icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
473001
RANDHIR CHANDELRANDHIR CHANDELFollow27 Aug 2024, 09:05 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महराजगंज में युवतियों के बाइक स्टंट वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज युवतियों के द्वारा बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है; पुलिस जांच में जुटी. फरेंदा थाना क्षेत्र में दो युवतियों के बाइक पर रील बनाने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा ओवरब्रिज का बताया जा रहा है. वीडियो में दो युवतियाँ बाइक पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं. फरेंदा कस्बे में भी एक युवती बाइक पर रील बनाती दिखाई दे रही है. वायरल वीडियो में युवती सड़क पर खड़े होकर हाथों से दिल का इशारा करती दिखाई दे रही है. सड़क पर ऐसे रील बनाने से खतरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कब बनाई गई. पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है; महराजगंज के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

भीलवाड़ा के भेरुनाथ मेले का भव्य समापन, घोड़ा व साइकिल रेस ने दिया रोमांच

Jaipur, Rajasthan:रायला अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित लांबिया में आयोजित विशाल भेरुनाथ मेले का मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भेरुनाथ के जयकारों के साथ मेले को विदाई दी। समापन समारोह में घोड़ा रेस और साइकिल रेस आकर्षण का केंद्र रही। घोड़ा रेस में मोती बोरखेड़ा के विष्णु गुर्जर प्रथम, प्रतापपुर के लादू खां द्वितीय और जालखा‌ड़ा के बालू गुर्जर तृतीय रहे। वहीं साइकिल रेस में लाम्बिया स्टेशन के साजिद खान प्रथम, जसवंतपुरा के मोहित कुमार द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी भेरूलाल भाटी का बनेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चरण सिंह सिसोदिया ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया। सफाईकर्मियों, लाइट डेकोरेशन एवं टेंट व्यवस्था से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में नायब तहसीलदार मायावी वैष्णव, रायला थाना सीआई घनश्याम मीणा सहित मंदिर पुजारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। नायब तहसीलदार ने ध्वज रस्म अदा कर मेले का विधिवत समापन किया। मंच संचालन अरविंद कुमार पारीक एवं कनैयालाल पारीक ने किया।
0
0
Report
Advertisement

CAQM ने NCR में औद्योगिक प्रदूषण पर निगरानी बढ़ाई; PTZ कैमरे और फ्यूल मॉनिटरिंग लागू

New Delhi, Delhi:दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर CAQM का बड़ा कदम, उद्योगों पर बढ़ेगी कैमरों से निगरानी दिल्ली-NCR में औद्योगिक प्रदूषण पर निगरानी और सख्त होगी CAQM ने उद्योगों में PTZ कैमरे बढ़ाने का आदेश जारी किया उद्योगों को 31 अक्टूबर 2026 तक अतिरिक्त PTZ कैमरे लगाने होंगे कैमरों से ईंधन के स्टोरेज एरिया और फ्यूल चार्जिंग पॉइंट की निगरानी होगी गैस आधारित ईंधन इस्तेमाल करने वाले उद्योगों में गैस मीटर/गेज भी कैमरे की निगरानी में रहेगा कैमरों की रियल-टाइम वीडियो स्ट्रीमिंग CPCB और संबंधित SPCB/DPCC के सर्वर पर उपलब्ध करानी होगी कैमरों और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए पावर बैकअप अनिवार्य CPCB और संबंधित SPCB/DPCC को रियल-टाइम वीडियो निगरानी के लिए पोर्टल और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को 1 नवंबर 2026 तक CAQM को अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड की जांच में कई उद्योगों में अनुमोदित नहीं किए गए ईंधन के इस्तेमाल के मामले सामने आए हैं NCR में औद्योगिक इस्तेमाल समेत विभिन्न कार्यों के लिए अनुमोदित ईंधनों की सूची पहले से तय अब रियल-टाइम फ्यूल मॉनिटरिंग के जरिए अनधिकृत ईंधन के इस्तेमाल पर लगाम लगाने की तैयारी सर्दियों में दिल्ली-NCR की खराब होती हवा को देखते हुए औद्योगिक उत्सर्जन पर निगरानी और सख्त करने का फैसला पहले से लगे PTZ कैमरों के अलावा अब फ्यूल स्टोरेज और चार्जिंग पॉइंट को भी कैमरा कवरेज में शामिल किया गया इसका उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में ईंधन के इस्तेमाल की पारदर्शी निगरानी और CAQM के निर्देशों ka सख्ती से पालन सुनिश्चित करना
0
0
Report

जालौन में दिव्यांग ने दबंगों पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से न्याय की गुहार

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा बरैला निवासी अमोल बाबा ने जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र देकर दबंग लोगों पर मकान के दरवाजे की जगह अवैध कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह 100 प्रतिशत शारीरिक रूप से विकलांग है और अकेला होने के कारण दबंगों द्वारा उसका कथित रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक, कप्तान सिंह, मुलायम सिंह, विजय सिंह आदि लोगों ने उसकी अनुपस्थिति में मकान के पीछे की दीवार में दरवाजा लगाकर उसके मकान के आगे की जगह पर दीवार खड़ी कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने अपने खेत पर आने-जाने के लिए रास्ता बना लिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज, जातिसूचक अपशब्द कहने और मारपीट की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे गांव छोड़ने की धमकी देते हैं तथा शराब के नशे में ईंट-पत्थर भी फेंकते हैं। कई जगह शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर उसने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने अवैध कब्जा हटवाकर रास्ता बंद कराने तथा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर के गांव में मगरमच्छ घुसा; वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी में छोड़ा

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर के एक गांव में आज को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। आबादी के बीच मगरमच्छ को रेंगता देख ग्रामीणों में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ​ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास बहने वाली नदी से निकलकर यह मगरमच्छ भटकते हुए सीधे बस्ती की ओर आ गया था। आबादी में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ साहसी ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सियों के सहारे उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उसके विशाल आकार को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।​सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। ​मगरमच्छ के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी किनारे या आसपास वन्यजीव दिखने पर खुद जोखिम न उठाएं और तत्काल प्रशासन को सूचना दें।
0
0
Report

सिंगरौली में हाईवा रोककर 500 रुपये मांगने का आरोप, जनपद सदस्य विरुद्ध कार्रवाई की मांग

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में हाईवा रोककर 500 रुपये मांगने का आरोप, जनपद सदस्य विरुद्ध कार्रवाई की मांग सिंगरौली जिले माड़ा थाना क्षेत्र में राखड़ परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों को रोकने और ड्राइवरों से कथित तौर पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में हाईवा संचालक और अन्य लोग सिंगरौली एसपी कार्यालय पहुंचे और जनपद सदस्य रणधीर सिंह के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी को दिए गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हाईवा वाहनों को रोककर प्रति वाहन 500 रुपये मांगे गए और पैसे देने से इनकार करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में चार वाहनों के नंबर भी दर्ज किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि पुलिस, आरटीओ या प्रशासनिक अधिकारी नियमानुसार जांच करते हैं, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी निजी व्यक्ति द्वारा वाहन रोककर परिवहन बाधित करने का वे विरोध करते हैं। वहीं, मामले में एसपी सियाज केएम ने बताया कि पिछले दिन राखड़ परिवहन कर रहे पांच हाईवा वाहनों को पकड़ा गया था। इनमें से एक वाहन पर ओवरलोड पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि अन्य चार वाहनों के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसपी के मुताबिक आज हाईवा रोकने को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि जांच में यह बात सामने आती है कि किसी व्यक्ति ने बिना अधिकृत अधिकारी के हाईवा रोककर कार्रवाई की है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

श्रीमाधोपुर में ई‑मित्र कियोस्क लूट का मामला पूरा उलझाकर बताया गया झूठा

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रिपोर्टरः ईमित्र कियोस्क संचालक से लूट के मामलें में आया नया मोड़, लूट की घटना निकली झूठी, पुलिस ने किया मामलें का पटाक्षेप, ईमित्र कियोस्क संचालक पुलिस को गुमराह, पुलिस को परिवादी रामकिशोर यादव की गतिविधियां लग रही थी संदिग्ध, पुलिस ने बताया ईमित्र कियोस्क संचालक रामकिशोर यादव लड़की को परेशान करने की बात पर हुई थी सामान्य मारपीट, थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने किया मामलें का खुलासा एंकर श्रीमाधोपुर शहर में ई-मित्र कियोस्क संचालक से करीब एक लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने जांच के बाद नया खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार कियोस्क संचालक रामकिशोर यादव के साथ लूट की घटना होना नहीं पाया गया। उसने सामान्य मारपीट की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने मामले का पटाक्षेप करते हुए बताया कि शुरुआत से ही परिवादी की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लग रही थीं। पुलिस ने बताया कि फैंसी मार्केट स्थित ई-मित्र दुकान पर एक युवती के आने के दौरान रामकिशोर द्वारा कथित रूप से गलत व्यवहार करने और मोबाइल नंबर लेने के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई थी। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद 24 सितंबर को कंचनपुर रोड पर युवती के परिजनों की ओर से रामकिशोर से इस संबंध में उलाहना देकर समझाइश की गई। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद सामान्य मारपीट हुई। घटना के बाद रामकिशोर ने मामले को लूट का रूप देते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीम ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और परिवादी की बताई गतिविधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई। पूछताछ और जांच के बाद लूट की बात सामने नहीं आई। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को युवती के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद हुई सामान्य मारपीट की घटना को ही बढ़ाकर लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
0
0
Report
Advertisement

ब्रहमानन्द यादव हत्या केस: पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में पुलिस ने चर्चित पहलवान ब्रह्मानन्द यादव हत्या कांड के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से दो आलाकत्ल भी बरामद किया है। ब्रह्मानन्द यादव की 22 सितंबर को चुनावी रंजिश को लेकर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोंसाईपुर गांव में लाठी डंडे और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जब कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले की विवेचना के बाद कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं जिनके गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम लगाई गई है।
0
0
Report

सीकर के नए एसपी संजीव नैन की खाटूश्यामजी में सुरक्षा योजना का वादा

Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - नवनियुक्त एसपी संजीव नैन पहुंचे बाबा श्याम की शरण में पूजा-अर्चना कर जिले में सुख-शांति की मांगी मंगल कामना, अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाने की कही बात, सीकर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन मंगलवार को धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर शीश नवाया और जिले में सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। खाटूश्यामजी पहुंचने पर ASР दीपक गर्ग एवं थानाधिकारी पवन कुमार दुलड़ ने एसपी संजीव नैन की अगवानी की। इसके बाद थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी ने बाबा श्याम के मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने एसपी नैन को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया।एसपी संजीव नैन ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था को लेकर मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान से जानकारी ली। उन्होंने खाटूधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की।मीडिया से बातचीत में एसपी नैन ने कहा कि जिले में नशे की रोकथाम को लेकर विशेष कार्ययोजना तयार कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। खाटूधाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चैन स्नैचिंग जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए विशेष टीमों का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में होटलों में होने वाली अनैतिक गतिविधियों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर पंचायत चुनाव: भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों की धरातलीय पड़ताल तेज

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर पंचायतीराज चुनाव की जंग के लिए भाजपा ने कसी कमर, संभावित प्रत्याशियों की धरातलीय पड़ताल तेज, वार्डवार आवेदन के साथ शुरू हुआ सर्वे, कल तैयार होंगे पैनल डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को धरातल पर तेज कर दिया है। जिले की सभी 14 पंचायत समितियों में पार्टी के प्रधान तथा जिला प्रमुख का पद हासिल करने की रणनीति के तहत भाजपा अब संभावित प्रत्याशियों की जमीनी स्थिति, संगठन में सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ की जानकारी जुटाने में लगी है। पार्टी की ओर से सभी वार्डों में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वार्डवार संभावित दावेदारों के आवेदन लिए जा रहे हैं। भाजपा संगठन की ओर से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को लेकर विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाई जा रही है। पार्टी पदाधिकारी और पंचायत समिति प्रभारियों की ओर से वार्डों में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय संगठन के साथ बैठकें कर संभावित नामों पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। इसी के तहत सीमलवाड़ा पंचायत समिति की चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक अनीता कटारा, भंडारिया पंचायत समिति प्रभारी सुनील पंड्या, चिखली पंचायत समिति प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ताज़ेंग पाटीदार तथा झौथरी पंचायत समिति प्रभारी करुण ननोमा सहित जिले की सभी पंचायत समितियों में नियुक्त प्रभारी संभावित दावेदारों से आवेदन ले रहे हैं। प्रभारियों की ओर से वार्डवार कार्यकर्ताओं से चर्चा कर दावेदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। संगठन की ओर से प्राप्त आवेदनों और स्थानीय स्तर पर हुई चर्चाओं के आधार पर संभावित नामों को लेकर पैनल तैयार किए जाएंगे। बुधवार को वार्डवार पैनल संगठन को सौंपे जाएंगे भाजपा की चुनावी प्रक्रिया में अब अगला महत्वपूर्ण चरण बुधवार को वार्डवार पैनल तैयार कर संगठन को सौंपने का रहेगा। इसके बाद संगठन स्तर पर प्राप्त नामों और पैनलों पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी संगठन विभिन्न स्तरों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर आगे निर्णय लेगा।
0
0
Report

लखनऊ में MLC नामांकन के दौरान मंच टूटने से भाजपाकर्मियों में हंगामा

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- MLC नामांकन के दौरान लखनऊ में टूटा भाजपा नेताओं का मंच, मची अफरा-तफरी, कई नेता चोटिल, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस के दौरान राजधानी के परिवर्तन चौक पर बड़ा हादसा हो गया। प्रत्याशियों के स्वागत के लिए बनाया गया मंच अचानक भरभराकर टूट गया। मंच पर मौजूद बाराबंकी के भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, अवधेश श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता नीचे गिर गए। हादसे में कुछ नेताओं को हल्की चोटें आईं। वहीं मंच टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा के शिक्षक खंड प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक खंड प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल नामांकन के लिए प्रदेश मुख्यालय से जुलूस के साथ निकले थे। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह बनाए गए मंचों से पुष्पवर्षा कर प्रत्याशियों का स्वागत किया जा रहा था। परिवर्तन चौक पर भी बाराबंकी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए मंच सजाया था। इसी दौरान मंच पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और अचानक मंच टूट गया। मंच गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने तत्काल मंच पर गिरे नेताओं को बाहर निकाला। इस दौरान उमेश द्विवेदी और अवनीश सिंह पटेल के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और अन्य नेता जुलूस वाहन पर मौजूद थे। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले बाराबंकी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम के दौरान भी मंच टूट गया था, जिसमें कई नेता चोटिल हुए थे और अफरा-तफरी मची थी। अब लखनऊ में एमएलसी नामांकन के दौरान दोबारा मंच टूटने की घटना ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top