474002
ग्वालियर में बड़ा हादसा होने से टला
Gwalior, Madhya Pradesh:यह घटना ग्वालियर के भितरवार तहसील वीर हनुमान चौराहे से आगे दियादाह रोड की ओवरलोड ट्रॉली में खाद भरकर ले जा रहा ट्रैक्टर आगे से उठा। ड्राइवर और राहगीर बाल-बाल बचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भटेवरा गांव: लाइट काटने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों की भिड़ंत, तीन घायल
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विनोद बिंद और जीत नारायण बिंद के बीच लाइट काटने को लेकर कहासुनी हुई। बिजली में स्पार्किंग होने के कारण विजय बिंद ने लाइट काट दी थी। इसको लेकर जितनारायण बिंद ने विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। बीच-बचाव करने गईं राजकुमारी, 40 वर्ष और आरती को भी चोटें आई हैं。0
0
Report
सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, चार गंभीर घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-एटा हाईवे पर रविवार तड़के करीब 2:50 बजे गांव उमरावपुर के निकट एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ढाई वर्षीय एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में बांगरमऊ थाना क्षेत्र के निवासी राजीव पाल (30), उनकी पत्नी गोल्डी (28), ढाई वर्षीय पुत्र नक्श तथा माया (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कार में सवार रामजी (26) निवासी बालामऊ, जनपद हरदोई, अवधेश (35) निवासी आलापुर कोर्ट थाना गंज मुरादाबाद तथा जगतपाल (50) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला बागला अस्पताल, हाथरस की मोर्चरी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे और वाहन के अंदर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया l प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कर्म की जांच शुरू कर दी है l0
0
Report
अलवर में अमित शाह की रैली से पहले खैरथल-तिजारा में कांग्रेस हिरासत
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा किशनगढ़बास- लोकेशन-खैरथल (खैरथल) अलवर में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा से पहले खैरथल तिजारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा डिटेन करने का बड़ा मामला सामने आया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन करते हुए पूरी रात एक होटल में बैठाए रखा, आज जब होटल में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे तो पुलिस ने जिला अध्यक सहित कई कार्यकर्ताओं को थाने भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता अमित शाह की रैली का विरोध करने और काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे।पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत कार्यकर्ताओं को बस में बैठाया और खैरथल पुलिस थाने लेकर पहुंची। कार्यकर्ताओं को थाने लाए जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थाने के बाहर पहुंच गए। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अमित शाह की अलवर रैली के विरोध और काले झंडे दिखाने की योजना के चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बाइट. बलराम यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
मुरैना नगरा घाट पर स्टीमर में क्षमता से अधिक यात्री, बीच मझधार में बंद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के नगरा घाट पर चंबल नदी पार करते समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब क्षमता से अधिक यात्रियों और मोटरसाइकिलों से भरा स्टीमर बीच मझधार में अचानक बंद हो गया। स्टीमर में करीब 100 यात्री और लगभग आधा सैकड़ा मोटरसाइकिलें सवार थीं। इंजन बंद होने के बाद तेज बहाव के बीच स्टीमर करीब 100 मीटर तक बह गया। घटना नगरा घाट की बताई जा रही है। चंबल नदी के तेज बहाव के बीच स्टीमर के बंद होते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों की जान सांसत में आ गई और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि स्टीमर में क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थीं। ऐसे में बीच नदी में इंजन बंद होना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था。 घटना की सूचना मिलते ही मुरैना से रेस्क्यू दल को मौके के लिए रवाना किया गया। फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम की निगाहें यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने पर हैं। सवाल यह भी है कि आखिर क्षमता से अधिक यात्रियों और वाहनों को स्टीमर में सवार करने की अनुमति कैसे दी गई? क्या यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम थे? चंबल के तेज बहाव के बीच सामने आई यह घटना नदी परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
आगर-मालवा की किराना दुकान से तेल का जार चोरी; CCTV में संदिग्ध फरार
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले में एक किराना दुकान में रखा तेल का जार चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध बेहद सतर्कता से दुकान के पास पहुंचता है और तेल का जार उठाकर अपने साथी बाइक सवार के साथ फरार होता दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर दुकानदार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता दिलीप सिंघानिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह ग्राम निपानिया बैजनाथ में किराने की दुकान संचालित करता है। शिकायत के मुताबिक दो अज्ञात व्यक्ति दुकान के पास पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति दुकान के आसपास नजर रखता दिखाई दिया, जबकि दूसरा दुकान पर रखा तेल का डब्बा उठाकर ले गया। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की हरकतें कैद हो गईं। फुटेज में वह बेहद सतर्कता से दुकान के पास पहुंचता है, तेल का डब्बा उठाता है और फिर बाइक से मौके से निकल जाता है। दुकानदार ने अब कोतवाली थाने में आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
धमतरी वीडियो विवाद: एफआईआर के साथ कांग्रेस-बीजेपी तकरार, राष्ट्र पर्व पर राजनीति पर उठे सवाल
Begun, Rajasthan:सोशल मीडिया में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो का मामला.. धमतरी में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर.. वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकार का बयान कुरुद का प्रशिक्षण शिविर का पुराना वीडियो निकालकर प्रचारित किया गया जबकि मुझे धमतरी में शासन के द्वारा ध्वजारोहण के लिए अतिथि घोषित किया गया था.. वहां पूरे प्रोटोकॉल के साथ ध्वजारोहण हुआ.. पुराने वीडियो को निकालकर ये प्रचारित किया कि 15 अगस्त में बीजेपी का झंडा फहराया गया.. उसकी पुष्टि प्रशासन से की जा सकती थी.. कांग्रेस के नेताओं ने भी इस वीडियो को देशभर में वायरल किया.. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा सहित अन्य के खिलाफ धमतरी में बीजेपी पदाधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराया है.. राष्ट्रीय पर्व का राजनीतिक इस्तेमाल किया गया.. स्वतंत्रता की पार्टी कहने वाले लोग ऐसी हरकत करे ये देश की जनता पसंद नहीं करेगी.. कांग्रेस के 5 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो.. राष्ट्रीय पर्व को कांग्रेस ने राजनीति का मुद्दा बनाया यह आपत्तिजनक है.. नैतिकता के आधार पर कांग्रेस नेताओं को इस्तीफा देना चाहिए दिल्ली में इंदिरा भवन में ध्वजारोहण के दौरान वंदे मातरम गीत मामले पर कहा-- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया वो इसी घटना की वजहों से है.. वंदे मातरम देश की अस्मिता का गान है.. इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए.. कांग्रेस जो सफाई दे रही है कि खड़गे के लिए कुर्सी मंगाई जा रही थी.. कांग्रेस मुख्यालय में पूरा गान हुआ है कि नहीं देश की जनता को सुनाना चाहिए पीएम मोदी के सशस्त्र नक्सलवाद खत्म हो गया, वैचारिक नक्सली बाकी वाले बयान पर कहा-- जो कल कांग्रेस मुख्यालय में वन्देमातरम के विरोध की घटना घटी.. वह अपने आप में इसी तरह की मानसिकता है.. राष्ट्र के सम्मान की चीजों का विरोध करना एक तरह की नक्सली मानसिकता है.. राष्ट्र राज्य में भरोसा नहीं है.. अपने एजेंडे को पूरी दुनिया में लागू करना चाहते हैं.. इसलिए वो देश का विरोध कर सकते हैं.. जो देश का विरोध करते हैं इसका मतलब है कि वो नक्सलाइट है.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने X पर ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना.. महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत पर उठाए सवाल.. तिरंगा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा.. सरकार पर एंबुलेंस और सुरक्षा के इंतजाम नहीं करने का आरोप.. भूपेश बघेल के ट्वीट पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का तंज,कहा- हवा भी चल रही है,पानी भी गिर रहा है और धूप भी है इसकी भी भूपेश बघेल जांच की मांग कर सकते है.. भूपेश बघेल की जांच की मांग यही तक है.. झारखंड के मुद्दे पर वो नहीं बोल सकते.. छात्र आंदोलन में भूपेश बघेल का क्या अभिमत है.. वहां जूता चोरी हो जाएगा करके नहीं जा रहे है..हम गारंटी देते है कि यदि झारखंड जाए है और उनका जूता चोरी हो जाएगा तो हम नए जूता का इंतजाम करेंगे..0
0
Report
Advertisement
तेंदूखेड़ा वन क्षेत्र में तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता, अवैध सागौन और बाइक जब्त
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के वन परिक्षेत्र बरमान अंतर्गत तेंदूखेड़ा इलाके में सुबह गश्त के दौरान वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वनरक्षक जितेंद्र पटेल जब सुबह इलाके में गश्त पर थे, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर बोरे में बंधा हुआ सामान ले जाते दो युवक दिखाई दिए। संदेह होने पर जब वनरक्षक ने मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों तस्कर वन अमले को देखकर घबरा गए और मोटरसाइकिल व अवैध सागौन की लकड़ी से भरे बोरे मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मौके से अवैध सागौन लकड़ी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को जब्त कर लिया है। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग ₹5,000 और बाइक की कीमत करीब ₹10,000 आंकी गई है।0
0
Report
नदी पार करते समय तेज बहाव में तीन युवक डूबे, NDRF रेस्क्यू जारी
Maihar, Madhya Pradesh:देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ा रोड में नदी पार करते समय बाइक सवार तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीनों युवक अमरपाटन थाना क्षेत्र के निवासी और कुशवाहा परिवार से बताए जा रहे हैं。 घटना की सूचना मिलते ही NDRF और देहात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां युवकों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पानी के तेज बहाव में मोटरसाइकिल भी बह गई। फिलहाल तीनों युवकों की तलाश जारी है。0
0
Report
बस्सी भटेरी में कनक दंडवत यात्रियों से मारपीट; गिरफ्तारी की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:बस्सी के भटेरी गांव में कनक दंडवत यात्रियों से मारपीट का मामला आरोपियों गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिन से सड़क पर धरना, दौसा-लवाण वाया तुंगा मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दे रही दबिश. ग्रामीणों का ऐलान, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आज शाम 4 बजे के बाद बड़ा फैसला. दो दिन पहले बाइक सवार से कहासुनी के बाद 5 से 10 युवकों पर कनक दंडवत यात्रियों के साथ मारपीट करने का मामला, घटना में तीन से चार कावड़ियों के घायल होने की सूचना है. इसके बाद से ही कावड़िए और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. मामले को लेकर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है. मौके पर बस्सी एसीपी, तुंगा थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात है. मामले को लेकर राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ गई है. भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन मीणा ने अधिकारियों से बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर पोस्ट की है. वहीं कांग्रेस विधायक लक्ष्मण मीणा ने भी ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है. पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. इसके अलावा कई सामाजिक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. धरना स्थल पर अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई, लेकिन अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक धरना और सड़क जाम जारी रहेगा. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आज शाम 4 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इसके बाद बड़ा फैसला लिया जाएगा. इसको लेकर धरना स्थल पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और पुलिस प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में नलकूप के गड्ढे में मिट्टी ढही, 2 की मौत
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर थाना बड़गांव के चिराऊ गांव में नलकूप के गड्ढे से ईंट निकालते समय अचानक मिट्टी ढह गई। इस हादसे में चाचा-भतीजे मलबे में दब गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड व प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 4 घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अंधेरे के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
सोनभद्र: नाले पानी में युवक शव, हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच जारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पानी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान 20 वर्षीय भरत के रूप में हुई है, वह सिल्थम गांव का रहने वाला था, पिता का नाम प्रदीप धांगर बताया गया है। ग्रामीणों ने मौत को लेकर हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई है, पर मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।0
0
Report
ऊँचाहार में शिव महापुराण कथा: 11–17 सितम्बर, मंत्री मनोज पांडेय घोषणा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: कैनिनेट मंत्री मनोज पांडेय द्वारा करवाई जाएगी भव्य शिव महापुराण कथा 11 से 17 सितंबर तक विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा करेंगे शिव महापुराण कथा टोल प्लाजा के पास करीब 100 बीघे में तैयार हो रहा कथा स्थल भव्य पंडाल और जर्मन हैंगर में श्रद्धालुओं के बैठने की होगी व्यवस्था कथा में देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद रेल और सड़क मार्ग से ऊंचाहार पहुंचने की होगी बेहतर सुविधा कथा को लेकर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, पूरा क्षेत्र होगा शिवमय कई केंद्रीय व यूपी स्तर के मंत्री व अन्य प्रमुख लोगो के आने की जताई जा रही उम्मीद मंत्री मनोज पांडेय ने कथा को लेकर दी जानकारी ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के बाबू गंज में कथा का हो रहा आयोजन0
0
Report
Advertisement
भारी बारिश से बद्रीनाथ हाइवे बाजपुर के पास बाधित, मलवा के कारण मार्ग बंद
Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग (ब्रेकिंग ) भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाइवे बाजपुर के पास हुआ बाधित पहाड़ी से मलवा आने पर हुआ मार्ग बाधित सिमली ग्वालदम हाइवे आमसौड़ में बोल्डर आने पर हाइवे हुआ बन्द मार्ग के दोनों ओर लगी वाहनो की लाइन बाजपुर और आमसौड़ में प्रशाषन मार्ग खोलने में जुटा0
0
Report
फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 3 गिरफ्तार, एक के पैर में गोली, चोरी की बाइक बरामद
Fatehpur, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली में हरकुण्डी पुलिया के पास देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर के बाएं पैर में लगी गोली आरोपीयों के कब्जे से 2 तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद चांदी की 3 जोड़ी पायल, 5 सिक्के और 5 जोड़ी बिछिया बरामद 20,500 रुपये नगद और चोरी की अपाचे बाइक बरामद आरोपियों पर फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज चांदपुर और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
तेलंगाना पुलिस नवादा में छापेमारी: पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, ठगी का जाल उजागर
Nawada, Bihar:तेलंगाना पुलिस की नवादा में छापेमारी, पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्टिलाइजर कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप नवादा-नालंदा में अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई, मोबाइल व दस्तावेज बरामद नवादा में साइबर अपराध के खिलाफ तेलंगाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला काशीचक प्रखंड के शाहपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। तेलंगाना के जैनाथ थाना की पुलिस ने नवादा पुलिस के सहयोग से शाहपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार, रितेश कुमार, अविनाश कुमार, निशु कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। इनमें निशु कुमार नालंदा जिले का रहने वाला है, जबकि अन्य आरोपी नवादा जिले के बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर फर्टिलाइजर कंपनी की ब्रांच दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। पीड़ित से चार लाख रुपये से अधिक का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराया गया, जिसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायत के बाद जांच में साइबर ठगी के तार नवादा से जुड़े। कार्रवाई में मोबाइल, दस्तावेज समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। पांचों आरोपियों को तेलंगाना पुलिस अपने साथ ले गई।0
0
Report
Advertisement
