मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Guna, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ गुना जिला इकाई द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष विकास दीक्षित, संभागीय सचिव रीतेश राजपूत के नेतृत्व में स्वास्थ्य बीमा की बड़ी हुई प्रीमियम राशि तथा उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर शून्य करने एवं बीमा की अंतिम तिथि 20 सितंबर को बढ़ाकर 30 सितंबर करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस लाइन में होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: पुलिस लाइन में होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल। बैठक में बताया गया कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही आग लगने, बाढ़ आने और अन्य प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के दौरान खुद को सुरक्षित रखने तथा जन-धन की हानि रोकने के उपायों का भी डेमो कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, परिवहन विभाग, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और स्थानीय प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी विभागों के आपसी तालमेल और त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान को कम किया जा सकता है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को संकट के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने के लिए तैयार करना है।
डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं का लिया जायजा
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की हकीकत जानी। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, आयुष्मान काउंटर, एमसीएच विंग और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओपीडी के मेडिसिन विभाग में चिकित्सकों द्वारा 40 मरीजों को परामर्श दिया गया था। वहीं बाल रोग विभाग में डॉ. राकेश रमन के कक्ष में 35 मरीज मौजूद मिले। डीएम ने दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दवा देने की व्यवस्था देखी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जानकारी भी ली। इसके अलावा आयुष्मान काउंटर और ओपीडी के प्रथम तल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और मरीजों को समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।समरीन हत्याकांड के आरोपी बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल का शव जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटका मिला
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। न्यू हजरतगंज के चर्चित समरीन हत्याकांड में गुरुवार को ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया। जिस युवक पर समरीन की हत्या का आरोप था और जो इस मामले में जिला जेल में बंद था, उसकी जेल के भीतर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोपी अवनीश जायसवाल उर्फ देव का शव जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटका मिला। शुरुआती जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, जेल के भीतर हुई इस मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी समेत वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल में बंद आरोपी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। होटल की दसवीं मंजिल से गिरकर हुई थी समरीन की मौत... दरअसल, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर में 24 वर्षीय समरीन की मौत ने अक्टूबर में राजधानी में सनसनी फैला दी थी। समरीन अपने बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने दोपहर करीब 12 बजे होटल में चेक-इन किया था। शाम करीब 6:30 बजे समरीन होटल की दसवीं मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अवनीश होटल से फरार हो गया था। समरीन के परिजनों ने उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। समरीन के मौसा मोहम्मद शकील का आरोप था कि अवनीश कई महीनों से समरीन के पीछे पड़ा था और बहाने से उसे होटल लेकर गया था। परिवार का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे मिली थी। दो दिन बाद अदालत में किया था आत्मसमर्पण... समरीन की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी अवनीश की तलाश शुरू की थी। परिजनों के आरोपों के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरारी के बाद अवनीश ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। तब से वह लखनऊ की जिला जेल में बंद था। अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठेंगे सवाल... समरीन की मौत के मामले में अभी कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी थे, लेकिन मुख्य आरोपी की जेल में हुई मौत ने जांच को एक नया मोड़ दे दिया है। आखिर जेल के भीतर आरोपी की मौत किन परिस्थितियों में हुई? घटना से पहले उसकी गतिविधियां कैसी थीं? क्या उसने किसी तरह की परेशानी की जानकारी जेल प्रशासन को दी थी? इन सभी पहलुओं की जांच महत्वपूर्ण होगी।फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों से मौत की परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।
नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद। नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-50 स्थित क्रिसेंट अपार्टमेंट में फ्लैटों के अंदर घुसकर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीती रात फ्लैट नंबर बी-402 और बी-502 को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र उर्फ सोनू, सन्नी उर्फ सोनू और जितेंद्र मौर्य उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, करीब 100 ग्राम पीली धातु, 2किलो चांदी,सोने जैसी धातु के आभूषण, एक लाख रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी सन्नी के बैंक खाते में जमा पांच लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट// नोएडा डीसीपी प्रीति यादव
