MP के गुना में बंगाल की घटना पर मुस्लिम समाज ने किया विरोध
Guna, Madhya Pradesh:गुना में मुस्लिम समाज ने पश्चिम बंगाल की महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना पर विरोध जताया। समाज के जिलाध्यक्ष हाजी अब्दुल कदीर कुरैशी ने घटना को झकझोर देने वाली बताते हुए दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। इसी बीच, आजादी के जश्न में मुस्लिम समाज ने हाजी चौक कर्नल गंज में तिरंगा फहराया और बाइक रैली निकाली। रैली हाजी चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हुसैन टेकरी पहुंची। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मुस्लिम समाज के बैनर तले यह आयोजन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान ।
Baidpura, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। कस्बे में सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया वाली गली में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे सात से आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। राहुल जैन सोमवार रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जालौन में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, हादसे में मां गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर, एक ही बाइक पर सवार होकर उरई से अपने घर जा रहा था परिवार, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास का हादसा।हापुड़ के राजीव बिहार मोहल्ले मे बाइक सवार युवकों पर चाकू से हमला
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजीव विहार में देर रात बाइक सवार युवकों पर चार से पांच अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया हमले का वीडियो तेजी से सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा ह सूत्र आप को बता दे वीडियो दीपावली की रात का बताया जा रहा ह मिली जानकारी के अनुसार कि हमलावरों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर कमर से लेकर कूल्हे तक चाकू से वार कर एक युवक को घायल कर दिया। हमले के दौरान चाकू युवक के पीछे कूल्हे में जा घुसा रह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया पुलिस मामले की जाँच मे जुटीसीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
