474002
भितरवार का ग्वालियर से संपर्क टूटा, डबरा मार्ग पर नॉन नदी उफान पर
Gwalior, Madhya Pradesh:भितरवार-डबरा मार्ग पर नॉन नदी के उफान पर आने से पुल पर चार से पांच फीट पानी भर गया जिससे भितरवार का ग्वालियर से संपर्क टूट गया है। ग्राम भानगढ़, चिनार और नॉन नदी पर बने पुल भी पानी में डूब गए हैं जिससे आवागमन बाधित हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CBI arrests IAS officer Pankaj Agarwal; 60.54 crore embezzlement case
Chandigarh, Chandigarh:CBI ने हरियाणा के वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को सरकारी धन के कथित गबन के मामले में गिरफ्तार किया है. पंकज अग्रवाल उस समय स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे. मामला हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद HSSPP और हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड HSAMB के फंड से जुड़ा है, जिनके खाते IDFC First Bank की सेक्टर-32 शाखा में संचालित किए जा रहे थे. CBI के अनुसार जांच में सामने आया इन विभागों के बैंक खाते वित्त विभाग के नियमों के विपरीत खोले गए और बाद में उनमें निर्धारित सीमा से अधिक सरकारी धन स्थानांतरित किया गया. जांच एजेंसी का दावा है कि फर्जी लेन-देन के जरिए करीब 60.54 करोड़ रुपये का गबन किया गया, जिससे सरकार को नुकसान हुआ. एजेंसी ने कहा कि जांच के दौरान पंकज अग्रवाल के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए हैं उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा. 504 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले से जुड़े तार. CBI के मुताबिक यह मामला सेक्टर-32 स्थित IDFC First Bank शाखा में सामने आए बड़े वित्तीय घोटाले का हिस्सा है. जांच में आरोप है कि हरियाणा सरकार के आठ विभागों के करीब 504 करोड़ रुपये विभिन्न शेल कंपनियों और अन्य माध्यमों से निकाल लिए गए थे. इस मामले में अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. इनमें छह बैंक अधिकारी, हरियाणा सरकार के तीन कर्मचारी, दो कंपनियां और छह निजी व्यक्ति शामिल हैं. इसी प्रकरण से जुड़े पंचकूला नगर निगम फंड के कथित गबन मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी आर.के. सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. आरके सिंह की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. चंडीगढ़ के दो अन्य मामलों की भी जांच कर रही CBI. CBI ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन से जुड़े दो अन्य मामलों—चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड CSCL और CREST—की जांच भी एजेंसी के पास है. दोनों मामलों में आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं. CREST मामले में एक वरिष्ठ IFS अधिकारी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. CBI ने कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और गबन किए गए धन की पूरी पड़ताल की जाएगी.0
0
Report
यूरिया के दाम को लेकर किसानों ने मथुरा बाजार गोदाम पर किया हंगामा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के मथुरा बाजार स्थित एक सहकारी समिति खाद गोदाम का करीब 45 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक और एक वृद्ध व्यक्ति गोदाम पर बैठे कर्मचारियों से खाद की कीमत को लेकर सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाएगी की वीडियो कितना दिन पुराना है. वीडियो में एक युवक कर्मचारी से पूछता है कि आखिर किस नियम के तहत यूरिया की बोरी पर 280 रुपये लिए जा रहे हैं। इस पर वहां मौजूद कर्मचारी कथित रूप से कहता सुनाई देता है कि “वापस ले लीजिए।” वहीं वीडियो में मौजूद एक वृद्ध किसान यह आरोप लगाते दिखाई देते हैं कि उनसे एक बोरी के 290 रुपये वसूले गए हैं। किसानों का आरोप है कि मथुरा बाजार सहकारी समिति सहित जिले के कई खाद गोदामों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जा रही है। किसानों के अनुसार शासन द्वारा यूरिया की एक बोरी की निर्धारित कीमत 266.50 रुपये है, जबकि कुछ स्थानों पर 280, 290 और 300 रुपये तक लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद किसानों में नाराजगी बढ़ गई है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में अभी तक जिला प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। मामले को लेकर लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
नीट की छात्रा निक्की यादव का शव खरगोन में नर्मदा नदी में मिला
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन। इंदौर से लापता नीट की लापता छात्रा निक्की यादव का शव खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र के पिटामली में नर्मदा नदी में मिला। संभवतः शव पानी के बहाव में यहां पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात शव के रूप में छात्रा का शव बरामद किया था। वायरलेस सेट से सभी थानों पर सूचना दी। खरगोन जिले के करही थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्रा का शव महेश्वर अस्पताल में मर्चुरी में रखवाया था। परिजनों द्वारा कपड़े एवं फोटो के बाद आज पहुंचेंगे परिजन। आज महेश्वर अस्पताल में परिजनों के पहुंचने पर होगा पीएम。 सूचना के बाद इंदौर से लापता नीट की परीक्षा देने गई छात्रा निक्की यादव के रूप में पहचान होना बताया जा रहा। इंदौर से नीट की परीक्षा महू केंद्र पर देने निकली थी छात्रा। इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र के लसुडिया के तलावली चांदा इलाके की रहने वाली है 18 वर्षीय निक्की यादव । निक्की की अंतिम लोकेशन खरगोन के बड़वाह की आई है। पिता रामानंद यादव ने भंवरकुआ थाने पर रविवार ही गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नीट परीक्षा देने के बाद घर मां से भी बात की थी छात्रा ने थोड़ी देर में घर पहुंच रही हूं。0
0
Report
Advertisement
नोएडा पुलिस मोहर्रम सुरक्षा के लिए सतर्क, जुलूस मार्ग का निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:मोहर्रम को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, एडीसीपी मनीषा सिंह ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नोएडा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में डीसीपी नोएडा साद मियां खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने एसीपी-3 नोएडा राकेश प्रताप सिंह एवं पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में व्यापक फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम के मद्देनजर प्रस्तावित जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन किया और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एडीसीपी मनीषा सिंह ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया गया। इसके अलावा क्षेत्र में तैनात पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नोएडा पुलिस ने नागरिकों से भी त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।0
0
Report
खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर परिसर में टिकट को लेकर परिवार के साथ मारपीट
Delhi, Delhi:अलीपुर थाना अंतर्गत खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में होलम्बी वासु विहार से आए एक परिवार के साथ मारपीट की गई मारपीट उसे वक्त हुई जब परिवार ने एक झूले का ही टिकट ले लिए लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण परिवार ने कहा कि उन्हें घर जाना है और वह टिकट वापस ले ले और पैसे वापस दे दे उसी को लेकर झूला झूलने वाले व्यक्तियों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की जिसका एक वीडियो भी बनाया गया लेकिन इस मामले को लेकर मंदिर परिसर की कमेटी ने मोबाइल फोन छीन लिया और कल उन्हें मोबाइल फोन देने की वापसी की बात कही इस मामले को लेकर परिवार ने 112 पर शिकायत दर्ज कर दी जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी लेकिन इस दौरान मंदिर परिसर में इस तरह की घटना को अंजाम देना बेहद ही शर्म रख इसमें बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की गई है वही परिवार के सदस्य ने बाहर जाकर मीडिया से भी बातचीत की0
0
Report
देवास में मंदिर के पास पत्थर को मजार जैसा रंगकर विवाद खड़ा
Dewas, Madhya Pradesh:*मजार बनाने का खेल लाइव,मजार के खेल में मासूम क्या मोहरा* - मध्यप्रदेश के देवास जिले के संदलपुर में मंदिर परिसर के पास पत्थर को मजार का रूप देने का आरोप,सड़क के पत्थर को हरे से पुताई करते सीसीटीवी कैमरे में कैद, हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन... - देवास के खातेगाँव तहसील के ग्राम संदलपुर में शंकर मंदिर एवं माता मंदिर के समीप एक पत्थर पर रंग-रोगन कर उसे कथित रूप से मजार का स्वरूप देने का मामला सामने आया है। - घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। - मामले को लेकर हिंदू समाज एवं हिंदू जागरण मंच कन्नौद के कार्यकर्ता एकत्रित हुए ... एसडीएम खातेगांव को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की। - ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ युवकों द्वारा मंदिर परिसर के पास एक पत्थर पर रंग पोतकर उसे मजार जैसा स्वरूप दिया गया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका बनी। हिंदू संगठनों ने प्रशासन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर बने गड्ढे को भरवा दिया गया। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। - हिंदू संगठनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले पर निगरानी रखी जा रही है। (सीसीटीवी फुटेज मजार बनाते हुए) (शिकायती आवेदन)0
0
Report
Advertisement
बंगाल की जीत राष्ट्रवाद का प्रतीक: उपाध्याय बोले श्यामा प्रसाद मुखर्जी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "श्यामा प्रसाद मुखर्जी उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने देश के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाया, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखा और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया... बंगाल में बीजेपी की जीत राष्ट्रवाद का ही प्रतीक है। इस दिन उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही है कि आज बंगाल देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है।"0
0
Report
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि: BJP को कश्मीर से जुड़ने का नया संकेत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "श्यामा प्रसाद मुखर्जी की वजह से ही कश्मीर हमारे देश से अलग होने से बच पाया। इस मौके पर हमने यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज़ादी के तुरंत बाद तत्कालीन सरकार ने जान-बूझकर इतिहास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कम महत्व दिया... यह शहादत दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि पश्चिम बंगाल, जहां से श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे, वहां अब बीजेपी की सरकार बन गई है।"0
0
Report
नोएडा पुलिस के अभियान में शराब सेवन पर कार्रवाई; 102 लोग धारा 292 अंतर्गत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस का विशेष अभियान: फुट पेट्रोलिंग के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण तथा एसीपी-1 दीक्षा सिंह के नेतृत्व में थाना फेस-2 क्षेत्र में व्यापक फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस बल को निर्देश दिए गए कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन जांच की जाए, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए。 वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा साद मियां खान और एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना फेस-1 और थाना सेक्टर-58 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 102 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की। नोएडा पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से कानून का पालन करने तथा सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
श्योपुर मेले में गुंडागर्दी, सैलानियों पर लाठियां, सुरक्षा पर सवाल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर हजारेश्वर मेले में गुंडागर्दी मेला घूमने आए सैलानियों के साथ मारपीट लाठी डंडों से किया हमला, मेला स्टाफ के द्वारा मारपीट, श्योपुर मेले में लगातार देखी जा रही है व्यवस्थाएं पुलिस के सामने की मारपीट, परिवार के साथ घूमने आए लोगों के साथ मारपीट मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, तीन लोग जख्मी श्योपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का मामला0
0
Report
जांजगीर-चांपा: 2 हजार में बेचा गया चोरी का सरिया, खरीदार गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा सरिया चोरी का खरीदार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुलमुला थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई ग्राम जेवरा में घर के बाहर रखा 1 क्विंटल 15 किलो सरिया चोरी होने के मामले में खुलासा जांच में सामने आया कि चोरी का सरिया महज 2 हजार रुपये में रविशंकर श्रीवास को बेचा गया था पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सरिया बरामद किया खरीदार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, वहीं बालकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई0
0
Report
पामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर दबिश देकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा। अवैध शराब कारोबार पर पामगढ़ पुलिस ने एक दिन में दो अलग-अलग जगह दबिश देकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पास देसी शराब और बीयर, जबकि दूसरे के कब्जे से कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 17.060 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 5920 रुपये आंकी गई है। अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पामगढ़ पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में मुहर्रम सुरक्षा Alert: लाइसेंस के बिना जुलूस व डीजे पर रोक
Noida, Uttar Pradesh:मुहर्रम को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर रोक रहेगी, वहीं डीजे, भड़काऊ गानों और सांप्रदायिक नारेबाजी पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।0
0
Report
लोसल में गंगा माता मंदिर का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद स्थानीय रिपोर्टर - रामगोपाल सैनी लोसल में गंगा माता मंदिर का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, कस्बे में निकाली गई भव्य कलश यात्रा एंकर सीकर के लोसल कस्बे में समस्त रेगर समाज की ओर से गंगा माता मंदिर के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कस्बे के प्रमुख मार्गों से भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातృशक्ति और श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर को मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं और हवन की पूर्णाहुति के साथ क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद गंगा माता को भोग लगाकर विशाल सवामणी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में धोद विधायक गोरधन वर्मा सहित कस्बे के सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर मंदिर में गंगा माता के दर्शन किए। स्थापना दिवस के तहत रात्रि में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ''''रामदेव सारंगी एण्ड पार्टी सुरेरा'''' के सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी。0
0
Report
मुखर्जी के बलिदान दिवस पर देशभक्ति का स्मरण: एक देश, एक संविधान का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे’ के उद्घोषक, प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासी के हृदय में सदैव राष्ट्रवाद की लौ प्रज्वलित करेगा।0
0
Report
Advertisement
