473001
गुना में लोधा लोधी समाज ने अवंतीबाई का जन्मदिन वाहन रैली और समारोह के साथ मनाया
Guna, Madhya Pradesh:गुना में लोधा लोधी समाज ने अमर शहीद और 1857 की स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधा का 193वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। समाज ने एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया, जो हनुमान टेकरी से शुरू होकर बूढ़े बालाजी हनुमानता मंदिर, ख्यावदा चौरहा, भगतसिंह चौरहा, लक्ष्मीगंज, जयस्तंभ चौरहा, वस स्टैंड, पुलिस चौकी, अवंतीबाई लोधा रोड और धर्मशाला कुशमोदा से होते हुए समाप्त हुई। रैली के बाद धर्मशाला में पहुंचकर अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अग्रसेन जयंती महोत्सव: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
Dholpur, Rajasthan:अग्रसेन जयंती महोत्सव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उमड़ा बच्चों का उत्साह, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा सरमथुरा (धौलपुर) महाराजा अग्रसेन की 5180वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी ज्ञान क्षमता और बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अग्रवाल समाज के तत्वावधान में नवयुवक मंडल के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।इस दौरान पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा विकास समाज की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। अग्रसेन जयंती महोत्सव के माध्यम से समाज में एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया जा रहा है। पांच दिवसीय महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर समाज के लोगों में उत्साह बना हुआ है। इस दौरान अग्रवाल समाज के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।0
0
Report
विदिशा में दुर्गा प्रतिमाओं के अंतिम रूप पर कारीगरों की रात
Vidisha, Madhya Pradesh:नवरात्रि से पहले विदिशा में देर रात तक गूंजे ढोल-ताशे, मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर。 विदिशा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम जोरों पर है. 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात भी कारीगर प्रतिमाओं को सजाने-संवारने में जुटे रहे, वहीं झांकी समितियों के सदस्य स्थापना की तैयारियों में व्यस्त दिखाई दिए. शहर में प्रतिमाओं को पंडालों तक पहुंचाने की तैयारियों के बीच ढोल-ताशों और जयकारों का माहौल नजर आया. पश्चिम बंगाल से आए मूर्तिकार राजू ने बताया कि वे पिछले 30 से 32 वर्षों से विदिशा में दुर्गा प्रतिमाएं बना रहे हैं. इस वर्ष उनकी टीम ने करीब चार महीने की मेहनत से मां दुर्गा और मां काली की लगभग 60 से 65 प्रतिमाएं तैयार की हैं. इनमें 13 से 15 फीट तक ऊंची प्रतिमाएं भी शामिल हैं.0
0
Report
बयाना की जाटव कॉलोनी में जल संकट, पानी चार दिन से बूंद-बूंद
Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) बिडयारी की जाटव कॉलोनी में गहराया जल संकट, 4 दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों का जलदाय विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन, महिला-पुरुषों ने हाथ खड़े कर जताया विरोध, जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग, पैसे देकर टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण, दूसरे गांवों से पानी लाकर बुझा रहे प्यास, स्थानीय ग्रामीण जीतू जाटव का आरोप- शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं उठा रहे फोन, चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से दैनिक कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश, ग्रामीणों की चेतावनी- जल्द समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे प्रदर्शन, ग्रामीणों का कहना आखिर कब जागेगा जलदाय विभाग, बिडयारी की जाटव कॉलोनी को कब मिलेगी राहत।0
0
Report
Advertisement
पाली में रेलवे स्टेशन निरीक्षण: रेलवे महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने दिया निर्देश
Pali, Rajasthan:रेलवे महाप्रबंधक पंकज शर्मा पाली दौरे पर रहे जहां पाली रेलवे स्टेशन के निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी भी मौजूद रहे, निरीक्षण के दौरान शर्मा ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया तो वही आवश्यक निर्देश भी दिए ।0
0
Report
जंतर मंतर प्रदर्शन से दिल्ली के सभी मेट्रो-स्टेशन और बॉर्डर सील
New Delhi, Delhi:दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सभी मेट्रो/रेलवे स्टेशन और बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर स्थिति प्रभावित है। लोग राहगीर और दिल्ली से बाहर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है; ऑटो चालकों, रिक्शा चालकों और अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन अपनी जगह है, सरकार को इसके लिए रास्ता निकालना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो। तस्वीरों में दिख रहा है कि किस तरह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और बॉर्डर को सील किया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।0
0
Report
दिल्ली में जीजेपी के प्रदर्शन के चलते रेल-मेट्रो स्टेशनों पर रोक
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में जीजेपी के प्रोटेस्ट के चलते रेल और मेट्रो के साथ नमो भारत रैपिड मेट्रो के दो स्टेशन भी बंद किए गए हैं पूर्वी दिल्ली का न्यू अशोक नगर का रैपिड मेट्रो स्टेशन बंद किया गया है ताकि कोई भी प्रोटेस्ट दिल्ली तक ना पहुंच सके इसके साथ ही रैपिड मेट्रो का सराय काले खान स्टेशन भी बंद किया गया है प्रोटेस्ट के चलते पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील है दिल्ली पुलिस की टीम चुपके चुपके पर तैनात है साथ ही बाहर से आने वाला हर साधन पुलिस की नजर में है इसके चलते रेल मेट्रो और रैपिड मेट्रो के स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं0
0
Report
Advertisement
गुजरात में निरीक्षण से पहले मदद, महाराष्ट्र में केंद्रीय पथक पर MLA की तीखी टिप्पणी
Dharashiv, Maharashtra:गुजरातमध्ये पाहणी न करताच मदत, मग महाराष्ट्रातच पाहणी पथक का? केंद्रीय पाहणी पथक म्हणजे सरकारी इव्हेंट! UBT आमदार कैलास घाडगे-पाटील यांची केंद्रीय पथकावर टीका अँकर : धाराशिव जिल्ह्यातील दुष्काळसदृश परिस्थितीची पाहणी करण्यासाठी आज केंद्रीय पथक जिल्ह्यात दाखल झालं आहे. मात्र, या पाहणी पथकावर शिवसेना उद्धव बाळासहेब ठाकरे पक्षाचे आमदार कैलास घाडगे-पाटील यांनी टीका केली आहे. आपत्तीच्या काळात गुजरातमध्ये पाहणी न करताच थेट मदत दिली जाते, मग महाराष्ट्रातच पाहणी पथक कशासाठी? असा सवाल त्यांनी उपस्थित केला आहे. तसंच, हे पाहणी पथक म्हणजे सरकारी इव्हेंट असल्याची टीकाही त्यांनी केली. दरम्यान, आमदार कैलास घाडगे-पाटील यांनी केंद्रीय पथकातील अधिकाऱ्यांना धाराशिव जिल्ह्यातील दुष्काळी परिस्थितीची माहिती दिली.0
0
Report
बर्फीले मार्गों में चमोली पुलिस की मदद से हेमकुण्ड यात्रा सुरक्षित
Karnaprayag, Uttarakhand:सिक्खों के पवित्र तीर्थ हेमकुण्ड साहिब के कपाट आज बन्द होने से पूर्व पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों से हेमकुण्ड की यात्रा पर आये लोगो के लिए यह यात्रा काफी चुनोती पूर्ण रही । बर्फ से ढके और फिसलन भरे मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस के जवान लगातार मदद में जुटे हुए हैं। बर्फबारी के कारण रास्तों पर बढ़ी फिसलन के बीच पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं का हाथ थामकर उन्हें सावधानीपूर्वक रास्ता पार करा रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तान से आए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे सहित अन्य यात्रियों को भी पुलिस जवानों का सहारा मिल रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और फिसलन भरे रास्तों के बावजूद पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित बनी रहे। जवानों की यह पहल सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश कर रही है। बर्फीले रास्तों पर जहां हर कदम पर खतरा है, वहीं चमोली पुलिस के जवान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और भरोसे का सहारा बने हुए हैं।0
0
Report
चंदौली: जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख लूट, बदमाश कार से फरार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - बीती रात जिला मुख्यालय पर जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये की लूट.. - फिनजन फाइनेंस से कैश लेकर लौट रहे संचालक पर बदमाशों ने किया हमला.. - पीड़ित के सिर पर वार कर बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम.. - पीछा करने पर बदमाशों की कार पिलर से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त.. - कार और मोबाइल छोड़कर मौके से फरार हुए बदमाश.. - पुलिस को कार से मोबाइल फोन और कागजात मिले.. - सदर कोतवाली क्षेत्र के बबूरी रोड पर हुई घटना।0
0
Report
Advertisement
ज़ी मीडिया की आईडी पर प्रदर्शनकारियों का इस्तीफा-युवा पीछे नहीं हटेंगे, इंकलाब ज़िंदाबाद
New Delhi, Delhi:ज़ी मीडिया की आईडी पर प्रदर्शनकारियों ने बोला इस्तीफा लेकर रहेंगे हम युवा पीछे नहीं हटेंगे इंकलाब जिंदाबाद0
0
Report
बड़ौत में महिला से छेड़छाड़ के बाद धमकी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता नरगिस का आरोप है कि रात करीब 9 बजे वह छपरौली रोड स्थित अपने पति की दुकान के बाहर टहल रही थी, तभी दो युवक वहां पहुंचे और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। महिला के शोर मचाने पर उसका पति दुकान से बाहर आ गया, जिसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। आरोप है कि अगले दिन सुबह कई युवक दुकान पर पहुंचे और उसके पति को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। दुकान पर पहुंचकर धमकाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। पीड़िता और उसके पति ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है। यह पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के छपरौली रोड का है।0
0
Report
डीग महोत्सव 2026: जल महलों के बीच रंगीन सांस्कृतिक धमाकेदार शुरुआत
Bharatpur, Rajasthan:डीग। राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन डीग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डीग महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। जिला कलक्टर मयंक मनीष ने ऐतिहासिक जल महलों से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और महिलाओं की कलश यात्रा ने शहर के सांस्कृतिक उत्सव को आकर्षक स्वरूप दिया। शोभायात्रा जल महलों से प्रारम्भ होकर डीग के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए पुनः जल महलों पर पहुंची। जिला कलक्टर मयंक मनीष ने कहा कि डीग अपनी ऐतिहासिक धरोहर, जल महलों, स्थापत्य कला और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। डीग महोत्सव जैसे आयोजन इस विरासत को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने के साथ पर्यटन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा डीग की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान मिलती है। कलक्टर मयंक मनीष डीग। शोभायात्रा में पर्यटन विभाग की ओर से शामिल राजस्थानी लोक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। लोक कला, पारंपरिक वेशभूषा और जनभागीदारी के संगम ने महोत्सव के शुभारंभ को विशेष बना दिया। महोत्सव के तहत मेला मैदान में दमखम-कबड्डी, मूंछ, रस्सा-कस्सी और राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं डीग महल में डीग के रंग कार्यक्रम के अंतर्गत रंगीन फव्वारों का आकर्षण रहेगा तथा जगमग डीग कार्यक्रम के तहत दीपदान किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।0
0
Report
Advertisement
मानसा की बेटी करिनी गर्ग HCS में चौथी रैंक से मानसा का नाम रोशन
Bhikhi, Punjab:मानसा की बेटी करिनी गर्ग ने HCS परीक्षा में चौथी रैंक हासिल कर मानसा का मान बढ़ाया मानसा के लिए एक गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। मानसा की बेटी करिनी गर्ग ने हरियाणा सिविल सर्विसेज़ यानी HCS परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है और पूरे हरियाणा राज्य में चौथी रैंक हासिल की है। करिनी गर्ग की इस उपलब्धि से जहां उनके परिवार में खुशी की लहर है, वहीं पूरे मानसा जिले का नाम भी रोशन हुआ है। अगर आप कड़ी मेहनत और लगन से लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हैं, तो सफलता ज़रूर मिलती है। इस बात को मानसा की बेटी करिनी गर्ग ने सच साबित कर दिया है, जिन्होंने हरियाणा सिविल सर्विसेज़ परीक्षा में चौथी रैंक हासिल करके अपनी काबिलियत साबित की है। करिनी गर्ग के माता-पिता इस सफलता से बहुत खुश हैं। माता-पिता ने अपनी बेटी को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने अपनी बेटी की इस गर्व भरी उपलब्धि को परिवार के लिए गर्व का पल बताते हुए उसकी सफलता पर खुशी ज़ाहिर की। करिणी गर्ग की यह कामयाबी न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि मानसा शहर और इलाके के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लगातार कड़ी मेहनत, पक्के इरादे और अपने लक्ष्य के प्रति लगन से बड़ी ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।0
0
Report
जीरा के कच्चा गाड़ड़ी रोड पर संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच शुरू कर दी
Firozpur, Punjab:ਭੇਦ ਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਚ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਜਿਲਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਜੀਰਾ ਦੇ ਕੱਚਾ ਗਾਦੜੀ ਵਾਲਾ ਰੋਡ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਭੇਦ ਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ gਈ ਹੈ V. O. ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੀਰਾ ਵਿਖੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਸਾਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੈ ਕੀ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਜਦ ਇਹ ਲੁੱਟ ਹੋ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਦੇ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦਾ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ V. O. ਉਧਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਨਾ ਸਿਟੀ ਜੀਰਾ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਸਬੰਧੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਅਤੇ ਜਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਤਰਿਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਪਹਿਲੀ ਨਜ਼ਰ ਵਿੱਚ ਇਹ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਬਾਕੀ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਜੋ ਵੀ ਬਿਆਨ ਲਿਖਾਉਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਕਾਨੂੰਨ ਮੁਤਾਬਕ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅੰਜਾਮ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ V. O. ਉਧਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਨਾ ਸਿਟੀ ਜੀਰਾ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਜੀਰਾ0
0
Report
CJP विरोध के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट, यूपी से आने वाली वाहनों की चेकिंग
New Delhi, Delhi:CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लोनी गोल चक्कर बॉर्डर पर यूपी से आने वाले वाहनों की सघन जांच बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी जांच अभियान में जुटी उत्तर पूर्वी दिल्ली में CJP के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश से दिल्ली में प्रवेश करने वाले बसों और अन्य वाहनों की सघन जांच की जा रही है। लोनी गोल चक्कर बॉर्डर पर पुलिस की विशेष मुस्तैदी देखने को मिल रही है, जहां सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं。 बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश की तरफ से दिल्ली आने वाली बसों और अन्य वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें आने-जाने वाले वाहनों पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है。 इस सुरक्षा अभियान में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान भी शामिल हैं। जहां एक ओर सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की जांच की जा रही है, वहीं दूसरी ओर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की भी कोशिश की जा रही है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े。 CJP के विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती। इसी के चलते सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है और उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले वाहनों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है。 फिलहाल, लोनी गोल चक्कर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीमें सतर्क हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच अभियान जारी है。0
0
Report
Advertisement
