जिससे राजस्थान के लिए कुल 1150 ई-बसें मंजूर हो चुकी हैं। जयपुर के लिए 550, जोधपुर के लिए 125, अजमेर एवं कोटा के लिए 100-100, बीकानेर के लिए 75, भीलवाड़ा, अलवर, उदयपुर और सीकर के लिए 50 ई-बसें स्वीकृत की गई हैं। राज्य को अब तक 250 ई-बसें प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें से 103 बसें जयपुर के लिए जेसीटीएसएल को मिली हैं। 58 बसों का संचालन बगराना डिपो से किया जा रहा है जबकि शेष बसों का संचालन टोडी डिपो से शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाएगा। सीसीटीवी, पैनिक बटन जैसी तकनीकों से सुसज्जित हैं ई-बसें अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित ये ई-बसें वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों के लिए किफायती और आरामदायक सफर सुनिश्चित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, बसों में लगे सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और सुरक्षा उपकरणों से महिला सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। डिपो एवं चार्जिंग इन्फ्रा विकसित करने पर फोकस बजट घोषणा 2025-26 की अनुपालना में बाकी 450 ई-बस और 50 डबल डेकर ई-बस प्राप्त करने की प्रक्रिया जेसीटीएसएल द्वारा की जा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य केवल बसों की खरीद और उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी संपूर्ण व्यवस्था तैयार करने पर है, जिससे बसों का नियमित संचालन हो और यात्रियों को सुलभ सार्वजनिक परिवहन सेवा मिल सके।0
0
Report
Advertisement
