473001
गुना कैंट क्षेत्र में पुलिस की बड़ी सफलता, 5 लाख रुपये का माल बरामद
Guna, Madhya Pradesh:गुना कैंट क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों और 3 नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया है। कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि चोरी का सामान आरोपियों के घरों से बरामद किया गया जिसमें पांच बाइक, कॉपर वायर और भाजपा नेता नीरज निगम के घर से चोरी की गई चीजें शामिल हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और और भी खुलासे होने की संभावना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर भाजपा प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया
Alwar, Rajasthan:अलवर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल ने भरा नामांकन, वन मंत्री संजय शर्मा और रामचरण बोहरा रहे मौजूद अलवर। नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित की गईं वार्ड नंबर 7 की पार्षद सुमनलता अग्रवाल ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान उनके पति एवं पूर्व सभापति अजय अग्रवाल भी मौजूद रहे。 सुमनलता अग्रवाल के नगर निगम पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वन मंत्री संजय शर्मा और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल के साथ नगर निगम पहुंचे。 इससे पहले नगर निगम में रिटर्निंग अधिकारी अंबालाल मीणा ने सुमनलता अग्रवाल को पार्षद पद की शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुमनलता अग्रवाल का स्वागत किया। सुमनलता अग्रवाल, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल की पत्नी हैं。 अलवर नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा ने वार्ड नंबर 7 से निर्वाचित पार्षद सुमनलता अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी में प्रत्याशी के नाम को लेकर देर रात से बुधवार सुबह तक मंथन का दौर चला। इससे पहले मेयर पद के लिए नेहा मनचंदा का नाम भी चर्चा में था, लेकिन अंततः भाजपा ने सुमनलता अग्रवाल के नाम पर मुहर लगाई。0
0
Report
शिवगंज नगरपालिका चुनाव: कुंदनमल अग्रवाल को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित, दिनेश बिंदल नाराज
Sirohi, Rajasthan:सिरोही शिवगंज नगर पालिका चुनाव में भाजपा में नाराजगी के सुर! अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार दिनेश बिंदल और कुंदनमल अग्रवाल के नाम चर्चा में थे, लेकिन भाजपा ने कुंदनमल अग्रवाल को बनाया अधिकृत अध्यक्ष का प्रत्याशी टिकट कटने से नाराज दिनेश बिंदल एसडीएम कार्यालय से कार तक पहुंचे पैदल इस दौरान राज्य मंत्री ओटाराम के सामने नाराजगी जताते है कहा-“कोई मेरे हाथ नहीं लगाएगा,मुझे अब घर जाना है।” घटना के बाद भाजपा में नाराजगी और चर्चाओं का दौर हुआ तेज0
0
Report
चोरी की स्कूटी के साथ शातिर गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस ने भेजा जेल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नमामि गंगे घाट के पास पार्क से चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान परवेज उर्फ कल्लू (19) पुत्र अकील अहमद, निवासी मनोहर नगर, शुक्लागंज के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की जुपिटर स्कूटी संख्या UP 78 EC 0315 बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी के पूर्व में NDPS एक्ट के मामले में जेल जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 317(2)/302(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल श्रेयांश और कांस्टेबल यशवन्त सिंह शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में मारपीट के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उरमौरा में एक युवक के सिर पर एल्युमिनियम के पाटे से वार कर उसे घायल किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एल्युमिनियम का पाटा भी बरामद किया है। VO: मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के उरमौरा का है, जहां एक दुकान के पास शौर्य पाण्डेय के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। आरोप है कि विशाल यादव और जलेन्द्र यादव ने शौर्य पाण्डेय के साथ मारपीट की और इसी दौरान विशाल यादव ने पास की दुकान से एल्युमिनियम का पाटा लाकर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने रायपुर थाना क्षेत्र के चकया बैनी बाजार स्थित खेत वाले घर पर दबिश दी, जहां दोनों आरोपी घर के बाहर सोते मिले। पुलिस टीम को देखकर दोनों वहां से हटने और भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उरमौरा निवासी विशाल यादव और जलेन्द्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एल्युमिनियम का पाटा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विशाल यादव का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस का कहना है कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराधों के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।0
0
Report
शमी के भाई के खिलाफ महिला के आरोप: बलात्कार-धोखाधड़ी, पुलिस सुरक्षा की मांग
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): WOMAN ALLEGES RAPE AND FRAUD AGAINST CRICKETER MOHAMMED SHAMI’S BROTHER, SEEKS POLICE PROTECTION.0
0
Report
उत्तराखंड के सीएम धामी का जन्मदिन: गंगा में दुग्धाभिषेक से दीर्घायु की प्रार्थना
Haridwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। सरकार और बीजेपी के संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के जन्मदिन को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम घाट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मेयर किरण जैसल और भाजपा नेताओं के साथ गंगा में दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार निरंतर विकास के कामों को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री स्वस्थ और दीर्घायु हों इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
अंकित बालियान हत्या: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रील बनाकर कबूला जुर्म, आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के वीडियो वायरल कर जुर्म कबूल करने वाले आरोपी को जनपद की सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भुपेंद्र ढीगरा पुत्र मोहन लाल ढीगरा निवासी 67 थर्ड क्रॉस कलप्पा लेआउट काशीनगर Bengaluru, Karnataka को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बेंगलुरु के किसी होटल में रेफ का काम करता था और हरियाणवी भाषा में गाने गाता था। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उसने अंकित बालियान की हत्या का जुर्म कबूल करने वाली रील बनाकर वायरल की थी। पुलिस अब उसकी पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
सीतापुर खदान सप्लाई घोटाला: SP ने टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में खदान सप्लाई घोटाले मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल ने टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया शिव सिटी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। ASP और सर्विलेंस की टीम भी इस मामले को देख रही है। घोटाला करके जो संपत्ति अर्जित की गई है उसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैकों की भी चेकिंग चल रही है, जो आरोपियों के बैंक अकाउंट है उसकी भी चेकिंग चल रही है। जो भी घोटाले से अर्जित संपत्ति है उसे कुर्क किया जाएगा। वही एसपी ने बताया आने वाले समय में इस मामले पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी जहां-जहां भी उनके ठिकाने और ऑफिस है उसे चेक किया जा रहा है, जो माल सप्लाई किया गया है किसके माध्यम से किया गया है, जो पूरा गैंग इस मामले में काम कर रहा था उन सभी को गैंग में शामिल करते हुए कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
झारखंड बीजेपी ST मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने पदभार ग्रहण किया — सुर्खियों में
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कार्यालय में बीजेपी एसटी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। हरमू मैदान से समर्थकों के साथ सन्नी टोप्पो बीजेपी प्रदेश कार्यालय पदभार ग्रहण करने पहुंचे। पदभार ग्रहण करते हुए कहा, पीएम मोदी जनजातीय समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सन्नी टोप्पो ने कहा जनजातीय समाज मुख्य धारा में जुड़े इसके लिए वो निरंतर प्रयास करेंगे ।आगे कहा विपक्ष के द्वारा ये धारणा फैलाई जा रही है कि जनजातीय समुदाय बीजेपी से दूर चली गई है। उन्नीस बीस होता है। आज उनके पास 20 है,हमारे का उन्नीस हैं लेकिन विचारधार की लड़ाई है। यहां के आदिवासी और मूलवासी भी अच्छी तरह जानते हैं अगर जनजातीय समुदाय को कोई आगे बढ़ा सकता है ,विकास के रास्ते पर ले जा सकता है तो वो बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी हैं।कांग्रेस ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया है।0
0
Report
Advertisement
बसENTRY नगरपालिका अध्यक्ष पद: भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह का नामांकन, निर्विरोध के संकेत
Dholpur, Rajasthan:नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह ने किया नामांकन, बोर्ड बनना लगभग तय! Basedi नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद के समक्ष अपना पर्चा भरा。 इस दौरान पूर्व विधायक सुखराम कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, प्रभारी भैरू सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के दौरान कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला。 Basedi नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी तक अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह का ही दाखिल हुआ है। ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं0
0
Report
कोटा के वार्ड 87 पुनर्मतदान में हंगामा, वरिष्ठ पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की
Kota, Rajasthan:कोटा के वार्ड 87 में पुनर्मतदान के दौरान हंगामा, वरिष्ठ पत्रकार से धक्का-मुक्की का आरोप कोटा। नगर निगम चुनाव के तहत कोटा के वार्ड नंबर 87 में बुधवार को पुनर्मतदान के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। मतदान केंद्र पर कवरेज के लिए पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार लोकेश जोशी के साथ धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पत्रकार के साथ मारपीट का प्रयास किया और उनका मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट होकर महावीर नगर थाने पहुंचे। पत्रकारों की ओर से मामले को लेकर पुलिस को शिकायत देने की तैयारी की जा रही है। पत्रकारों का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस में शिकायत और जांच की प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
उदयपुर: भाजपा प्रत्याशी पारस सिंघवी ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से इस बड़ी खबर महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी पारस सिंघवी ने नामांकन दाखिल किया0
0
Report
Advertisement
फुलवारी शरीफ इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति पर 3 ठिकानों पर छापा
Danapur, Bihar:फुलवारी शरीफ में इंजीनियर के आलीशान ठिकाने पर निगरानी का छापा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन ठिकानों पर कार्रवाई। खबर दानापुर के फुलवारी शरीफ से है... जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पूर्णिया में पदस्थापित भवन निर्माण विभाग के अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी से जुड़े पटना और पूर्णिया के तीन ठिकानों पर निगरानी की टीम एक साथ छापेमारी कर रही है। फुलवारी शरीफ के एम्स के पास निकुंज कॉलोनी स्थित उनके आलीशान मकान पर भी निगरानी की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि यह मकान करीब पांच मंजिला है और इसमें कई कमरे हैं। मकान की भव्यता और वहां मौजूद सुविधाओं को लेकर भी चर्चा है। जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस संपत्ति और अन्य चल-अचल संपत्तियों के निर्माण या खरीद में खर्च हुई रकम का स्रोत क्या है। निगरानी टीम जमीन-मकान से जुड़े कागजात, बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु अधिकारी की वैध आय और उनके द्वारा अर्जित संपत्ति के बीच अंतर का पता लगाना है। निगरानी डीएसपी गौतम कृष्ण के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। टीम को तलाशी के दौरान कई दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है, हालांकि बरामद संपत्ति या दस्तावेजों की वास्तविक कीमत को लेकर आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। बताया जाता है कई कागज़त मिले है जिससे अकूत संपत्ति मिलने की बात बताई जा रही है।0
0
Report
PM के 25 साल: हर घर में दीप जलाकर सेवा संकल्प का आह्वान
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान आगामी 17 सितंबर हमारे लिए एक विशेष अवसर- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन को करेंगे नमन उनकी जन सेवा की यह यात्रा हमें सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है- मुख्यमंत्री इसी उद्देश्य से देश भर में सेवा संकल्प अभियान मनाने का हुआ निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से भी विशेष आत्मीय रिश्ता- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के रूप में अब तक नरेंद्र मोदी जी 18 बार आ चुके हैं हरियाणा उन्होंने प्रदेश को 86 हजार करोड रुपए से अधिक की विकास परियोजनाएं दी- मुख्यमंत्री आगामी 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाएं- मुख्यमंत्री ये दीया उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हमारी शुभकामनाओं के साथ-साथ 25 वर्षों की जन सेवा को हमारा नमन आइये एक दीया प्रधानमंत्री के लिए जलाएं और एक संकल्प देश के लिए लें- मुख्यमंत्री0
0
Report
मक्का पर हमला: सऊदी अरब और इजराइल की साजिश बताने वाले मौलाना यासूब अब्बास
Lucknow, Uttar Pradesh:मक्का पर हमला सऊदी अरब और इजराइल की साज़िश है - मौलाना यासूब अब्बास, All India Shia Personal Law Board के महासचिव0
0
Report
Advertisement
