473001
गुना भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को सर्वव्यापी बनाने हेतु जिले भर में सदस्यता अभियान जारी
Guna, Madhya Pradesh:गुना जिले में भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत बुधवार को 1 लाख 11 हजार नए सदस्य बनाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत को श्रेय देते हुए बधाई दी। उन्होंने आगामी लक्ष्य के रूप में 2 लाख 73 हजार सदस्यों का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के भक्त अमित बजाज ने 1.63 लाख रुपये का मुकुट दान किया
Shirdi, Maharashtra:शिर्डी श्री साईबाबांच्या चरणी लीन होत देशभरातील भाविक भरघोस दान करत असतात. याच भक्तीभावातून दिल्ली येथील साईभक्त अमित बजाज यांनी साईबाबांना 1 लाख 63 हजार 296 रुपये किमतीचा आणि आकर्षक नक्षीकाम असलेला सुबक चांदीचा मुकुट अर्पण केला आहे.या मुकुटाचे वजन तब्बल 777 ग्रॅम 600 मिलिग्रॅम इतके असून बजाज यांच्या या भक्तीपूर्ण सेवेबद्दळ श्री साईबाबा संस्थानचे प्रशासकीय अधिकारी संदीपकुमार भोसले यांनी त्यांचा शाल देऊन सत्कार केला.0
0
Report
मंडला गणेश उत्सव में फूड फेस्टिवल ने लोगों का दिल जीता
Mandla, Madhya Pradesh: मंडला में गणेशोत्सव के अवसर पर श्रद्धा के साथ स्वाद और मनोरंजन का भी संगम देखने को मिला। झूलेलाल कॉलोनी में आयोजित फूड फेस्टिवल में महिलाओं और युवाओं ने सिंधी पारंपरिक व्यंजनों के साथ लजीज पकवानों के स्टॉल लगाए, तो गेम्स जोन में बच्चों ने जमकर मस्ती की। गणेशोत्सव... उत्साह... और तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान। मंडला के सुभाष वार्ड स्थित झूलेलाल कॉलोनी में श्री झूलेलाल गणेश उत्सव समिति की ओर से फूड फेस्टिवल एवं गेम्स जोन का आयोजन किया गया। फूड फेस्टिवल में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। फूड फेस्टिवल में सिंधी पारंपरिक व्यंजनों के साथ ढोढा-चटनी, पुलाव-आलू, बड़ा पाव, इडली-सांभर, डोसा, दाबेली, साबूदाना और दही भल्ला जैसे कई लजीज व्यंजनों के स्टॉल सजाए गए । अलग-अलग स्वाद और विविधता वाले पकवानों का स्थानीय लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं दूसरी ओर गेम्स जोन में बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगाए गए। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने गेम्स में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और गणेशोत्सव की खुशियों को दोगुना कर दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे। महिलाओं का कहना है कि फूड फेस्टिवल का उद्देश्य गणेशोत्सव को उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देना भी है। इस आयोजन ने गृहणियों को अपनी पाक कला और प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराया। यानी भक्ति के इस पर्व में जहां गणपति बप्पा की आराधना हुई, वहीं स्वाद और मनोरंजन ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। महिलाओं से लेकर युवाओं और बच्चों तक सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।0
0
Report
एंबुलेंस देर से पहुंचने से प्रसूता की हालत बिगड़ी, अस्पताल प्रशासन पर सवाल
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिला अस्पताल में एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला के लिए परिजनों ने एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप है। मजबूरी में परिजन महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही महिला चक्कर खाकर गिर पड़ी। बताया जा रहा है खारपा कि प्रसूता महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस के लिए संपर्क किया था, लेकिन आरोप है कि काफी इंतजार के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल के गेट पर महिला की हालत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। और वही प्रसूता की डिलीवरी हो गई। वहीं, दो दिन पहले लखदेह ग्राम पंचायत के चुरनी गांव में पेड़ से गिरकर घायल हुए युवक को लेने भी एंबुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप सामने आया था। परिजन कपड़े की झोली बनाकर घायल को कई किलोमीटर पैदल लेकर पहुंचे थे। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने एंबुलेंस प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
अमित शाह ने योगी का स्वागत किया, वायरल विजुअल सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सीएम योगी स्वागत कर रहे हैं। वह विजुअल है।0
0
Report
बिलासपुर हाई कोर्ट तलाक मामले में अंतरिम आदेश जारी कर उज़मा बानो को राहत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाईकोर्ट ने तलाक से जुड़े एक मामले में अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। तालापारा की रहने वाली उज़मा बानो को कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। अदालत ने रायपुर स्थित इदारा-ए-शरिया दारुल कज़ा की ओर से जारी तलाक संबंधी आदेश पर अंतरिम रोक लगाई है।मामला उज़मा बानो और उनके पति रज़ा रहमान के वैवाहिक संबंध से जुड़ा है। याचिका में महिला ने दारुल कज़ा से जारी तलाक के आदेश को चुनौती दी थी। उनका पक्ष था कि किसी निजी धार्मिक संस्था के आदेश से वैवाहिक स्थिति में कानूनी बदलाव नहीं किया जा सकता। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की एकल पीठ में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदा सिद्दीकी और अधिवक्ता महिमा चंद्रा ने पक्ष रखा। दलील के दौरान पहले दिए गए न्यायिक फैसलों और समानांतर न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कानूनी प्रावधानों का hulाला दिया गया। अदालत ने अंतरिम व्यवस्था के तहत निर्देश दिया है कि फिलहाल उज़मा बानो का अपने पति के साथ विवाहिता का दर्जा बना रहेगा। साथ ही दारुल कज़ा और पति को तलाक से संबंधित आगे की कार्रवाई करने से रोक दिया गया है।मामले में केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ शासन, बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।गौरतलब है कि सितंबर 2026 में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट एक अन्य मामले में भी स्पष्ट कर चुका है कि दारुल कज़ा जैसे निजी धार्मिक निकायों को वैधानिक अदालत के तौर पर वैवाहिक स्थिति बदलने का अधिकार प्राप्त नहीं है। हालांकि, अलग-अलग मामलों के तथ्य और कानूनी प्रश्न अलग हो सकते हैं। अब उज़मा बानो के मामले में अगली सुनवाई 26 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले सप्ताह में होने की संभावना है।0
0
Report
रामपुर के स्वार जंगल में गोवंश अवशेष मिलने से शहर में हड़कंप
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में गोवंशीय अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, स्वार थाना क्षेत्र के नरपतनगर जंगल में मिला गोवंशीय पशु का अवशेष, बीते दिनों शहजादनगर के जंगल में भी सामने आई थी गोवंश से जुड़ी घटना, लगातार घटनाओं से पुलिस के सामने बड़ी चुनौती, जंगलों और सुनसान इलाकों में लगातार सामने आ रही गो-कशी की घटनाओं से पुलिस व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, रामपुर में गोवंश से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आने के बाद एक बार फिर पुलिस और प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है, ताजा मामला स्वार थाना क्षेत्र के नरपतनगर गांव के जंगल से सामने आया है, जहां गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, वहीं,इससे पहले थाना शहजादनगर क्षेत्र के जंगल में भी गोवंश से जुड़ी घटना सामने आई थी, लगातार अलग-अलग इलाकों से इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, तस्वीरें रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के नरपतनगर के जंगल की हैं, जहां गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जैसे ही स्थानीय लोगों को जंगल में गोवंशीय अवशेष पड़े होने की जानकारी हुई, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, मामला पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, गौर करने वाली बात ये है कि रामपुर में इससे पहले भी गोवंश से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, बीते दिनों थाना शहजादनगर क्षेत्र के जंगल में भी गोवंशीय पशु से जुड़ी घटना सामने आई थी, अब स्वार क्षेत्र में जंगल के अंदर गोवंशीय अवशेष मिलने के बाद लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पुलिस की निगरानी और गश्त व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं,0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में चक्रवात अर्नब का बड़ा असर, नावें बंद, बारिश जारी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी पर चक्रवात अर्नब का बड़ा असर, चक्रवात अर्नब के प्रभाव से वाराणसी में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है, शहर भर में अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है। • गंगा नदी में उफान, उठ रही हैं ऊँची लहरें हवाओं और तेज बहाव के कारण गंगा में पानी का स्तर बढ़ गया है और नदी में ऊँची-ऊँची लहरें उठती दिखाई दे रही हैं। • कल से लगातार रुक-रुक कर बारिश वाराणसी और आसपास के इलाकों में कल से ही लगातार रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। • नमो घाट समेत प्रमुख घाटों पर दिखा असर चक्रवात के कारण प्रसिद्ध नमो घाट सहित काशी के तमाम प्रमुख घाटों पर गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। • पर्यटकों की आवाजाही घटी, नाव संचालन पूरी तरह ठप खराब मौसम और गंगा में तेज़ लहरों के खतरे को देखते हुए नावों का संचालन बंद कर दिया गया है, जिससे पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। • 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं हवाएँ शहर में चक्रवाती प्रभाव के कारण लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से ठंडी और तूफानी हवाएँ चल रही हैं। • अब तक 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज मौसम विभाग और स्थानीय आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में अब तक 30 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है। • फसलों के लिए राहत, लेकिन जनजीवन बेहाल यह बारिश किसानों की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जा रही है, हालांकि आम लोगों को आवाजाही और दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। • निचले इलाकों और सड़कों पर भारी जलभराव लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के कई प्रमुख रास्तों और निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। • अगले 1-2 दिनों तक बारिश का अनुमान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वाराणसी में अगले 1 से 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।0
0
Report
संभल जिला अस्पताल में लापरवाही: एंटी वेनम की जगह एंटी रेवीज लगाए गए
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल : जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया । जहरीले साँप के काटने से पीड़ित 4 साल के मासूम को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात स्टाफ ने एंटी वेनम की जगह एंटी रेवीज का इंजेक्शन लगाया। एंटी वेनम की जगह कुत्ता काटे के इलाज के लिए लगाया जाने वाला एंटी रेवीज का इंजेक्शन लगाए जाने से मासूम की हालत बिगड़ गयी। मासूम की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के स्टाफ ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा। मासूम को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया ...मासूम की हालत अभी भी गंभीर। पीड़ित मासूम के परिवार ने जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है。 संभल जिला अस्पताल का मामला ।0
0
Report
मध्यप्रदेश परिवहन मंत्री का TT मामला सुर्खियों में
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश परिवहन मंत्री का0
0
Report
Advertisement
ECI विवाद के बीच धामी बोले: गड्ढा-मुक्त सड़के हमारी प्राथमिकता, मैं खुद समीक्षा करूंगा
Noida, Uttar Pradesh:Haldwani (Uttarakhand): Pushkar Singh Dhami (Uttarakhand CM) on Election Commission and the issue of pothole-free roads in the state हल्द्वानी: ECI विवाद पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी, अधिकारियों के लिए एक तय प्रक्रिया होती है और हर किसी की अपनी राय होती है। आखिर में, फ़ैसला सामूहिक रूप से लिया जाता है। यह किसी के कुछ गलत या सही करने का मामला नहीं है; हर कोई अपनी-अपनी बात रखता है... मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा मुद्दा है जिसे सनसनीखेज तरीके से पेश किया जाए कि कुछ बहुत गलत हुआ है... राज्य में गड्ढा-मुक्त सड़कों पर वे कहते हैं, यह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है और काम शुरू भी हो चुका है। जैसे-जैसे मौसम ठीक होगा, काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा और मैं खुद इसकी समीक्षा करूंगा।0
0
Report
भोपाल: आज से गांव-गांव तक पहुंचेंगी बसें, मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश को मिलेगी आज बड़ी सौगात आज से गांव-गांव तक पहुंचेगी बस0
0
Report
करनाल के घरौंडा अनाज मंडी में मजदूरों की हड़ताल से कामकाज ठप्प
Karnal, Haryana:करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में मजदूरों के ऐलान के बाद मंडी के कामकाज पर ब्रेक लग गई है। मजदूरों ने मार्किट कमेटी कार्यालय में लेबर रेट बढ़ाए जाने मांग को लेकर अपना मांगपत्र अधिकारियों और मंडी प्रधान को दिया। मजदूरों ने कहा कि करनाल मंडी की तरह वे भी फसल की सफाई झरने से नहीं करेंगे। मजदूरों के हड़ताल पर जाने से मंडी में कामकाज ठप्प हो गया। मजदूरों ने कहा कि महंगाई के कारण उनका गुजारा मुश्किल हो रहा है। जब तक लेबर रेट नहीं बढ़ेंगे वे काम पर लौटेंगे।0
0
Report
Advertisement
बांका में लड़की के साथ बदसलूकी वीडियो वायरल, बिहार की राजनीति गरम
Patna, Bihar:बांका जिले से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जमुई और समस्तीपुर में नाबालिग लड़कियों के साथ बदसलूकी को लेकर उठे बवाल के बीच यह खबर सामने आई है। वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और प्रशासनिक प्रतिक्रिया के साथ साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी और बीजेपी के प्रवक्ताओं के बयान इस घटना के वक्त बदसलूकी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर हैं।0
0
Report
गंगोत्री में स्वच्छता अभियान: 50 बोरे कूड़ा एकत्रित, मोदी के स्वस्थ जीवन की प्रार्थना
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -सेवा संकल्प अभियान के तहत गंगोत्री में स्वच्छता अभियान, एकत्रित किये 50 बोरे कूड़ा कचरा प्लास्टिक और वस्त्र गंगा घाटों, गंगोत्री मंदिर के आसपास ,सड़कों के किनारे करीब 50 बोरे कूड़ा एकत्रित किया गया और गंगोत्री में पूजा अर्चना करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की प्रार्थना के साथ उनकी 25 वर्षों की राष्ट्र को समर्पित सेवा संकल्प अभियान को और सफल बनाने की कामना की। इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी मौजूद रहे।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में जुआ फड़ पर दबिश: 20 गिरफ्तार, 7.22 लाख का माल जब्त
Sakti, धारा : 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 सakti पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से ₹2,22,000 नगद, 19 नग मोबाइल एवं 04 गड्डी ताश जप्त, जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹7,22,000 पुलिस की दबिश से मौके पर ही सभी आरोपियों को पकड़ा गया,, जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग फड़ बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए “काटपत्ती” नामक जुआ खेला जा रहा है। थाना सक्ती पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को मौके की ओर आता देखकर वहां जुआ खेल रहे कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं घेराबंदी के माध्यम से मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई करने पर जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम ₹2,22,000/-, विभिन्न कंपनियों के कुल 19 नग मोबाइल फोन, जिन्हें अनुमानित कीमत लगभग ₹5,00,000/-, तथा 52 पत्ती ताश की 04 गड्डियां बरामद कर विधिवत जप्त की गईं। इस प्रकार पुलिस द्वारा की गई उक्त रेड कार्यवाही में कुल लगभग ₹7,22,000/- कीमत का मशरूका जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए सभी 20 जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।0
0
Report
Advertisement
