icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आबू नगरपालिका ने नक्की झील में सीवेज साफ करने के लिए उठाए कदम

STSharad TakJust now
Sirohi, Rajasthan:एंकर पर्यटन नगरी आबूराज की पहचान नक्की झील में पहुंच रहे सीवरेज के गंदे पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य ने पदभार संभालने के दूसरे दिन ही इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रुडिप विभाग के अधिकारियों को तीन दिन में सीवरेज चैंबर्स की सफाई कराने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी थी। अल्टीमेटम के बाद प्रशासन हरकत में आया और जोधपुर नगर निगम से तीन मशीनें तथा टीम माउंट आबू पहुंची। सुबह से ही शहर के विभिन्न सीवरेज चैंबर्स की सफाई का कार्य शुरू किया गया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य, आयुक्त त्रिकम दान चारण सहित पालिका प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। पिछले कुछ दिनों से अध्यक्ष शहर की सफाई, सड़क व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। नक्की झील व प्रमुख मार्गों से कई अवरोध भी हटाए गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि नक्की झील को स्वच्छ रखना पूरे आबू की प्राथमिकता है। सीवरेज का पानी झील में पहुंचने से रोकने के लिए चैंबर्स की सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी रहेगा। बाइट - सुनील आचार्य, अध्यक्ष, नगर पालिका
0
0
Report

नवलगढ़ में अचानक बारिश से फसलों को नुकसान की चिंता बढ़ी

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू बारिश और हवाओं से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से राहत अचानक बारिश से खेतों में कटी फसल को नुकसान की आशंका फसल कटाई के बीच बारिश ने किसानों की बढ़ाईं चिंता किसानों को कटी फसल भीगने और खराब होने का सता रहा डर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश और हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया, वहीं खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। अचानक बदले मौसम के साथ शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई। तेज हवाओं के बीच हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम में आए बदलाव के बाद क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगीं और वातावरण में ठंडक घुल गई। वहीं बारिश को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कई जगह फसल कटाई के बाद पड़ी हुई है। ऐसे में बारिश होने से कटी हुई फसल के भीगने और खराब होने का अंदेशा है। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में फसल कटाई और निकालने का काम चल रहा है। ऐसे में अचानक बारिश होने से फसल में नुकसान की आशंका है। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद किसान आसमान की ओर नजरें लगाए हुए हैं। बारिश रुकने और मौसम साफ होने की उम्मीद के बीच किसान अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में विश्व पर्यटन दिवस पर पारंपरिक स्वागत और QR कोड से इतिहास जानकारी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ दुर्ग में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग और गाइड एसोसिएशन की ओर से पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दुर्ग के ऐतिहासिक स्मारकों पर लोक कलाकारों ने भवई, राजस्थानी नृत्य, शहनाई वादन, बहुरूपिया, चकरी और कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। वहीं डिजिटल तकनीक के जरिए पर्यटकों को दुर्ग के इतिहास से रूबरू कराने के लिए पर्यटन मोबाइल ऐप के QR कोड का शुभारंभ किया गया। पर्यटक QR कोड स्कैन कर दुर्ग के विभिन्न स्मारकों और उनके इतिहास की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बैंक हड़ताल से पहले रविवार खुले, अगले हफ्ते सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बैंक हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले रहे, तो जरूरी बैंकिंग काम निपटाने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल के चलते सोमवार से बुधवार तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार को गांधी जयंती और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने से बैंकिंग व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। हड़ताल को देखते हुए रविवार को खुले बैंकों में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। लोगों ने कैश निकासी, जमा, लेन-देन समेत अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटाने की कोशिश की। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना समेत अन्य मांगें शामिल हैं। लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की असंका के चलते ग्राहकों ने रविवार का दिन काम पूरा करने के लिए चुना।
0
0
Report

दिगौड़ा में महिला की आत्महत्या मामला: वायरल वीडियो से पुलिस हत्या-आत्महत्या की जांच तेज

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में 24 सिंतबर को एक महिला का शव खेत पर फांसी के फंदे पर झुलता मिला था, तो वही नजदीकी कुएं में दो मासूमों के शव उतराते मिले थे, घटना की सूचना के बाद से पुलिस आत्महत्या व हत्या के सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है, वही अब मृतक महिला रश्मि कुशवाहा का मरने से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जिसमें मृतक महिला रश्मि अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बता रही है और अपने माता पिता और परिजनों से कह रही है की उसके पति को किसी भी झूठे मामले में ना फसाया जाए, वह अपनी मौत की जिम्मेदार स्वयं है, हालांकि महिला के मरने के पहले के इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं की यह वीडियो मौत से पहले का है या पुराना है, यह पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा की वायरल वीडियो कब का है।
0
0
Report
Advertisement

जमीन घोटाले में फरार खबर: पप्पू खान की जमानत मिलने की उम्मीद

Nalanda, Bihar:पूर्व विधायक पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना के जमीन फर्जीवाड़े मामले में फरार होने की खबरों के बीच आफरीन सुल्ताना ने प्रेस वार्ता कर सफाई दी है। उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है।आफरीन सुल्ताना ने कहा कि वह और उनके पति फरार नहीं हैं और लगातार जनता के बीच हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों द्वारा उन्हें और उनके पति को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। आफरीन सुल्ताना ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी, जहां से उन्हें जमानत मिल चुकी है।उन्होंने कहा कि जमीन विवाद से जुड़े सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं और मामले की पूरी जानकारी कोर्ट के सामने रखी गई है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके पति पप्पू खान को भी जल्द जमानत मिल जाएगी। मीडिया में फरारी और पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम को लेकर चल रही खबरों को भी उन्होंने गलत बताया। आपको बता दे कि पूर्व विधायक पप्पू खान राजद से विधायक रह चुके है और पत्नी राजद से प्रत्याशी रह चुकी है हालांकि वर्तमान में दोनों का संबंध राजद पार्टी से नहीं है।
0
0
Report

गोपेश्वर में निःशुल्क विधिक सहायता जागरूकता शिविर सफल, छात्रों और नागरिक लाभान्वित

Karnaprayag, Uttarakhand:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के सभागार में आज उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक महरा ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं आमजन को संविधान, विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा न्याय तक सुगम पहुंच के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बीओ 1 / जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक महरो, सदस्य सचिव सालसा श्री प्रदीप कुमार मणि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/डीएलएसए अध्यक्ष श्री बिंध्याचल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सचिन कुमार पाठक, न्यायिक मजिस्ट्रीट सुश्री हिना कौशर एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री गुंजन सिसोदिया ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय तक पहुंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कठिनाई के कारण न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आमजन से अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने का आह्वान किया। सदस्य सचिव सालसा श्री प्रदीप कुमार मणि ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता एवं अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत पीजी कॉलेज गोपेश्वर एवं जीआईसी गोपेश्वर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को लाभावान्वित किया गया, जिनमे कान की मशीन, अटल आवास, व्हीलचेयर, श्रम किट एवं महालक्ष्मी किट सहित अन्य शामिल रही। कार्यक्रम के उपरांत न्यायमूर्ति एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
0
0
Report

एटा में मां-बेटी हत्या: ससुर समेत 4 गिरफ्तार, पति फरार

Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग... एटा पुलिस ने 5 दिन पूर्व हुई मां बेटी की हत्याकांड का किया खुलासा, पुलिस ने ससुर सहित दो अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, पति फरार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा किया बरामद, पुलिस ने हत्या के मामले में 25000 हजार रूपये के इनामी ससुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 21 सितंबर 2026 की रात्रि घर के आंगन में सो रही मां बेटी की हत्या कर आरोपियों ने वारदात को दिया था अंजाम, पति ने अवैध संबंधों के चलते रची थी हत्या की साजिश, आरोपी पति रुकमपाल और ससुर सियाराम ने अन्य दो अपने साथियों के साथ मिलकर हथौड़े से वार कर की थी हत्या, वहीं पुलिस फरार चल रहे आरोपी पति रुकमपाल की तलाश में जुटी, थाना अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर का मामला।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या के यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में यश पेपर मिल के कैंपस में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक इंजीनियर की पहचान आशीष शिवहरे के रूप में हुई है, जो बांदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आशीष का शव यश पेपर मिल में पानी साफ करने वाले केमिकल टैंक में मिला, जिसके बाद मिल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने कंपनी के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इंजीनियर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह केमिकल टैंक तक कैसे पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की दर्शननगर चौकी अंतर्गत यश पेपर मिल का है, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है。
0
0
Report

धनबाद की ज्वेलरी दुकान पर बदमाशों का हमला, 20-25 लोग पहुंचे CCTV में कैद

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के बिनोद बिहारी चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान संचालक सूरज कुमार वर्मा के अनुसार, स्कूटी पर सवार होकर तीन लोग दुकान के पास पहुंचे और हॉलमार्किंग के लिए जा रहे एक कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी के पास मौजूद हॉलमार्किंग का सामान भी छीन लिया गया। इसी बीच तीनों अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से भाग निकले। आरोप है कि कुछ देर बाद करीब 20 से 25 लोग दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान दुकान के कर्मचारी के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में लगे CCTV फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और CCTV फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

AMU छात्रसंघ चुनाव की मांग पर सातवें दिन जारी हंगर स्ट्राइक

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर सातवें दिन हंगर स्ट्राइक जारी, छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंची अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं, छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र के निलंबन को वापस किए जाने की मांग, छात्रों ने कहा जब तक छात्र संघ चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होता तब तक धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल रहेगी जारी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 8 वर्षों से नहीं हुआ है छात्र संघ चुनाव, छात्रों ने कहा एएमयू प्रशासन दिख रहा है तानाशाही, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डक पॉइंट पर चल रहा है धरना प्रदर्शन
0
0
Report

आजमगढ़-चंदवक के पास बस हादसे में 13 घायल, 6 की हालत गंभीर; CCTV फुटेज सामने

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़-जौनपुर सीमा के पास चंदवक थाना क्षेत्र में कल शनिवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। मौ जिले से एक निजी बस श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में रघुवंशी होटल के सामने ग्राम कनोरा की पुलिया के पास बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी। हादसे में बस सवार 21 लोगों में 13 घायल हो गए, जिसमें 6 घायलों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं इसी स्थान पर सुबह एक कार भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी。
0
0
Report

मुरादाबाद की साइबर गैंग: 13 हैकर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर

Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग... 13 साइबर हैकर गिरफ्तार मुरादाबाद की सिविल लाइन थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग को किया गिरफ्तार, पुलिस ने गैंग के 13 साइबर हैकरों को किया है गिरफ्तार, गैंग का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर... पुलिस की टीमें जाँच मे जुटी, टेलीग्राम पर बने अपने चैनल के माध्यम से लोगो कों बनाते थे साइबर क्राइम का शिकार, भोले भाले लोगो को बैंक एकांउट को हैक करके लगाते थे चुना टेलीग्राम पर APK फ़ाइल भेजकर लोगो के साथ साइबर फ्रॉड कर उनके रुपयों कों छोटी छोटी रकम मे अलग अलग खातों मे कर लेते थे ट्रांसफर, इस साइबर गैंग ने अब तक करोड़ो रूपये का साइबर क्राइम कर की हेराफेरी, कमीशन पर लोगो के बैंक अकाउंट खुलवाकर करते थे पैसे ट्रांसफर कराने का काम, एसएसपी सतपाल अंतिल की तरफ़ से खुलासा करने वाली टीम कों 10 हजार के ईनाम की करी गयी घोषणा, पकड़े गए हैकरों से नगदी के साथ-साथ कई फर्जी सिम कार्ड, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड भी किए है बरामद。 पकड़े गए गैंग के सभी 13 आरोपी आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के है रहने वाले, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक क्योंकि गैंग के 3 से 4 लोग मुरादाबाद के रहने वाले थे जिसके पास गैंग के लोग आये थे जिनकी सूचना मिलने पर पुलिस ने करी कार्यवाही, एसपी सिटी का कहना है की अभी मुरादाबाद मे इन्होने किसी कों निशाना नहीं बनाया लेकिन यहाँ से ये किसी कों निशाना बनाना चाह रहे थे जिसकी जाँच की जा रही है, बाइट:-कुमार रणविजय सिंह(एसपी सिटी,मुरादाबाद)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top